Blog

  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, CRPF जवान की मौत

    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, CRPF जवान की मौत

    बिलासपुरः तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में एक CRPF जवान की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी मुताबिक, कोरबा जिले के हरदीबाजार के जोरहाडबरी निवासी मनीष कुमार आदिले CRPF के जवान थे। उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी। पिछले दिनों वो छुट्टियों पर घर आए थे। उनका एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार रहता है। बुधवार (17 दिसंबर) को गुरु घासीदास जयंती पर्व मनाने के लिए वो अपने गांव गए थे। उनके साथ उनका दोस्त उदय पाल भी था। दोनों बाइक में सवार होकर बिलासपुर आ रहे थे। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे कोरबा से लौटते बाइक सवार दोनों लोग तोरवा स्थित लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

    हादसे में बाइक से उछलकर दोनों गिर गए, जिससे मनीष के सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त उदय पाल भी बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, उदय पाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस वाहन की जानकारी जुटाकर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

  • Punjab News: Toll Plaza पर कर्मियों ने लगाया धरना, मैनेजर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll Plaza पर कर्मियों ने लगाया धरना, मैनेजर का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना: लाडोवाल टोल प्लाज पर वर्करों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में कर्मियों का कहना है कि केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी द्वारा ऐलान किया गया है कि देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस कर दिए जाएंगे और इन्हें सैटेलाइट डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके विरोध में आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोष रैली की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर विपिन ने बताया कि उन्हें केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ऐलान किया गया है कि 28 दिसंबर तक टोल प्लाजा कैशलेस किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले को लेकर वह नीतिन गडगरी से निवेदन करेंगे कि कोई भी कर्मचारी बेरोजगार ना हो।

    उन्होंने कहा कि अभी तक केंद्र की ओर से कोई सूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि कैशलेस होने से 10 लाख लोग बेरोजगार हो जाएगा। कर्मचारियों द्वारा आज करीब 11:30 बजे प्रदर्शन शुरू किया गया है जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU) के स्टेट प्रेसिडेंट सेक्रेटरी चंद्रशेखर और टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन के स्टेट प्रेसिडेंट दर्शन सिंह लाडी और स्टेट जनरल सेक्रेटरी सुखजीत सिंह संधू के मुताबिक इस फैसले से देश के टोल प्लाजा पर काम करने वाले 10 लाख स्किल्ड वर्कर बेरोजगार हो जाएंगे, देश का पूरा रोड ट्रांसपोर्ट देश के चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों के हाथ में चला जाएगा और देश के बड़ी संख्या में टोल फ्री और कंसेशनल टोल पास होल्डर्स पर अरबों रुपये का नया बोझ पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि अभी तक हर टोल प्लाजा के दायरे में आने वाले आस-पास के गांवों और कस्बों के वाहन चालकों की गाड़ियां फ्री हैं और इसी तरह 4 दर्जन से ज्यादा तरह की वाहन सेवाओं के चालकों और मालिकों को टोल फ्री सेवाएं दी जा रही है। सैटेलाइट सिस्टम से ये सभी गाड़ियां भी ऑटोमैटिक टोल फीस के दायरे में आ जाएंगी। कोई भी गाड़ी जितने किलोमीटर के लिए सड़क का इस्तेमाल करेगी, सैटेलाइट सिस्टम के जरिए गाड़ी मालिक के बैंक अकाउंट से पैसे कट जाएंगे। नेताओं ने साफ किया कि इस सिस्टम से टोल प्लाजा कंपनियों के चुने हुए कॉरपोरेट घरानों को अरबों रुपये की पूंजी मिलेगी, जबकि गाड़ी के मालिकों और ड्राइवरों को पैसे का बोझ उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ऐसा करके सरकार सस्ता और आसान ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर देने की जिम्मेदारी से बचना चाहती है।

  • दूसरी बार पिता बने सिंगर B Praak, पत्नी मीरा बच्चन ने दिया बेटे को जन्म

    दूसरी बार पिता बने सिंगर B Praak, पत्नी मीरा बच्चन ने दिया बेटे को जन्म

    मनोरंजन : मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक के घर में खुशियां आई हैं। सिंगर की पत्नी मीरा बच्चन ने कुछ दिन पहले ही दूसरे बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद बी प्राक ने फैंस को दी है। फैंस को गुडन्यूज देने के साथ-साथ उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बता दिया है। बी प्राक ने अपने बेटे का नाम काफी यूनिक रखा है। नाम का मतलब भी इतना अच्छा है कि सभी को पसंद भी आया है।

