Blog

  • Betting App Case में ED का बड़ा ऐक्शन, युवराज-सोनू सूद समेत कई फिल्मी हस्तियों की प्रॉपर्टी जब्त

    Betting App Case में ED का बड़ा ऐक्शन, युवराज-सोनू सूद समेत कई फिल्मी हस्तियों की प्रॉपर्टी जब्त

    नेशनल डेस्क। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां, ED की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पहले इस केस में क्रिकेटर और फिल्मी सितारों के नाम सामने आए थे, अब इसमें एक सांसद का नाम भी जुड़ गया है। ईडी ने इस मामले में आरोपियों की 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। अब तक जांच एजेंसी कुल 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

    जांच के घेरे में आ सकते हैं और भी बड़े चेहरे
    सूत्रों के मुताबिक, 1xBet मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में ईडी कई और जाने-माने लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। इसमें क्रिकेट जगत के नामी खिलाड़ी, फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। ईडी इस पूरे नेटवर्क से जुड़े पैसों के लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है।

    ईडी के रडार पर कौन-कौन से बड़े नाम?
    इस सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़े मामले में ईडी ने जिन लोगों की संपत्तियां जब्त की हैं, उनमें कई पूर्व क्रिकेटर, अभिनेता और सार्वजनिक हस्तियां शामिल हैं। जांच में यह सामने आया है कि इन लोगों के नाम पर या उनसे जुड़े खातों के जरिए कथित वित्तीय लेन-देन हुआ है।

    ईडी की कार्रवाई में जिन बड़े नामों का जिक्र सामने आया है, वे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, क्रिकेटर अंकुश हजरा, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, अभिनेत्री नेहा शर्मा, तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती शामिल हैं।

    किसकी कितनी संपत्ति हुई जब्त
    ईडी द्वारा गुरुवार को की गई कार्रवाई में अलग-अलग हस्तियों की करोड़ों की संपत्तियां अटैच की गई हैं।

    -युवराज सिंह – 2.5 करोड़ रुपये

    -रॉबिन उथप्पा – 8.26 लाख रुपये

    -उर्वशी रौतेला – 2.02 करोड़ रुपये (उनकी मां के नाम पर दर्ज संपत्ति)

    -सोनू सूद – 1 करोड़ रुपये

    -मिमी चक्रवर्ती – 59 लाख रुपये

    -अंकुश हजरा – 47.20 लाख रुपये

    -नेहा शर्मा – 1.26 करोड़ रुपये

    -ईडी का कहना है कि ये संपत्तियां सट्टेबाजी से जुड़े कथित अवैध पैसों से संबंधित हैं।

    पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
    यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने 1xBet मामले में बड़े नामों पर शिकंजा कसा हो। इससे पहले भी जांच एजेंसी ने क्रिकेटर शिखर धवन से जुड़ी 4.55 करोड़ रुपये की संपत्ति, पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना से जुड़ी 6.64 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

    अब तक कितनी संपत्ति हो चुकी है अटैच?
    1xBet सट्टेबाजी ऐप से जुड़े इस पूरे मामले में अब तक ईडी द्वारा कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। जांच एजेंसी का साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और कई नामचीन हस्तियां ईडी के रडार पर आ सकती हैं।

     

  • Punjab News: गली में धूप सेंक रहे व्यक्ति का फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: गली में धूप सेंक रहे व्यक्ति का फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    होशियापुरः महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। अब लोग घरों के बाहर भी सेफ नहीं रहे। वहीं जिले में घर के बाहर कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग व्यक्ति से फोन छीनकर स्नेचर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहा है।

    तभी बिना नंबरी बाइक पर सवार होकर 2 युवक आते है और बुजुर्ग से फोन छीनकर फरार हो जाते है। इस घटना के दौरान बुजुर्ग चोरों का पीछा करने के लिए पैदल भागता है, लेकिन वह भागने में कामयाब हो जाते है। वहीं घटना को लेकर लोगों का कहना है कि अब घर के बाहर भी लोगों को चोर अपना शिकार बना रहे है।

  • मान सरकार का सामाजिक सुरक्षा पर बड़ा फोकस, 35 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिल रही आर्थिक सहायता

    मान सरकार का सामाजिक सुरक्षा पर बड़ा फोकस, 35 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिल रही आर्थिक सहायता

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर जन-हितैषी नीतियां लागू कर रही है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 6175 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें से नवंबर 2025 तक 4683.94 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। वर्तमान में 35.29 लाख से अधिक लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जो सरकार की मजबूत सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को दर्शाता है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। बाल भिक्षावृत्ति और तस्करी रोकने के लिए प्रोजेक्ट जीवनजोत और जीवनजोत 2.0 के तहत सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक 766 बच्चों को रेस्क्यू कर शिक्षा और पुनर्वास से जोड़ा गया है। वहीं, वर्ष 2025 में 64 बाल विवाह समय रहते रोके गए हैं और राज्य भर में नियुक्त 2076 बाल विवाह निषेध अधिकारी इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सेफ स्कूल वाहन नीति के तहत हजारों स्कूली बसों की जांच कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

    महिलाओं और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को लेकर भी सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से हिंसा पीड़ित महिलाओं को समग्र सहायता, आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए मुफ्त सेनेटरी पैड वितरण और गर्भवती व धात्री महिलाओं को डीबीटी के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं, दिव्यांगजनों के लिए यात्रा रियायतें और विधानसभा कार्यवाही को संकेत भाषा में लागू करने जैसी पहलें की गई हैं। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास के माध्यम से एक सुरक्षित और खुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Himachal News: टाहलीवाल में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित

    Himachal News: टाहलीवाल में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित

    यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपायुक्त ने जारी किए आदेश

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपमंडल हरोली के अंतर्गत टाहलीवाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टाहलीवाल चौक सहित आसपास के प्रमुख सड़क खंडों को नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत जारी किए यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं और आगामी निर्देशों तक प्रभावी रहेंगे।

    बता दें, जिला प्रशासन इससे पहले ऊना शहर, मेहतपुर, बंगाणा और गगरेट में व्यापक जन सुविधा एवं सुव्यवस्था निर्मित करने के मद्देनजर नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित कर चुका है।  उपायुक्त ने बताया कि सड़कों पर अवैध पार्किंग एवं अनधिकृत वेंडिंग के कारण यातायात बाधित होने, पैदल यात्रियों को असुविधा तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेशों का उद्देश्य क्षेत्र में सुचारू आवागमन, जन सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना है।

    आदेशों के अनुसार टाहलीवाल चौक से केसीसी बैंक तक (टाहलीवाल चौक से संतोषगढ़ सड़क) सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन रहेगा। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए बसें एसबीआई बैंक टाहलीवाल के सामने स्थित रेन शेल्टर के समीप चिन्हित बस स्टैंड पर रुकेंगी। इसी प्रकार टाहलीवाल चौक से होटल केपी तक (टाहलीवाल चौक से अमराली सड़क) मार्ग को भी नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इस मार्ग पर बसें जय श्री राम ट्रेडिंग कंपनी, मुख्य बाजार टाहलीवाल के पास निर्धारित बस स्टैंड का उपयोग करेंगी।

    इसके अतिरिक्त टाहलीवाल चौक से हिमालयन ऑटो सर्विस सेंटर तक (टाहलीवाल चौक से बाथड़ी रोड) सड़क खंड को भी नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन बनाया गया है। इस मार्ग पर एसबीआई बैंक के समीप तथा शर्मा स्वीट शॉप, मुख्य बाजार टाहलीवाल के पास चिन्हित बस स्टैंड पर बसों के ठहराव की व्यवस्था की गई है।

    वहीं टाहलीवाल चौक से शर्मा दैनिक जरूरतों की दुकान तक (टाहलीवाल चौक से हरोली रोड) मार्ग को भी नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इस मार्ग पर यात्रियों के लिए जय मां एंटरप्राइजेज, मुख्य बाजार टाहलीवाल के समीप चिन्हित बस स्टैंड निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Himachal News: त्यूडी में मीट की दुकान पर हुई मारपीट , तीन लोगों पर मामला दर्ज

    Himachal News: त्यूडी में मीट की दुकान पर हुई मारपीट , तीन लोगों पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: बीते रोज पुलिस थाना ऊना सदर के अंतर्गत आते गांव त्यूडी में मीट की दुकान के बाहर हुई मारपीट में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में चन्दन शर्मा पुत्र सुशील कुमार निवासी पनोह ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर 25 शाम के समय त्यूडी में आते समय मीट की दुकान वाले ने इनका रास्ता रोककर इनके साथ गाली गलोज की व इन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। इसके उपरान्त मीट की दुकान वाले व्यक्ति ने फोन करके 2-3 और व्यक्तियों को बुला लिया, जिन्होंने आते ही इसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे इसे चोटें आईं हैं।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहम्मद रफी, हुसैन, सलीम सभी निवासी गांव धुसाड़ा तहसील अम्ब जिला ऊना के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: पंप के बाहर गोलियां चलने से 2 घायल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंप के बाहर गोलियां चलने से 2 घायल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    आप पार्टी का सरपंच गोली लगने से घायल

