Blog

  • Punjab News: हरियाणा में भी मान सरकार की स्कीम को लागू करने की उठी मांग, धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हरियाणा में भी मान सरकार की स्कीम को लागू करने की उठी मांग, धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आई बाढ़ के बाद किसानों के घरों और खेतों में भारी संख्या में मिट्टी आ गई थी। जिसके बाद मान सरकार ने “जिसका खेत, उसकी रेत” योजना तैयार की। इस योजना को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि योजना ने किसानों का भाग्य बदल दिया है। उन्होंने कहा कि जिसका खेत, उसकी रेत” योजना को पंजाब में लागू कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हजारों किसानों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचाया है।

    इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतों से निकलने वाली रेत की कानूनी खुदाई और बिक्री का अधिकार मिला है, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये की आय हुई है। योजना से न सिर्फ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि अवैध खनन पर भी बड़ी रोक लगी है।

    पंजाब में इस योजना की सफलता से प्रभावित होकर अब हरियाणा के विधायक भी इस मॉडल को अपने राज्य में लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में निवेदन किया गया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भी इस योजना को अपनाएं ताकि वहाँ के किसानों को भी इसका सीधा फायदा मिल सके।

  • Himachal News: पुलिस ने हलवाई की दुकान से 12 बोतल शराब पकड़ी

    Himachal News: पुलिस ने हलवाई की दुकान से 12 बोतल शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित:  बीती देर रात के समय उप निरीक्षक विनोद कुमार अधिकारी पुलिस चोकी पंडोगा पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जैजों मोड में हरिकृष्ण गांव लोअर भदसाली की हलवाई की दुकान में तलाशी के दौरान 12 बोतल देसी शराब संतरा बरामद की गई।

    इस सन्दर्भ में हरिकृष्ण के खिलाफ एक्साइज एक्ट कि विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal News: शराब के अवैध अहाते में पुलिस रेड, मामला दर्ज

    Himachal News: शराब के अवैध अहाते में पुलिस रेड, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पालकवाह में शराब के अवैध अहाते में रेड कर संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई कुलदीप कुमार अधिकारी पुलिस थाना हरोली पर आधारित पुलिस टीम गश्त पर पालकवाह में मौजूद थे तो शराब के ठेके के पास संजीव कुमार निवासी गांव सलोह की दुकान में कुछ लोग बैठकर शराब तथा चिकन अंडा इत्यादि का सेवन कर रहे थे जो पुलिस को देखकर इधर उधर भागने लगे। पुलिस को तलाशी के दौरान दुकान के अन्दर टेबलों पर एक आधिया बोतल कांच, संतरा जिसमें वकाया करीब पांचवा हिस्सा शराव वची हुई पाई गई, टेवल नंवर दो पर दो शराव बोतल कांच मार्का ऊना नंवर 01 जिसमें एक बोतल खाली तथा दूसरी बोतल में वकाया करीब चौथा हिस्सा शराब बची थी, व तीसरे टेबल पर एक शराब बोतल, संतरा जो मौके पर खाली पाई गई ।

    इसके अतिरिक्त शीशा के गिलास व प्लेटें जो शराब पीने के लिये इस्तेमाल किए जा रहे थे भी बरामद किए। जब इस संबंध में संजीव कुमार को अहाता चलाने वारे पूछताछ की गई तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

  • Himachal News: ट्रैक्टर के नीचे आया बाइक सवार, मौत, एक घायल

    Himachal News: ट्रैक्टर के नीचे आया बाइक सवार, मौत, एक घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पालकवाह में में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दुसरा घायल हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में अरुण सपुत्र निवासी गांव कर्मपुर ने बताया कि यह अपने दोस्त के साथ मोटर साइकिल पर कर्मपुर को जा रहा था और ज़ब यह पालकवाह के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 20 सी-3583)जिस पर दो लोग सवार थे, जब बाइक पालकवाह से हरोली की मुड़ने लगा तो हरोली की तरफ से ट्रैक्टर संख्या (एचपी72 डी -5479) के चालक सुरेन्द्र कुमार निवासी जनकौर ने ट्रैक्टर को गलत दिशा व लापरवाही से चलाते हुए उपरोक्त मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी । जिससे मोटर साइकिल पर बैठे हुए अनुज पुत्र त्रिलोक चंद निवासी कर्मपुर टायर के नीचे आ गया व रक्षित पुत्र जसवंत राज निवासी गांव कर्मपुर, पालकवाह को चोटें आई ।

    दोनों घायलों को उपचार हेतु CH हरोली भेजा गया, जहां पर डाक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया व रक्षित को आगामी उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: टाटा 407 और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 गंभीर घायल

    Jalandhar News: टाटा 407 और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 गंभीर घायल

    जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले 3 दिनों से कोहरे के कारण सड़क हादसों की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय हाइवे पर स्थित अड्डा किशनगढ़ के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां टाटा 407 और बुलेट में टक्कर हो गई। इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को एसएसएफ टीम द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल काला बकरा में भर्ती कराया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को राहगीर ने सूचना दी थी कि अड्डा किशनगढ़ चौक के पास एक गंभीर दुर्घटना हुई है। मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम ने देखा कि एक टाटा 407 और एक बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल संख्या PB11DM9633 पर हिमांशु पुत्र मनोज निवासी गुरदीप कॉलोनी चला रहा था, जोकि पटियाला का रहने वाला है।

