Blog

  • बंडा कृषि सहकारी सेवा सीमित का अधिवेन सम्पन्न

    बंडा कृषि सहकारी सेवा सीमित का अधिवेन सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: दी बंडा कृषि सहकारी सेवा सीमित का साधारण अधिवेशन शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आर्य ने सभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले चला सहकारिता आंदोलन आज विराट रूप धारण कर चुका है और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके चलते लोग आर्थिक रूप से संपन्न हुए हैं और बेरोजगारी भी  हद तक दूर हुई है।

    मोदी सरकार सहकारिता बढाने के लिए 10000 एफ पी ओ बना रही है. सभा तनोह के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि दी बंडा कृषि सहकारी सभा 1952 में स्थापित हुई थी। सचिव अमन ने  पिछले वर्ष का लेखा-जोखा  प्रस्तुत किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, वार्ड सदस्य गौरव, जयवीर सभा उपप्रधान अजय कुमार, सदस्य किशोरी लाल, रजीत सिँह, मेहर चंद, आशा देवी, राकेश कुमार, सचिव अमन, सह सचिव ओंकार, चौकीदार अशोक कुमार, दलजीत सिंह, राजिन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

  • ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 20 लाख से बनेगी सड़क, सत्ती ने किया भूमिपूजन

    ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 20 लाख से बनेगी सड़क, सत्ती ने किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत टब्बा के तहत ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 20 लाख से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। 

    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के हर गांव का एक समान विकास किया जा रहा है। हर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्यों से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 10 लाख रूपए से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके बनने से लोगों को शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए समुचित स्थान उपलब्ध होगां। डॉ सिकंदर चौहान के घर से लेकर धर्माणी कॉलोनी तक 2 लाख रुपए से गली का निर्माण किया गया है तथा पार्क से लेकर ओपी शर्मा के घर तक गली के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत हो गए है जिसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पार्क के सौंदर्यीकरण के लिये 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। उन्होंने बताया की 60 लाख रूपए से पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के पूर्ण होने से कॉलोनी की पेयजल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हर घर के लिए पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

    कॉलोनी वासियों ने सड़क के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलोनी के ग्रीन एवेन्यू मंदिर के महात्मा मनीषा, अध्यक्ष अर्विन्द्र चढ्ढा, डॉ राजेश कौशल, रिटायर्ड एक्सईएन ओपी शर्मा, उप प्रधान रशपाल, वार्ड मेंबर उमंग ठाकुर, प्रो. पवन कुमार, गुलशन, अजय शर्मा गोपाल कृष्ण, एक्सईएन नरेश धीमन व विनोद धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • प्रो. राम कुमार ने सलोह में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

    प्रो. राम कुमार ने सलोह में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत सलोह में श्री 1008 यशगिरी जी महाराज की कुटिया के समीप सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
    अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपने जन कल्याणकारी फैसलों से आम आदमी को राहत देने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान गांव, गरीब व किसान की भलाई के दृष्टिगत सहारा, हिमकेयर तथा जल जीवन मिशन जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी पात्र लोगों को निरंतर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 125 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया गया है तथा किसानों के लिए बिजली की दरें घटाकर 30 पैसे प्रति यूनिट की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल समाप्त किया गया है, बसों में महिलाओं के लिए किराया आधा कर दिया गया है। साठ वर्ष से अधिक की आयु के सभी व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाया गया है और पेंशन की राशि भी बढ़ाई गई है। किसानों को सालाना 6000 रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सारे फैसले आम आदमी को राहत देने के लिए हैं।
    प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए 3500 हौदियां का निर्माण किया है, 100 से ज्यादा ट्यूबवैल लगाए गए हैं तथा 900 से ज्यादा किसानों के विद्युत मीटरों को 3 फेस में परिवर्तित किया गया है। वर्तमान प्रदेश सरकार के ही प्रयासों की बदौलत हरोली विधानसभा क्षेत्र में आज क्षेत्रवासियों को अपेक्षित मात्रा में पीने तथा सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है।
    इस मौके पर बीडीसी सदस्य राजेश पूरी, प्रधान सलोह अनिता जसवाल, प्रधान घालूवाल सोना सैणी, परमजीत सिंह, उपप्रधान घालूवाल अनिल जसवाल, सुनील जसवाल, महिला मण्डल अध्यक्ष मीनाक्षी, जरनैल, कुलवंत, विभीषण, विकास, पदम भूषण, भाग सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय, यशपाल, जसवीर, कैप्टन कमल सिंह, गोपाल दास, मास्टर केवल सहित अन्य उपस्थिति थे।
  • सत्ती ने मलाहत में 57 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

