Blog

  • बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

    बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

    युवतियों ने मोटरसाइकिल सवार से मांगी थी Lift

    दुर्गः जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। सोमनी-भिलाई 3 मुख्य मार्ग पर रेत से भरे हाइवा ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक और युवती की जान चली गई। वहीं, एक युवती गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है 2 युवतियां भूमिका (24 साल) और सरोज नौकरी की तलाश में भिलाई 3 गई थीं। लौटते समय बाइक सवार युवक सुमित बंजारे (25 साल) से उन्होंने लिफ्ट मांगी। तभी मेहंदीबाड़ी के पास यह हादसा हुआ। दरअसल, रेत से लदा हाइवा ट्रक सोमनी से भिलाई की ओर जा रहा था। वहीं, भिलाई 3 से सोमनी होते हुए गनियारी जा रहे तीनों लोग मेहंदीबाड़ी के पास ट्रक से टकरा गए। इस दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती भूमिका और युवक सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार गनियारी निवासी सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को मौके से जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। फरार चालक की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: सड़क हादसे में एडिशनल SHO की मौत, बेटी घायल

    Punjab News: सड़क हादसे में एडिशनल SHO की मौत, बेटी घायल

    गुरदासपुरः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे भी बढ़ने लगे है। वहीं घने कोहरे के कारण देर रात धारीवाल थाने के एडिशनल एसएचओ की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, इसलिए उन्हें ईलाज के लिए गुरदासपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उनके परिवार ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर ले जाने का फैसला किया।

    रास्ते में गांव सोहल के पास जिस एम्बुलेंस में उन्हें ले जाया जा रहा था, उसका भयानक सडक़ हादसा हो गया, इस दौरान सुलखन राम की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बेटी को गंभीर चोटें आईं, साथ ही एम्बुलेंस ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं। सूत्रों के अनुसार, एम्बुलेंस चालक ने तेज गति के कारण एक वाहन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस अधिकारी की मृत्यु हो गई।

    इस घटना को लेकर पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धारीवाल कुलवंत सिंह मान ने बताया कि थाने के अंदर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गुरदासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद जब वे अमृतसर के लिए निकले तो देर रात एंबुलेंस एक्सीडेंट के कारण उनकी दुखद मौत हो गई।

     

  • Jalandhar News: 13 वर्षीय बच्ची के मर्डर केस में आरोपी को धर्म अपनाने को लेकर पास्टर अंकुर नरूला का आया बड़ा बयान, देखें  वीडियो

    Jalandhar News: 13 वर्षीय बच्ची के मर्डर केस में आरोपी को धर्म अपनाने को लेकर पास्टर अंकुर नरूला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    माना वह खुद पहले करते थे नशा और गलत काम

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय मासूम लड़की की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिंपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इस घटना को लेकर पास्टर अंकुर नरूला की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें वह आरोपी रिंपी को लेकर कह रहे है कि कोई बंदा पाप कर बैठा और उसके धर्म के लोग कह रहे है कि वह आरोपी उनके धर्म का नहीं है। एक पापी की इस जगत में कोई हैसियत नहीं है, लेकिन वह उसे कहे कि देख यशु मसीह तेरे पाप माफ करने के लिए क्रूस पर चढ़ा है। अंकुर नरूला आगे कहते है कि दुनियां तेरी नहीं है, अगर तेरी होती तो इस डाउन टाईम पर तुझे दुदकारती नहीं। वहीं इस मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए अंकुर नरूला ने माना कि उनका काम है पापियों को माफी का मैसेज देना। चर्च एक स्पिरिचुअल अस्पताल है, उन्होंने कहा कि बाइबल मे लिखा है कि तुम्हारे जैसे धर्मियों के आने की जरूरत नहीं है, बल्कि यीशु की जरूरत पापियों को है या फिर जो गलत लोग है उन्हें उनकी जरूरत है। अंकुर ने कहा कि गलत व्यक्ति के पीछे शैतानी आत्माएं होती है। ऐसे लोगों को बचाने के लिए यीशु मसीह आए थे। उन्होंने कहा कि वह खुद भी नशा करते थे और गलत काम करते थे, वह खुद भी धर्म के विरोधी थे, शायद वह भी क्रिमिनल रह जाते। अकुंर नरूला ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि उसे सजा नहीं होगी, उसे सजा होगी, हो सकता है कि उसे फांसी की सजा हो जाए। माफ को लेकर कहा कि उसे स्पिरिचुअल माफी मिलेगी। अगर उसे फांसी हो गई तो वह नर्क में जाएगा, लेकिन यीशु मसीह ने कहा कि वह स्वर्ग का दरवाजा है और वह अगर माफी मांगता है तो हो सकता है कि वह स्वर्ग की राह पर जाए। वहीं अन्य धर्मों को लेकर कहा कि वह अपने धर्म का प्रचार करते है। वहीं लाखों रुपए लेकर धर्म परिवर्तित करने और बाहर भेजने के मामले में कहा कि जो लोग कह रहे है कि कुछ सबूत पेश करें। उन्होंने कहा कि अब तक कोई भी इस मामले को लेकर पैसे लेकर धर्म परिवर्तन का सबूत पेश नहीं कर पाए।  
  • ये राजधानी भी बना जाएगी Metro City, शहरवासियों का सफर होगा आसान

    ये राजधानी भी बना जाएगी Metro City, शहरवासियों का सफर होगा आसान

    भोपालः राजधानी भोपाल 20 दिसंबर से मेट्रो सिटी बन जाएगी। शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव मिलकर मेट्रो का उद्धाटन करेंगे। जिसके बाद आम जनता 21 दिसंबर से मेट्रो में सफर कर सकेगी। मेट्रो की शुरू होने से शहरवासियों के लिए सफर आसान होगा, लेकिन उन्हें मेट्रो का किराया थोड़ा ज्यादा देना पड़ेगा।

    जानकारी के मुताबिक भोपाल के लोगों को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर समेत अन्य मेट्रो शहरों की तुलना में अधिक किराया देना पड़ेगा। भोपाल मेट्रो कॉर्पोरेशन ने मेट्रो किराया तीन जोनों में विभाजित किया है। इस में कुल 9 स्टेशन हैं, जिसमें पहले दो स्टेशनों का किराया 20 रुपए है। भोपाल मेट्रो में यात्रा की शुरुआत 20 रुपए से होगी और स्टेशन-दर-स्टेशन किराया धीरे-धीरे बढ़ता चला जाएगा। किराया 20 रुपए रुपए से शुरू होगा। फिर तीसरे से पांचवे स्टेशन तक 30 रुपए और छठवें से आठवें स्टेशन तक 40 रुपए तक बढ़ जाएगा।

    मेट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी प्रकार की शुरुआती छूट लागू नहीं की जाएगी। इस कारण भोपाल मेट्रो का न्यूनतम किराया दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों की तुलना में अधिक है।

    मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की कुल क्षमता लगभग 980 है। तीन कोच वाली एक ट्रेन में सीमित बैठने की व्यवस्था है, जबकि अधिकांश यात्री खड़े होकर सफर करेंगे। कोचों में ऑटोमैटिक दरवाजे, डिजिटल डिस्प्ले, ऑडियो अनाउंसमेंट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं। हर स्टेशन पर ट्रेन करीब 2 मिनट रुकेगी।

  • Punjab News: नाबालिग युवती को अगवा करने का प्रयास, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिग युवती को अगवा करने का प्रयास, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के हरगोबिंद नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया जब एक व्यक्ति नाबालिग लड़की को अगवा कर अपने साथ ले जा रहा था। इस दौरान लड़की के पिता ने आरोपी को पकड़ लिया और मोहल्ले के अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए जिसके बाद हंगामा हो गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को हवाले किया और उसकी जांच करने की मांग की।

    जानकारी देते युवती के पिता ने बताया कि वह लुधियाना के हरगोबिंद नगर की गली नंबर 4 का निवासी है और दर्जी का काम करता है। उन्होंने बताया कि 2 महीने पहले वह अपने बच्चे का इलाज करवाने के लिए अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ गया था। इस दौरान घर पर उनकी नाबालिग बेटी जो 8वीं क्लास की छात्रा है और अन्य बच्चे थे। उनके घर के पास एक शादीशुदा व्यक्ति जो मेरठ का है किराए पर रहता है। उक्त व्यक्ति उनकी बेटी को बातों में फंसाकर रात को कहीं ले गया और 4 घंटे बाद घर छोड़ गया। जब उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने उक्त व्यक्ति को इसके बारे में पूछा और मोहल्ले वालों ने भी इसका विरोध जताया। बाद में लोगों की सहमति से मामला शांत करवाया गया और उस व्यक्ति को गली से निकालकर कहीं और भेज दिया गया।

    वहीं बीती रात वह व्यक्ति लड़की को फिर से बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा तो लड़की के पिता ने उसे पकड़ लिया और गली के लोग भी इकट्ठा हो गए और खूब हंगामा हो गया। लोगों ने व्यक्ति को पकड़कर शिंगार सिनेमा चौकी के कर्मचारियों के हवाले कर दिया।

    इलाके के पार्षद सिमरनजीत सिंह सिमू ने बताया कि इस व्यक्ति के पास 5 मोबाइल फोन और एक कार मिली हैं जिसे इसने नाले के पास खड़ा किया हुआ था। इसे कभी कोई काम भी नहीं करते देखा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस व्यक्ति की अच्छी तरह से जांच की जाए और बैग्राउंड चेक किया जाए कि कहीं यह व्यक्ति किसी गैंग से जुड़ा तो नहीं है और यह व्यक्ति बच्चियों को लेजाकर कहीं बेचने का काम तो नहीं करता है, इस बारे में पूरी तरह जांच होनी चाहिए।

  • Punjab News: फायरिंग मामले में 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

    Punjab News: फायरिंग मामले में 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

    लुधियानाः जिले के जसदेव नगर में ब्लॉक समिति जोन से आम आदमी पार्टी के विजयी उम्मीदवार सुखमीत सिंह खन्ना और उनके साथियों की कांग्रेस पार्टी के हारे उम्मीदवार व पूर्व सरपंच जसबीर सिंह, उनके बेटे और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा फायरिंग करने के आरोप लगे थे। बीते दिन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में ईंट-पत्थर चलने और गोलियां चलने की वीडियो भी सामने आई थी। इस घटना में 5 से 6 लोग घायल हुए थे।

    आरोप है कि ब्लॉक समिति की जीत का जश्न मना रहे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। इस हिंसक झड़प को लेकर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 कांग्रेस वर्करों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें 6 पर बाय नेम मामला दर्ज किया गया है, जबकि 12 अज्ञात लोगों पर यह कार्रवाई की गई है।

    आरोपियों की पहचान पूर्व सरपंच जसवीर, अजयवीर, उदयवीर, सरपंच निंदा, तजिंदर सिंह उर्फ लाडी, पंच पूजा, हरपाल सिंह उर्फ बब्बू सहित 12 अज्ञात के रूप में हुई है। फायरिंग की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान की और मामला दर्ज किया। वहीं देर रात तक पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी करती रही।

  • ​​Saudi Arabia के इस इलाके में बिछी बर्फ की चादर, तस्वीरें देख लोग हुए हैरान

    ​​Saudi Arabia के इस इलाके में बिछी बर्फ की चादर, तस्वीरें देख लोग हुए हैरान

    रियादः इन दिनों उत्तरी सऊदी अरब में स्थित ऊबड़-खाबड़ से नजर आने वाले रेगिस्तानी पहाड़ों में एक अलग सा नजारा देखने को मिला। ट्रोजेना हाइलैंड्स और तबुक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बर्फ की चादर बिछ गई है। तबुक क्षेत्र के जबल अल-लॉज में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे क्षेत्र का तापमान माइनस में पहुंच गया है। सऊदी अरब से आने वाली बर्फबारी की तस्वीरें देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रोजेना हाईलैंड्स में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हुई। बीर बिन हिरमास, अल-उयनाह, हलात अम्मार और शिगरी के साथ ही आस-पास के इलाकों समेत कई केंद्रों में बारिश होने की खबर है। जबाल अल-लॉज सऊदी अरब के उत्तर पश्चिम में समुद्र तल से लगभग 2580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जबाल अल-लॉज का शाब्दिक अर्थ है- बादाम का पहाड़। यहां हुई बर्फबारी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों का ध्यान आकर्षित किया है। सऊदी अरब से नेशनल सेंटर फॉर मेटेरेलियॉजी (NCM) ने रियाद, पूर्वी प्रांत और उत्तरी सीमाओं के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

    बर्फबारी की तस्वीरों और विजुअल्स ने सोशल मीडिया पर यूजर को हैरान कर दिया है। कई लोग इसके बारे में पूछ रहे हैं कि यह असली है या नकली। वहीं, एक ने इसे पैगंबर की भविष्यवाणी से जोड़ते आखिरी दिन के करीब आने की निशानी बताया है। इसका संबंध पैगम्बर मोहम्मद की उस भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है। पैगंबर मोहम्मद की इस्लामिक भविष्यवाणियों और हदीसों में यह बताया गया है कि ‘आखिरी समय में अरब प्रायद्वीप एक बार फिर हरा-भरा और नदियों से भर जाएगा।

    बहुत से लोग सोच रहे हैं कि क्या बर्फबारी एक ऐसे बदलाव की शुरुआत है जो आखिरकार रेगिस्तान को हरा-भरा बना सकती है। जिससे सूखी जमीन पानी और हरियाली से भरपूर उपजाऊ इलाका बन जाएगी। रेगिस्तानी इलाकों में ज्यादा बारिश का मतलब है कि मिट्टी नमी को बनाए रखेगी, जो पेड़-पौधों के बढ़ने के लिए सबसे जरूरी है।

  • Jalandhar Richie Travel Agency सहित 13 जगहों पर ED की Raid का मामला, करोड़ो रुपए नगद और सोना बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar Richie Travel Agency सहित 13 जगहों पर ED की Raid का मामला, करोड़ो रुपए नगद और सोना बरामद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः डंकी रूट के जरिये युवाओं को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में ईडी की टीम ने कुख्यात ‘डंकी रूट’ सिंडिकेट के खिलाफ बीते दिन पंजाब के जालंधर में रिची ट्रैवल एजेंसी सहित हरियाणा और दिल्ली में एक साथ 13 व्यावसायिक और आवासीय ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में ईडी की टीम ने भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया है। गौर हो कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चल रही जांच का हिस्सा है, जो फरवरी 2025 में अमेरिका से 330 भारतीयों के डिपोर्टेशन से जुड़ी है।

    छापे के दौरान दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से ईडी को बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती धातुएं मिलीं। जिसमें 4.62 करोड़ नकद , 313 किलो चांदी और 6 किलो सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत 19.13 करोड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा ईडी को मोबाइल चैट और डिजिटल सबूत बरामद हुए, जिनमें डंकी रूट के अन्य सदस्यों से टिकट, रूट और पैसे की डील की बातचीत दर्ज है।

    मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम को इस कार्रवाई के दौरान हरियाणा के एक प्रमुख प्लेयर के ठिकाने से ऐसे रिकॉर्ड मिले, जिनसे पता चला कि वह लोगों को मेक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के लिए उनकी प्रॉपर्टी या जमीन के कागजात गिरवी रखवाता था। इससे पैसा पक्का रहता और कोई भाग नहीं सकता। ईडी की टीम को बाकी जगहों से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए, जो पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में मदद करेंगे। ईडी अब इन सभी डिजिटल डेटा और दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कर रही है।

    यह जांच पंजाब और हरियाणा पुलिस की एफआईआर पर आधारित है, जिसमें ट्रैवल एजेंट्स, बिचौलियों और हवाला ऑपरेटर्स का जाल शामिल है। बता दें कि बीते दिन ईडी की टीम ने जालंधर बस स्टैंड के पास स्थित रिची ट्रैवल के कार्यालय और जसवंत नगर में एजेंसी मालिक के आवास पर एक साथ रेड की थी। यह कार्रवाई उस नेटवर्क के खिलाफ की जा रही है जिसका नाम हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों के मामलों में सामने आया था।

  • दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प, Church को लगाई आग, भारी फोर्स तैनात

    दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प, Church को लगाई आग, भारी फोर्स तैनात

    कई ग्रामीण, एएसपी समेत 20 पुलिसकर्मी घायल

    कांकेरः जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने ईसाइयों को डंडे मारकर भगाया। इसके जवाब में धर्मांतरित समुदाय के लोगों ने आदिवासी समाज के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं गुस्साए आदिवासियों ने सरपंच के घर में तोड़फोड़ कर दी और गांव के बनी चर्च में आग लगा दी। ग्रामीण इसके बाद भी नहीं रुके, 3 हजार से ज्यादा की भीड़ आमाबेड़ा पहुंची और वहां भी एक चर्च को आग के हवाले कर दिया। भीड़ तीसरे चर्च को फूंकने आगे बढ़ रही थी कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और लाठीचार्ज किया गया। घटना में कई ग्रामीण, कवरेज कर रहे कुछ पत्रकार और एएसपी अंतागढ़ आशीष बंछोर समेत 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। जानकारी मुताबिक, गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमरा राम की मौत हो गई थी। इसके बाद उनका शव गांव में ही दफना दिया गया। सरपंच के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया था, जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे। पिछले 2 दिनों से ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा के बीच शव को बाहर निकाला। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमला शव को लेकर रवाना हो चुका है। शव को जिले से बाहर रायपुर ले जाया गया। वहीं हिन्दू संगठनों ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के धर्मांतरण से जुड़े किसी भी शव को अपने गांव में दफनाने न दें। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों में रखा है और गांव को पूरी तरह सील कर दिया है। बाहरी व्यक्तियों का गांव में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है।
  • Punjab News: SHO हरदीप सिंह पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: SHO हरदीप सिंह पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    लुधियानाः जिले के खन्ना में पुलिस ने काउंटिंग के दौरान काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में अकाली दल के हलका इंचार्ज पर एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने यादविंदर यादू को कोर्ट में पेश किया और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसके बाद अब इस मामले में कार्रवाई में कोताही बरतने के मामले में एसएचओ पर गाज गिरी है। प्रशासन ने ड्यूटी में कोताही बरतने के मामले में खन्ना के एसएचओ हरदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

    आरोप है कि यादविंदर यादू और अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में सुखबीर बादल ने खन्ना पहुंचना था। सुखबीर बादल खुद नहीं पहुंचे पर उन्होंने अकाली दल के सीनियर एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर को कानूनी सहायता के लिए खन्ना भेजा। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि खन्ना प्रशासन व पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ वो हाईकोर्ट जाएंगे। वहीं आज पुलिस ने एसएचओ पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।