Blog

  • धूमधाम से संपन्न हुआ पिपलू मेला, गायिका ममता भारद्वाज ने जमाया रंग

    धूमधाम से संपन्न हुआ पिपलू मेला, गायिका ममता भारद्वाज ने जमाया रंग

    जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला के अंतिम दिन खूब बरसे बादल

    ऊना/सुशील पंडित: तीन दिवसीय जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने की। विशेष अतिथि के रूप में गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, हि. प्र. कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, मीना कंवर, जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा तथा इंदु बाला दड़ोच उपस्थित रहे। 

    अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में पिछले दो दशकों से सरकार व प्रशासन के प्रयासों से मेले के आयोजन में एक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी के माध्यम से अनेक प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल हुई हैं। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन ऊना के प्रयासों से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की बदौलत आज कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन गंतव्य के रूप में पहचाना जाने लगा है तथा वह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र पर देखने को मिलेगा। उन्होंने ग्राम पंचायत पिपलू में पंचायत भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए रुपए देने की घोषणा की थी।

    वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश में मेलों का खास महत्व है। हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने में आज भी मेले अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों तक वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझने के पश्चात आज हम सबको पुनः अपने सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिला है, जिसका श्रेय देश के महान वैज्ञानिकों तथा शीर्ष नेतृत्व को जाता है, जिनकी कड़ी मेहनत की बदौलत देश ने रिकॉर्ड समय में स्वदेशी वैक्सीन विकसित की। इंदु गोस्वामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आम जनता के हितों को सदैव सर्वोपरि रखा है तथा देश के लगभग 200 करोड़ रुपए लोगों का मुफ्त में टीकाकरण किया है। उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

    वीरेंद्र कंवर ने पेयजल योजना का शिलान्यास
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पिपलू में 15.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही धार चामुखा पेयजल योजना के सुधारीकरण परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद धाम चामुखा, पिपलू, सिंहाणा, चमियाड़ी तथा डरोह सरोह क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पेयजल योजना के साथ-साथ अनेक सिंचाई परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर है तथा शीघ्र ही कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों की जमीन को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चपलाह में नवनिर्मित चेक डैम में एक करोड़ लीटर जल भंडारण क्षमता है, जिससे इस क्षेत्र के लगभग 10 गांवों की 15 हजार कनाल से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा। 

    गर्भवती महिलाओं की करवाई गोदभराई
    कार्यक्रम के दौरान राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने गर्भवती महिलाओं मीनू देवी, रीता देवी, निशा देवी, नीलम कुमारी तथा पुष्पा देवी की गोदभराई रस्म अदा की। वहीं 6 माह के नवजात बच्चों नित्या, आर्व, आदविक, आश्वी ठाकुर तथा कृषा का अन्न प्राशन भी करवाया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यतिथि ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों तथा मेला समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्टार कलाकार ममता भारद्वाज ने खबू रंग जमाया। इसके अतिरिक्त गायिका रजिया शान, गायक सूरम सिंह तथा अन्य स्कूली कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन पिपलू में बादल भी खूब बरसे।

    इस अवसर पर  चरणजीत शर्मा, मदन राणा, राजेंद्र रिंकू, सुशील रिंकू, कुटलैहड़ भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष शकुंतला देवी, महामंत्री निशा भुल्लर, एसडीएम योगराज धीमान, तहसीलदार राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • 20 जून को त्रिदेव सम्मेलन हमीरपुर में: सतपाल सिंह सत्ती

    20 जून को त्रिदेव सम्मेलन हमीरपुर में: सतपाल सिंह सत्ती

    सदर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से 3 त्रिदेव कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष व वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को ऊना मंडल भाजपा की बैठक में विशेष रूप से शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता मंडल महामंत्री अशोक धीमान  ने की। इस बैठक में प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय की जानकारी दी गई। वहीं प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि 20 जून को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन हमीरपुर में होना है, जिसके लिए सदर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से 3 त्रिदेव कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए रणनीति बनाई गई है और सभी का जाना निश्चित करने के लिए मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है।

    सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाएगी पूर्व सैनिकों के साथ। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा मोर्चा,एससी मोर्चा सहित अन्य मोर्चो के सम्मेलन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों को घर घर पहुंचाने के लिए काम करेगी और कार्यकर्ता आने वाले समय में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के अभियान चलाएंगे।

    उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा बदलाव केंद्र व प्रदेश की नीतियों के कारण हर वर्ग के जीवन में आया है और आम आदमी के लिए नीतियां बनाई गई सतपाल सत्ती ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शिक्षा पर उठाए जा रहे सवालों पर कड़ी टिप्पणी व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल बताएं कि उनकी कौन सी सर्वे एजेंसी है जिस ने कहा है कि हिमाचल में शिक्षा का बुरा हाल है, उन्होंने कहा कि देशभर में शिक्षा का सर्वे होता है, उसमें केरल और हिमाचल अब्बल रहते हैं और आज भी यही स्थिति है, दिल्ली जिस प्रदेश में आप की सरकार है वहां भी शिक्षा की हालत क्या है? सबको पता है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल भ्रम फैलाने का काम करती है और केवल सत्ता के लिए झूठ बोलने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को सलाह है कि वह पंजाब को संभाले नहीं तो पंजाब में चिंगारियां उठेंगी और यह प्रदेश के लिए सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस जिम्मेदारी के साथ आम आदमी पार्टी को पंजाब में सत्ता दी है उन्हें काम करना चाहिए लेकिन पंजाब आग उगल रहा है। जो प्रदेश व प्रदेश के हित में नहीं है उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता समझदार है यहां झूठ चलने वाला नहीं है।

    हमीरपुर संसदीये क्षेत्र के पूर्णकालिक संजीव ठाकुर, ठीक है जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल प्रभारी शंभू गोस्वामी, सब्जी मंडी बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, खादी बोर्ड निर्देशक सागर दास भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, रीना शर्मा, जसविंदर कौर, आशा कुमारी, दीदार सिंह, पहुलाल शर्मा, रामचंद्र विजय कुमार, सतीश ठाकुर, हरमेश प्रभाकर, अरविंद बोबी, सुरजीत सैणी, विनोद पूरी, शिव पराशर, अवतार सिंह, भजन सिंह, कुलदीप संधू, रुपेंद्र सिंह, वरुण महन, सचिन ओरी, शुभम सैनी, शिवम ओहरी सहित अन्य उपस्थित रहें।

  • पिपलू मेले में आकर्षण का केंद्र बनी सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी, खरीददारों की उमड़ी भीड़

    पिपलू मेले में आकर्षण का केंद्र बनी सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी, खरीददारों की उमड़ी भीड़

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए बांस के उत्पादों, स्टीविया चाय तथा बड़ियां, सेवियों की खासी मांग रही। ग्राहकों ने विशेष रूप से बांस के उत्पादों को खरीदने में रुचि दिखाई। 
    खंड विकास अधिकारी बंगाणा यशपाल सिंह परमार ने बताया कि सोमभद्रा स्टॉल पर तीन दिनों में लगभग 20 हजार रुपए का कारोबार हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए पिपलू मेले में एक स्टॉल लगाया गया था, जिस पर अच्छा कारोबार हुआ है और खरीददारों ने इसे काफी पंसद किया है। 

    सोमभद्रा स्टॉल का प्रबंधन देख रहे अजय कुमार ने कहा कि सोमभद्रा उत्पादों की काफी मांग है। उन्होंने मेले में स्टॉल लगाने को जगह प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री का मंच प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है तथा इससे पहले भी कई मेलों में उन्हें जगह दी गई है, जिससे स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। 

    वहीं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों में एकरूपता लाने के लिए इन्हें सोमभद्रा नाम से बाजार में बेचा जा रहा है। सोमभद्रा ब्रांड नेम मिलने के बाद स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ी है और इससे उन्हें आजीविका का एक साधन मिला है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में भी सोमभद्रा उत्पादों को अच्छा रिस्पांस मिला है और भविष्य में भी स्वयं सहायता समूहों को ऐसे मंच प्रदान किए जाएंगे।

  • कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज….

    कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज….

    अयोध्या। अयोध्या के जिला जज के न्यायालय में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पत्र मिला है। पत्र को रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया है।

    पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पत्र में पूराकलंदर के दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग किया गया है।

    पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की। जिसमें वह निर्दोष पाया गया है। चौकी इंचार्ज सिविल कोर्ट विनय कुमार ने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच कर रही है।

  • नहर में गिरी कार,हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत…

    नहर में गिरी कार,हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत…

    सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दर्दनाक हादसा का मामला सामने आया है। एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, इससे कार में सवार परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में नाबालिग लड़का और लड़की के साथ महिला-पुरुष भी शामिल हैं।

    सूचना के बाद मौके पर गन्नौर थाना पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तुरंत मृतकों की शिनाख्त की और उनके स्वजनों को फोन कर जानकारी दी। हादसा सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र में कैलाना गांव में हुआ है, जहां से गुजरने वाली पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हुंडई आई10 कार गिरी है।

    पुलिस के अनुसार, सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र के गांव मटिंडू का परिवार दोपहर में कार से पानीपत से कैलाना के रास्ते आ रहा था। कैलाना से आगे निकलने पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इसमें पति-पत्नी और दो किशोर बच्चे नहर में कार में फंस गए। सेंट्रल लाक लगा होने के चलते कार के दरवाजे नहीं खुल सके।

    आसपास के लोगों ने कार नहर में गिरते देखकर पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे तोड़कर चारों को बाहर निकला। एक राहगीर ने अपनी कार से चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मृतकों के स्वजन की तलाश करा रही है।

  • गर्मी से अब जल्द मिलेगी राहत, इस दिन से शुरू होगी बारिश की बौछारें

    गर्मी से अब जल्द मिलेगी राहत, इस दिन से शुरू होगी बारिश की बौछारें

    नई दिल्ली- उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी लोगों के लिए कहर बन चुकी है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर है। आलम ये है कि तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। लेकिन अब आपको गर्मी से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही बारिश की बौछारे आने वाली है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरा अपडेट दिया है कि 14 जून से लू की स्थितियां खत्‍म हो जाएंगी। 15-16 जून से हल्‍की बारिश के आसार हैं और फिर प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। शनिवार को मॉनसून ने मुंबई में दस्‍तक दी। पूर्वानुमान में IMD ने कहा कि 15 जून के आसपास पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

    IMD ने एनसीआर के लिए अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया। 12 जून से गर्मी से थोड़ी राहत के आसार हैं मगर बारिश की संभावना कम है। IMD के अनुसार, 15 जून को एनसीआर में कई जगहों पर गरज के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।

    IMD ने कहा कि मॉनसून के अगले 48 घंटों में उत्‍तरी अरब सागर की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट पर मौजूद मॉनसून के लेटेस्‍ट मैप के अनुसार, मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऊपर के मैप में लाल लाइनें IMD के पूर्वानुमान को दिखाती हैं। जबकि नीली लाइनें वे तारीखें और इलाके बताती हैं जब असल में मॉनसून की आमद हुई।

  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती…

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती…

    नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना के चलते आज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। कोरोना के कारण सोनिया को आ रही दिक्कतों के चलते उन्हें गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। 

    सोनिया को 2 जून को कोरोना हुआ था और उन्हें हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। बता दें कि सोनिया को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नया समन जारी किया है। 

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना होने के बाद कई और कांग्रेस नेताओं को भी कोरोना हो गया था। बता दें कि ये सारे नेताओं ने एक बैठक में हिस्सा लिया था जिनके बाद उन्हें कोरोना होने की बात सामने हुई।

  •  शराब के नशे में पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी से काटा….

     शराब के नशे में पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी से काटा….

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को 6 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जौनपुर के जफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शराब के नशे में धुत पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से काट डाला।

    पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार को इंद्रजीत शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि अपने बेटे राजमन (30) के ऊपर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के वार से राजमन की गर्दन धड़ से अलग हो गई। 

    राजमन के छोटे भाई अजय कुमार व गुलशन उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्यारे पिता इंद्रजीत को पुलिस ने घटना से 6 घंटे बाद गांव के ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • एस.डी.एम. दफ्तर के द्वारा हो शहर की नई वार्ड बंदी: अरुण खोसला

    एस.डी.एम. दफ्तर के द्वारा हो शहर की नई वार्ड बंदी: अरुण खोसला

    कहा: सत्ता पक्ष के नेताओं की दखल-अन्दाजी नहीं चलेगी

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। डायरैक्टर स्थानीय निकाय विभाग पंजाब की ओर से कार्पोरेशन चुनाव को मद्देनजर रखते हुए फगवाड़ा नगर निगम की दोबारा वार्ड बंदी करवाने संबंधी जारी किये पत्र को लेकर एतराज प्रकट करते हुए आज शहर के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने कहा कि शहर की वार्ड बंदी करने का अधिकार नगर निगम का नहीं बल्कि एस.डी.एम. कार्यालय का है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले कांग्रेस सरकार ने भी निगम द्वारा वार्डबंदी करवाई थी परन्तु हलका विधायक की शह पर अफसरों की मिलीभगत से कांग्रेस ने अपनी सुविधा अनुसार वार्डों की सीमाएं तय की और वोटरों के मत एक दूसरे के वार्ड में शिफ्ट करवा दी गई थी। 

    जिसे लेकर इस समय सत्ता सुख भोग रही आम आदमी पार्टी ने भी अन्य विपक्षी दलों के साथ विरोध दर्ज करवाया था। उस समय के एस.डी.एम. ने वोटों के फर्जीवाड़े के घोटाले की शिकायत सिटी पुलिस को दी जिसके चलते एक सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध एफ.आई.आर. भी दर्ज हुई और मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा जिस कारण तब कार्पोरेशन चुनाव नहीं हो सके। अब एक बार फिर आम आदमी पार्टी निजी स्वार्थों की राजनीति करते हुए वही गलती दोहराने जा रही है जिसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व मेयर खोसला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से माँग कर कहा कि फगवाड़ा शहर की वार्ड बंदी का काम नियम अनुसार एस.डी.एम. कार्यालय के सहयोग से निपटाया जाये जिसमें सत्ता पक्ष के नेताओं की भूमिका न हो क्योंकि यदि सत्ता पक्ष के नेता वार्ड बंदी में शामिल होंगे तो वे अपना नफा और विरोधी दलों का नुक्सान करने का प्रयास करेंगे जो लोकतंत्र में नैतिकता के विरुद्ध है और भाजपा इस का डट कर विरोध करेगी।
    तस्वीर : अरुण खोसला।

  • कांग्रेस को एक के बाद एक झटका, दो और नेताओं ने अपने पद से दिया इस्तीफा

    कांग्रेस को एक के बाद एक झटका, दो और नेताओं ने अपने पद से दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी में स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जहां एक ओर कई नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं वहीं कई नेता अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। बीते कल प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वहीं आज दो और नेताओं ने अपने पदों से त्यागपत्र दिया है।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत सिंह बेहलाना और रामेश्वर गिरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के कुल 5 जिला अध्यक्ष हैं, जिनमें से आज दो ने इस्तीफा दे दिया है। रामेश्वर गिरी कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के करीबी हैं। ऐसे में उन्होंने सुभाष चावला के इस्तीफे के बाद अपना जिला अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया है। बता दें कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने रामेश्वर गिरी की बहू को टिकट दी थी, लेकिन वह चुनाव हार गई थी।

    बताते चलें कि हाल ही में वार्ड नंबर 20 से पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे इसी साल जनवरी में मेयर चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेसी नेता दविंदर सिंह बबला पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर बबला के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 8 पार्षदों को जीत मिली थी, लेकिन उनमें से दो पार्षद अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में अब कांग्रेस के पास अब 6 पार्षद ही बचे हैं। वहीं, भाजपा के पास अब 14 और आम आमदी पार्टी के पास 14 पार्षद हो गए हैं। नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं, जिसमें से एक पार्षद अकाली दल का भी है।