Blog

  • हिमाचल में आप पार्टी के लोग प्रदर्शन करने से पहले सोचें, कि जहां आप की सरकार है वहां के स्वास्थ्य मंत्री आखिर है कहां

    हिमाचल में आप पार्टी के लोग प्रदर्शन करने से पहले सोचें, कि जहां आप की सरकार है वहां के स्वास्थ्य मंत्री आखिर है कहां

    ईडी के धमकाने से नहीं डरेगी कांग्रेस, सरकार महंगाई व बेरोजगारी दर के ज्वलंत मुद्दों को दबाने का कर रही प्रयास

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश में चल रहे ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विजय डोगरा ने प्रेस वार्ता में किए तीखे प्रहार, आप पार्टी के लोग जो लोगों की स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं उनको कोई पूछे कि आप की यहां -यहां भी सरकारें हैं वहां के स्वास्थ्य मंत्री तो जेलों में हैं तो फिर हिमाचल का स्वास्थ्य विभाग आप कैसे ठीक कर सकते हो।

    डॉ विजय डोगरा ने बातचीत में बताया की राहुल गांधी को ईडी की तरफ से भेजे गए नोटिस पर इडी के समक्ष पेश हुए, वहां उन्होंने कहा कि कह देना अड़ानी से कि राहुल आया था यह वातें वही व्यक्ति कह सकता है जो सत्य मार्ग पर चलते हुए देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का मादा रखता हो। डॉ विजय डोगरा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह ताकत मात्र राहुल गांधी में है जिन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी ,महंगाई और सरकारी आधारों को बेचने का जो फैसला केंद्र की सरकार ले रही है उसके खिलाफ आवाज बुलंद की है जिसके कारण भय से घवराई केंद्र सरकार ने ईडी का रुख किया।

    कांग्रेस पार्टी कताई भी इन गीदड़ भभकीयों से डरने वाली नहीं है और हम सभी एकजुटता के साथ मुकाबला करेंगे और सत्य की आखिर जीत होगी। उन्होंने कहा कि कहां है अन्ना हजारे, कहां हैं बाबा रामदेव, कहां है किरण बेदी जो यह कहते थे कि इस देश में अगर महंगाई से निजात पानी है तो सरकार बदलो हालात बदलो आज हालात इस कदर बदल गए हैं कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है और लोग बिजली पानी सड़क को लेकर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। कुटलैहड़ में माननीय मंत्री महोदय यह बताएं कि कौन सा बड़ा प्रोजेक्ट इन साढ़े चार वर्षों में कुटलैहड़ की जनता को बीजेपी सरकार ने दिया है जबकि वहां मनरेगा में होने वाले कार्यो का उद्घाटन भी मंत्री जी स्वयं बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर कर रहे हैं क्या यह काम मंत्री जी के कार्य क्षेत्र के हैं इसके ऊपर उन्हें मंथन करना चाहिए और श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

    डॉ विजय डोगरा ने आगे बोलते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर कुटलैहड़  क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कांग्रेस पार्टी द्वारा ही संभव है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं कुटलैहड़ क्षेत्र के भी सभी नेता एकजुटता के साथ यह चुनाव लड़ेंगे और लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए का गिरना चिंता का विषय है और यह वहीं होता है यहां सरकारें गिरावट की ओर चली हुई होती हैं।

    उन्होंने कुटलैहड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी भी बहुत से इलाके ऐसे हैं जहां तीन तीन दिन बाद पानी मुहैया करवाया जा रहा है और परिवहन की व्यवस्था भी शून्य के बराबर है बहुत से ऐसे कार्यालय हैं यहां कर्मचारियों का टोटा है और स्कूलों में अध्यापकों की कमी है।

  • मौजूदा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को निम्नतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी: मौदगिल

    मौजूदा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को निम्नतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी: मौदगिल

