Blog

  • सम्राट ढाबे में दही-चाट की प्लेट में निकला मरा चूहा, FSDA ने किया ढाबा सीज, देखें वीडियो

    सम्राट ढाबे में दही-चाट की प्लेट में निकला मरा चूहा, FSDA ने किया ढाबा सीज, देखें वीडियो

    गाजीपुरः जिले में गाजीपुर में सम्राट ढाबे पर हैरानजनक मामला सामने आया है। जहां खाना खाने आए ग्राहकों को मरा हुआ चूहा परोसा गया। इसका उस समय पता चला जब खाना खा रहे ग्राहक ने दही चाट की प्लेट को ध्यान से देखा तो उसमें मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। जिसके बाद सब ग्राहक हैरान रह गए और खाना खाने वालों के होश उड़ गए। इस घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि यह पूरा मामला वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर स्थित सम्राट ढाबा का है। जहां मुहम्मदाबाद क्षेत्र के कुछ लोग यात्रा के दौरान भोजन करने के लिए सम्राट ढाबा पर रुके थे। ग्राहकों ने खाने के साथ दही का ऑर्डर दिया था। जब वेटर ने दही परोसी तो प्लेट में मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। यह देखकर ग्राहकों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसका वीडियो बना लिया। पीड़ितों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दही की प्लेट में मरा हुआ चूहा दिखाई दे रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। एफएसडीए की टीम मौके पर पहुंची और सम्राट ढाबा की गहन जांच की। जांच के दौरान साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्वच्छता मानकों में गंभीर खामियां पाई गईं। कई नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद एफएसडीए ने ढाबे को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और गुणवत्ता के सभी मानकों का पालन करना अनिवार्य है। फिलहाल, ढाबे को बंद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग के संयुक्त निदेशक आरके पांडे की जानकारी के अनुसार, खाने में चूहे के वायरल वीडियो के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि ढाबे में साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल और बर्तनों की गुणवत्ता सहित कई चीजें मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसलिए हमने रेस्टोरेंट को सील कर दिया और अगले आदेश तक खाना बनाने व परोसने का काम बंद रहेगा, जब तक कि इन अनियमितताओं को ठीक नहीं कर लिया जाता।  
  • सर्दियों में सूज रही है हाथ-पैर की अंगुलियां? ये घरेलू नुस्खा आएगा काम

    सर्दियों में सूज रही है हाथ-पैर की अंगुलियां? ये घरेलू नुस्खा आएगा काम

    हेल्थः ठंड का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम के साथ कई दूसरी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इन्हीं में से एक है हाथ-पैरों की अंगुलियों में सूजन। ठंडे पानी में काम करना, शीत हवा के संपर्क में आना या ब्लड फ्लो का धीमा होना इसकी आम वजहें मानी जाती हैं। कई लोग हर सर्दी में इस समस्या से जूझते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय है, जिससे जल्द राहत मिल सकती है।

    अंगुलियों की सूजन कैसे करें कमः अगर आपकी उंगलियां सूझ गई है तो एक छोटी डली फिटकरी को एक गिलास पानी में उबालकर उस पानी से हाथ-पैर धोएं। इससे लाभ होगा। फिटकरी में एंटीसेप्टिक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और कसैला गुण होते हैं, इसी वजह से यह सूजन कम करने में मदद कर सकती है। फिटकरी में कसैला गुण होता है, जो सूजे हुए टिश्यू को सिकोड़ने में मदद करता है। इससे दर्द और जलन कम होती है। सूजन कई बार इन्फेक्शन की वजह से होती है। फिटकरी बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोककर इन्फेक्शन फैलने से बचाती है। फिटकरी खून बहना कम करती है और घाव को जल्दी सूखने में मदद करती है। जिससे सूजन धीरे-धीरे घटती है।

    फिटकरी का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां
    – फिटकरी खाने में इस्तेमाल न करें
    – ज्यादा मात्रा या रोजाना इस्तेमाल से जलन हो सकती है।
    – गंभीर सूजन या इन्फेक्शन में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

  • Punjab News: आटा चक्की की मशीन में आया नौजवान, मौत

    Punjab News: आटा चक्की की मशीन में आया नौजवान, मौत

    मोगाः जिले के गांव खोसा पांडा में आटा चक्की चलाने वाले नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पगड़ी खुलने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना में नौजवान के सिर के बाल मोटर के पटे में फंस गए और हादसे में नौजवान की मशीने में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव खोसा पांडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एएसआई समराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जरनैल सिंह आटा चक्की का काम कर घर का गुजारा करता था।

    इस दौरान जब वह चक्की पर आटा घुमाने की मशीन चला रहा था, तभी उसकी पगड़ी खुल गई और बाल मोटर के पटे में फंस गए। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोगा से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और लाश परिवार को सौंप दी। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

     

