20 जून को त्रिदेव सम्मेलन हमीरपुर में: सतपाल सिंह सत्ती

सदर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से 3 त्रिदेव कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष व वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को ऊना मंडल भाजपा की बैठक में विशेष रूप से शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता मंडल महामंत्री अशोक धीमान  ने की। इस बैठक में प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय की जानकारी दी गई। वहीं प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि 20 जून को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन हमीरपुर में होना है, जिसके लिए सदर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से 3 त्रिदेव कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए रणनीति बनाई गई है और सभी का जाना निश्चित करने के लिए मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है।

सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाएगी पूर्व सैनिकों के साथ। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा मोर्चा,एससी मोर्चा सहित अन्य मोर्चो के सम्मेलन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों को घर घर पहुंचाने के लिए काम करेगी और कार्यकर्ता आने वाले समय में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के अभियान चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा बदलाव केंद्र व प्रदेश की नीतियों के कारण हर वर्ग के जीवन में आया है और आम आदमी के लिए नीतियां बनाई गई सतपाल सत्ती ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शिक्षा पर उठाए जा रहे सवालों पर कड़ी टिप्पणी व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल बताएं कि उनकी कौन सी सर्वे एजेंसी है जिस ने कहा है कि हिमाचल में शिक्षा का बुरा हाल है, उन्होंने कहा कि देशभर में शिक्षा का सर्वे होता है, उसमें केरल और हिमाचल अब्बल रहते हैं और आज भी यही स्थिति है, दिल्ली जिस प्रदेश में आप की सरकार है वहां भी शिक्षा की हालत क्या है? सबको पता है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल भ्रम फैलाने का काम करती है और केवल सत्ता के लिए झूठ बोलने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को सलाह है कि वह पंजाब को संभाले नहीं तो पंजाब में चिंगारियां उठेंगी और यह प्रदेश के लिए सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस जिम्मेदारी के साथ आम आदमी पार्टी को पंजाब में सत्ता दी है उन्हें काम करना चाहिए लेकिन पंजाब आग उगल रहा है। जो प्रदेश व प्रदेश के हित में नहीं है उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता समझदार है यहां झूठ चलने वाला नहीं है।

हमीरपुर संसदीये क्षेत्र के पूर्णकालिक संजीव ठाकुर, ठीक है जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल प्रभारी शंभू गोस्वामी, सब्जी मंडी बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, खादी बोर्ड निर्देशक सागर दास भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, रीना शर्मा, जसविंदर कौर, आशा कुमारी, दीदार सिंह, पहुलाल शर्मा, रामचंद्र विजय कुमार, सतीश ठाकुर, हरमेश प्रभाकर, अरविंद बोबी, सुरजीत सैणी, विनोद पूरी, शिव पराशर, अवतार सिंह, भजन सिंह, कुलदीप संधू, रुपेंद्र सिंह, वरुण महन, सचिन ओरी, शुभम सैनी, शिवम ओहरी सहित अन्य उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *