Blog

  • हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी में नई जल भंडारण सुविधा के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए

    हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी में नई जल भंडारण सुविधा के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए

    चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि रेवाड़ी में नई जल भंडारण सुविधा का निर्माण करने की दिशा में सरकार अग्रसर हैं। गंगवा आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि रेवाड़ी शहर में पेयजल आपूर्ति, कलाका एवं लिसाना ग्रामों में स्थित दो नहर आधारित जल संयंत्रों के माध्यम से की जा रही है। वर्तमान में शहर को 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन (एलपीसीडी) की दर से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि शहर की भावी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नहरी पानी की भंडारण क्षमता में वृद्धि हेतु, भगवानपुर ग्राम की 9 एकड़ 7 कनाल 5 मरला पंचायत भूमि को विभाग द्वारा जून 2025 को खरीदा गया है। भूमि पर अतिरिक्त नहरी जल भंडारण टैंक नयागांव स्थित मुख्य स्टॉर्म वॉटर पंपिंग स्टेशन के सृदृढ़ीकरण  हेतु 2605.66 लाख रुपये की लागत का अनुमान अक्तूबर 2025 को प्रशासनिक रूप से स्वीकृत किया गया है। इस हेतु पैकेज-1 का टेंडर जारी किया जा चुका है तथा पैकेज-2 की प्रक्रिया प्रगति पर है।

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इसके अतिरिक्त, और अधिक नहरी जल भंडारण की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए, विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया आरंभ की जा चुकी है। भूमि स्वामियों द्वारा प्रस्तावित 45.375 एकड़ उपयुक्त भूमि को नीतिगत दरों पर वार्ता हेतु नवंबर 2025 को निदेशक, भूमि अभिलेख को सचिवों की समिति की बैठक आयोजित करने हेतु प्रस्तुत किया गया है।

  • Jalandhar News : St. Soldier College की प्रधानगी को लेकर चली गोलियों के मामले में हुआ Encounter

    Jalandhar News : St. Soldier College की प्रधानगी को लेकर चली गोलियों के मामले में हुआ Encounter

    जालंधर, ENS: St. Soldier College की प्रधानगी को लेकर चली गोलियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी का एनकाउंटर किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर लाखा के तौर पर हुई है, जो नवां गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है। जिसके बाद वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं, इस घटना को लेकर एसएसपी हरविंदर विर्क ने चौकाने वाले खुलासे किए है। एसएसपी ने बताया कि St. soldier College की प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ है। विधिपुर पुलिस स्टेशन मकसूदा के एरिया में यह कॉलेज है। जहां आज प्रेजिडेंट के चुनाव थे। इस मामले को लेकर कुछ लड़के अलावपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के बाहर एकत्रित हुए थे, जिसके बाद युवकों ने इकट्ठे होकर जाना था। वहीं दूसरे ग्रुप के नौजवान भी पहुंच गए। जहां नछत्तर युवक 3 से 4 लड़कों के साथ 3 गाड़ियों में पहुंचता है और उसका इन छात्रों के साथ विवाद हो जाता है। जिसके बाद वह फायरिंग कर देता है।

    इस घटना में 2 लड़कों को गोली लगी है। जिसमें एक गोपी शिवदास पुरा का है और सौरव घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना में इस्तेमाल हुए 3 वाहनों को रिकवर कर लिया गया है, जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • हरियाणा ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में मेडिकल सर्टिफिकेट की समय सीमा बढ़ी, अब 25 दिसंबर तक जमा करें

    हरियाणा ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में मेडिकल सर्टिफिकेट की समय सीमा बढ़ी, अब 25 दिसंबर तक जमा करें