    जालंधर, ENS: कॉलेज की प्रधानगी को पेट्रोल पंप के बाहर गोलियां चली। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। जहां पुलिस ने बताया कि गोलियां चलने से 2 नौजवान घायल हुए है, जिन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि पुलिस कॉलेज की प्रधानगी को लेकर विवाद को लेकर इंकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस इंकार कर रही है। पुलिस ने बताया कि घायल नौजवान किशनगढ़ के रहने वाले है। वहीं आरोपियों का तालाश की जा रही है। जबकि इस घटना की लाइव वीडियों भी सामने आई है। घायल आप पार्टी का सरपंच है, घायल की पहचान गुरप्रीत सिंह जबकि दूसरा नौजवान शामिल है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पंप के बाहर गोलियां चलने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। घटना के दौरान पंप के बाहर भारी संख्या में नौजवान मौजूद थे। इस दौरान गाड़ी का शीशा खोलकर नौजवान ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद दूसरे पक्ष के नौजवान गाड़ी ने निकलर पैदल भागने लग गए। इस दौरान पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को लेकर पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पंप परिसर में करीब 10 से 15 राउंड फायर किए गए। लोगों के अनुसार 2 कारों में सवार होकर एक गुट पहुंचा और फायरिंग करते फरार हो गए।सूचना मिलने पर अलावलपुर पुलिस, आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के दौरान पंप के दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और पंप मालिक भोजन कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
  • फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत लोअर भंजाल में महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

    फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत लोअर भंजाल में महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना, जायका चरण-दो के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना द्वारा ग्राम पंचायत लोअर भंजाल में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस उप-परियोजना के तहत स्थानीय महिलाओं को संगठित कर एक स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया जा सके। स्वयं सहायता समूह का गठन कृषक विकास संघ के प्रधान बालकृष्ण की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के उद्देश्य, उनके दीर्घकालिक लाभ और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही, महिलाओं को समूह के माध्यम से बचत की आदत विकसित करने, स्वरोजगार के अवसर सृजित करने, लघु उद्यम स्थापित करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भर बनने का संकल्प कृषि विशेषज्ञ मनीषा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने और अपने परिवार व समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक और सामुदायिक निर्णयों में भी भागीदारी का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समूह महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • Punjab News: आप विधायक बोले, मजीठिया का ढह गया किला, सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, देखें वीडियो

    Punjab News: आप विधायक बोले, मजीठिया का ढह गया किला, सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने जमकर तंज कसे। दरअसल, आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की सुप्रीम कोर्ट द्वारा अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को बड़ा झटका लगा है। धालीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को कोई राहत नहीं दी है और वह इस समय नाभा जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का पूरा जवाब देगी। धालीवाल ने कहा कि कानूनी मोर्चे के अलावा मजीठिया को राजनीतिक तौर पर भी बड़ा झटका लगा है।

    मजीठिया के हलके मजीठा में हुईं जिला परिषद और ब्लॉक सदस्यता चुनावों में अकाली दल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल द्वारा मजीठा में किए गए प्रचार का भी कोई असर नहीं पड़ा है और लोगों ने आम आदमी पार्टी को बड़ा समर्थन दिया है। उनका दावा है कि मजीठा में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल के गढ़ को पूरी तरह खत्म कर दिया है और पूरे पंजाब में पार्टी ने इन चुनावों के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। धालीवाल ने कहा कि माजे के लोगों ने यह स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि 2027 की विधान सभा चुनावों में माजे की ज्यादातर सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत होगी।