  • Punjab News: धार्मिक सजा पूरी करने के बाद विरसा सिंह वल्टोहा श्री अकाल तख्त साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: धार्मिक सजा पूरी करने के बाद विरसा सिंह वल्टोहा श्री अकाल तख्त साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विरसा सिंह वल्टोहा को बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से तनखैया करार दिया गया था, जिसके बाद उन्हें ये कहते हुए सजा दी गई कि वे धार्मिक सजा पूरी करने के बाद शिरोमणि अकाली दल में दोबारा दाखिल हो सकते हैं। जिसके बाद वल्टोहा ने श्री हरिमंदर साहिब के श्री गुरु रामदास लंगर हाल में बर्तन साफ करने की सेवा की थी। एक घंटा बर्तन साफ करने के साथ-साथ वल्टोहा ने जोड़ों की सेवा भी की।

    अब अपनी धार्मिक सजा पूरी करने के बाद विरसा सिंह वल्टोहा आज श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने सतगुरुओं का आभार जताया और गुरु हरगोबिंद सिंह जी और गुरु रामदास जी का धन्यवाद किया और कहा कि सतगुरुओं की दया और आशीर्वाद से उन पर लगाई गई धार्मिक सजा गुरमत के अनुसार पूरी हो गई है।

    वल्टोहा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के अनुसार, कड़ाह प्रसाद परोसा गया, गोलक में पैसे चढ़ाए गए और सैलरी देने के बाद माफी मांगने के लिए अरदास की गई। उन्होंने कहा कि पंज प्यारों की अरदास और श्री अकाल तख्त साहिब से मिले लिखे हुए लेटर ने पिछली गलतियों को माफ कर दिया है, जिसे वह सतगुरु का बड़ा आशीर्वाद मानते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि 8 तारीख से मिले आदेशों के बाद से वह किसी भी तरह की पॉलिटिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं हुए हैं।

    अभी शहीदी पखवाड़ा चल रहा है और शहादतों से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए वह किसी भी तरह का पॉलिटिकल कमेंट नहीं करेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि वह 28 दिसंबर के बाद ही पॉलिटिकल एक्टिविटी फिर से शुरू करेंगे। वल्टोहा ने अरदास करते हुए कहा कि सतगुरु हमेशा आने वाली जिंदगी में गुरमत के हिसाब से जीने की ताकत, हिम्मत और शक्ति देते हैं और आगे भी देते रहें।ो

  • Punjab News: मिलिट्री कंटीन के पास हुआ हादसा, पराली से लदी ट्राली पलटी

    Punjab News: मिलिट्री कंटीन के पास हुआ हादसा, पराली से लदी ट्राली पलटी

    कपूरथलाः पंजाब में घने कोहरे के कहर के कारण सड़क हादसे की घटनाओं में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला कपूरथला करतारपुर सड़क पर मिलिट्री कंटीन के पास सड़क हादसे का सामने आया है। जहां धुंध के कारण पराली के ढेर से लदी एक ट्राली हादसाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि करतारपुर कपूरथला सड़क पर पराली के ढेर से लदी एक ट्राली पलट गई, जिसकी सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पराली के ढेरों को साइड करवाया और ट्राली को सीधा करवा कर ट्रैफिक को चालू करवा दिया। उल्लेखनीय है कि बीती रात से ही घनी धुंध छाई हुई है, जिसकी वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी बहुत धीमी हो गई है।

  • झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में गई 12 वर्षीय बच्चे की जान, लगाया गलत इंजेक्शन

    झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में गई 12 वर्षीय बच्चे की जान, लगाया गलत इंजेक्शन

    नागौरः झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से 12 साल के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। बुखार होने पर परिजन उसे क्लिनिक पर लेकर गए थे, जहां इंजेक्शन लगाते ही उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर खुद बच्चे को परिजनों के साथ निजी हॉस्पिटल लेकर गया। इलाज के दौरान गुरुवार को मासूम की मौत होते ही आरोपी फरार हो गया। परिजन झोलाछाप को गिरफ्तार करने और कार्रवाई करने की मांग को लेकर शाम 5 बजे से धरने पर बैठ गए। परिजनों ने प्रशासन की समझाइश के बाद धरना समाप्त कर दिया है। आरोपी का मेडिकल क्लिनिक प्रशासन ने सीज कर दिया है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी गिरधारी चौधरी के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

    जानकारी के अनुसार महिपाल सिंह (12) को बुखार होने पर 12 दिसंबर की सुबह उसके परिजन बिरलोका गांव स्थित गोविंद मेडिकल स्टोर पर लेकर गए थे। पिता रघुवीर सिंह का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर गिरधारी चौधरी ने देखते ही इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद बेटे की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ते ही आरोपी खुद परिजनों को साथ लेकर बच्चे को पहले ओसियां के एक निजी अस्पताल लेकर गया, लेकिन वहां बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और तबीयत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद आरोपी बच्चे को जोधपुर के श्रीराम हॉस्पिटल ले गया और वहां भर्ती करवाया। 13 दिसंबर की शाम को भी बच्चे की सेहत में सुधार नहीं होने पर उसे जोधपुर के ही उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान 18 दिसंबर को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

    पिता रघुवीर सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर जोधपुर हॉस्पिटल से फरार हो गया। जब परिजन बच्चे का शव लेकर गांव पहुंचे, तो आरोपी का क्लिनिक बंद मिला। घटना के बाद बच्चे के परिजन उसकी बॉडी को लेकर झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक के सामने गुरुवार शाम करीब 5 बजे धरने पर बैठ गए। परिजन आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी झोलाछाप डॉक्टर बिरलोका गांव में ही गोविंद मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल संचालित कर रहा था और इसी की आड़ में फर्जी तरीके से लोगों का इलाज भी करता था।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद खींवसर SDM सुनील कुमार नागौर सीओ धर्म पुनिया और खींवसर थानाधिकारी रामनारायण भंवरिया भी मौके पर पहुंचे हैं। थानाधिकारी द्वारा मौके पर ही परिजनों से लिखित शिकायत ली गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर प्रशासन ने सहमति देने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: घने कोहरे से हादसा, स्कूल वैन और ऑल्टो कार में टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: घने कोहरे से हादसा, स्कूल वैन और ऑल्टो कार में टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज सुबह-सुबह घने कोहरे की वजह से अजनाला के सिविल हॉस्पिटल के पास एक स्कूल वैन और ऑल्टो कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, दयालपुर के रहने वाले ऑल्टो कार ड्राइवर ने बताया कि वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आ रहा था, तभी सरकारी हॉस्पिटल के पास एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों से भरी वैन के ड्राइवर ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह और उसके बच्चे बाल-बाल बच गए। उसने बताया कि जब उसने वैन ड्राइवर को रोकने की कोशिश की तो उससे शराब की बदबू आ रही थी और वैन ड्राइवर कोहरे का फायदा उठाकर भाग गया।

    उन्होंने कहा कि घने कोहरे की वजह से रोजाना एक्सीडेंट होने की खबरें आ रही हैं, उन्होंने सरकार से मांग की कि स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया जाए। इस बारे में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने एक्सीडेंट वाली दोनों गाड़ियों को पुलिस स्टेशन भेज दिया है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: 13 वर्षीय बच्ची के मर्डर मामले में पास्टर अंकुर नरूला की वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    Jalandhar News: 13 वर्षीय बच्ची के मर्डर मामले में पास्टर अंकुर नरूला की वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय मासूम लड़की की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिंपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इस घटना को लेकर जालंधर ही नहीं पंजाब भर के लोगों में रोष पाया गया था। वहीं इस घटना को लेकर पास्टर अंकुर नरूला की सोशल मीडिया पर एक वीडियो मसीह समुदाय के व्यक्ति द्वारा 14 दिसंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, जो अब काफी वायरल हो रही है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिसमें 13 वर्षीय बच्ची और आरोपी की फोटो भी लगी हुई है। वहीं इस वीडियो में पास्टर अंकुर नरूला बिना नाम लेते हुए कह रहे है कि कोई बंदा पाप कर बैठा और उसके धर्म के लोग कह रहे है कि वह आरोपी उनके धर्म का नहीं है। जिसके बाद अंकुर नरूला कह रहे है वह सोच रहे थे काश उस बंदे से उन्हें बात करने का मौका मिले, लेकिन वह उनकी चर्च का बंदा नहीं है। फिर भी वह उसे बताए कि देख एक पापी की इस जगत में कोई हैसियत नहीं है, लेकिन वह उसे कहे कि देख यशु मसीह तेरे पाप माफ करने के लिए क्रूस पर चढ़ा है। अकुंर नरूला ने कहा कि वह यह नहीं कहते कि तेरे पाप माफ हो गए तो तेरी सजा खत्म हो जाएगी। क्योंकि कानून तूझे अपने हिसाब से देखेंगा, लेकिन वह उसे कहते है कि आजा यीशु मसीह के पास, तेरे पाप तो माफ हो। अंकुर नरूला आगे कहते है कि दुनियां तेरी नहीं है, अगर तेरी होती तो इस डाउन टाईम पर तुझे दुदकारती नहीं। इस वीडियो के वायरल होने पर एक बार फिर से नया विवाद छिड़ गया है।
  • Love Marriage को लेकर विवाद, लड़के की नाक कटी और लड़की के चाचा का पैर

