Blog

  • बड़ी खबरः पूर्व PM और पत्नी को 17-17 साल की हुई सजा, 10 लाख जुर्माना

    बड़ी खबरः पूर्व PM और पत्नी को 17-17 साल की हुई सजा, 10 लाख जुर्माना

    इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सजा एक भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में दी गई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने तोशखाना-2 मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को कोर्ट ने 17-17 साल की सजा सुनाई है।

    अदालत ने इमरान खान को कुल 17 साल की सजा दी, जिसमें आपराधिक विश्वासघात (धारा 409) के तहत 10 साल की कठोर कैद और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 5(2)47 के तहत सात साल की सजा शामिल है। बुशरा बीबी को भी इन्हीं धाराओं के तहत 17 साल की सजा सुनाई गई। इस फैसले को इमरान खान के परिवार के लिए बड़ा कानूनी झटका माना जा रहा है।

    द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला एक महंगे बुलगारी आभूषण सेट को बेहद कम कीमत पर खरीदने से जुड़ा है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश केंद्रीय शाहरुख अरजुमंद ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुई सुनवाई के दौरान सुनाया, जहां इमरान खान फिलहाल बंद हैं। फैसले के बाद, इमरान खान और बुशरा बीबी की कानूनी टीम ने उच्च न्यायालय में इस फैसले को चुनौती देने की बात कही है।

  • Airport पर पायलट ने यात्री को पीटा, हुआ सस्पेंड, देखें वीडियो

    Airport पर पायलट ने यात्री को पीटा, हुआ सस्पेंड, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक छोटी सी बात इतनी बड़ी हो गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। एक यात्री का आरोप है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऑफ-ड्यूटी पायलट ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका चेहरा खून से लथपथ हो गया। पीड़ित का दावा है कि घटना के दौरान वह परिवार और 7 साल की बच्ची के साथ छुट्टियां मनाने जा रहे थे। छोटी बच्ची के स्ट्रॉलर की वजह से एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें स्टाफ वाली स्पेशल सिक्योरिटी लाइन इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी। अंकित ने सोशल मीडिया पर बताया कि लाइन में कुछ स्टाफ मेंबर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने टोका, तो एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल (जो उस दिन ऑफ-ड्यूटी थे और इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जा रहे थे) ने नाराजगी जताई। बात बढ़ी और पायलट ने कथित तौर पर अंकित पर हाथ उठा दिया। इस दौरान पायलट ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद पीड़ित ने इस घटना के बाद यात्री ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए हादसे की जानकारी शेयर की। साथ ही पायलट के कपड़ों और अपने चोटिल चेहरे की तस्वीर भी पोस्ट की। मामला सामने आने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट पर सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, दिल्ली के उक्त एयरपोर्ट पर शुक्रवार को ऑफ-ड्यूटी पायलट ने एक यात्री से मारपीट की। घटना के सामने आते ही एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को सस्पेंड कर दिया है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि पायलट ड्यूटी पर नहीं था। वह दूसरी फ्लाइट का पैसेंजर था। हमने उसे हटा दिया है, जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी। घटना के बाद यात्री अंकित दीवान ने एक पोस्ट लिखा। इसमें कहा कि मुझ पर मामला खत्म करने का दबाव बनाया गया। जबरदस्ती लेटर लिखवाया। अगर मैं ऐसा नहीं करता तो मुझे फ्लाइट छोड़नी पड़ती। अंकित ने ये भी बताया कि मेरी 7 साल की बेटी ने अपने पिता को पिटते और मेरे खून से सने चेहरे को देखा। इसके बाद से वह सदमे में है। पैसेंजर ने शनिवार को एक और पोस्ट में पायलट का वीडियो शेयर किया है। उसकी छुट्टियां खराब हो गईं, और उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। बेटी सदमे में है। एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें बेटी के रोने की आवाज है। एयरलाइन को ऐसे पायलटों को उड़ान भरने की इजाजत दी जानी चाहिए। दिल्ली एयरपोर्ट पर स्टाफ एंट्री को बच्चों वाले यात्रियों के साथ मिला देना सुरक्षा से भी समझौता है। लेटर लिखने मजबूर किया गया, जिसमें लिखा था कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगे। पत्नी फर्स्ट एड के लिए रिक्वेस्ट करती रही। प्रॉपर फर्स्ट एड 45 मिनट बाद मिल सका। दिल्ली पुलिस ने भी शिकायत दर्ज नहीं की, वापस आने पर करेगी, इसकी गारंटी नहीं।  
  • Punjab News: Flyover से उतर रहे Bike सवार को Truck ने मारी टक्कर, दोनों पैर कुचले गए, देखें वीडियो

    Punjab News: Flyover से उतर रहे Bike सवार को Truck ने मारी टक्कर, दोनों पैर कुचले गए, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला चौक फ्लाईओवर पर देर रात सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक युवक की दोनों टांगे टूट गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिसके बाद युवक सड़क पर जा गिरा और ट्रक के टायर उसकी दोनों टांगों के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच हुआ। युवक बाइक से फ्लाईओवर से नीचे की ओर उतर रहा था तभी पीछे से आए ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक को रोकने और उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन आरोपी चालक भाग गया। लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी बलवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कनपुरिया ढाबे के पास फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक चालक की पहचान के लिए फ्लाईओवर और ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjabi singer Miss Pooja ने झूठी खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोली – मै अभी जिंदा हूं…, देखें वीडियो

    Punjabi singer Miss Pooja ने झूठी खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोली – मै अभी जिंदा हूं…, देखें वीडियो

    पटियालाः मशहूर पंजाबी सिंगर मिस पूजा की किसी ने मौत की खबर उड़ा दी थी। अब उस अफवाहों को गायिका ने खारिज किया है। मिस पूजा ने अफवाह को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड मूवी वेलकम में फिरोज खान के डायलॉग ‘अभी हम जिंदा हैं’ लिखा। इसके बाद मिस पूजा ने अपनी एक रील भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें उन्होंने खुद के जिंदा होने का सबूत देते हुए 2 तरह के कॉस्ट्यूम में पूछा कि मैं किसमें सुंदर लग रही हूं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं मिस पूजा की मौत की खबर कैसे उड़ी, इसको लेकर सिंगर ने कोई बात नहीं कही है। मिस पूजा ने हरप्रीत सिंह गिल नामक यूजर की फेसबुक पोस्ट को इंस्टाग्राम पर डाला है। फेसबुक पर ये पोस्ट गुरुवार को की गई थी। इसमें हरप्रीत गिल ने लिखा था, मिस पूजा गुरू के चरणों में जा विराजी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि मिस पूजा इस दुनिया को अलविदा कह गईं हैं। वाहेगुरू सब पर कृपा करें। हरप्रीत गिल ने मौत पर दुख जताया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Miss Pooja (@misspooja)

    मिस पूजा ने फेसबुक ग्रुप में शेयर की गई इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लिया। इसके बाद इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- टल जो- टल जो, ऐनी छेती नीं मरदी मैं, हम अभी जिंदा हैं। इस कमेंट के लास्ट में मिस पूजा ने हंसते हुए इमोजी भी शेयर की हैं। वहीं फैंस ने पोस्ट डालने वाले पर कड़ा एतराज जताया है। कमेंट्स में फैंस ने उस व्यक्ति की खूब बेजती की और मिस पूजा को प्यार और उनकी सलामती की कामना की। बता दें, इंस्टाग्राम पर मिस पूजा के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मिस पूजा ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी सिंगिंग की है। उन्होंने हाउसफुल-3 में मालामाल और कॉकटेल में सेकेंड हैंड जवानी गाना गाया है। इसी के साथ कई हिट पंजाबी फिल्मों में भी मिस पूजा ने गाने गाए हैं और कई फिल्मों में रोल भी अदा किया है।
  • Punjab News: बस और ट्रक की टक्कर में चालक की टूटी टांगे, सवारियों में मची चीख पुकार

    Punjab News: बस और ट्रक की टक्कर में चालक की टूटी टांगे, सवारियों में मची चीख पुकार

    मोगाः पंजाब में कोहरे के कारण सड़क हादसे हो रहे है। विजिबिलटी शून्य होने से वाहन सड़कों पर रेंगते हुए दिखाई दे रहे है। लेकिन उसके बावजूद कई जगह सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के समालसर कस्बे में ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना में बस ड्राइवर के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गए।

    वहीं आगे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति भी घायल हो गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर मदद के लिए लोग आगे आए और उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Jalandhar News: गेहूं के खेतों में सुअर पर फायरिंग, तड़पता रहा जानवर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गेहूं के खेतों में सुअर पर फायरिंग, तड़पता रहा जानवर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात हलके में गेंहू के खेतों में सुअर का शिकार करने का वीडियो सामने आया है। जहां पर शिकार किया गया है वहां जालंधर नंबर PB 08 की बाइक भी खड़ी है। इस वीडियो को लाइव शूट किया गया है। वीडियो में युवक जंगली सुअर का शिकार करने के लिए निकले हैं। गेहूं की फसल में घूमते सुअर को वो घेर लेते हैं। इसके बाद उस पर एक फायर करते हैं। ये फायर मिस हो जाता है। आवाज सुनने के बाद सुअर तेज भागने लगता है। इसके बाद युवक दूसरा फायर करता है। जो सुअर के पेट में लगता है और वो वहीं पर गिर जाता है। सुअर के पेट में गोली लगते ही वह ढेर हो जाता है और काफी देर तक तड़पता रहता है। लवप्रीत नामक नौजवान ने वीडियो शेयर की है। जिस इंस्टा आईडी से ये वीडियो अपलोड किया गया है, उस पर अधिकतर रील जालंधर के नकोदर साइड के एरिया की हैं। घटनास्थल पर खड़ी बाइक का नंबर भी जालंधर का है। इस बाइक पर बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है जिससे इसका एड्रेस ट्रेस नहीं हो पाया है। हालांकि कई अन्य वीडियो में यूजर ने स्टंड के वीडियो अपलोड किए हैं। इस पर कई पशु प्रेमियों ने आपत्ति भी जताई है और लिखा है कि इस तरह से बेजुवानों का शिकार करना ठीक नहीं है। वहीं वीडियो को लेकर याद संधु नाम के एक इंस्टा यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि ये बहुत ही गलत बात है। मैं भी किसी वक्त पर इसी तरह से शिकार करता था। अब मुझे इस बात का बहुत पछतावा है। किसी बेजुबान को इस तरह से भगा-भगाकर मारना सही नहीं है। सोचो आपको भी कोई इसी तरह भगा-भगाकर मारे तो कैसा लगेगा। सर्दियों में धूप सेंकने और गेहूं की फसल को चरने के लिए जंगल और झाड़ियों में छिपे रहने वाले जानवर बाहर निकल आते हैं और ये गेहूं की फसल का नुकसान करते हैं। किसान इनसे फसल को बचाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कई किसान पटाखे फोड़कर तो कई जाल बिछाकर जंगली जानवरों को पकड़ते हैं। पंजाब जंगलात विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि सर्दियों में जंगली जानवर खेतों की तरफ फसल चरने के लिए निकलते हैं। कई बार ये रास्ता भटककर गांवों में भी घुस जाते हैं।
  • Punjab News: घनी धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाहनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, देखें वीडियो

    Punjab News: घनी धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाहनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, देखें वीडियो

    लुधियाना: महानगर में सुबह घनी धुंध छाए रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तड़के से ही शहर और आसपास के इलाकों में धुंध की मोटी चादर देखने को मिली, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। कई प्रमुख मार्गों पर विजिबिलिटी कुछ ही मीटर तक सिमट गई, जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई और कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। ड्राइवरों को दिन के समय भी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाते देखा गया। खासकर हाईवे और व्यस्त चौराहों पर हादसों की आशंका बनी रही, हालांकि किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार सर्दी के साथ-साथ धुंध का असर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक महसूस किया जा रहा है। लगातार बढ़ती ठंड और धुंध के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्कूलों में बच्चे देरी से पहुंचे, वहीं ऑफिस जाने वालों को भी समय पर पहुंचने में परेशानी हुई।

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में धुंध और ठंड का असर बना रह सकता है। विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में 19 वर्षीय नौजवान की मौत, दोस्त घायल

