Blog

  • Kohli का रिकार्ड तोड़ने से चूके Abhishek Sharma, नहीं तो बन जाते Number-1 Player

    Kohli का रिकार्ड तोड़ने से चूके Abhishek Sharma, नहीं तो बन जाते Number-1 Player

    स्पोर्ट्सः भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवें टी20 में विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड टूटने से बच गया। अभिषेक शर्मा के निशाने पर ये रिकॉर्ड था, जिन्होंने अहमदाबाद में 21 गेंदों में 34 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक ने 1 छक्का और 6 चौके जड़े। अगर वह 13 रन और बना लेते तो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाते।

    अभिषेक शर्मा पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए, उन्होंने संजू सैमसन के साथ पहले विकट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5वां टी20 इस साल भारत का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच है। इसके बाद भारत की अगली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज जनवरी, 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ है।

    अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साल 2025 में टी20 में 1602 रन बनाए। वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 13 रन दूर रह गए, जिन्होंने साल 2016 में टी20 में 1614 रन बनाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 2022 में 1503 रन बनाए थे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, 4 पारियों में वह सिर्फ 34 रन बना पाए।

    टी20 कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन
    1614- विराट कोहली (2016)
    1602- अभिषेक शर्मा (2025)
    1503- सूर्यकुमार यादव (2022)
    1338- सूर्यकुमार यादव (2023)
    1297- यशस्वी जयसवाल (2023)

  • Jalandhar News: कोहरे का फायदा उठाकर लुटेरे युवक से नगदी और फोन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कोहरे का फायदा उठाकर लुटेरे युवक से नगदी और फोन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले 4 दिनों से कोहरे का कहर जारी है। जहां मौसम विभाग द्वारा कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है और जरूरी काम को लेकर ही लोगों को घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है, वहीं दूसरी ओर चोर घने कोहरे का फायदा उठाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे है।

    ताजा मामला लंबा पिंड चौक क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक्टिवा सवार लुटेरे युवक से नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, लंबा पिंड निवासी बलजीत कुमार काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह अपने मोहल्ले में पहुंचे तभी धुंध का फायदा उठाते हुए एक्टिवा सवार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया।

    बलजीत कुमार से लुटेरों 5 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लूट फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Punjab News: रोजाना इस इलाके से Sri Fatehgarh Sahib के लिए चलेंगी फ्री बसें, देेखें वीडियो

    Punjab News: रोजाना इस इलाके से Sri Fatehgarh Sahib के लिए चलेंगी फ्री बसें, देेखें वीडियो

    अमृतसरः शहीदी पखवाड़े के मौके पर भाजपा नेता अक्षय शर्मा की तरफ से एक बड़ी और प्रेरणा देने वाली कोशिश की गई है। इस पहल के तहत 20 से 27 दिसंबर तक रोजाना फ्री बसों से श्रद्धालुओं को अमृतसर से श्री फतेहगढ़ साहिब ले जाया जा रहा है। इस यात्रा का मकसद नई पीढ़ी को चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की अनोखी शहादत से जोड़ना और सिख इतिहास के बारे में जानकारी देना है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि पहले ही दिन फतेहगढ़ साहिब के लिए करीब 30 बसें रवाना हुईं, जिनसे करीब 2000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। ठंड के बावजूद सुबह बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे और युवा इस यात्रा में शामिल हुए। भक्तों ने कहा कि ऐसी पहल से युवा पीढ़ी को अपने इतिहास, गुरु साहिबों और शहीदों के बारे में जानने का मौका मिलता है। एक और भक्त ने कहा कि वह पहली बार फतेहगढ़ साहिब जा रही हैं और इस मौके के लिए अक्षय शर्मा और सेवादारों का धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से बच्चों और युवाओं को सही दिशा मिलती है।

    अक्षय शर्मा ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य मकसद युवाओं को साका फतेहगढ़ साहिब की महान कुर्बानी से जोड़ना है। बसों में इतिहासकार भी हैं जो यात्रा के दौरान संगत को इतिहास की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगत की भागीदारी के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह पहल सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और ऐतिहासिक जागरूकता की दिशा में भी एक अहम कदम है।