    सत्ती ने मलाहत में 57 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत मलाहत में 57 लाख से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से 20 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। 

    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि गांव व गरीब का उत्थान करना मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करके उन्हें धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की आयु को घटाकर 60 वर्ष करना, 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली, एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने जैसे निर्णयों में उनकी जनहितैषी व दूरदर्शी सोच की झलकती है। मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऊना विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रुप में उभरा है। ऊना शहर में चिरलंबित नए मिनी सचिवालय भवन की मांग पूरी हुई है जिसका निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। शीघ्र ही ऊना का मिनी सचिवालय एक भव्य और बहुमंजिला ईमारत में स्थापित होगा। इसके अलावा बरसात के दिनों में शहर की जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 22.48 करोड़ से निर्माणाधीन पांच बड़े नालों का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 

    सतपाल सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अलग-अलग गांवों में करोड़ों रुपये की पेयजल व सिंचाई योजनाओं आरभ की गई है ताकि हर घर को स्वच्छ पेयजल और हर खेत को सिंचाई योग्य जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि गत एक वर्ष के भीतर ग्राम पंचायत मलाहत में लगभग 3.50 करोड़ की राशि से 7 पेयजल व सिंचाई योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए गए हैं। इसके अलावा इसी गांव में बनाए जा रहे पीजीआई सेटेलाईट सैन्टर के लिए पेयजल की सुचारु आपूर्ति के लिए रामपुर में तीन स्कीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि राधास्वामी सत्संग घर के समीप 3.5 कनाल भूमि में 4 करोड़ से ट्रेज़री के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 10 कनाल भूमि पर 56 लाख से पार्क बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीजीआई सैटेलाईट सैंटर के शुरु होने पर पीरनिगाह रोड पर ट्रेनों की आवाजाही के समय जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए रेलवे फाटक की जगह पर अंडरपास बनाया जाएगा जिसका लगभग डेढ़ करोड़ का ऐस्टीमेट बना है। उन्होंने बताया कि मलाहत वासियों की सुविधा के लिए यहां लगभग 1.50 करोड़ से एक खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा ताकि बच्चों व युवाओं को खेलों के लिए और बुजुर्गांं को सुबह शाम की सैर के लिए एक उचित स्थान मिल सके। उन्होंने कहा कि लगभग 90 करोड़ रुपये व्यय करके ऊना विधानसभा क्षेत्र में हर गांव की सड़क को डबल किया गया है ताकि आमने-सामने से दो वाहन सुरक्षित व आसानी से क्रॉस कर सकें। उन्होंने कहा कि गांव के पंडितां मोहल्ला से हरिजन बस्ती से होते हुए लोअर भड़ोलियां के शमशान घाट तक के रास्ते को भी डबल किया जाएगी। इसके लिए 2.10 करोड़ रुपये सरकार से स्वीकृत करवा लिए गए हैं और शीघ्र ही भूमिपूजन करके इस सड़क को चौड़ा करने का कार्य आरंभ किया जाएगा।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार धीमान, मलाहत के प्रधान गुरचरण सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अवतार सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य व युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि जैलदार, पूर्व प्रधान अशोक ठाकुर, पूर्व उपप्रधान मुनीष शर्मा, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान व एसडीओ होशियार सिंह, रंजीत सिंह, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फेयरवेल पार्टी सायोनारा-2022 आयोजित

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फेयरवेल पार्टी सायोनारा-2022 आयोजित

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों को अलविदा कहने के लिए फेयरवेल पार्टी सायोनारा-2022 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूलस और कॉलेजिस) मुख्यातिथि तथा माननीय शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर, कल्चरल अफेयर्स) विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत हुए।

    मिस सोनाली (प्रिंसिपल, सीजेआर) और मिस शीतू (प्रिंसिपल, केपीटी) को इस अवसर पर मॉडलिंग की जजमेंट हेतु आमंत्रित किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

    सीनियर्स के प्रति कृतज्ञता, प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित करने के लिए जूनियर छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना, शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, गायन और भाँगड़ा पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रस्तुत किए गए।

    अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा रैंप पर की गई आत्मविश्वास युक्त वॉक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।इस अवसर पर छात्रों ने अपनी कॉलेज की यादें भी साझा कीं।मिस एकता ठाकुर बी.सी. ए छटा समेस्टर और मिस्टर करन बी.टी.टी. ऐम्म आठवां समेस्टर को मिस और मिस्टर फेअरवैल के रूप में चुना गया। मिस प्रभदीप कौर बी. कौम छटा समेस्टर और मिस्टर सुनील बी.बी.टी. ऐम्म आठवां समेस्टर ने मिस चारमिंग और मिस्टर हैंडसम का ख़िताब जीता।मिस और मिस्टर टैलेंटड टाईटल मिस सुनाली बी. ऐस्स. सी एग्रीकल्चर आठवां समेस्टर और मिस्टर अंकुश बी. बी. ए छटा समेस्टर को दिया गया।

    डॉ. अनूप बौरी (चेयरमैन) ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और कोर्स के सफल समापन के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि वे सफल करियर के लिए अपने मूल्यों और गौरव से समझौता न करें। श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर, कल्चरल अफेयर्स) ने फेक्लटी मेंबर्स व विद्यार्थियों को इस तरह के दिल को छू जाने वाले कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों में निहित आत्मविश्वास और दृढ़निश्चय काबिल-एतारीफ है।उन्होंने विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

    डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर) ने छात्रों को शुभकामनाएँ दी और कहा कि आपके पद चिह्न परिसर में आपकी स्मृतियों को सदैव संजोए रखेंगे।उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

  • बड़ी खबरः पेंशन को लेकर सरकार ने जारी किए नए नियम…..

    बड़ी खबरः पेंशन को लेकर सरकार ने जारी किए नए नियम…..

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है. सरकार फैमिली पेंशन को लेकर नया नियम जारी कर चुकी है. जारी किए गए नियम के अनुसार, मृत सरकारी कर्मचारियों के ऐसे बच्चे जो दिमागी रूप से असक्त हैं, उन्हें भी फैमिली पेंशन का लाभ मिलेगा. जो बच्चे मानसिक विकार से ग्रस्त हैं, वे भी फैमिली पेंशन के हकदार हैं.

    गौरतलब है कि मानसिक विकार से पीड़ित बच्चों को फैमिली पेंशन का लाभ नहीं मिलने से उनके पालन-पोषण और रहन-सहन में परेशानी होती है क्योंकि वे अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ होते हैं. इन बच्चों को दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता है.

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘पेंशन और पेंशनर कल्याण विभाग को लोगों से बातचीत में पता चला है कि बैंक इस तरह के बच्चों को फैमिली पेंशन का लाभ नहीं दे रहे. इस तरह के मानसिक विकार वाले बच्चों को बैंक पेंशन देने से मना कर रहे हैं. बैंक इन बच्चों से अदालत से जारी गार्डियनशिप सर्टिफिकेट मांग रहे हैं. सरकार नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने में जुटी है और इसके लिए सुशासन के मंत्र पर जोर दिया जा रहा है.’

    जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘ऐसी स्थिति में लोगों की मदद के लिए फैमिली पेंशन में नॉमिनेशन के प्रावधान को जरूरी बनाया जा रहा है ताकि कर्मचारियों के बच्चों को बिना रुकावट पेंशन मिल सके. यहां तक कि मानसिक विकार से जूझते बच्चों को कोर्ट से आसानी से गार्डियनशिप सर्टिफिकेट मिल सके, इसे भी आसान बनाया गया है. मृत सरकारी कर्मचारी के बच्चों को कोर्ट से सर्टिफिकेट देना होता है जिसके आधार पर फैमिली पेंशन दी जाती है. बैंक ऐसे बच्चों से गार्डियनशिप सर्टिफिकेट के लिए अड़ नहीं सकते और इस आधार पर पेंशन देने से मना नहीं कर सकते कि पहले कोर्ट से सर्टिफिकेट ले आओ.’

  • महाराणा प्रताप नगर को रविवार को मिलेगी सामुदायिक केंद्र की सौगात

    महाराणा प्रताप नगर को रविवार को मिलेगी सामुदायिक केंद्र की सौगात

    बिरला सामुदायिक केंद्र का शुभारंभ करेंगे दून विधायक

    बददी वासियों की तीन दशक पुरानी मांग हुई पूरी

    बददी/सचिन बैंसल: औद्योगिक नगर बददी को करीब तीन दशक बाद सामुदायिक केंद्र की सौगात मिली है। बददी शहर के महाराणा प्रताप नगर वार्ड-2 में बने डा. के.के.बिरला सामुदायिक केंद्र का शुभारंभ रविवार को दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी करेंगे। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रेजीडेंट एवं सीईओ सतलेज टैक्सटाईल एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड उपदीप सिंह, बिरला समूह बददी के वाईस प्रेजीडेंट आर के शर्मा, गौर सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, वन विकास निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर शिरकत करेंगे। इस भवन को सांसद निधि के अलावा बिरला कंपनी के सीएसआर प्रौजेक्ट के साथ अन्य उद्योगों व संस्थाओं के साथ हिमालया जनकल्याण समिति ने तैयार किया है।

    सामुदायिक केंद्र के लिए सांसद निधि से दो लाख रुपये, बिरला टैक्सटाईल मिल्स से 10 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी वहीं ग्रामीणों ने जनसहयोग से लगभग 11 लाख रुपये जुटाए हैं। इस सामुदायिक भवन में 200 से ज्यादा लोग एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रम व बैठक कर सकेंगे और सरकारी स्तर के कार्यक्रम भी हो सकेंगे। इसकी खासियत यह है कि इसकी ऊंचाई सामान्य भवन से ज्यादा लगभग दोगुनी रखी गई है और दो बैडमिंटन कोर्ट इसमें तैयार किए गए हैं ताकि खिलाडी सुबह शाम यहां प्रेक्टिस कर सकें और जिले व प्रांत के लिए खेल सकें।

    हिमालया जनकल्याण समिति के मुख्य सलाहकार महेश कौशल, सचिव कमलेश कुमार व वित्त सचिव पंकज ठाकुर ने बताया कि हमने इस भवन को दिन रात मेहनत करके सिर्फ एक साल में तैयार किया है। इस भवन को बनने से बस स्टैंड एरिया के अलावा शहर के वार्ड 1, वार्ड 2 के लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा वहीं प्रवासी लोगों की संस्थाओं को भी फायदा मिलेगा। वहीं शादी के लघु कार्यक्रम व जन्म-मृत्यु संस्कार तथा रक्तदान कार्यक्रम भी यहां पर मुक्कमल हो सकेंगे।

    यहां पर एक आधुनिक शौचालय का तो निर्माण किया गया वहीं पर्याप्त पार्किंग की भी व्यवस्था है। समय समय पर यहां पर छात्रों के बैडमिंटन प्रतियोगिता भी होंगे वहीं यहां पर भविष्य में प्रौजेक्टर के माध्यम से लोगों व बच्चों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों का सीधा प्रसारण भी दिखाया जा सके। पंकज ठाकुर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बिरला सामुदायिक केंद्र नो प्राफिट नो लॉस के तहत शुल्क रखकर चलाया जाएगा ताकि यहां पर लोगों को शहरों की तरह सुविधाएं मिल सके। उदघाटन समारोह में ग्राम पंचायत संडोली की प्रधान बेबी रानी, नगर परिषद वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता ,दून क्षत्रिय सेवा समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर व कालोनी के अध्यक्ष मनोज कौशल भी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। सभी ग्राम वासियों ने बिरला समूह व सांसद का इसके निर्माण में सहयोग देने पर आभार जताया है वहीं अन्य कंपनियों व दानी सज्जनों का भी आभार जताया है।

  • जालंधर में बढ़े कोरोना के मामले, आज मिले इतने पॉजिटिव मरीज….

    जालंधर में बढ़े कोरोना के मामले, आज मिले इतने पॉजिटिव मरीज….

    जालंधर (वरुण): जालंधर में कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को जिले में कोरोना के 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में एक्टिव केसों की संख्या 20 पर पहुंच गई है। 

  • भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बदलने के लिए प्रयासरत है समाधान मंच फाऊंडेशन

    भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बदलने के लिए प्रयासरत है समाधान मंच फाऊंडेशन

    राजनीतिक खामियों को दूर करने के लिए हो रहा प्रयास-धीमान

    बददी/सचिन बैंसल: आल इंडिया स्तर पर संचालित हो रहे समाधान मंच फाऊडेंशन ने देश की लोकतांत्रिक व संवैधानिक व्यवस्था पर सवाल उठाकर इसमें बदलाव की बात उठाई है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाधान मंच फाऊंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक राजेंद्र धीमान, संरक्षक ओ.पी.शर्मा, देवेंद्र सहगल व अरविंद शर्मा ने कहा कि देश में राजनीतिक व्यवस्था के लिए सरकारी कर्मचारियों की तरह जनप्रतिनिधियों के भी राजनीतिक दलों के कार्यक्रम में भाग लेने पर रोक लगाई जानी चाहिए। क्योंकि यह देखा जाता है कि एक बार चुनाव जीतने के बाद जो व्यक्ति संवैधानिक पद पर विधायक या सांसद या मंत्री बन जाता है वो अपने मूल काम को छोडकर पार्टी के संरक्षण संर्वधन व प्रचार प्रसार में जुट जाता है। जो उसका संवैधानिक दायित्व होता है कि जनता का भला कैसा किया जाए या नीतियां कैसे बनाई जाए उससे इतर वो सिर्फ पार्टी की नीतियों को बढ़ाने और उसी के प्रति जबावदेह होकर काम करता है जबकि मतदाता से वो दूर हो जाता है।

    राजेंद्र धीमान ने कहा कि विदेशों की तर्ज पर हिंदुस्तान में भी वोटर को राइट टू रिकॉल का अधिकार दिया जाना चाहिए ताकि काम न करने वाले जनप्रतिनिधि को हटाया जा सके। उन्होने कहा कि देश में पार्टीलेस डेमोक्रेसी सिस्टम बनाने के लिए समाधान मंच फाउंडेशन देशव्यापी अभियान चलाएगा जिसकी शुरुआत हिमाचल पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर व राजस्थान से कर दी गई है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने समाज में अपनी बात रखने के लिए बददी में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें राजनीति दलों द्वारा चुनाव के समय किए गए  वायदों को अमलीजामा पहनाने के लिए टाइम बाउंड किया जाना चाहिए।

    धीमान ने कहा कि अधिकांश देखा जाता है कि राजनीतिक दलों के जो वायदे होते हैं वो पूरे नहीं होते जिसको लेकर उनको कोर्ट का शपथ पत्र देना चाहिए और जो भी वायदे पूरे न हो उस पर सरकार व चुनाव आयोग कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उम्मीदवार जनप्रतिनिधि के तौर पर संविधानिक पद ग्रहण करता है अत: सरकारी कर्मचारियों की तरह किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में भाग लेने पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुधारों को लागू करने में सरकार एवं राजनीति दल सहयोग नहीं करते तो समाधान मंच देश की जनता के बीच से योग्य व्यक्तियों को स्वतंत्र उम्मीदवारों के रूप में चुनावों में सहयोग व समर्थन देने के लिए कार्य करेगा।  इस अवसर पर उन्होंने समाधान मंच फाउंडेशन का विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया।

  • कर्मचारी राज्य  बीमा निगम ने योग पखवाड़ के तहत ओरो टैक्सटाईल में लगाया शिविर

    कर्मचारी राज्य  बीमा निगम ने योग पखवाड़ के तहत ओरो टैक्सटाईल में लगाया शिविर

    कंपनी के कर्मचारियों ने सीखी योग क्रियाएं
    बददी/सचिन बैंसल: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने बद्दी की ओरो टैकसटाईल मिल में योग शिविर लगाया। कंपनी के प्रबंधक रिकेंश कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक मुकेश ने कंपनी के कर्मचारियों को योग और प्राणायाम कराया। साथ ही कंपनी की ओर से सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। 
    कार्यक्रम में विशेष अतिथि ईआईसी से सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि आज की भाग दौड़  की जिंदगी में योग और प्राणायाम बहुत जरूरी है और मनुष्य को अपने शरीर के स्वस्थ्य रखने के लिए इसे रूटीन में करना बहुत जरूरी हो गया है। 21 जून को पूरे देश में योग दिवस मनाया जाता है लेकिन निगम इसे पंद्रह दिन पहले से पूरे उद्योगों में शुरू करवा दिया है।
    उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों ने निगम की ओर से मिलने वाले हितलाभों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के गेट में प्रवेश करके ही कामगार निगम की ओर से मिलने वाले सुविधाओं का हकदार बन जाता है। कंपनी के प्रंबंधक सतीश मेहता और पीके यादव ने कहा कि वर्तमान में लोगों को अपने व्यस्त समय से योग व व्यायाम के लिए समय निकालना जरूरी है। तभी मनुष्य स्वस्थ रह सकता है। कंपनी कामगारों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक है और सभी कामगारों का रूटीन में स्वास्थ्य जांच किया जाता है। इस मौके पर आदित्य गौतम, तनवीर रजा, वीरेंद्र कुमार, अमन कुमार, समीता चंदेल, रमनीक कौर, सिमरन कौर, अकांशा राणा, राजविंद्र कौर, परहीन साबरी, ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक अलोक रंजन और डॉ. सचिन भी उपस्थित रहे।