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज मोदगिल ने एक दफा फिर प्रदेश की जय राम सरकार पर कुटलैहड़ में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हमला बोला है। मोदगिल ने कहा कि अपने कार्यालय के दौरान जयराम सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को निम्नतर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा राज में खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवाओं का  कुटलैहड़ अब बदनुमा मॉडल बन गया है। भाजपा सरकार में अस्पतालों में न डॉक्टर हैं, न दवा और न ही आपातकाल सेवाएं हैं। बस इंतजार के सिवा कुछ औऱ नहीं मिलता है। जिसके चलते अनहोनी का शिकार हुए कई युवा दम तोड़ रहे हैं। अगर धुन्दला हादसे  के रमन को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल जातीं तो आज वह अपनों के बीच में हंस खिलखिला रहा होता।
    भाजपा सरकार की मानसिकता गरीब विरोधी और पूंजीघरानों के संरक्षण की है। इसलिए सरकारी अस्पतालों की हालत बिगड़ती जा रही है। एम्बूलेंस सेवा  बदहाली से गुजर रही है। भाजपा सरकार ने अस्पतालों के नाम पर खण्डहर खड़े कर दिए हैं, जहां मेडिकल-पैरामेडिकल सेवाएं गायब हैं। अब बात करें सिविल अस्पताल बंगाणा की तो करोड़ों रुपयों की लागत से भवन का निर्माण किया गया है लेकिन  न तो एक्स-रे है, न अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था। अस्पताल में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है, यहां ना ही कोई स्त्री विशेषज्ञ ना ही कोई शल्य चिकित्सक है।प्रदेश की भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने जा रही है लेकिन गरीबों, मरीजों के प्रति उसकी उदासीनता बरकरार है। सच्चाई छुपती नहीं और झूठ ज्यादा दिनों तक चलता नहीं। जनता भाजपा सरकार के झूठे वादों के पोस्टरों और विज्ञापनों से अब ऊब चुकी है। जनता अब किसी के भी बहकावे में आने वाली नहीं है।
  • रामा मंडी में चली गोलियां, पानी के कैंपर को लेकर हुए झगड़े में दुकानदार की हत्या….

    रामा मंडी में चली गोलियां, पानी के कैंपर को लेकर हुए झगड़े में दुकानदार की हत्या….

    बठिंडा। बठिंडा के रामा मंडी में दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मरने वाला व्यक्ति दर्जी का काम करता है, जबकि हत्या करने वाला उसके पड़ोस में दुकान चलाता है। बताया जा रहा है पानी के कैंपर को लेकर दोनों दुकानदारों में जबरदस्त झगड़ा हो गया था। 
    इसके बाद तैश में आकर मनयारी की दुकान चलाने वाले ने पिस्तौल निकालकर दर्जी का काम करने वाले व्यक्ति पर फायरिंग कर दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर पूरे बाजार में दहशत फैल गई। वहीं लहूलुहान पड़े व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः तेजधार हथियारों से युवक की हत्या…

    पंजाबः तेजधार हथियारों से युवक की हत्या…

    लुधियाना: थाना दुगरी के इलाके जद्दी पुल के नजदीक एक धार्मिक स्थल के पास एक युवक की हत्या कर शव फेंका गया है, पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची ने शव कब्जे मे लेकर सिविल हॉस्पिटल की मोर्चारी मे रखवा दिया,मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (30) के रूप मे हुई है। जिसकी गर्दन पर चाकू से कई वार किये गए है,

    पुलिस के अनुसार मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। कुलदीप घटनास्थल के पास ही फुटपाथ पर रहता था, सोमवार रात को मृतक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, मंगलवार सुबह लोगो ने शव देख पुलिस को सूचना दी, 

  • पंजाब सहित इन राज्यों में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

    पंजाब सहित इन राज्यों में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

    चंडीगढ़। गर्मी की मार झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने एक बार फिर से चंडीगढ़ सहित ट्राईसिटी में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार 15 जून को शहर में बादल छाएंगे और 16-17 जून को बारिश होगी। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी।

    मौसम विभाग ने पंजाब में आज कुछ जगहों में हल्की बारिश बताई है। उसके बाद राज्य में 15, 16 और 17 को कई जिलों में तेज बारिश होगी। वहीं हरियाणा में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। इन दोनों राज्यों सहित चंडीगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 

    मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ आज शाम से बादल छाएंगे इससे रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।वहीं, सोमवार को एक बार फिर से तापमान 44 डिग्री पहुंच गया था। दिनभर गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि आज भी सुबह मौसम ऐसा ही बना हुआ है। सुबह आठ बजे तापमान 32 डिग्री पहुंच गया है। अब देखना यह होगा की मौसम विभाग की भविष्यवाणी कितनी स्टीक बैठती है।

    चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार मानसून उत्तर भारत में जल्द दस्तक देगा। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पश्चिम असम तक एक पूर्व पश्चिम ट्रफ लाइन बन रही है। यही ट्रफ लाइन अब उत्तर भारत की तरफ बढ़ रही है। इसी कारण मौसम में बदलाव आएगा और उत्तर भारत में मानसून दस्तक देगा।

    14 जून से 20 जून तक चंडीगढ़ के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि विभाग ने यह भी अलर्ट जारी किया है कि 21 जून के बाद फिर से लू का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को चंडीगढ़ के लोग करीब 10 घंटे तक लू की चपेट में रहे, जिससे बाजार से लेकर पर्यटन स्थल सभी विरान रहे।

  • आज कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल

    आज कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल

    नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ED आज दोबारा से पूछताछ के लिए बुलाया है. इधर, कांग्रेस ने भी प्रदर्शन करने की तैयारी कर रखी है. वहीं, इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कुछ सड़कों के बंद रहने की जानकारी देते हुए एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों से सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक इन रूटों से बचने की सलाह दी है.

    ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचें. पुलिस का कहना है कि विशेष इंतजामों के चलते इन सड़कों पर आवाजाही नहीं हो सकेगी.

    इसके साथ ही गोल मेठी चौराहा, तुगलक रोड चौराहा, क्लेरिज चौराहा, क्यू पॉइंट चौराहा, सुनहरी मस्जिद चौराहा, मौलाना आजाद रोड चौराहा और मान सिंह रोड चौराहा से बचने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि इन पर हैवी ट्रैफिक मूवमेंट होगा.

    वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों के जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा.

    वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में अकबर रोड (Akbar Road) के पास बैरिकेड्स लगाए गए हैं. क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है.

  • आज का राशिफल, 14 जून 2022

    आज का राशिफल, 14 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को और प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें कोई ऊंचा पदभार भी सौंपा जा सकता है,लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु वार करेंगे जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में मेहनत करनी पड़ सकती है,तभी वह मामला सुलझता दिख रहा है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपका ध्यान नई-नई योजनाओं की तरफ लगेगा। आप किसी देव स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा और परिवार में छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति होने पर आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। क्रिएटिव अथवा बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मनोबल बढ़ेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिमाग में कुछ नहीं योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। जो काम आपको अत्यधिक प्रिय हो,आपको वही करना होगा,तभी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आप अपने सीनियर्स का सहयोग पाने में सफल रहेंगे। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक रहेगा। आप किसी कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से करेंगे और उसमें मन मुताबिक लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे और जो लोग विवाह योग्य हैं,उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलेगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यस्त होने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर पकड़ बनाए रखनी होगी तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि के समय आपको कोई मंगल सूचना सुनने को मिल सकती है। आप उनके कार्य में भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिससे आपके विश्वास में वृद्धि होगी।

    कन्या राशिफल। आज आपको किसी भी कार्य को किसी के भरोसे नहीं करना है,नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आप अपने व्यवहार में संयम को बनाए रखेंगे,तो आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। यदि भाइयों से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है,तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,तो वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य व अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े आपके सभी विवाद सुलझ सकते हैं। जायदाद से संबंधित मामले में आपको परिवार के सदस्यों की ओर से निराशा हाथ लगेगी। आपको किसी नई योजना में धन का निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपके आसपास के लोग आपके लिए कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं,जिन्हें आपको धैर्य धारण करते हुए संभालना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी कड़वी बातों से आपसे नाराज हो सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार की ओर से भी आपको सुख शांति भरा समय व्यतीत करने को मिलेगा। यदि कोई कलह थी तो वह आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे,जिसका भविष्य में लाभ उठाएंगे। जो लोग किसी सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं,उन्हे सफलता मिल सकती है। मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है,इसलिए आपको किसी यात्रा पर जाते समय सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आपकी झड़प हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। किसी अपने के लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। यदि आज व्यापार में आपके हाथ कोई नया मौका मिले तो उसे आपको से नहीं गंवाना है,नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि थोड़ा जोखिम उठाएंगे,तो वह लाभ कमा सकते हैं,लेकिन आपको नौकरी में सावधान रहना होगा,नहीं तो आपके कुछ शत्रु आपसे ईष्या करेंगे और आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे,जिससे आप अपने कुछ पुराने कामों को भी निपटा सकते हैं,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं उन्हें मनमुताबिक लाभ मिलेगा। यदि पुत्र व पुत्री के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ आने से आपकी व्याकाग्रता भी बढ़ सकती है। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी होगी,जिसके बाद आप धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको खानपान में बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी है,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या सकती हैं। जल्दबाजी में यदि आपने किसी कार्य को किया,तो वह आपसे गलत हो सकता है,जिसके बाद आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको किसी भी लेनदेन की समस्या को सुलझाना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान को आप किसी नए व्यवसाय को करा सकते हैं,जिसके लिए उत्तम रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। यदि आपको किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके सामने आज कुछ परेशानियां आएंगी, जिनका आपको धैर्य धारण करके संभालना होगा,तभी आप उन्हें आसानी से हल कर पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित समस्या को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

  • मान सरकार कानून व्यवस्था को संभालने के लिए पूरी तरह असफल: चेतन सूरी

    मान सरकार कानून व्यवस्था को संभालने के लिए पूरी तरह असफल: चेतन सूरी

    बीजेपी ने पंजाब बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन,फूंका सरकार का पुतला 

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशानिर्देश पर पंजाब की बिगड़ी कानून-व्यवस्था तथा रोजाना हो रही हत्याओं और मान सरकार के विरुद्ध सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश भर में जिला-स्तर पर रोष-प्रदर्शन किया।इसी कड़ी के तहत सोमवार को हैरिटेज सिटी कपूरथला में भाजपा नेताओं ने मंडल प्रधान चेतन सूरी के नेतृत्व में अमृतसर रोड पर आप सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी करते हुए आप सरकार का पुतला फूंका। इस रोष प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य परषोतम पासी, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यश महाजन,मैडिकल सेल के प्रदेश नेता डा.रणवीर कौशल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि पंजाब की बिगड़ी कानून-व्यवस्था तथा राज्य में रोजाना हो रही हत्याओं को लेकर भगवंत मान सरकार को नींद से जगाने के लिए आज जिला-स्तर पर रोष-प्रदर्शन किया गया है। सूरी ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं।

    पंजाब के हालात पश्चिम बंगाल की तरह बन चुके हैं।कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना राज्य का काम है।पंजाब में यह खतरे में है।इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे हैं।प्रदेश में हर दिन घट रही गोलीबारी की घटनाओं को लेकर मंडल प्रधान चेतन सूरी ने कहा कि भगवंत मान की अगुआई वाली सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और पंजाब में सरेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।रोजाना होने वाली घटनाओं से न केवल पंजाब के आम लोक बल्कि,व्यापारी वर्ग सहित महिलाएं असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।गायक सिद्धू मूसे वाला की हालिया घटना के बाद से राज्य के लोग,युवा और व्यापारी दहशत में हैं।सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल रही है,क्योंकि आप की सरकार में रोजाना ही हत्याएं,लूटपाट सहित अन्य आपराधिक घटनाएं आम हो रही हैं।चेतन सूरी ने कहा शनिवार को अमृतसर में आप के पार्षद के बेटे ने सरेआम सुल्तानविड इलाके में गोलियां चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

    उन्होंने कहा कि यह हालात सूबे के अंदर निवेश के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों के साथ जुड़ी प्रतिभा को आकर्षित करने की योग्यता के लिए भी घातक सिद्ध हो रहे हैं।सूरी ने आम आदमी पार्टी की सरकार को कोसते कहा कि मान सरकार कानून व्यवस्था को संभालने के लिए पूरी तरह असफल है।उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब के हित के फैसले खुद लें न कि दिल्ली से आप सुप्रीमों अरविद केजरीवाल के हाथ पंजाब की बागडोर दें।उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को पूछा जाए कि क्या वह यही बदलाव लाना चाहते थे।उन्होंने भगवंत मान को कहा कि समय की मांग है कि आप निर्णायक कार्यशैली अपनाएं,क्योंकि पंजाब पूरी तरह अराजकता में जकड़ा जा चुका है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम व आप सुप्रीमो अरविद केजरीवाल खालिस्तान समर्थकों को बढ़ावा दे रहे हैं।

    उन्होंने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेदार है और उन्हें कानून-व्यवस्था की कोई चिता नहीं है।केजरीवाल जहां भी जाते हैं,खालिस्तान के नारे लिखे जाते हैं।पंजाब में दिन-ब-दिन पंजाब के हालात बिगाड़ने की साजिश कौन कर रहा है यह जांच का विषय है।पंजाब की जनता अब दहशत में है।पंजाब में माहौल सिर्फ बीजेपी ही ठीक कर सकती है।इस बीच चेतन सूरी ने नई शराब नीति को लेकर पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार केजरीवाल सरकार दिल्ली के ठेकेदारों को लाभ पहुंचाना चाहती है वह पंजाब में बड़े परिवारों को ठेका देने जा रही है।पंजाब के लोगों को शराबी बनाना चाहती है और पंजाब में दिन प्रति दिन नशे बढ़ रहे है।जिसके कारण नौजवानों की मौतें हो रही हैं।

    पंजाब में खनन समेत गैंगस्टर वार और लूटपाट बढ़ रही है।इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन व भाजपा जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल,भाजपा आईटी सोशल मिडिया सेल पंजाब के उपप्रधान विक्की गुजराल,एससी मोर्चा के प्रदेश उपप्रधान निर्मल सिंह नाहर,एससी मोर्चा बलविंदर सिंह रईयावाल,जिला सचिव रिंपी शर्मा,पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,जिला उपप्रधान अशोक माहला,अश्वनी तुली,धर्मबीर बॉबी,युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सन्नी बैंस,राजन ठीगी,रामपाल मड़िया,राजेश बग्गा,मंडल उपप्रधान धर्मबीर बॉबी आदि उपस्थित थे।

  • नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को तलब किए जाने पर हिमाचल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

    नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को तलब किए जाने पर हिमाचल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

    नेता विपक्ष ने नेशनल हेराल्ड और गांधी परिवार को बताया देशभक्ति की प्रतिमूर्ति

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस दिक्कत और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को तलब किए जाने पर कांग्रेस में विरोध के स्वर तेज हो चले हैं। देशभर में कांग्रेसी से लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसिले में हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस की एक अहम बैठक हुई , जिसकी अध्यक्षता नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने की। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की और रोष प्रदर्शन किया।

    इस दौरान अपने संबोधन में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का गलत ढंग से राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने गांधी परिवार द्वारा देश देश के लिए अहम योगदान दिए जाने का दावा करते हुए देश के लिए ही गांधी परिवार के दिग्गज नेताओं द्वारा बलिदान दिए जाने का भी दावा किया। मुकेश ने गांधी परिवार को देशभक्ति की प्रतिमूर्ति बताते हुए नेशनल हेराल्ड अखबार को भी देशभक्ति का पर्याय बताया।

  • अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू ना करने पर सीएमओ से मिले आप आदमी पार्टी नेता

    अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू ना करने पर सीएमओ से मिले आप आदमी पार्टी नेता

    सीएमओ ऊंना ने जल्द सुविधाओं को शुरू किए जाने का दिया आश्वासन 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊंना के सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा न मिलने के कारण आप नेता ईशान ओहरी द्वारा कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर सीएमओ ऊंना मंजू बहल को ज्ञापन दिया गया था जिसमें इन सुविधाओं को जल्द शुरू किए जाने की बात कही गई थी लेकिन 15 दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा को शुरू नहीं किया गया है जिस कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आज 15 दिन बाद आप नेता और अन्य समर्थकों के साथ मिलकर स्वास्थ्य अधिकारी को उन्होंने इस मामले में ज्ञापन सौंपने था लेकिन सीएमओ द्वारा इस मामले में उनका माग पत्र नहीं लिया गया ईशान ओहरी ने बताया की स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू करने को लेकर वह स्वास्थ्य अधिकारी से मिले हैं उन्होंने कहा है अगर जल्द ही सरकारी में अस्पताल में सुविधाओं को शुरू नहीं किया गया तो वह जल्द ही अपने समर्थकों सहित बड़ी संख्या में धरना देने को विवश होंगे उन्होंने कहा कि गरीब परिवार सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं लेकिन उन्हें सभी प्रकार के टेस्ट और अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन बाजार से महंगे दामों पर करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है की ऊंना के सरकारी अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप से शुरू किया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े.

    वहीं सीएमओ ऊंना मंजू बहल ने कहा की आप नेता स्वास्थ्य सेवाओ को शुरू करने को लेकर उनसे मिले है उन्होंने कहा की उन्होंने सरकार से अल्ट्रासाउंड डॉक्टर को जल्द ऊंना भेजने की मांग सरकार से की है और सिटी स्कैन मशीन इंस्टाल हो चुकी है और जल्द शुरू कर दी जायेगी।