    चंडीगढ़- हरियाणा में चल रही ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में शामिल कर्मचारी मॉडल अब 25 दिसंबर, 2025 तक अपना मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर अपने संबंधित चेकर के पास जमा करा सकेंगे। इस तिथि के बाद जारी किसी भी मेडिकल सर्टिफिकेट पर, चल रही ट्रांसफर ड्राइव में विचार नहीं किया जाएगा।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को निर्देश दिए गए है कि मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी के परिशिष्ट-1 में वर्णित दुर्बलकारी रोगों के आधार पर अंकों का दावा करने के इच्छुक कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकें। गौरतलब है कि ये सर्टिफिकेट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पीजीआई चंडीगढ़, पीजीआईएमएस रोहतक और हरियाणा, दिल्ली या चंडीगढ़ स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेजों द्वारा गठित मेडिकल बोर्डों के माध्यम से जारी किए जाने हैं।

    उल्लेखनीय है कि 23 मई, 2025 को जारी मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी की अधिसूचना के उपरांत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा 17 नवंबर, 2025 से ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू की गई है। ट्रांसफर पाॅलिसी के प्रावधानों के अनुसार, दुर्बलकारी रोग (स्वयं/पति या पत्नी/अविवाहित पुत्र/पुत्री) के आधार पर 10 अंक का दावा करने के इच्छुक कर्मचारियों को 31 अक्टूबर, 2025 तक वैध मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करना आवश्यक था।

    इसके अलावा, सरकार ने ये भी निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों के आवेदनों की समुचित जांच करने के उपरांत आवेदन प्राप्त होने की तिथि से यथासंभव तीन दिन के भीतर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए जाएं ताकि राज्य में चल रही ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके।

  • व्यवस्था परिवर्तन का मतलब ठेकेदार ट्रांसफर पॉलिसी नहीं : जयराम ठाकुर

    व्यवस्था परिवर्तन का मतलब ठेकेदार ट्रांसफर पॉलिसी नहीं : जयराम ठाकुर

    पेखुबेला पार्ट 02 की कोशिश में सरकार, सहयोग ने करने पर अधिकारी को सबक सिखाते ठेकेदार

    ऊना/शिमला/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ऐसा लग रहा है कि पेखु बेला पार्ट 2 की तैयारी चल रही है। अब सरकार के फैसले, लोक सेवकों के स्थानांतरण प्रदेशवासियों के हितों को ध्यान में रख कर लेने की बजाय ठेकेदारों की सहूलियत के हिसाब से लिए जा रहे हैं। प्रदेश में ठेकेदार सपोर्ट ट्रांसफर पॉलिसी चल रही है। सुखद बात यह है कि सरकार की इस मनमानी पर माननीय हाई कोर्ट ने रोक लगाई और सरकार के व्यवस्था परिवर्तन को आईना दिखाए।

    व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था पतन की यह दास्तान देखने में जितनी रोचक है इसके तार उतने गहरी ही जुड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक बनी पेखुबेला की परियोजना प्रदेश के एक चीफ इंजीनियर के स्तर के अधिकारी की मौत की वजह बनी इसी तरह से धर्मशाला के एक परियोजना अधिकारी द्वारा सोलर प्रोजेक्ट के मामले में ठेकेदार से सख्ती दिखाने पर सरकार द्वारा ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बजाय अधिकारी का ही चंबा तबादला कर दिया गया। ठेकेदारों और भ्रष्टाचार का समर्थन कर रही सरकार  ठेकेदारों के मन माफिक काम न करने वाले अधिकारियों को प्रताड़ित करती है।

    जयराम ठाकुर ने कहा इस मामले में भले ही हाई कोर्ट ने अधिकारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुख की सरकार के स्थानान्तरण फैसले को रद्द कर दिया हो लेकिन समय पर प्रोजेक्ट पूरा न कर रहे ठेकेदार को एक नोटिस देना किसी भी अधिकारी को कितना भारी हो सकता है यह मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को बता दिया है। कार्य समय से पूरा नहीं होता है तो अधिकारी नोटिस देते हैं बदले में ठेकेदार को काम समय से पूरा करना होता है और उस पर पेनल्टी लगाई जाती है, यह व्यवस्था की बात है।

    लेकिन व्यवस्था परिवर्तन में यदि परियोजना से जुड़े अधिकारी ठेकेदार को काम सही से और समय से करने को कहें तो ठेकेदार मुख्यमंत्री को सीधे पत्र लिखकर कहता है कि इस अधिकारी को सबक सिखाओ और अगले दिन अधिकारी को दूर दराज के जिलों में भेज कर सबक सिखा दिया जाता है। मैं पहले भी यह कह चुका हूं और आज भी कह रहा हूं कि प्रदेश को ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नहीं चाहिए जो भ्रष्टाचार को न सिर्फ जन्म देती हो बल्कि उसका पालन पोषण और संरक्षण करती हो। यह घटना एसपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के मौत के समय के परिस्थितियों जैसी ही है। जहां ठेकेदार को सरकार संरक्षण दे रही थी और अधिकारियों पर गलत तरीके से ठेकेदारों को भुगतान करने का दबाव बना रही थी।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि सुविधा शुल्क, सहूलियत के अधिकारी और मित्र मंडली की वजह से इस सरकार में ठेकेदारों का भी दो समूह बन गया है। समूह जो पूर्व में किए गए भुगतान के लिए प्रदर्शन करने अधिकारियों के चक्कर लगाने उनके सामने गिड़गिड़ा ने नेताओं से सिफारिश कर रहा है और दूसरा समूह मन माफिक सहयोग न मिलने पर रातों-रात अधिकारियों को इस जगह से उसे जगह फेंकवाने का काम कर रहा है।

    आखिर ऐसे ठेकेदारों को कौन सी शक्तियां हासिल है? बिना राजनीतिक सुचिता और नैतिकता के यह सरकार चल रही है जहां भ्रष्टाचारी फल फूल रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को जेल में भेजने के लिए सारा तंत्र सिर के बल खड़ा है।

    केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार के प्रतिनिधियों ने जयराम ठाकुर से मिल सौंपा ज्ञापन

    केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार का प्रतिनिधि मंडल हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने के विषय में माननीय उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई में हो रही देरी को लेकर केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार का प्रतिनिधिमंडल अमीचंद कमल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिला। समिति ने हाथियों को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए किए गए प्रयास के लिए उनका आभार जताया और साथ ही इस पूरे प्रकरण के न्यायालय में जाने की वजह से हाटी समुदाय को हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया।

    प्रतिनिधि मंडल ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए नेता प्रतिपक्ष से मांग की कि इस मुद्दे को वह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  के समक्ष उठाएं। जिससे इस मामले में उपयुक्त पैरवी के साथ-साथ हाटियों की समस्या का समाधान हो सके। क्योंकि 2 लाख से ज्यादा की आबादी इस केस की वजह से प्रभावित हो रही है और संवैधानिक संशोधन द्वारा केंद्र सरकार द्वारा दिए गए इस अधिकार का लाभ वर्षों से उपेक्षित हाटी समुदाय को नहीं मिल पा रहा है। जयराम ठाकुर ने उनके मुद्दों को गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष रखने काभरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष के साथ केंद्रीय समितिके पदाधिकारी सुरेंद्र हिंदुस्तानी, ओपी चौहान, शिवानंद, रमेश सिंगटा, विजय पुंढीर, समेत दर्जनों पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    बीवी- जी राम जी विधेयक के पारित होने का जय राम ठाकुर ने किया स्वागत

    शिमला।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने लोकसभा और राज्यसभा से बीवी जी राम जी विधेयक के पारित होने का स्वागत करते हुए इसे देश और समाज के हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। यह विधेयक सुशासन को मजबूत करने, व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून से विकास की गति को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

    नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार और संसद के दोनों सदनों के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद इस विधेयक का पारित होना लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि बीवी जी राम जी कानून का प्रभावी क्रियान्वयन देश की प्रगति में मील का पत्थर सिद्ध होगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित के मुद्दों पर सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी राष्ट्रहित में ऐसे निर्णायक कदमों का समर्थन करती रहेगी।

  • Jalandhar News: St. Soldier College की प्रधानगी को लेकर हुआ विवाद, SSP ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: St. Soldier College की प्रधानगी को लेकर हुआ विवाद, SSP ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कॉलेज की प्रधानगी को पेट्रोल पंप के बाहर गोलियां चली। इस घटना को लेकर एसएसपी हरविंदर विर्क ने चौकाने वाले खुलासे किए है। एसएसपी ने बताया कि St. soldier College की प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ है। विधिपुर पुलिस स्टेशन मकसूदा के एरिया में यह कॉलेज है। जहां आज प्रेजिडेंट के चुनाव थे। इस मामले को लेकर कुछ लड़के अलावपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के बाहर एकत्रित हुए थे, जिसके बाद युवको ने इकट्ठे होकर जाना था। वहीं दूसरे ग्रुप के नौजवान भी पहुंच गए। जहां नछत्तर युवक 3 से 4 लड़कों के साथ 3 गाड़ियों में पहुंचता हैै और उसका इन छात्रों के साथ विवाद हो जाता है। जिसके बाद वह फायरिंग कर देता है।

    इस घटना में 2 लड़कों को गोली लगी है। जिसमें एक गोपी शिवदास पुरा का है और सौरव घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना में इस्तेमाल हुए 3 वाहनों को रिकवर कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल नौजवान की हालत खतरे से बाहर है। दोनों ग्रुपों का आपसी विवाद था और यह दोनों ग्रुप कैपेन को लेकर एकत्रित हुए थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 307 का मामला आदमपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी किसी की गिऱफ्तार नहीं हुई है।

    बता दें कि इस घटना की लाइव वीडियों भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पंप के बाहर गोलियां चलने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। घटना के दौरान पंप के बाहर भारी संख्या में नौजवान मौजूद थे। इस दौरान गाड़ी का शीशा खोलकर नौजवान ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद दूसरे पक्ष के नौजवान गाड़ी ने निकलर पैदल भागने लग गए। इस दौरान पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को लेकर पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पंप परिसर में करीब 10 से 15 राउंड फायर किए गए।

  • Haryana News : हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News : हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। जिले भर में एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर नशे की रोकथाम के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर 16 के चौंकी प्रभारी ने हेरोइन सप्लाई करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे 5.77 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है।

    मामले संबंधी सेक्टर 16 के चौंकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि 15 दिसंबर को एक अनूप नामक युवक हैरोइन सप्लाई मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसकी की निशानदेही पर इस युवक को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि 15 दिसंबर को अनूप नामक युवक को हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। अनूप ने ही बताया था कि वह वासु नामक युवक से ये हेरोइन लेकर आया था। इसके बाद वासु को सेक्टर 16 के गांव बुद्दनपुर के पार्क के पास से गिरफ्तार किया है।

    जांच में पता चला है कि वासु करीब एक साल से हीरोइन सप्लाई का काम कर रहा था और एक प्राइवेट नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि वासु अपने खर्चे पूरे करने के लिए हीरोइन सप्लाई का काम करता था। आरोपी युवक के ऊपर एनडीपीएस की धारा मामला दर्ज करके उसे पंचकूला कोर्ट में पेश एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। कहां से ये हेरोइन लेकर आता है।

  • बच्चों की सुरक्षा के लिए मान सरकार की अहम पहल: ‘शक्ति हेल्पडेस्क’ के माध्यम से स्कूलों में जागरूकता अभियान

    बच्चों की सुरक्षा के लिए मान सरकार की अहम पहल: ‘शक्ति हेल्पडेस्क’ के माध्यम से स्कूलों में जागरूकता अभियान

