मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशा विरोधी अभियान 293वें दिन भी जारी, 282 स्थानों पर छापे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरूद्ध” के लगातार 293वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 282 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में 61 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 52 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 293 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,748 हो गई है।

छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 528 ग्राम हेरोइन, 2.4 किलोग्राम अफीम, 214 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3.02 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

60 गजेटिड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 282 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 282 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की है। राज्य सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 23 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *