Blog

  • विश्व डोनर डे पर क्योरटेक समूह के सुमित सिंगला को पी जी आई संस्थान में मिला सम्मान

    विश्व डोनर डे पर क्योरटेक समूह के सुमित सिंगला को पी जी आई संस्थान में मिला सम्मान

    कोविड का तीसरा युद्ध रक्तदानियों की मदद के बिना नहीं जीता जा सकता था: प्रो.  विवेक

    बददी/सचिन बैंसल: विश्व डोनर डे 2022 जो दुनिया भर में रविवार को मनाया गया के अवसर पर उत्तरी भारत के पी जी आई चंडीगढ़ के भारद्वाज ऑडिटोरियम में भव्य रूप में उत्तरी भारत के रक्तदानियों को सम्मानित कर मनाया गया।  इस अवसर पर कयोरटेक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला जो अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक चेयरमैन भी हैं को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है के कोविड महामारी के दौरान सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 4 रक्तदान शिविर आयोजित कर सैंकडों यूनिट ब्लड  पी.जी.आई में दाखिल मरीजों की जान बचने हेतु उपलब्ध करवाया था।

    इस अवसर पर पी.जी.आई के डायरेक्टर प्रो विवेक लाल ने सुमित सिंगला को सम्मानित करते हुए कहा कि कोविड का तीसरा विश्व युद्ध यदि भारत ने जीता है तो वह हेल्थ वर्कर्स के टीम वर्क और योग्य नेतृत्व में रक्तदानियों की समय पर भरपूर मदद से ही जीता जा सकता है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रमुख रक्तदानियों और संस्थाओं ने बढ़ चढक़र कर  पी जी आई चंडीगढ़ में दाखिल हजारों मरीजों की जान बचाने हेतु इस आपदा में आगे आये और रकत दान के 400 के लगभग शिविर लगाए। उन्होंने कहा की जिस प्रकार सरहद पर सैनिक लड़ता है परन्तु उसके पीछे देश की जनता का साहस और सहयोग होता है उसी प्रकार कोविड महामारी के दौरान रक्तदानियों का भरपूर सहयोग उन्हें मिलता रहा जिससे पी जी आई की टीम सफलता से इस महामारी से लडी और हजारों मरीजों की जान बचाई जा सकी।

    इस अवसर पर युवा उद्यमी सुमित सिंगला ने पी जी आई के डायरेक्टर प्रो विवेक लाल को अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी की और से भविष्य में किसी भी आपदा और आवश्यकता के समय पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा क्योरटेक समूह देश के बेहतरीन मेडिकल संस्थान की टीम के साथ कंधे से कन्धा मिलकर कार्य करेगा और जरूरतमंदों के लिए मेडिसिन व रक्त उपलब्ध करवाता रहेगा। उल्लेखनीय है कि सुमित सिंगला मैनेजिंग डायरेक्टर क्योरटेक ग्रुप जो कि विश्व भर में गुणवत्ता मेडिसिन निर्माण कार्य में प्रसिद्ध है ने अपने बडे भाई स्व. अमित सिंगला के नाम पर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया था।

    गत 14 वर्षों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब क्षेत्र में 1 लाख से अधिक वृक्षारोपण करवा चुके हैं।  सोसाइटी द्वारा पर्यावरण के संरक्षण का यह कार्य बीबीएन एरिया के पार्कों, शमशान घाट, स्कूलों, कॉलेजों व सरकारी कार्यालयों करवाया जा चुका है. इसके अतिरिक्त अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कोविड महामारी के दौरान चार रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाया गया जो कि पी.जी.आई. व हिमाचल प्रदेश के हॉस्पिटल में दाखिल कोविड मरीजों हेतु रक्त की आवश्यकताओं को पूरा किया। अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हिमाचल प्रदेश में अब तक 22 रक्तदान शिविर आयोजित करवाए जा चुके हैं।  कोविड महामारी के दौरान अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आवश्यक दवाओं, सेनेटाइजर, लंगर के साथ साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जा चुका है.।

  • मुकेश अग्निहोत्री की जीत के लिए बेटी ने संभाली चुनावी कमान, कड़ी धूप में जुटाए हजारों लोग

    मुकेश अग्निहोत्री की जीत के लिए बेटी ने संभाली चुनावी कमान, कड़ी धूप में जुटाए हजारों लोग

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हर नेता चुनावी मैदान में कूद पड़ा है नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बेटी आस्था अग्निहोत्री ने अपने पिता के चुनाव के प्रचार की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में संभाल ली है।

    मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री पिछले कई दिनों से लगातार अपने पिता के चुनावी क्षेत्र हरोली में सक्रिय हो चुकीं है। आज आस्था अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के घालुवाल में हरोली मिलन सम्मेलन का आयोजन कर हजारों की भीड़ इकट्ठा करने का काम किया है। आस्था अग्निहोत्री द्वारा घालुवाल में आयोजित हरोली मिलन सम्मेलन कांग्रेस के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं माना जा सकता क्योंकि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में भी जिस तरह से हजारों की भीड़ जुटाई गई वो किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं थी।

    हरोली मिलन सम्मेलन के दौरान आस्था अग्निहोत्री मंच से जनता को संबोधित करते हुए भावुक भी हो गई। आस्था ने कहा कि पूरे प्रदेश में हरोली विधानसभा क्षेत्र एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां कांग्रेस चट्टान की तरह मजबूत है हरोली की जनता ने जो विश्वास उनके पिता पर लगातार चार बार विधायक बना कर दिखाया उसी विश्वास पर खरा उतरने के लिए उनके माता और पिता ने अपना सर्वस्व हरोली पर त्याग कर दिया।

    नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी बेटी को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश में सत्तासीन बीजेपी सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। नेता फैक्ट्रियों या खेतों में नहीं बनते हैं बल्कि नेता जनता की बदौलत ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में जनता ने सीएम पद तक के दावेदारों को भी नकारते हुए हरा दिया है, इसलिए जनता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार उसी की बनेगी जिसके पास 40 विधायक होंगे और सीएम वो बनेगा जो अपने विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा में पहुंचेगा।

    इस मौके पर जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी रंजीत राणा, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, वरिन्द्र मनकोटिया अध्यक्ष लीगल सैल, राकेश कैलाश, एस एन शुक्ला, विधायक सतपाल रायजादा, राकेश कालिया,व्लाक अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश सचिव पवन ठाकुर, अशोक ठाकुर,व महिला कांग्रेस कमेटी से डॉ सिम्मी अग्निहोत्री, रेखा राना, सुभद्रा देवी, सुमन ठाकुर आदि दलवल सहित उपस्थित रहे।

  • गर्मी ने रचा मौत का तांडव, 5 की मौत 50 से अधिक बीमार….

    गर्मी ने रचा मौत का तांडव, 5 की मौत 50 से अधिक बीमार….

    कोलकाता- पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में रविवार को एक धार्मिक उत्सव में शामिल होने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की भीषण गर्मी और लू लगने से मौत हो गई और कई अन्य बीमार पड़ गए। पानीहाटी स्थित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) मंदिर में रविवार सुबह 500 साल पुराने डंडा महोत्सव में कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षो से उत्सव को स्थगित कर दिया गया था।

    हालांकि, इस साल जैसे ही धार्मिक उत्सव फिर से शुरू हुआ, इसमें भाग लेने के लिए जनता का उत्साह काफी अधिक था। लेकिन भीषण गर्मी और उमस के कारण करीब 50 श्रद्धालु गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और एक महिला समेत पांच की मौत हो गई।

    बीमारों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभ में अनुमान लगाया गया था कि गर्मी और उमस से तीन लोगों की मौत हुई है। बाद में यह संख्या बढ़कर पांच हो गई। तीन लोगों की मौत की खबर आने के तुरंत बाद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।

  • धुसाडा में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

    धुसाडा में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना-अम्व सड़क पर पड़ते गांव धुसाडा में 24 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक अम्ब का रहने वाला था। हादसा वीती देर रात करीब 12 बजे गांव धुसाडा में हुआ। थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान विकास जसवाल (24)पुत्र मनोज कुमार निवासी अठवां अम्ब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीती रात्रि करीब 12 बजे घर वापस आते समय विकास को गांव धुसाड़ा के पास कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर पास के ढाबे का कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो बाइक सवार विकास सड़क पर गिरा हुआ था । ढाबे वालों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सूचना देकर मौके पर बुलाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

  • स्कूली वाहन मोटर वाहन नियम 73ए का पालन सुनिश्चित करें: डीसी

    स्कूली वाहन मोटर वाहन नियम 73ए का पालन सुनिश्चित करें: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी शिक्षण संस्थानों व ट्रांस्पोटर्ज़ को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ज़िला ऊना में हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम 73ए में स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर दिये गये के मानकों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत मोटर वाहन नियम 73ए के बारे में प्रशासन, पुलिस, शिक्षा व परिवहन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाया गया था, जिसके तहत सभी शिक्षण संस्थानों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों के लिए जारी जरूरी हिदायतों बारे अवगत करवाया गया था। लेकिन कोविड 19 के चलते लगभग दो शैक्षणिक सत्र ऑनलाइन संचलित करने पड़े तथा चालू सत्र में हालात सामान्य होते ही सभी शिक्षण संस्थानों का सुचारू संचालन आरंभ हो गया है तथा ऐसे में मोटर वाहन अधिनियम की अनुपालना का फिर से कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