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंजाब पुलिस की शक्ति हेल्पडेस्क के माध्यम से प्रदेशभर के स्कूलों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इन विशेष शिविरों में बच्चों को गुड टच–बैड टच, बाल शोषण, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सरल व संवेदनशील तरीके से जानकारी दी जा रही है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सरकारी प्राथमिक स्कूल, कोट खालसा में आयोजित सेमिनार इस अभियान की प्रभावशीलता का उदाहरण है, जहां बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शंकाओं का समाधान किया।

    जागरूकता सत्रों में शक्ति हेल्पडेस्क की टीम ने बच्चों को शारीरिक शोषण की पहचान, साइबर सुरक्षा के उपाय और साझा केंद्रों की सेवाओं से अवगत कराया। साथ ही, आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 और 1098 के महत्व को भी समझाया गया। यह अभियान केवल अमृतसर तक सीमित नहीं है, बल्कि खन्ना सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में स्कूलों के सहयोग से लगातार चल रहा है, जहां हजारों विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर बुलिंग से बचाव और नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है।

    पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शक्ति हेल्पडेस्क महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए स्थापित की गई है और यह शिकायत निवारण के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। मान सरकार की दूरदर्शी सोच के तहत आने वाले समय में प्रदेश के हर स्कूल में ऐसे सत्र आयोजित किए जाएंगे और अभिभावकों के लिए भी विशेष कार्यशालाएं होंगी। शिक्षाविदों, समाजसेवियों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान बच्चों को सशक्त बनाकर पंजाब को एक सुरक्षित, संवेदनशील और जागरूक समाज की ओर ले जा रहा है।

  • ED का कई दिग्गजों पर एक्शनः युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद उर्वशी रौतेला की करोड़ों संपत्ति अटैच

    नई दिल्लीः ऑनलाइन सट्टेबाजी 1x बेट ऐप मामले में ईडी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई दिग्गजों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमे भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रबर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति अटैच कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार 1xBet मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने नए प्रोविजनल अटैचमेंट किए हैं। जिसमें युवराज सिंह- 2.5 करोड़ रुपये, रॉबिन उथप्पा- 8.26 लाख रुपये, उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़ (यह संपत्ति उर्वशी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है), सोनू सूद- 1 करोड़ रुपये, मिमी चक्रबर्ती- 59 लाख रुपये, अंकुश हाजरा- 47.20 लाख रुपये और नेहा शर्मा- 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है।

  • पोलियो उन्मूलन में रोटरी की ऐतिहासिक भूमिका : मनोज कुँवर

    पोलियो उन्मूलन में रोटरी की ऐतिहासिक भूमिका : मनोज कुँवर

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के वरिष्ठ रोटेरियन एवं पूर्व अध्यक्ष, रोटरी क्लब पालमपुर, मनोज कुँवर ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल ने पोलियो उन्मूलन को एक वैश्विक मानव सेवा आंदोलन का स्वरूप दिया है। पोलियोप्लस कार्यक्रम के माध्यम से रोटरी ने धन, स्वयंसेवकों तथा सतत निगरानी व्यवस्था को एकीकृत कर इस अभियान को जमीनी स्तर तक पहुँचाया।

     विश्व स्तर पर रोटरी का योगदान

    मनोज कुँवर ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल, ग्लोबल पोलियो उन्मूलन पहल की संस्थापक साझेदार है, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष, रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र तथा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन शामिल हैं। मनोज कुँवर ने बताया की रोटरी द्वारा अब तक 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का योगदान दिया गया है, जिससे विभिन्न सरकारों एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को भी अरबों डॉलर का सहयोग देने की प्रेरणा मिली और इन संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप 2.5 बिलियन से अधिक बच्चों का टीकाकरण संभव हुआ तथा विश्वभर में पोलियो के मामलों में 99.9 प्रतिशत तक कमी आई है, जिससे लाखों बच्चों को आजीवन अपंगता से बचाया जा सका।