    चुनावों के दौरान धक्केशाही के आरोपों पर बोलते हुए धालीवाल ने कहा कि मजीठिया की पत्नी और विधायक गनीव कौर हमारी छोटी बहन जैसी है। यदि 14 तारीख को किसी भी बूथ पर धक्केशाही हुई है तो वह खुद बताएं, पर हकीकत यह है कि मजीठा में चुनावों और गिनती के दौरान किसी तरह की कोई धक्केशाही नहीं हुई। सुखबीर बादल की चेतावनी पर तंज कसते हुए धालीवाल ने कहा कि उनकी धमकियों का कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चाहे सुखबीर बादल हथौड़ी पर चढ़ जाए या ऊंट पर, अकाली दल का भविष्य नहीं बदलेगा। अकाली-भाजपा गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि जितना मर्जी अकाली दल एकत्र हो जाए, इसका आम आदमी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने गैंगस्टरों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि एक गैंगस्टर डॉनी बिन्नी की ऑडियो वायरल है, जिसे उन्होंने जरुर सुना है और इस बारे में वह यही कहेंगे कि जो भी गैंगस्टर लड़ रहे हैं, वे आपस में ही लड़ कर मर रहे हैं और उनका कहना है कि मुख्यधारा में वापिस आ जाएं, नहीं तो पंजाब पुलिस बहुत सख्ती से कार्रवाई करेगी।

  • मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से गेहूं-धान खरीद सीजन रहा सफल

    मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से गेहूं-धान खरीद सीजन रहा सफल

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप तथा कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के नेतृत्व में खाद्य, सिविल आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने वर्ष 2025-26 के दौरान गेहूं एवं चावल के खरीद सीजन की सफलता सुनिश्चित की। दोनों सीजनों में मंडियों में सभी हितधारकों जैसे किसानों, आढ़तियों, मजदूरों के लिए उचित सफाई, पानी एवं बारदाने के पुख्ता प्रबंध किए गए, जिन्होंने निर्विघ्न एवं सुचारू खरीद सीजन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    अप्रैल-मई के दौरान गेहूं के खरीद सीजन में 72 घंटों के समय में किसानों की 130 लाख मीट्रिक टन से अधिक उपज की खरीद एवं उठान किया गया। इसके साथ ही 27000 करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों के खातों में जमा करवाई गई। प्रदेश में भयानक बाढ़ की मार से प्रभावित होने के बावजूद चावल का खरीद सीजन (अक्टूबर-नवंबर) भी सफल रहा। विभाग ने बाढ़ से उत्पन्न चुनौती का सामना किया तथा 156 लाख मीट्रिक टन से अधिक चावल की खरीद करके तथा किसानों के खातों में 37000 करोड़ रुपये से अधिक की अदायगी करके चावल के खरीद सीजन का सफल होना सुनिश्चित किया।

    इस सीजन की विशेषता प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘सुक्का झोना मंडियां विच लिआओ’ मुहिम की शानदार सफलता थी जिसमें किसानों को सूखी फसल मंडियों में लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था ताकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.) के अंतर्गत गेहूं का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने तथा जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं कुशलता लाने के लिए प्रत्येक राशन डिपो पर एक समर्पित ई.पी.ओ.एस. यंत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक वेइंग (भार मापतौल) स्केल (ई.डब्ल्यू.एस.) लगाए गए हैं तथा प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक तौलने वाली मशीन को ई.पी.ओ.एस. यंत्र से जोड़ा गया है। इसके अलावा अब तक लगभग 1.31 करोड़ (86.46 प्रतिशत) लाभार्थियों ने अपनी ई.के.वाई.सी. प्रक्रिया पूरी करवा ली है। इसके अलावा विभाग के लीगल मेट्रोलॉजी विंग का मुख्य कार्य उपभोक्ताओं के सही वजन एवं माप के अधिकारों की रक्षा करना तथा लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 के अंतर्गत बने नियमों की उल्लंघना के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 31 अक्टूबर, 2025 तक 16.41 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित हुआ है।

  • Jalandhar News: कॉलेज की प्रधानगी को लेकर पंप के बाहर गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने, मची भगदड़

    Jalandhar News: कॉलेज की प्रधानगी को लेकर पंप के बाहर गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने, मची भगदड़

    जालंधर, ENS: कॉलेज की प्रधानगी को लेकर पेट्रोल पंप के बाहर गोलियां चली। इस घटना की लाइव वीडियों भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पंप के बाहर गोलियां चलने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। घटना के दौरान पंप के बाहर भारी संख्या में नौजवान मौजूद थे। इस दौरान गाड़ी का शीशा खोलकर नौजवान ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद दूसरे पक्ष के नौजवान गाड़ी से निकलकर पैदल भागने लग गए। इस दौरान पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को लेकर पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पंप परिसर में करीब 10 से 15 राउंड फायर किए गए। लोगों के अनुसार 2 कारों में सवार होकर एक गुट पहुंचा और फायरिंग करते फरार हो गए। सूचना मिलने पर अलावलपुर पुलिस, आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के दौरान पंप के दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और पंप मालिक भोजन कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।