    Jalandhar News: सड़क हादसे में 19 वर्षीय नौजवान की मौत, दोस्त घायल

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। विजिबिलटी शून्य होने के कारण राज्य में कई जगह सड़क हादसों में लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ रही है, जबकि कई लोग घायल हो रहे है। बीते दिन किशनगढ़ में भी ट्राली से बुलेट की टक्कर में पटियाला के नौजवान की मौत हो गई थी। वहीं घने कोहरे के कारण गांव पतारा के अड्डे पर सड़क हादसे में एक नौजवान की मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मृतक की पहचान रिहाण बंगड़ निवासी गांव बोलीना दोआबा जालंधर के रूप में हुई है, जबिक घायल युवक जय संधू निवासी गांव पतारा को उपचार के लिए आशीर्वाद अस्पताल में दाखिल भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना पतारा के एएसआई जीवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक रिहाण बंगड़ शनिवार देर रात 10.30 बजे दोस्त जय संधू को बुलेट मोटरसाइकिल पर उसे घर छोड़ने के लिए गांव पतारा जा रहा।

    जब वह गांव पतारा के अड्डे पर पहुंचे तो वहां पंक्चर खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली धुंध के कारण उन्हें दिखाई नहीं दी, जिसके चलते उनका मोटरसाइकिल ट्राली से जा टकराया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने रिहाण बंगड़ को मृतक करार दे दिया। एएसआई जीवन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के पिता प्रवीण कुमार के बयानों फरार बनती कानूनी उसका सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • Punjab News: कोहरे का कहर, सड़क पर पलटा पेपर रोल से भरा ट्रक

    Punjab News: कोहरे का कहर, सड़क पर पलटा पेपर रोल से भरा ट्रक

    गुरदासपुर: पंजाब में घने कोहरे के कारण पिछले 4 दिनों से सड़क हादसों में बढ़ौतरी हो रही है। बीते दिन भी सड़क हादसे में एडिशनल एसएचओ की मौत हो गई थी, जबकि एसएचओ की बेटी हादसे में घायल हो गई थी। वहीं अब ताजा मामला पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे से सामने आया है, जहां बाबरी बाईपास पर पुलिस का हाई-टेक चेकपॉइंट के पास ट्रक पलट गया।

    मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7:30 बजे घने कोहरे की वजह से सामने से आ रही गाड़ी को बचाने की कोशिश में पेपर रोल से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है।

    ट्रक पलटने की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक पर असर पड़ा, पेपर रोल सड़क पर बिखर गए, लेकिन मौके पर पहुंचकर रोल को साइड में किया। वहीं घटना की सूचना मिलते सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू ढंग से दोबारा से चलाया जा रहा है।

     

  • Punjab News: Rape के बाद नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Rape के बाद नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में मौत, देखें वीडियो

    परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर धरना देने का किया ऐलान

    फिरोजपुरः जिले के हलका गुरुहरसहाय में एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक युवक ने लड़की के साथ रेप किया था जिसके बाद अब उसकी संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पीड़ित के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जानकारी देते पीड़िता के पिता होशियार सिंह, निवासी गुरुहरसहाय ने बताया कि 14 दिसंबर को पूरा परिवार ब्लॉक समिति चुनाव के मद्देनजर वोट डालने के लिए गया हुआ था। जब वे शाम करीब 4 बजे घर लौटे तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। तलाशी के दौरान वह घर के खलिहान में संदिग्ध हालात में देखी गई। इस दौरान एक युवक भी मिला जो उस समय भाग गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, इस घटना से दिमागी तौर पर परेशान उनकी लड़की ने उसी रात खेतों कोई जहरीली चीज खा ली। जब उसकी हालत बिगड़ी तो घरवाले उसे पहले जलालाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बाद में लड़की को दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम हॉस्पिटल पहुंची और पिता का बयान दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने गांव नौ बहराम शेर सिंह के आरोपी रिंकू सिंह उर्फ ​​साजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बीच, पीड़ित परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी होने तक लड़की का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। घरवालों का कहना है कि अगर आरोपी जल्द ही गिरफ्तार नहीं हुआ तो वे फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर बॉडी रखकर प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में DSP राजवीर सिंह ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अलग-अलग जगहों पर टीमें बनाकर रेड कर रही है और जल्द ही आरोपियों को सजा मिलेगी।