Blog

  • Punjab News : गैस रिसाव से घर में लगी आग, 7 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News : गैस रिसाव से घर में लगी आग, 7 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के साहनेवाल इलाके में गुरुवार सुबह एक घर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस आग में घर में मौजूद सात लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। झुलसे लोगों को सीएमसी अस्पताल में करीब डेढ़ दिन तक भर्ती रखा गया। इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार आने के बाद सभी को सिविल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। जहां, उनका इलाज किया जा रहा है।

    बेहड़े में रहते थे पीड़ित परिवार
    पीड़ितों ने बताया कि वे साहनेवाल में एक बेहड़े (छोटे घरनुमा स्थान) में रहते थे। गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे वहां रह रहे सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

    चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा
    पीड़ितों के रिश्तेदार राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके भाई शिव कुमार चाय बनाने के लिए उठे थे। जैसे ही उन्होंने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, पूरे कमरे में आग फैल गई। कमरे में मौजूद सभी लोग झुलस गए।

    आशीष ने दरवाजा खोलकर बचाई जान
    राकेश ने बताया कि हादसे के समय आशीष ने किसी तरह दरवाजा खोला और बाहर की ओर भागा। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाकी सभी लोगों को भी बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

    रात में सिलेंडर से गैस लीक होने की आशंका
    राकेश कुमार ने बताया कि आशंका है कि रात के समय गैस सिलेंडर से गैस लीक हो गई थी, जो पूरे कमरे में फैल गई। सभी लोग सो रहे थे, इसलिए किसी को इसका पता नहीं चला। सुबह जैसे ही माचिस जलाई गई, गैस ने आग पकड़ ली और हादसा हो गया।

    बाहर निकलने का नहीं मिला मौका
    गैस भरी होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली, जिससे लोग बाहर की ओर भाग नहीं सके। कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज अभी जारी है।

    झुलसे लोगों की ये हुई पहचान
    इस हादसे में जिन लोगों के झुलसने की पुष्टि हुई है, जिनके नाम शिव कुमार, शुभम, रौनक, आशीष, हरीचंद, मुरलीधर और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है।

     

     

  • मेडिकल स्टोर मालिक के घर छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां व लाखों की नकदी बरामद

    मेडिकल स्टोर मालिक के घर छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां व लाखों की नकदी बरामद

    ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर के मालिक के घर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयों के साथ-साथ लाखों रुपए की नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर विश्राम गृह के सामने कालोनी में पड़ते घर पर की गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पैक्टर रजत शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मकान में नशीली दवाइयों का अवैध भंडारण व कारोबार किया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद थाना प्रभारी अम्ब रूप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम जिसमें एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई सुनील डढवाल, हैड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार तथा लेडी कांस्टेबल नीलम कुमारी पर आधारित टीम ने उस घर पर दबिश दी, तो

    तलाशी के दौरान प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ट्रामाडोल की 2330 गोलियां बरामद हुईं,। इसके अतिरिक्त लगभग 24 लाख 35 हजार रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने अंकुश (33) नामक युवक को हिरासत में लिया है। जिस का रैस्ट हाऊस के सामने ही मेडिकल स्टोर है जबकि उसके पिता स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा,उस के बाद कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

  • Haryana News : स्नेचिंग की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News : स्नेचिंग की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद

    पंचकूला। अपराध पर सख्त शिकंजा कसते हुए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सैक्टर-15 पंचकूला की मार्केट के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में जांच अधिकारी रवि कुमार व टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमन, निवासी राजीव कॉलोनी सैक्टर-17 पंचकूला के रूप में हुई। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि हमारी जांच में सामने आया है कि आरोपी अमन ट्राइसिटी में सक्रिय स्नैचिंग गिरोह का भी हिस्सा रहा है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में ऑटो में सवार एक महिला से मोबाइल फोन व नकदी की स्नैचिंग की थी, जिसका मामला वहां दर्ज है। इसके अलावा 4 दिसंबर को आरोपी ने साथी के साथ सैक्टर-7 पंचकूला में एक महिला को चाकू दिखाकर उसकी सोने की चेन छीनी थी। आरोपी द्वारा ट्राइसिटी के अन्य इलाकों में भी कई स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं, आरोपी के खिलाफ इटावा, उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास का एक गंभीर मामला भी दर्ज है।

    आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर जो कि आरोपी के साथ स्नैचिंग की वारदातों में भी शामिल रहा है उसका पता लगाया जा सके।

  • Jalandhar में हुए एनकाउंटर को लेकर SSP विर्क का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar में हुए एनकाउंटर को लेकर SSP विर्क का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुए हिंसक झड़प मामले में गोली चलाने वाले आरोपियों के हुए एनकाउंटर मामले को लेकर एसएसपी हरविंदर विर्क का बयान सामने आया है। जहां, एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि जालंधर के किशनगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह सेंट सोल्जर कॉलेज के कुछ छात्र पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। कॉलेज की प्रधानगी को लेकर कुछ बात कर रहे थे। कुछ ही देर वहां 2 गाड़ियों में कुछ ओर छात्र भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों में बहस होने लगी।

    इसके बाद पेट्रोल पंप के बाहर गोलियां चला दी। इस फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति को छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल स्टूडेंट की पहचान शिवदासपुरा निवासी गोपी और सौरव के रूप में हुई है।

    एसएसपी हरविंदर ने बताया कि पुलिस टीम की देर शाम गोली चलाने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। आरोपी का घायल हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद बताया कि घटना में इस्तेमाल हुए 3 वाहनों को रिकवर कर लिया गया है।

    दोनों ग्रुपों का आपसी विवाद था। और यह दोनों गुट ग्रुप कैंपेन को लेकर इकट्ठे हुए थे। एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अलावलपुर पुलिस ने आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देर शाम आरोपी नछत्तर निवासी कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और वाहन भी बरामद कर ली है, जिससे मामले की जांच को अहम सुराग मिले हैं।

     

  • Haryana News: हाईवे पर लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Haryana News: हाईवे पर लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    क्राइम ब्रांच 19 ने गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

    पंचकूला। क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर महिला की मदद से गाड़ियों से लिफ्ट लेकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी और उनकी टीम के द्वारा चंडी मंदिर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ लिफ्ट के बहाने से चाकू की नोक पर लूट करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर 50 के करीब आपराधिक मामलें दर्ज है।

    एसीपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी और उनकी टीम के द्वारा लिफ्ट के बहाने से लूट की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है उन्होंने बताया कि यह गैंग पहले एक महिला को लिफ्ट लेने के बहाने से खड़ा कर देते थे और जब महिला लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठ जाती तो इस गैंग के अन्य लोग आगे जाकर गाड़ी रोक लेते हैं और चाकू और अन्य हथियारों की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देते थे उन्होंने बताया कि यह आरोपी ज्यादातर हाईवे पर ही लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और आरोपी 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला के चंडी मंदिर एरिया में एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास इस गैंग के अन्य लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। चाकू दिखाकर व्यक्ति से पैसे और मोबाइल लेकर कुछ पैसे ऑनलाइन गूगल पे से भी ट्रांजैक्शन की।

    इस मामले में क्राइम ब्रांच 19 की टीम के द्वारा जांच पड़ताल के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिसमें एक महिला भी शामिल है और यह महिला लिफ्ट लेती है और बाकी गैंग के सदस्य उसके पीछा करते हैं और सही स्थान देखकर वहां लूट की घटना को अंजाम देते हैं।

    आरोपियों ने मोहाली और अंबाला इलाके में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों में अशोक नाम का आरोपी ड्राइवरी करता है जबकि शनि नाम का आरोपी और महिला आरोपी संदीप कौर इस तरह की घटनाओं को ही अंजाम देते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पंजाब के फिरोजपुर की है और बाकी आरोपी भी पंजाब के रहने वाले हैं। इस गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। इस मामले में एक आरोपी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और अनसुलझी वारदातों को भी जल्द सुलझाया जाएगा।

  • Punjab News: कलोआ कत्लकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर

    Punjab News: कलोआ कत्लकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर

    होशियारपुर। जिले के अधीन आते गांव चोटाला में कलोआ कत्लकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर के दौरान मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनिंद्र सिंह उर्फ लखविंद्र, निवासी गांव खडियाला सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जिससे मामले की जांच को अहम सुराग मिले हैं।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी की मौजूदगी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी की टांग में गोली लगी है।

    घायल अवस्था में आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • राजनीति जगत में शोक की लहर, पूर्व सांसद का 79 वर्ष की आयु में हुआ निधन