    काफी यूनिक है बेटे का नाम

    बी प्राक ने शुक्रवा को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने फैंस को बताया कि उनके दूसरे बेटे का जन्म हो गया है। दूसरी बार पिता बनकर वह काफी खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में अपने बेटे का नाम रिवील किया और अपने बेटे के नाम का मतलब भी बताया। पोस्ट के साथ सिंगर ने कैप्शन दिया कि – ‘राधे श्याम जी की कृपा से हमें 1 दिसंबर 2025 को एक प्यारा सा बेटा हुआ है। हमारा दिल शुक्रगुजार और खुशी से भर गया है। अब फिर से सूरज निकला है जो हमारी जिंदगी में नई रोशनी, नई उम्मीद और नई शुरुआत लेकर आया है’। सिंगर ने अपने बेटे का नाम DDVIJ बच्चन रखा है। इसका अर्थ है कि दो बार जन्मा एक आध्यात्मिक नया जन्म।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by B PRAAK (@bpraak)

    पहले भी एक बेटे के पिता हैं सिंगर

    बता दें कि बी प्राक इससे पहले भी एक बेटे अदब के पिता हैं। अदब का जन्म 2020 में हुआ था। उन्हें इसके दो सालों बाद एक बेटी भी हुई थी मगर उसका जन्म से कुछ समय बाद ही निधन हो गया था। यह पल बी प्राक और उनकी पत्नी दोनों के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा ता। सिंगर ने बताया कि इसी घटना के बाद उनका ध्यान धर्म की ओर बढ़ा था।

    2019 में हुई थी शादी

    सिंगर बी प्राक और मीरा बच्चन की शादी साल 2019 में हुई थी। दोनों ने काफी समय को एक-दूसरे को डेट किया था। बी प्राक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी को शादी के लिए सिर्फ तीन दिनों में प्रपोज कर दिया था हालांकि उनकी पत्नी उस समय हैरान थी परंतु बाद में वो भी शादी के लिए राजी हो गई। सिंगर ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी को राजी करने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी।
  • BBA की छात्रा से Rape, अश्लील वीडियो से Blackmail कर ठगे 9 लाख रुपए

    BBA की छात्रा से Rape, अश्लील वीडियो से Blackmail कर ठगे 9 लाख रुपए

    दुर्गः जिले में कॉलेज की एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने सीएफए कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर युवती का रेप कर अश्लील वीडियो बना लिए। फिर ब्लैकमेल कर साढ़े 9 लाख रुपए वसूले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को जानकारी देते 18 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह भिलाई के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही है। बीबीए सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए वह इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई गई थी। वहीं उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई, जिसने अपने मुंहबोले भाई दीपक ठाकुर से मिलवाया और बताया कि उसकी पहचान कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में है, जहां सीएफए कोर्स में आसानी से एडमिशन हो सकता है और कोर्स करने के बाद बड़ी कंपनियों में नौकरी मिलती है। इसके बाद दीपक ठाकुर से मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। पीड़िता के अनुसार 9 अगस्त 2025 को दीपक ने उसे फोन कर भिलाई के होटल लैंडमार्क में सीएफए कोर्स का फॉर्म भरने के बहाने बुलाया।

    होटल पहुंचने पर आरोपी ने उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसी दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया और 1 नवंबर 2025 को उसे दोबारा होटल लैंडमार्क बुलाया गया, जहां फिर से उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए गए। साथ ही कलिंगा विश्वविद्यालय में सीएफए कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर उससे बड़ी रकम की मांग की गई। पीड़िता के अनुसार उसने 7.50 लाख रुपए नगद भी दिए। इसके बाद भी वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने 2 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। इस तरह कुल 9.50 लाख रुपए की वसूली की गई।

    पीड़िता की शिकायत के बाद सुपेला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ 16 दिसंबर को अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

  • Punjab News: परिवारिक लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवारिक लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के मोहल्ला कमालपुर में 2 परिवारों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गए व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हमालवारों ने अजय कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अजय कुमार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि अजय कुमार घटना के दौरान गाड़ी में बैठे थे।

    इस दौरान महिला का भाई करण उर्फ सोनू और भतीजा नीतिन और उसके साथी तेजधार हथियार लेकर आ गए। महिला ने कहा कि उसका भाई नशे का सेवन करता है और भाई की माता से लड़ाई हो गई। जिसके बाद पिता ने फोन करके उसे बुलाया और कहा कि वह मारपीट कर रहा है। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंची और वह भाई से बात कर रही थी। इस दौरान भाई और भतीजे के साथ आए युवक हमला करने लगे। जिसके बाद वह उन्हें घर से बाहर भेज रही थी। इस दौरान उसके पति विनय के दोस्त अजय ने बीच-बचाव किया और उसे वहां से जाने के लिए कहा घर का मामला है और वह अब चला जाए।

    जिसके बाद भाई-भतीजे और उसके दोस्तों ने पति के दोस्त को गाड़ी से निकालकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि करण ने बेटे के साथ मिलकर परिवार से मारपीट की। इस दौरान अजय को भी करण, उसका बेटा और अन्य साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना में घायल अजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: युवक के सुसाइड मामले में पार्षद पति पर हुआ हमला, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक के सुसाइड मामले में पार्षद पति पर हुआ हमला, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में युवक के सुसाइड मामले में कुछ दिन पहले परिजनों द्वारा धरना लगाया गया था। जहां पार्षद रूपा भगत के पति सुदेश भगत पर मृतक युवक के पिता द्वारा तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप है। इस घटना को लेकर मोहल्ले में हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाने के एसएचओ मोहन लाल मामले की जांच में जुट गए। जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। पार्षद पति ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि धरने के दौरान भी परिवार द्वारा उन पर हमले की धमकी दी गई। वहीं आज भी उन पर हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति हमला करने के लिए हाथों में तलवार लेकर भाग रहा है। वहीं पीड़ित सुदेश भगत ने कहा कि उसे और उसके परिवार को युवक के पिता वरिदंर कुमार उर्फ सोनू और उसके परिवार से जान का खतरा है। पार्षद पति ने बताया कि 2 साल पहले परिवार के युवक की लड़की से मंगनी हुई थी।

    पीड़ित ने कहा कि इस मामले में उसका कोई लेना-देना नहीं है। जिसके बाद उनका आपस में विवाद हो गया और लड़की ने युवक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इस मामले को लेकर दोनों पार्टियां उनके पास आई थी, लेकिन लड़की परिवार ने शादी करने से मना कर दिया और आरोप लगाया कि लड़का नशे का सेवन करता है। जिसके बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। इस दौरान उस पर झूठा पर्चा दर्ज करवाया गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM, 27 लाख अभिभावक बनेंगे पढ़ाई में पार्टनर, देखें वीडियो

    Punjab के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM, 27 लाख अभिभावक बनेंगे पढ़ाई में पार्टनर, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार राज्य को पढ़ाई के क्षेत्र ऊचाइयों पर लेजाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर बच्चों को अलग-अलग प्रकार की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में ऐतिहासिक मेगा पेरेंट-टीचर मीटिंग और पेरेंट वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। यह पहल पेरेंट पार्टिसिपेशन थीम के तहत आयोजित की, जिसका मुख्य मकसद पेरेंट्स को अपने बच्चों की पढ़ाई में एक्टिव पार्टनर बनाना है। इस राज्य-स्तरीय प्रोग्राम के लिए पहले से ही बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई थीं।

    ब्लॉक और क्लस्टर लेवल पर 40 हजार से ज्यादा टीचर्स को खास ट्रेनिंग दी गई, ताकि हर स्कूल में कम से कम एक ट्रेंड टीचर वर्कशॉप को आसानी से कर सके। इसके साथ ही, स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों (SMC) को भी एक्टिव किया गया और उन्हें पेरेंट्स को जोड़ने और कोऑर्डिनेट करने की अहम भूमिका दी गई। यह मेगा पहल प्री-प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी तक लगभग 27 लाख पेरेंट्स तक पहुंची।

    पेरेंट वर्कशॉप 1 से 1.5 घंटे की थी, जिसके बाद मेगा PTM हुई। सभी स्कूलों में यही स्ट्रक्चर अपनाया गया और पेरेंट्स को जानकारी देने वाले हैंडआउट भी बांटे गए। वर्कशॉप का मुख्य मकसद पेरेंट्स को बच्चों के एकेडमिक, इमोशनल और सोशल डेवलपमेंट में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना था। इस मौके पर कई पेरेंट्स ने सरकार का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आज सरकारी स्कूलों में वो सुविधाएं मिल रही हैं जो पहले सिर्फ प्राइवेट स्कूलों में ही मिलती थीं।

    खासकर बस सर्विस की पेरेंट्स ने बहुत तारीफ की। दूर-दराज के गांवों से बच्चों को सुरक्षित स्कूल लाया और वापस छोड़ा जा रहा है, जिससे गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को बहुत फायदा हुआ है। पेरेंट्स ने कहा कि आज उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा पा रहे हैं और शहरों के सबसे अच्छे स्कूलों के बराबर आगे बढ़ रहे हैं। पंजाब सरकार की यह पहल घर ​​और स्कूल की मिली-जुली कोशिशों से बच्चों के सुनहरे भविष्य की ओर एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

