Blog

  • गर्मी छुट्टी के बाद 15 जून से खुलेंगे स्कूल, मॉर्निंग शिफ्ट में लगेगी क्लास

    गर्मी छुट्टी के बाद 15 जून से खुलेंगे स्कूल, मॉर्निंग शिफ्ट में लगेगी क्लास

    पटना. गर्मी छुट्टी के बाद अब स्कूल खोलने की तैयारी में स्कूल प्रशासन जुट गया है. बच्चों को 15 जून से स्कूल आना होगा. पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने आदेश जारी किया है कि जिले के प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूल 15 जून से खोल दिये जायेंगे लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए डीईओ ने फिलहाल मॉर्निंग शिफ्ट में ही कक्षा संचालित करने का आदेश दिया है. यानि स्कूल पूर्व की भांति सुबह साढ़े 6 बजे खुलेगा और 10.45 तक ही कक्षा का संचालन होगा.

    वहीं बीच में मिड डे मील नहीं दिए जाएंगे बल्कि छुट्टी होते ही 10.45 से बच्चों को मिड डे मील दिया जाएगा. स्कूलों की शिफ्ट बदलने का फैसला सोमवार को ही लेना पड़ा क्योंकि सम्भावित मानसून के आगमन को देखते हुए पहले ये फैसला लिया गया था कि स्कूल खुलते ही डे शिफ्ट में क्लास संचालित होंगे लेकिन मानसून की अनिश्चितता और भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों को मॉर्निंग शिफ्ट में ही खोलने का फैसला लिया गया है, वहीं सभी स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सभी कक्षाओं से लेकर बरामदे तक में साफ सफाई अच्छे ढंग से करने के बाद ही कक्षा का संचालन होगा.

  • फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर हुआ सड़क हादसा, तीन कारें आपस में टकराई 

    फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर हुआ सड़क हादसा, तीन कारें आपस में टकराई 

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर तीन कारें आपस में टकराई फगवाड़ा होशियारपुर रोड स्थित खुरमपुरा के नजदीक बाद कारें आपस में टकराने से बड़ा हादसा घटने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमें कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ मगर तीनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार फगवाड़ा से होशियारपुर साइड जा रही कार को फगवाड़ा साइड से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते हादसे का शिकार बनी कार सड़क के बीच में ही पलट गई और हादसे का शिकार बनी कार ने एक और कार को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण बनी कार को एक महिला चला रही थी। कार तेज होने के कारण बेकाबू हो गई और कार से टकरा गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। 

  • पिता ने PUBG खेलने से मना किया तो बेटे ने लगा ली फांसी….

    पिता ने PUBG खेलने से मना किया तो बेटे ने लगा ली फांसी….

    नई दिल्ली। मोबाइल गेम पबजी की लत इतनी बुरी है कि बच्चे, किशोर और यहां तक कि युवा भी खौफनाक कदम उठा रहे हैं। पबजी की लत के शिकार बच्चे कभी खुद की जान जोखिम में डालते हैं तो कभी दूसरों की जान लेने की कोशिश भी कर लेते हैं। ताजा मामला पटना जिले के अथमलगोला से आया है। यहां पिता ने पबजी खेलने से मना किया तो एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

    खबर के मुताबिक अथमलगोला थाना इलाके के बहादुरपुर गांव में रहने वाले राजा कुमार को पबजी की लत थी। पिता रमाकांत ने कई बार अपने बेटे को पबजी खेलने से मना किया। इससे नाराज होकर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर रविवार को आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का केस दर्ज कराया गया है।

    पबजी की लत बच्चों और किशोरों का भविष्य बर्बाद कर रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक किशोर को पबजी खेलने से मना किया तो उसने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। 

    विशेषज्ञों का मानना है कि पबजी गेम एक नशा बनता जा रहा है। इसकी लत से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य कमजोर होता जा रहा है। इससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। इस गेम से उनका शारीरिक विकास भी रुक रहा है।
     

  • दिन-दिहाड़े 2 युवकों पर फायरिंग, एक की मौत….

    दिन-दिहाड़े 2 युवकों पर फायरिंग, एक की मौत….

    आरा. भोजपुर जिला मुख्यालय में सोमवार दोपहर बाद आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है. गोली से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना आरा के नारायणपुर थाना इलाके के चवरिया गांव की है. दोनों गुटों के बीच नाच देखने को लेकर विवाद हुआ था. बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया.

    मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी अर्जुन कुमार के 26 वर्षीय बेटे सोनू कुमार के रूप में की गयी है. वहीं घायल रोहित कुमार भी नारायणपुर गांव का ही रहने वाला है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मृतक सोनू और रोहित एक अन्य युवक के साथ किसी काम के लिए आरा शहर आये हुए थे. काम खत्म होने के बाद तीनों अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

    फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गयी. रोहित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रोहित को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया. गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनू के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले के छानबीन की जा रही है.

    जिले के एसपी संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं. एसपी ने बताया कि पहली नजर में मामला गैंगवार का लग रहा है. घायल युवक और मृतक के परिजनों के बयान में विरोधाभास है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. एसपी ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

    इधर, बेलगाम अपराधियों ने सहरसा में भी एक कारोबारी पुत्र को गोली मार कर घायल कर दिया है. जानकारी के अनुसार शहर के मारूफगंज स्थित तिवारी हैंडलूम में दुकानदार के पुत्र को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है. जख्मी आशीष का गांधी पथ में इलाज चल रहा है. आशीष के पैर में गोली लगने की सूचना है. घटना के पीछे पुराने स्टाफ पर शंका जतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने अपने राज्य का हाल….

    इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने अपने राज्य का हाल….

    नई दिल्ली। देश के एक बड़े हिस्से में भीषण लू का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। ऐसे में भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों के लोगों मानसून का बेसब्री से इंतजार है।

    इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में लू का कहर दो दिन तक बना रहेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह से मौसम सुहाना है। दिल्ली एनसीआर में बादर छाए हुए है।

    आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 16 जून से गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून दिल्लीवालों को गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

    पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

    मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

    आज सोमवार 13 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पश्चिम एमपी, आंतरिक महाराष्ट्र और केरल और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

  • ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

    ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

    नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। यहां से राहुल गांधी अपनी बहन और पार्टी नेताओं, समर्थकों के साथ पैदल ही ED दफ्तर पहुंचे। वहीं, राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए ईडी के आफिस के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं।

  • जालंधरः बस्ती बावा खेल नहर में मिली व्यक्ति की लाश…

    जालंधरः बस्ती बावा खेल नहर में मिली व्यक्ति की लाश…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में बस्ती बावा खेल क्षेत्र में पड़ती नहर में सोमवार को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार बस्ती बावा खेल नजदीक पड़ती नहर में एक शव मिला है जिसकी हालत काफी खराब है। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है परंतु अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

  • ED के सामने पेशी से पहले कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कई नेता भी मौजूद

    ED के सामने पेशी से पहले कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कई नेता भी मौजूद

    नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में आज यानी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगे। राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए ईडी के आफिस के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं। भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है।

  • आज का राशिफल, 13 जून 2022

    आज का राशिफल, 13 जून 2022

    मेष राशिफल। आज काफी संघर्षों के बाद आपको कुछ परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यापार संबंधी किसी पास और दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं,तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे,लेकिन आपको कुछ आर्थिक कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी,क्योंकि आप अपने कुछ कर्ज उतारने में सफल रहेंगे। आपका व्यापार में रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है,लेकिन जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें अपने पार्टनर से सावधान रहना होगा।

    वृष राशिफल। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,क्योंकि परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं के प्रयोग की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। नौकर चाकरों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो आपको चुका पाना मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने किसी कानूनी कार्य में कुछ बातों को गुप्त रखना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं और आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा,जिसका आपको सदुपयोग करना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ उलझने रहेंगी जिनके लिए उन्हें अपने सीनियर व गुरुजनों से मदद लेनी पड़ सकती है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माताजी को यदि कोई रोग पहले से परेशान कर रहा था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आप भाई बहनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आपको अक्समात किसी विपरीत समाचार को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करेगा,जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। परिवार में किसी भी सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है,जिसके बाद आप उनके लिए छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलकर आप अपनी काफी सारी समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज आपको कारोबार की चिंता परेशान करेगी जिसके लिए आप अपने भाइयों से मदद भी मांग सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी परिचय की मदद से कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा,तभी आप किसी मुकाम तक पहुंच पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य ऐसा कार्य करेगा,जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी होगी,तभी आप किसी कार्य को निपटा पाएंगे और संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भी भागदौड़ में लगे रहेंगे,जिसके कारण आप अपने माता पिता के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आप किसी कार्य को उत्साह से करेंगे,लेकिन उसमें आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। 

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है जिनका आपको डटकर सामना करना पड़ेगा। आपकी इस साहस में बुद्धिमानी से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ परेशानी है तो वह वास्तविक होंगी,लेकिन कुछ आप बना लेंगे जिनके बाद आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में एकाग्र होकर जुटना होगा तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है,जिसके कारण परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा। कार्य क्षेत्र में यदि कुछ तनाव चल रहा था तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा,लेकिन आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में नहीं आना देना है,तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति हो,तो उसमें भी आपको तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है,नहीं तो शत्रु इसका पूरा फायदा फायदा उठा सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज आपको कुछ नए संपर्क से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक उन्नति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,लेकिन आप अपने कुछ दैनिक कार्य में बदलाव करने की सोचेंगे,लेकिन जिसमें आपको अपने जरूरी कामों को पहले निपटाना होगा,नहीं तो वह आपका सिर दर्द बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी पिछली की हुई गलती के लिए अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ेगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से उनका मान सम्मान बढ़ेगा,लेकिन जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें  तरक्की मिलेगी। जिसके बाद उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आप दिन का कुछ समय मित्रों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आपको व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से बचना बेहतर रहेगा। यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आप सावधान रहें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को उच्च अधिकारियों की कृपा से लाभ उठाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा जिसे उन्हें गवाना नहीं है और आपको लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने उस समय का सदुपयोग करें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं,तो उसमें आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। जो लोग विदेशों से कोई व्यापार करते हैं तो उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

    मीन राशिफल। आज आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके व्यापार के कुछ ईषालु लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपने  किसी से धन उधार लिया था,तो  वह आपसे उस धन को वापस मांग सकते हैं। उन्नति के क्षेत्र में आपके कई मार्ग खुलेंगे। आप दिन का कुछ समय माता पिता व अपने गुरु की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा।

  • पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी ने कहा: 8 साल की यह यात्रा देश की सोच बदलने की यात्रा रही

    पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी ने कहा: 8 साल की यह यात्रा देश की सोच बदलने की यात्रा रही

    रणजीत सिंह खोजेवाल ने रैली की सफलता के लिए सभी भाजपा नेताओ का किया धन्यवाद  

    लम्बे वक्त कपूरथला में जिला प्रधान राजेश पासी के नेतृत्व में एकजुट नज़र आई भारतीय जनता पार्टी

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: कपूरथला में भाजपा लम्बे वक्त बाद किसी समारोह पर एकजुट नज़र आई।रविवार को केंद्र की भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी के नेतृत्व में रखे गए समारोह में भारतीय जनता पार्टी के लोग एकजुट दिखें।रविवार को भाजपा द्वारा कपूरथला में केंद्र की भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर रखे गए समारोह में भाजपा नेताओ ने सेंकडो की संख्या में शामिल होकर एकजुटता का संदेश दिया।रैली में पहुंचे बतौर मुख्य मेहमान एवं मुख्य वक्ता पंजाब भाजपा के सीनियर नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी ने कहा कि पिछले 8 साल में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान सबसे बड़ी बात यह हुई कि भारत के हर कोने में बैठे व्यक्ति को इस बात का एहसास हुआ कि केंद्र में बैठी सरकार किस प्रकार से लोकहित योजनाओं को चलाती है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 8 साल के दौरान भारत के हर कोने में हर व्यक्ति को हर गरीब इंसान को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सैकड़ों लोकहित योजनाएं मिली।पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा कभी समय होता था लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस की सरकार सिर्फ और सिर्फ कागजों में ही गरीब लोगों को योजनाएं देती थी।आज पिछले 8 साल से केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए जो कार्य किए वह हम सभी के सामने हैं।उन्होंने कहा की विगत 70 वर्षों में पहले देश का एक सामान्य सोच था।इस देश में कुछ नहीं हो सकता परंतु आज आम जनमानस में यह धारणा बनी है कि मोदी है तो मुमकिन है।8 साल की यह यात्रा देश की सोच बदलने की यात्रा रही है।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का आत्मविश्वास,आत्मनिर्भरता,राष्ट्रवाद की भावना,हर क्षेत्र के बुनियादी सुविधाएं,किसान और गरीबों की आय में बढ़ोतरी हुई है और देश मुश्किलों से उबर कर जल्द खड़ा होने सीख गया है। आज हमारा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लीडरशिप पूरे विश्व में भारत बोलता है और दुनिया सुनती है जो कि पहले बोलने की भी अवसर नहीं दिए जाते थे।वर्तमान में भारत की संस्कृति वैश्विक प्रतिष्ठा बनी हुई है, जिसके कारण पूरे विश्व में भारत नेतृत्व कुशल पूर्वक कर रहे हैं।8 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जितने काम है उतने 70 साल में भी नहीं हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान के पांच स्तंभ अर्थव्यवस्था,बुनियादी ढांचा, डेमोग्राफी,मांग और सिस्टम को लेकर हमारी केंद्र सरकार ने कार्य किया है।महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप्स,वर्किंग प्लेस,सुरक्षा सेना में महिलाओं अफसरों के स्थाई कमीशन,मुद्रा लोन में महिलाओं की प्राथमिकता,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सुकन्या समृद्धि योजना,पीएम समर्थ योजना,सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना आदि थे।

    मोदी का एक ही सपना है कि भारत खुशहाल हो

    सीपीएस भंडारी ने कहा आज जिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भाजपा की सरकार लोगों के लिए दिन रात मेहनत कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही सपना है कि भारत खुशहाल हो,भारत की तरक्की हो,भारत विकसित हो।केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के व्यक्ति को सुविधाएं दी है।इस मोके पर पूर्व सीपीएस भंडारी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी गरजे।भंडारी ने कहा पंजाब की बदकिस्मती है कि आज पंजाब में ऐसी सरकार है जिसके हाथ में पंजाब सुरक्षित नहीं है।आज रोजाना पंजाब में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है।कत्ल हो रहे हैं,चोरी हो रही है,लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता के नशे में चूर है और पंजाब वासियों के सुख-दुख की किसी भी प्रकार की परवाह नहीं कर रही।

    केडी भंडारी को सम्मानित किया गया

    पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा पंजाब को विकसित करने के लिए पंजाब को तरक्की और खुशहाली पर लेकर जाने के लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा को आने वाले समय में कमान सौंपने की जरूरत है। भाजपा ही किसी भी राज्य की तरक्की और खुशहाली पर कार्य कर सकती है।आज कपूरथला हुए समारोह के दौरान व पूर्व चेयरमेन व जिला उप प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल,मंडल प्रधान चेतन सूरी व और कई पदाधिकारियों द्वारा पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को सम्मानित किया गया।केडी भंडारी ने कपूरथला भाजपा द्वारा दिए गए बहुमूल्य प्यार के लिए उनका धन्यवाद किया।इस मोके पर पूर्व चेयरमेन व भाजपा जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने सभी भाजपा नेताओ का रैली की सफलता के लिए धन्यवाद किया। 

    इस अवसर पर पूर्व मेयर अरुण खोसला, पार्षद चंदा मिश्रा, प्रदेश महिला मोर्चा की नेत्री भर्ती शर्मा, डा.साहिल कैंथ, आशु सांपला,परमजीत सिंह चाचोके,गगन सोनी जीता पंडवा,पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल, अशोक दुग्गल,बलभदरसेन दुग्गल,तेजस्वी भरद्वाज, जालंधर साऊथ के प्रभारी परषोतम पासी,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुन्दर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य,मनु धीर,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यग दत्त ऐरी,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यश महाजन, भाजपा मंडल प्रधान चेतन सूरी,जिला उप प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल,सरबजीत सिंह दिओल,युवा मोर्चा के जिला प्रधान सोनूं रावलपिंडी,भट महाजन,बलवंत सिंह दीपा बडियाल,निका हीबनपिंड भाजपा युवा मोर्चा विवेक सिंह सनी बैंस,जिला महासचिव एडवोकेट चन्दर शेखर,जिला उप प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,जिला सचिव रिंपी शर्मा,जिला उप प्रधान धर्मपाल महाजन,सीनियर नेता जगदीश शर्मा,आभा आनद,बलविंदर सिंह आरियावाल,अनिल नाहर,सोशल मिडिया के प्रदेश उपप्रधान विकी गुजराल,मंडल उपप्रधान धर्मबीर बॉबी,विशाल सोंधी,कुसुम पसरीचा,सुमंग शर्मा,कमलजीत प्रभाकर,संदीप वालिया सहित सेंकडो की संख्या में लोग उपस्थित थे।