    जिलाधीश ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि स्कूली वाहनों का औचक निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान वाहन फिटनैस, परमिट, इंश्योरंस व ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि तमाम जरूरी देस्तावेज़ों की गहनता से जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की खामी पाई जाने पर वाहन को जब्त कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त ज़िला में स्कूली बच्चों को आने-जाने के लिए संचालित वाहनों की एक सूची ज़िला प्रशासन को भी उपलब्ध करवाई जाए।

    स्कूल वाहनों के लिए नियम की शर्तें
    डीसी ने कहा है कि स्कूल द्वारा स्व-परिचालित बसों में गहरा पीला पेंट के साथ दोनों ओर स्कूल का नाम लिखा होना चाहिए। इसके अलावा बस के आगे व पीछे बड़े अक्षरों में स्कूल बस लिखा होना अनिवार्य होगा, जबकि पट्टे पर लिये गये वाहनों पर ऑन स्कूल डयूटी अंकित अथवा बोर्ड लगा होना चाहिए। बस के भीतर ड्राइवर का नाम, फोटो व मोबाइल नम्बर लिखा जाए। यदि वाहन में यात्रा करने वाले छात्रों की आयु 12 वर्ष से कम है, ऐसी स्थिति में छात्रों की संख्या वाहन की क्षमता के डेढ़ गुणा से अधिक नहीं होनी चाहिए। वाहन में गैस सिलेंडर, मिट्टी का तेल, तेजाब, शराब इत्यादि रखना प्रतिबन्धित होगा। प्रत्येक वाहन के रूट और ठहराव स्थल का आरटीओ अथवा स्कूल प्रबन्धन द्वारा अनुमोदित होना अनिवार्य होगा तथा इस सम्बन्ध में सूचना परिवहन विभाग व ज़िला प्रशासन को भी उपलब्ध करवानी होगी।

  • पारंपरिक जल स्त्रोतों का सफाई अभियान 15 जून से: डीसी

    पारंपरिक जल स्त्रोतों का सफाई अभियान 15 जून से: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी दी है कि 15 से 17 जून तक जिला ऊना के अंतर्गत पंचायतों द्वारा सभी पारंपरिक जल निकायों जैसे बावड़ियां, कुएं, गैर आईपीएच पानी की टंकियों व स्कूल टैंकों की साफ-सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान में पंचायतों को जल शक्ति विभाग ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध करवाएगा। इस सम्बन्ध में किसी कठिनाई पर पंचायतें अतिरिक्त उपायुक्त ऊना को सूचित करेंगी। इसके अतिरिक्त विकास खंड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित पूरी रिपोर्ट जिला पंचायत अधिकारी को उपलब्ध करवाएंगे। 
    राघव शर्मा ने कहा कि पारंपरिक जल स्त्रोतों का जल परीक्षण महिला मंडलों द्वारा किया जाएगा तथा खंड विकास अधिकारी व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की किसी भी एक पंचायत में जाकर 15 जून को इस अभियान की शुरूआत करना सुनिश्चित करेंगे।

  • पारंपरिक जल स्त्रोतों का सफाई अभियान 15 जून से: डीसी

    पारंपरिक जल स्त्रोतों का सफाई अभियान 15 जून से: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी दी है कि 15 से 17 जून तक जिला ऊना के अंतर्गत पंचायतों द्वारा सभी पारंपरिक जल निकायों जैसे बावड़ियां, कुएं, गैर आईपीएच पानी की टंकियों व स्कूल टैंकों की साफ-सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान में पंचायतों को जल शक्ति विभाग ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध करवाएगा। इस सम्बन्ध में किसी कठिनाई पर पंचायतें अतिरिक्त उपायुक्त ऊना को सूचित करेंगी। इसके अतिरिक्त विकास खंड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित पूरी रिपोर्ट जिला पंचायत अधिकारी को उपलब्ध करवाएंगे। 
    राघव शर्मा ने कहा कि पारंपरिक जल स्त्रोतों का जल परीक्षण महिला मंडलों द्वारा किया जाएगा तथा खंड विकास अधिकारी व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की किसी भी एक पंचायत में जाकर 15 जून को इस अभियान की शुरूआत करना सुनिश्चित करेंगे।