  • दिल्ली में घने कोहरे के चलते उड़ानें रद्द, 400 के पार पहुंचा AQI, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    दिल्ली में घने कोहरे के चलते उड़ानें रद्द, 400 के पार पहुंचा AQI, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    नई दिल्ली: राजधानी में उत्तर तथा पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे में विजिबिलिटी घटने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द रही। वहीं इसी बीच सरकार ने एयरलाइंस के लिए गाइडलाइंस जारी करके यात्रियों को उड़ान की स्थिति की सही जानकारी देने और देरी की स्थिति में उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने की निर्देश जारी किया है।

    129 उड़ानें हुई रद्द

    घने कोहरे के कारण से दिल्ली एयरपोर्ट पर 129 उड़ानें रद्द हो गई है हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि लो विजिबिलिटी प्रोसीजन लागू कर दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सारा दिन घना कोहरा छाए रहने और मौसम की स्थिति खराब होने की संभावना जताई जा रही है।

    400 के पार पहुंचा एक्यूआई

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 6 बजे दिल्ली की हवा बहुत ही खतरनाक स्तर पर दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा प्रदूषण आईटीओ इलाके में 429 एक्यूआई पर दर्ज हुआ है। यह बहुत गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा विवेक विहार में एक्यूआई (425), जहांगीरपुरी मे एक्यूआई (420), नेहरु नगर में एक्यूआई (418), वजीरपुर में एक्यूआई (417) दर्ज हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में एक्यूआई 400 के आस-पास या उससे ऊपर रहा है। ऐसे में इसके कारण बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है। डॉक्टरों के द्वारा बाहर निकलने से बचने और जरुरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

    फ्लाइट्स में हो रही है देरी

    बीते दिन भी कोहरे के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई है। अधिकारियों के अनुसार, एक ही दिन में कम से कम 177 उड़ानें रद्द हुई हैं वहीं 500 से ज्यादा उड़ानें देरी से चली है। फ्लाइट रडार 24 आंकड़ों अनुसार, सारा दिन करीबन 500 फ्लाइट्स लेट रही है। एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने नई एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली के अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ, वाराणसी और पटना जैसे हवाई अड्डों पर भी कोहरे का असर पड़ेगा वहीं इंडिगो ने यात्रियों से पहले ही उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की है।
  • घर के बाहर धूप सेंक रहे बुजुर्ग पर पलटा डंपर, नीचे दबने से मौत

    घर के बाहर धूप सेंक रहे बुजुर्ग पर पलटा डंपर, नीचे दबने से मौत

    ग्वालियरः एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। धूप सेंक रहे बुजुर्ग के ऊपर गिट्टी से भरा डंपर पलट गया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की अरनव कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 90 साल के गिर्राज शर्मा अपने नाती सतीश शर्मा के साथ रहते थे।

    दोपहर को गिर्राज अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे थे। पास में एक घर के निर्माण कार्य के लिए गिट्टी से भरा डंपर आया था। डंपर का टायर एक गड्ढे में फंस गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर में भरी गिट्टी बुजुर्ग के ऊपर और घर में फैल गई।

    हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर के नीचे दबे बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि एक निर्माणाधीन मकान के लिए गिट्टी से भरा डंपर पाइपलाइन के गड्ढे में धंसने के कारण पलट गया। हादसे में बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

  • सूअर के शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आए 2 युवक, तड़प-तड़पकर मौत

    सूअर के शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आए 2 युवक, तड़प-तड़पकर मौत

    आरोपियों ने शवों को बोरे में भरकर डैम में फेंका

    जशपुरः जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में 2 युवक आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने डर के मारे दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम में फेंक दिया था। जानकारी अनुसार, मृतकों की पहचान दिलीप राम खड़िया (23) और विलियम कुजूर (31) निवासी गांव सेरमाटोली के रूप में हुई है। दोनों युवक 6 दिनों से लापता थे। दिलीप और विलियम मजदूरी करते थे। 12 दिसंबर को दोनों ग्राम डांगबंधी के जंगल में चिड़िया मारने गए थे। देर रात तक दोनों नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 दिसंबर को थाने में लापता दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डांगबंधी का रहने वाला आयटू लोहार (30) कागजपुडा डैम के पास घूम रहा है। उसके मूवमेंट संदिग्ध है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि 4 साथियों के साथ मिलकर जंगल के पास अरहर के खेत में जंगली सूअर का शिकार करने करंट प्रवाहित तार बिछाया था। रात के समय वे लोग अरहर के खेत के पास पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि करंट लगने से पड़ोसी गांव सेरमाटोली के 2 युवकों की मौत हो चुकी थी। डरकर आरोपियों ने बिजली का तार हटाया। फिर दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम के पास बेशरम के पौधों की झाड़ियों के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद कर लिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है