    राजनीति जगत में शोक की लहर, पूर्व सांसद का 79 वर्ष की आयु में हुआ निधन

    पटना। पूर्व सांसद और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता राजनीति प्रसाद (79 वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और पटना सिटी के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जीवन और राजनीतिक यात्रा राजनीति प्रसाद पटना के महेंद्रू के सूढ़ी टोला के रहने वाले थे और जीवनभर समाजवादी विचारों के समर्थक रहे। उन्होंने वकालत को अपना पेशा बनाया और राजनीति में सक्रिय रहे। 1974 के जेपी आंदोलन में वे काफी सक्रिय रहे और समाज सुधार की दिशा में काम किया। राजनीति प्रसाद 2006 से 2012 तक राजद से राज्यसभा सदस्य रहे। वे अपने समय में काफी चर्चित रहे।

    2008 में वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए, जब उन्होंने राज्यसभा में यूपीए सरकार द्वारा पेश किए गए लोकपाल विधेयक की प्रतियां फाड़ दीं। उस समय राजद, यूपीए सरकार का सहयोगी पार्टी था। वे प्रो. मधु लिमये के अनुयायी थे और लालू प्रसाद यादव के करीबी मित्रों में गिने जाते थे।

    राजद नेताओं ने जताया शोक राजनीति प्रसाद के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। इनमें शामिल हैं लालू प्रसाद यादव, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंहउदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने शोक जताया है। वहीं, राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजनीति प्रसाद के निधन की खबर सुनते ही पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशा विरोधी अभियान 293वें दिन भी जारी, 282 स्थानों पर छापे

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशा विरोधी अभियान 293वें दिन भी जारी, 282 स्थानों पर छापे

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरूद्ध” के लगातार 293वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 282 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में 61 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 52 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 293 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,748 हो गई है।

    छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 528 ग्राम हेरोइन, 2.4 किलोग्राम अफीम, 214 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3.02 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

    60 गजेटिड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 282 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 282 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की है। राज्य सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 23 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

  • पंजाब सरकार की पहल: स्वै-रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों को वित्तीय मदद

    पंजाब सरकार की पहल: स्वै-रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों को वित्तीय मदद

    चंडीगढ़: पंजाब पिछड़ा वर्ग, भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) द्वारा राज्य के पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के उद्देश्य से स्वै-रोजगार स्थापित करने के लिए तथा विद्यार्थियों को देश और विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह जानकारी बैकफिंको के चेयरमैन श्री संदीप सैनी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए पंजाब सरकार प्रयत्नशील है।

    सैनी ने बताया कि बैकफिंको द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान एन.एम.डी. स्कीम के तहत पंजाब राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग (सिख, मुस्लिम, ईसाई, पारसी, बौद्धी और जैन) के लोगों को 1047 लाभाथियों को 26.12 करोड़ रुपये ऋण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध 01-04-2025 से 30-11-2025 तक 219 लाभाथियों को 7.22 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए तथा प्रत्यक्ष ऋण स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 18 लाभाथियों को 35.80 लाख रुपये के ऋण वितरित किए जा चुके हैं। इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष के दौरान दोनों ऋण स्कीमों के तहत 237 लाभाथियों को कुल 7.58 करोड़ रुपये के ऋण स्वै-रोजगार स्थापित करने के लिए दिए जा चुके हैं। एन.एम.डी. स्कीम के तहत दिनांक 19-12-2025 तक कुल 129 लाभाथियों के 4.51 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं।

  • हरियाणा में बस ट्रैकिंग ऐप विकसित, यात्रियों को बस की सटीक स्थिति की जानकारी उपलब्ध

    हरियाणा में बस ट्रैकिंग ऐप विकसित, यात्रियों को बस की सटीक स्थिति की जानकारी उपलब्ध

    चण्डीगढ- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन की बसों में ऑटोमेटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ-साथ बसों की जानकारी के लिए ट्रैकिंग सिस्टम तथा ऐप को भी विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद-हिसार लोकल मार्ग पर चलने वाली सभी बसें भोडा-होशनाक एवं खाराखेडी गांवों के बस स्टॉप पर रूकती है और प्रतिदिन 66 फेरे लगाती है।विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थें। उन्होंने कहा कि बसों में ऑटोमेटिक टिकटिंग का सिस्टम लगाया हुआ है और इस सिस्टम को ओर अधिक एडवांस किया जा रहा हैं ताकि अब पेटिम/कार्ड इत्यादि से भी यात्री टिकटें ले सकें और पूरा रिकॉर्ड भी रह सकें।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अडडों पर बसों के जाने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए गए हैं, जिसका काफी कार्य पूरा भी हो चुका है। बसों की जानकारी के संबंध में एक ऐप भी विकसित की गई है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी आदमी यह देख सकता है कि मेरी बस कितनी दूर है।