  • प्रो. राम कुमार ने हरोली में 250 लाभार्थियों को वितरित किए गैस कनेक्शन

    प्रो. राम कुमार ने हरोली में 250 लाभार्थियों को वितरित किए गैस कनेक्शन

    ऊना/सुशील पंडित: एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज मिनी सचिवालय हरोली में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 250 परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनैक्शन वितरित किए।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश की महिलाओ की रसोई धुआंमुक्त हो, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा जैसे महत्वाकांक्षी योजना आरंभ की गई है। अब प्रदेश की किसी भी महिला को मजबूरी में चूल्हा नहीं जलाना पड़ेगा। उन्होंने गांव व गरीब के लिए ऐसी योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्षो में हरोली के सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग के माध्यम से एक समान विकास करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार ने हरोली में विकास की गंगा बहा दी है जिसकी आम आदमी ने स्वयं अनुभूति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की आयु को घटाकर 60 वर्ष करना, 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली, एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने जैसे निर्णयों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकु की जनहितैषी व दूरदर्शी सोच की झलकती है।

    इस मौके पर मंडलाध्यक्ष गुरविंदर गोल्डी, बीडीसी सदस्य रजनी व शादी लाल, महामंत्री रंजीत गागो, महिला मोर्चा प्रधान संयोगिता देवी, कांगड़ा बैंक के निर्देशक बलवंत ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री धर्मपाल, प्रधान ईसपुर बक्शो देवी, जतिंदर सोढ़ी, महेश मनकोटिया, मोहित अग्निहोत्री, भारत भूषण, राकेश, गोल्डी, डॉ विजय, काला राम, हर्ष कुमार, सोनू कांगड़, दौलत राम, पूर्व प्रधान समनाल योगराज सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • लाइनमैन का चालान काटना पुलिस को पड़ा भारी, चौकी का बिजली कनेक्‍शन कटा…

    लाइनमैन का चालान काटना पुलिस को पड़ा भारी, चौकी का बिजली कनेक्‍शन कटा…

    बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हेलमेट व कागज न होने पर बाइक का चालान काटे जाने से नाराज लाइनमैन ने पुलिस चौकी की बिजली काट दी। जब शाम होती ही चौकी अंधेरे में डूब गई तो पुलिसकर्मी तार जोड़ते नजर आए। बिजलीकर्मियों के अनुसार चौकी पर बिना कनेक्‍शन लिए ही बिजली जलाई जा रही थी।  

    आंवला के हरदासपुर गांव में लाइनमैन पिंकी बिजली ठीक करने गए थे। वापस लौटते समय उन्‍हें गांव के बाहर अस्‍थाई चौकी के निकट दारोगा मोदी सिंह ने रोक लिया। लाइनमैन के पास हेलमेट व कागज न होने पर उनका चालान काट दिया। लाइनमैन कहा कि अचानक तार टूटने की सूचना पर जल्‍दी में आ गए इसलिए हेलमेट लगाना भूल गए लेकिन, दारोगा ने फिर भी नहीं छाेेेेेड़ा। इससे नाराज होकर लाइनमैैन वहीं रुक गया और फोन कर अपने साथियों से बताया कि चौकी में अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही है।

    आधे घंटे में कुछ और लाइनमैैन वहां पहुंच गए। देखा तो चौकी पर सीधे खंभे से तार जोड़कर बिजली जलाई जा रही थी। पुलिसकर्मियों के सामने ही पिंकी व उसके अन्‍य साथियों ने चौकी का तार काटा और साथ लिए चले गए। अवैध आपूर्ति होने के कारण दारोगा व अन्‍य पुलिसकर्मी विरोध न कर सके। बिजली न होने के कारण पुलिसकर्मियों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। इस बारे में दारोगा मोदी सिंह ने कहा कि उन्‍हें नहीं मालूम था कि वह लाइनमैन है। वहीं पिंकी ने कहा कि उसने अपना परिचय दिया था। इस बारेे में बात करने के लिए जेई लक्ष्‍मीचंद्र को फोन किया गया लेकिन, बात नहीं हो सकी। 

  • डिग्री कॉलेज ऊना में दो दिवसीय मैनेजमेंट कम टैक फैस्ट ‘‘इंस्पीरिया-22’’ सम्पन्न