  • Jalandhar News: इलाके में डुप्लीकेट तेल बनाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इलाके में डुप्लीकेट तेल बनाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैलाश नगर इलाके में रिहायशी क्षेत्र में डुप्लीकेट तेल बनाने का मामला सामने आया। जिसको लेकर इलाके में हड़कंप मच गया मोहल्ले के लोगों ने आरोप है लगाया कि विजय कुमार नामक व्यक्ति लंबे समय से एक गोदाम में नकली तेल तैयार कर रहा था। यह गोदाम पूरी तरह से अवैध बताया जा रहा है, क्योंकि इसके लिए किसी भी प्रकार का लाइसेंस या प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। गुस्साए मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और तुरंत कार्रवाई की मांग की।

    स्थानीय लोगों ने सेहत और सुरक्षा को खतरा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे अवैध धंधों पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए, ताकि आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ न हो। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।”

     

  • बड़ा हादसाः राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में कई हाथियों की मौत, पटरी से उतरे ट्रेन के 5 डिब्बे, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में कई हाथियों की मौत, पटरी से उतरे ट्रेन के 5 डिब्बे, देखें वीडियो

    असमः लुमडिंग डिवीजन में आज सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जहां जहां सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं घटना में ट्रेन की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई। वन अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के असम के होजाई जिले में सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से टकराने से हाथियों की मौत हुई है। हादसा लुमडिंग डिवीजन के जमुनामुख-कंपुर सेक्शन में सुबह करीब 2:17 बजे हुआ है।

    घटना की सूचना मिलने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। रेस्‍क्‍यू ट्रेन अधिकारियों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पटरी से उतरने और पटरियों पर हाथियों के शव मिलने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल बंद हैं। वन विभाग के सूत्रों ने बताया के ट्रेन हादसे में 8 हाथियों की मौत हो गई है। हाथी का छोटा बच्‍चा इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

    वहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लोको पायलट ने ट्रैक पर हाथियों का झुंड देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसा टल नहीं सका। प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को अन्य डिब्बों में उपलब्ध खाली बर्थों पर एडजस्ट कर लिया गया है। पटरी से उतरे डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन को गुवाहाटी के लिए रवाना कर दिया गया है। गुवाहाटी पहुंचने पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे और ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी।

    बताया जा रहा है कि ट्रेन के पटरी से उतरने और हाथियों के शरीर के अंगों के पटरियों पर बिखरे होने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल डायवर्ट कर दी गई हैं। इस डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों को यूपी लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है। असम में ट्रेन की पटरी के मरम्मत का काम जारी है। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, “दुर्घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।” यह घटना असम में ट्रेन-हाथी टक्कर की बढ़ती घटनाओं को उजागर करती है, जहां जंगलों के करीब रेल ट्रैक होने से ऐसे हादसे आम हैं।

     

     

  • Punjab News: कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, इस दिन हो सकती है बारिश

    Punjab News: कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, इस दिन हो सकती है बारिश

    चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले 4 दिनों से कोहरे का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 22 दिसंबर तक बारिश भी हो सकती है। घने कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे है। दूसरी तरफ अब दिन और रात दोनों का तेजी से तापमान गिरना शुरू हो गया हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

    शुक्रवार को होशियारपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच गया। इस वजह से 7 जगहों पर सड़क हादसे हुए। जिसमें मशहूर पंजाबी अभिनेत्री राज धालीवाल बाल-बाल बच गईं। वहीं गुरदासपुर से अमृतसर आते वक्त पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर सुलक्खन राम की एंबुलेंस फुटपाथ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

  • Jalandhar News: 32 वर्षीय व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, खोल हुए बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 32 वर्षीय व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, खोल हुए बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर में लगातार गोलियां चलने की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला शाहकोट में कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या करने का सामने आया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय संदीप कुमार निवासी मोहल्ला धोड़ियां शाहकोट के रूप में हुई है। मृतक संदीप 2 बच्चों का बाप था और वह पिछले कई सालों से जिंदर कबाड़ी की दुकान पर काम करता था।

    संदीप रोजाना की तरह शाम को दुकान पर काम कर रहा था और वह दुकान से बाहर पेशाब करने गया तो उसी दौरान उसके पास आए अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। गोली नजदीक से चलने के कारण गर्दन से आर पार हो गई और गोली चलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल संदीप को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल शाहकोट में पहुंचा, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    गोली चलने की सूचना मिलने पर डीएसपी शाहकोट सुखपाल सिंह और थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम जांच में जुटी हुई है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। डीएसपी ने बताया कि घटना स्थल से एक खोल बरामद हुआ है। हालांकि घटना की वजह सामने नहीं आई है।

  • आज का राशिफल, 20 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 20 दिसंबर 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे।  ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के कारण कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। आज शुक्र ग्रह का गोचर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    मेष राशि:मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कला की तारीफ भी हो सकती है।

    वृष राशि:वृष राशि वालों के लिए आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। आज आप किसी नए व्यापार की योजना भी बनाएंगे। पारिवारिक कामों में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर लॉन्ग ट्रिप का प्लान बन सकता है, जिससे आपका मन फ्रेश हो जाएगा।

     

    मिथुन राशि: आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी।

     

    कर्क राशि:कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कल की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अचानक आपके घर पुराने रिश्तेदार आ सकते हैं। बिजनेस को बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर छोटी सी पार्टी हो सकती है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में मन लगा रहेगा।

     

    सिंह राशि:आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आप विदेश भी जा सकते हैं। आज आपके बच्चे आपको गुड न्यूज दे सकते हैं, जिससे आप गर्व महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ करेंगे।

    कन्या राशि: आज का दिन सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आज आप किसी एनजीओ को पूरा सपोर्ट करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। आज लवमेट के साथ बाहर के मौसम का लुत्फ उठाएंगे।

     

    तुला राशि: आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। आज आपके व्यापार को बड़ी डील मिल सकती है जिससे दो गुना फायदा हो सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा जिससे मन खुशनुमा रहेगा।

     

    वृश्चिक राशि: अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एंड-डाउन करने में आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्याएं शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा।

     

    धनु राशि:आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है । यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

     

    मकर राशि: आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने होगा। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा । जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे।

     

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जिसके साथ आप बाहर घुमने जा सकते है। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है।

     

    मीन राशि:आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

     

  • Jalandhar में छाई कोहरे की चादर, विजिबिलिटी हुई शून्य, देखें Live

    Jalandhar में छाई कोहरे की चादर, विजिबिलिटी हुई शून्य, देखें Live

    जालंधर, ENS: हिमाचल के ऊपरी पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शीतलहर और घनी धुंध का आज लगातार तीसरे दिन कहर देखने को मिला है। आज जहां सुबह कोहरे की चादर में शहर लिपटा हुआ नजर आया, वही दिन ढलने के बाद देर रात 9:30 बजे विजिबिलिटी शून्य हो गई।

     

    इस दौरान सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। दरअसल, घनी धुंध के कारण दृश्यता काफी कम होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दूरी पर वहां जाते हुए दिखाई नहीं दे रहे जिसके कारण लोगों को काफी धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं।

    दूसरी ओर मौसम विभाग ने पंजाब-हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में धुंध को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और होशियारपुर में 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि जालंधर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

  • Haryana News: नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूला। जिरकपुर में नाले से अज्ञात शव बरामद होने का मामला सामने आया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद एरिया संबंधी लगते थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने देखा कि नाले के अंदर कोई शव दिखाई दे रहा है, तभी मौके पर पहुंच देखा तो किसी व्यक्ति का नाले के बीचो-बीच शव पड़ा था।

    इसके तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले संबंधी पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश में जुट गई है।