    भारत में रोटरी की निर्णायक भूमिका

    मनोज कुँवर ने बताया कि भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान के दौरान रोटरी स्वयंसेवकों ने दुर्गम क्षेत्रों, शहरी बस्तियों एवं टीकाकरण को लेकर संकोच रखने वाले समुदायों तक पहुँच बनाकर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इंडिया नेशनल पोलियोप्लस समिति के माध्यम से सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक नेतृत्व से निरंतर संवाद कर टीकाकरण के प्रति विश्वास स्थापित किया गया। मनोज कुँवर ने बताया कि वर्ष 1995 से राष्ट्रीय टीकाकरण दिवसों के अंतर्गत बूथ स्तर से लेकर घर-घर जाकर किए गए व्यापक प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत वर्ष 2011 से पोलियो मुक्त घोषित हुआ।

    रोटरी क्लब पालमपुर की सक्रिय सहभागिता

    रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष अजय सूद, सचिव राघव शर्मा तथा पल्स पोलियो कार्यक्रम के चेयरमैन पंकज जैन ने बताया कि रोटरी क्लब पालमपुर भारत में पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत से ही निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 21 दिसंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पालमपुर में स्थापित पोलियो बूथ के उद्घाटन के उपरांत क्लब द्वारा चिकित्सा स्टाफ एवं स्वयंसेवकों को भोजन पैकेट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही पालमपुर क्षेत्र के आसपास स्थित पोलियो बूथों पर बैनर, कैप एवं अन्य प्रचार सामग्री वितरित कर आमजन को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

  • मान सरकार का वैश्विक निवेश अभियान तेज, पंजाब–यू.के. रणनीतिक संवाद को मिली नई दिशा

    मान सरकार का वैश्विक निवेश अभियान तेज, पंजाब–यू.के. रणनीतिक संवाद को मिली नई दिशा

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब–यू.के. रणनीतिक संवाद सत्र की अध्यक्षता करते हुए ब्रिटेन के साथ मजबूत और व्यापक रणनीतिक एवं व्यावसायिक संबंधों पर जोर दिया। ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो और यू.के. की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पारंपरिक के साथ-साथ उभरते क्षेत्रों में भी यू.के. के साथ साझेदारी बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उच्च शिक्षा, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स, कृषि व फूड प्रोसेसिंग के साथ फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य सेवाएं, आईटी और व्यावसायिक सेवाओं को सहयोग के प्रमुख क्षेत्र बताया।  

    मुख्यमंत्री ने पंजाब की निवेश क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में पांच हवाई अड्डों, मजबूत राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क और विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी के साथ कुशल, किफायती और शांतिपूर्ण श्रमबल उपलब्ध है। उन्होंने ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के सिंगल-विंडो और डीम्ड अप्रूवल सिस्टम, फास्ट-ट्रैक पोर्टल और निवेशक-अनुकूल नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी पहलें प्रक्रियाओं को सरल बनाकर निवेशकों का भरोसा मजबूत करती हैं। उन्होंने यू.के. निवेशकों को पंजाब में कारोबार शुरू करने या विस्तार करने का आमंत्रण दिया और 2026 में होने वाले पंजाब प्रगतिशील निवेशक सम्मेलन में विशेष यू.के. सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।

    भविष्य की रणनीति साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यू.के. से नया निवेश पंजाब के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करेगा और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों, पराली प्रबंधन तथा नवाचार को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि राज्य में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘पहल’ जैसे स्व-सहायता समूहों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंजाब-यू.के. के ऐतिहासिक और भावनात्मक संबंधों को याद करते हुए उन्होंने यू.के. विश्वविद्यालयों और उद्योगपतियों से पंजाब में निवेश, शिक्षा, शोध और कौशल विकास के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने की अपील की, वहीं ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो ने दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर भरोसा जताया।