    डिग्री कॉलेज ऊना में दो दिवसीय मैनेजमेंट कम टैक फैस्ट ‘‘इंस्पीरिया-22’’ सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में एमबीए व एमसीए विभाग के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय मैनेजमेंट कम टैक फैस्ट ‘‘इंस्पीरिया-22’’ के समापन अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया।

    इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मैनेजमेंट कम टेक फैस्ट जैसे आयोजनों से कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास एवं अपने भीतर की प्रतिभा व क्रियेटिविटी को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिलता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में जहां एक और प्रतियोगिता की भावना पैदा होती है तो वहीं उनमें आत्मविश्वास को और अधिक बल मिलता है। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए फैस्ट की सराहना करते हुए कहा कि इस फैस्ट में ऊना, चंडीगढ़ व अन्य स्थानों से आई कंपनियों द्वारा महाविद्यालय के साथ एमओयू साईन करने से कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे एमबीए व एमसीए के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। आने वाले समय में कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से इन छात्रों को रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऊना कॉलेज ने अनेकों उत्कृष्ट छात्र जिला को दिए हैं जो देश व विदेश में अपनी सेवाएं देकर ऊना व प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टाफ के सफल प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी।

    विभिन्न प्रतियोगिताओं में यह प्रतिभागी रहे अव्वल
    दो दिवसीय इंस्पीरिया-22 के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें समूहवार्ता की प्रतियोगिता में मनीष कुमार प्रथम तथा महक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ऐड-मेड शो में विनीत, सिमरन व पूजा पहले स्थान पर जबकि रिया चंदेल व आयुष संदल दूसरे स्थान पर रहे। चैस प्रतियोगिता में अभय शर्मा प्रथम व रोमारिया दूसरे, बिजनस प्लान में अक्षय शर्मा प्रथम व रिया चंदेल तथा विनीत द्वितीय, डैक्लामेशन में रुबानी ठाकुर ने पहला जबकि काजल भरमौता ने दूसरा स्थान हासिल किया। टाईपिंग टैस्ट में डिग्री कॉलेज ऊना के पंकज पहले जबकि एसवीएसडी कॉलेज भटोली के अर्श ने दूसरा स्थान हासिल किया। केस स्टडी में सक्षम ठाकुर ने पहला व शिवानी ने दूसरा, बिज़ क्विज़ में आयुष संधल व कुनाल सिद्धवानी ने पहला जबकि संदीप कुमार व साहिल ठाकुर ने दूसरा, फोटाग्राफी में ऋषभ पहले तथा अनुज व रोहित दूसरे स्थान पर रहे। 

    इसके अलावा 50 का फंडा प्रतियोगिता मे ंसंदीप, साहिल व सक्षम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि निकिता, दीक्षा तखी व दीक्षा तथा आंचल, गीतिका व मंजोत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग में आशिमा व सुनैना ने प्रथम तथा काजल भरमोता ने द्वितीय, जस्ट अ मिनट में रितिक्शा ठाकुर ने पहला व अंशुमन ने दूसरा, माई मार्ट में पंकज पटियाल, अमित, ज्योति व सिमरन चौहान ने पहला  जबकि राहुल, नविश, तरुण व प्रशांत ने दूसरा स्थान हासिल किया।

    मॉडलिंग के महिला वर्ग में सिमरन चौहान जबकि पुरुष वर्ग में तलविन्द्र अव्वल रहे। लोगो डिजाईन में प्रथम स्थान मानसी तथा द्वितीय स्थान अर्श, टैक्नीकल क्विज में प्रथम स्थान आंचल, श्वेता व रितिका जबकि द्वितीय स्थान किरण, मानसी व शिवानी, हंड विद क्यूआर कोड में प्रथम स्थान अक्षय व अनुज जबकि द्वितीय स्थान आंचल व रोहित और वॉल पेंटिग में प्रथम स्थान काजल भरमोता तथा द्वितीय स्थान पलक व मुनीष स्थान पर रहे।

    इस दौरान आयोजित की गई सांस्कृतिक गतिविधियों में एक गीत प्रतियोगिता में भानू, गगन व परविन्द्र पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे जबकि एकल नृत्य में अमनप्रीत कौर, पलक ठाकुर व केतन प्रथम तीन स्थानों पर रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता में भांगड़ा क््रयू के प्रतिभागी पहले स्थान पर जबकि गिद्दा तथा केतन ग्रुप के प्रतिभागियों ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सतदेव भारद्वाज, एमसीए समन्वय पुनीत प्रेम कंवर, एमबीए समन्वयक अश्वनी पटेल सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।