    पूछताछ में पता चला है कि वह पठानकोट से जालंधर की ओर जा रहा था, जबकि अड्डा किशनगढ़ चौक के पास टाटा 407 वाहन संख्या PB08DG1573 तिलकराज पुत्र राजकुमार निवासी अलावलपुर चला रहे थे, जो अलावलपुर से करतारपुर जा रहे थे। इस दौरान अड्डा किशनगढ़ के पास दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स की ओर से सरकारी वाहन से नजदीकी सिविल अस्पताल काला बकरा में भर्ती कराया गया। घायलों में हिमांशु पुत्र, अतुल कुमार तथा सचिन पुत्र राणा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसी दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने दोनों वाहनों को साइड पर करवा कर आवागमन को निर्बाध रूप से चालू कराया और इस हादसे की सूचना संबंधित पुलिस चौकी अलावलपुर को दी गई।

     

  • हिमाचल सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध

    हिमाचल सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध

    ऊना जिले में 8608 लाभार्थी दिव्यांग राहत भत्ता योजना से लाभान्वित

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रगतिशील एवं संवेदनशील नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता प्रदान की जा रही है, ताकि वे समावेशी शिक्षा, कौशल विकास और समाज की मुख्यधारा से प्रभावी रूप से जुड़ सकें।

    प्रदेश सरकार के ये प्रयास मुख्यमंत्री की जन-हितैषी और समावेशी सोच को प्रतिबिंबित करते हैं। मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता तक सीमित रखना उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मान, समान अवसर और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    दिव्यांग राहत भत्ता योजना से मिल रहा आर्थिक संबल

    प्रदेश सरकार की दिव्यांग राहत भत्ता योजना दिव्यांगजनों के लिए आर्थिक संबल का सशक्त माध्यम बनी है। योजना के अंतर्गत 40 से 69 प्रतिशत विकलांगता वाले पुरुषों को 1150 रुपये तथा महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है। वहीं 70 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले पुरुषों एवं महिलाओं को 1700 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि दी जा रही है। मानसिक रूप से अविकसित व्यक्ति भी इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है।

    ऊना जिले में 8608 लाभार्थी हो रहे लाभान्वित

    जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का लाभ जिले के पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 40 से 69 प्रतिशत विकलांगता श्रेणी के 3450 तथा 70 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले 5100 दिव्यांग पुरुष एवं महिलाएं दिव्यांग राहत भत्ता योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं।

    उन्होंने जानकारी दी कि अप्रैल से सितंबर 2026 की अवधि के दौरान जिले में इस योजना के अंतर्गत 5 करोड़ 38 लाख 61 हजार 850 रुपये की राशि व्यय की गई है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 40 से 69 प्रतिशत श्रेणी के एक लाभार्थी तथा 70 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले 57 दिव्यांगजनों को प्रति तिमाही कुल 2 लाख 78 हजार 850 रुपये की पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 40 प्रतिशत से कम विकलांगता वाले व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं, जबकि पात्र लाभार्थियों के लिए कोई आय या आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

    योजना के लाभ के लिए ये हैं ज़रूरी दस्तावेज़

    दिव्यांग राहत भत्ता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हिमाचली प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण-पत्र, विकलांगता प्रमाण-पत्र, परिवार नकल, राशन कार्ड तथा बैंक खाते की प्रति आवश्यक है। योजना के लिए आवेदन पत्र जिला कल्याण अधिकारी अथवा तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

    प्रशासन कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने को प्रतिबद्ध

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशानिर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि दिव्यांगजनों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।  प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें आत्मसम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

  • Jalandhar News: क्रिसमस की शोभायात्रा पर चौराहों और स्टेजों पर दिखें विदेशी झंडे, बनें चर्चा का विषय, देखें वीडियो

    Jalandhar News: क्रिसमस की शोभायात्रा पर चौराहों और स्टेजों पर दिखें विदेशी झंडे, बनें चर्चा का विषय, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में क्रिसमस के पर्व को लेकर उत्सव का माहौल है। इस पर्व को लेकर खांबड़ा चर्च से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) तक भव्य रैली निकाली जा रही है। शोभा यात्रा के दौरान गुब्बारे और पतंगें उड़ाई गईं। वहीं इस बार शोभा यात्रा में विदेशी झंडे चर्चा का विषय बने हुए है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस बार स्टेजों पर और मुख्य चौराहों पर विदेशी झंडे दिखाई दे रहे है। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर और झंडे लेकर यीशु मसीह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। वहीं बच्चे क्रिसमस थीम से जुड़े परिधानों में नजर आए, वहीं महिलाएं भजनों और प्रार्थनाओं में शामिल होती दिखीं। शोभा यात्रा को लेकर कुछ वीडियो भी सामने आई है, जिसमें यूके, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य विदेशों के झंडे स्टेजों पर लगे हुए है। हैरानी की बात यह है कि भारतीय फ्लैग एक ही जगह पर दिखाई दे रहा। वहीं विदेशी झंडों को लेकर राहगीर भी वीडियों बना रहे है, जो इस बार क्रिसमस की शोभायात्रा पर चर्चा का नया विषय बना हुआ है।  
  • 21वीं नेशनल कराटे व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए ऊना की मानसी राणा दिखाएंगी अपना दमखम

    21वीं नेशनल कराटे व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए ऊना की मानसी राणा दिखाएंगी अपना दमखम

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल और पंजाब के लिए गर्व का क्षण तब बना जब 21वीं नेशनल ब्रूस्ली गोल्ड कप 2025 में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा का चयन हुआ। मानसी राणा कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
    हिमाचल प्रदेश जोमासर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ़ बाबी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 दिसम्बर को श्री राम मंदिर, बिक्रम इन्कलेवी, नियर सीमापुरी डिपो, दिल्ली में आयोजित होने जा रही है, जिसमें देशभर से चुनिंदा कराटे और ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लेंगे।

    उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा का चयन उनके शानदार खेल कौशल, कठोर मेहनत और कई सफल प्रदर्शनों के आधार पर किया गया है। यह खिलाड़ी 20 दिसम्बर को दिल्ली के लिए रवाना होंगी और अगले दिन चैंपियनशिप में अपने दमखम का लोहा मनवाएंगी।

    एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि मानसी राणा ने पिछले कई महीनों से जिस अनुशासन और मेहनत के साथ अपनी तैयारी को निखारा है, वह निश्चित तौर पर उसे इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन तक पहुंचाएगा। खेल प्रेमियों में इनके चयन से उत्साह का माहौल है।

    प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
    स्थानीय लोगों व बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि मानसी राणा अपने माता-पिता गुरुजनों स्कूल क्षेत्र व जिला सहित राज्य का नाम एक बार फिर से राष्ट्रीय मंच पर चमका कर लौटेगी।

  • Jalandhar News: कॉलेज की प्रधानगी को लेकर पंप के बाहर चली गोलियां, 2 घायल

    Jalandhar News: कॉलेज की प्रधानगी को लेकर पंप के बाहर चली गोलियां, 2 घायल

    जालंधर, ENS: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन लुधियाना और होशियारपुर में गोलियां चली थी। लुधियाना में गोलियां चलने के मामले में 5 से 6 लोग घायल हुए थे, वहीं होशियारपुर में मकैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं अब ताजा मामला किशनगढ़ से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज की प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ है। जहां पेट्रोल पंप के बाहर गोलियां चली।

    मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को लेकर पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पंप परिसर में करीब 10 से 15 राउंड फायर किए गए।

    लोगों के अनुसार 2 कारों में सवार होकर एक गुट पहुंचा और फायरिंग करते फरार हो गए। सूचना मिलने पर अलावलपुर पुलिस, आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के दौरान पंप के दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और पंप मालिक भोजन कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: चुनावी नतीजों के बाद गोल्डन टेंपल पहुंचे विधायक ADC, 2027 चुनावों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावी नतीजों के बाद गोल्डन टेंपल पहुंचे विधायक ADC, 2027 चुनावों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हलका अटारी से विभिन्न गांवों के आम आदमी पार्टी के ब्लाक समिति और जिला परिषद के विजयी सदस्यों सहित अटारी से विधायक ADC जसविंदर सिंह रामदास सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में जसविंदर सिंह रामदास ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी इस जीत को अकाल पुरुष महाराज की कृपा मानती है और इसीलिए वे गुरु रामदास जी के पवित्र स्थान पर नतमस्तक होने आए हैं। उन्होंने बताया कि चुनावी नतीजे कल देर से आए, जिस कारण आज दरबार साहिब में माथा टेकने आना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि कुल 40 सदस्यों में से आम आदमी पार्टी के 21 सदस्य विजयी हुए हैं, जिनके साथ आज श्री दरबार साहिब में शुक्रिया अदा किया गया। इस जीत को उन्होंने हलका अटारी के लिए बड़ी सफलता बताया। जसविंदर सिंह रामदास ने विरोधी पार्टियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराए गए। नामांकन की शुरुआत से लेकर मतदान और वोटों की गिनती तक हलके में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं और 2027 में भी पंजाब में आप की सरकार बनेगी।

    2022 के चुनावों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय पार्टी के पास न तो सरपंच थे और न ही ब्लाक समिति के सदस्य थे, फिर भी सरकार बनी। अब पार्टी के पास सरपंच, ब्लाक समिति और जिला परिषद के सदस्य हैं, जिससे आने वाले समय में और मजबूत सरकार बनेगी। इसके साथ ही अटारी–वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व्यापार शुरू नहीं करवा रही, जिसका नुकसान अटारी हलके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि मान सरकार पंजाब में लगातार नौकरियां दे रही है और विकास कार्य तेजी से करवा रही है।