    Love Marriage को लेकर विवाद, लड़के की नाक कटी और लड़की के चाचा का पैर

    बाड़मेरः लव मैरिज से नाराज लड़की वालों ने लड़के के बड़े भाई पर हमला कर दरांती से नाक काट दी। इधर, इस हमले के बाद लड़के वालों ने लड़की के चाचा का पैर काट दिया। इसमें घायल हुए लड़की के जेठ उक सिंह का सांचौर और चाचा धर्म सिंह का जोधपुर में इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार जीवाणियों की ढाणी निवासी श्रवण सिंह (25) ने ढाई साल पहले पड़ोस में रहने वाली लड़की से लव मैरिज की थी। इसके बाद श्रवण के बड़े भाई उक सिंह (35) और लड़की के चाचा धर्म सिंह (50) के परिवार के बीच में विवाद हो गया था। इसी को लेकर लड़की के घरवाले बदला लेने की फिराक में थे। बुधवार शाम को उक सिंह खेत से आ रहा था। इसी दौरान धर्मसिंह और उसके साथियों ने उक सिंह पर हमला कर उसकी नाक काट दी।

    इसके बाद उक सिंह जैसे-तैसे घर पहुंचा। यहां जैसे ही उक सिंह के घरवालों को पता चला तो वे लड़की के घर पर पहुंचे और धर्म सिंह पर हमला कर दिया। यहां मारपीट के दौरान धर्म सिंह के पैर तोड़ दिए। हमले में घायल दोनों को गंभीर हालात में गुड़ामालानी हॉस्पिटल लाया गया है। उक सिंह काे प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर कर दिया गया। वहीं धर्म सिंह को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। श्रवण सिंह अपने परिवार के साथ गुजरात में रहता है।

    पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक सिंह के बयान के आधार पर धर्म सिंह पक्ष के शंकर सिंह, शैतान सिंह, तनसिंह और सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं धर्म सिंह के बयान के आधार पर उक सिंह पक्ष के नारायण सिंह, आलम सिंह, जालम सिंह को गिरफ्तार किया है।

  • Punjab News: आसमान में छाई धुंध की चादर, 21 तक मौसम खराब रहने की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: आसमान में छाई धुंध की चादर, 21 तक मौसम खराब रहने की आशंका, देखें वीडियो

    विजिबिलिटी जीरो, सीनियर सिटीजन को डाक्टर की सलाह मानने की अपील

    अमृतसरः उत्तर भारत में इन दिनों घने कोहरे और प्रदूषण के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। इस बारे में बात करते शहर के इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण के कारण स्मॉग की मोटी परत बन गई है, जिससे विज़िबिलिटी लगभग ज़ीरो हो गई है। इसका सीधा असर नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और शहरी सड़कों पर पड़ रहा है, जहां यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी संसद में यह मुद्दा उठाया है कि सर्दियों में सड़क हादसों में मौतों की संख्या तेज़ी से बढ़ती है। भारत में करीब 6.4 मिलियन किलोमीटर का बहुत बड़ा रोड नेटवर्क है और यह US के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क वाला देश है। ऐसे में जब घना कोहरा और स्मॉग रहता है, तो रोड एक्सीडेंट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में हर दिन एवरेज सैकड़ों मौतें रोड एक्सीडेंट की वजह से हो रही हैं।

    IMD के मुताबिक, यह स्थिति कम से कम 21 दिसंबर तक बनी रह सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए, यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले गाड़ी की पूरी जांच कर लें। गाड़ी की लो बीम लाइट, वाइपर, ब्रेक, इंडिकेटर और साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर जरूरी न हो, तो सफर से बचना चाहिए और अगर निकलना जरूरी हो, तो स्पीड कंट्रोल करनी चाहिए और सेफ दूरी बनाए रखनी चाहिए।

    इंजीनियर पवन शर्मा ने कहा कि सिर्फ आम नागरिकों की ही नहीं, बल्कि संबंधित डिपार्टमेंट और संस्थाओं की भी बड़ी जिम्मेदारी है। स्ट्रीट लाइट ठीक से काम कर रही हों, सड़कों पर रिफ्लेक्टर और साफ निशान लगे हों, साइनबोर्ड और रेडियम मटीरियल का सही इस्तेमाल हो। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, PWD और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर डिपार्टमेंट को इस समय खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

    इस मौके पर जोगिंदर पाल ढींगरा ने कहा कि सुबह कोहरे के बावजूद बहुत से लोग मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज के लिए कंपनी बाग पहुंच रहे हैं। यह मौसम युवाओं के लिए अच्छा है, लेकिन दिल या ब्लड प्रेशर की समस्या वाले सीनियर सिटिजन को डॉक्टर की सलाह जरूर माननी चाहिए। उन्होंने गाड़ी चलाने वालों से भी अपील की कि जान बहुत कीमती है, इसलिए कोहरे में गाड़ी बहुत धीरे और पूरी जिम्मेदारी से चलानी चाहिए, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके।