Blog

  • आज का राशिफल, 15 जून 2022

    आज का राशिफल, 15 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी और परिवार में छोटे बच्चे भी आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। नजदीकी लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। नौकरी में अत्यधिक कार्यभार की वजह से आप थोड़ा थकान महसूस करेंगे। यदि आपके अपने कोई ऐसा कार्य करें,जिससे आपको गुस्सा आए,तो उसमें भी आपको नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातको को कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकती है।

    वृष राशिफल। आज आपको रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी और एक बजट प्लान करके चलना होगा,नहीं तो आपके खर्चे आय से अधिक रहेंगे। आप घर पर सुख सुविधाओं के सामान की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको वर्तमान में किसी बिजनेस संबंधित फैसले के लिए पछतावा होगा और आपके परिवार का कोई सदस्य विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता है,तो उसके लिए कोई नया ऑफर आ सकता है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेगी,लेकिन जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के द्वारा किए गए कार्य की सराहना होगी।

    मिथुन राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा,लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना आपको नुकसानदायक हो सकता है। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए बेहतर रिश्ते आ सकते हैं,लेकिन आप माताजी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे और साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स से काम निकलवाने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है,जिसके कारण पारिवारिक माहौल में उत्साह बना रहेगा, लेकिन आपका कोई मित्र अपने आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करेगा। जिससे मिलकर आपको पुरानी बातों को नहीं बोलना है। आपको व्यवसाय संबंधी भी कुछ नई योजनाओं पर अमल करना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने अधिकारियों से बहसबाजी में नहीं पड़ना है।

    सिंह राशिफल। आज आपकी भूमि व वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। क्योंकि संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है,जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा लेकिन जीवनसाथी से चल रही अनबन को आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना होंगी। व्यवसाय संबंधित भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका अपना कोई खास आपके साथ विश्वासघात कर सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योजनाओं को क्रमबद्ध करके चलना होगा,तभी वह आपको बेहतर परिणाम दे पाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको कोई सरप्राइस मिल सकता है।

    कन्या राशिफल। बिजनेस करने वालों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा इसलिए उन्हें अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके समस्याओं को हल करना होगा। आर्थिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। आपको किसी भी व्यक्ति से मदद लेने की आवश्यकता नहीं है नहीं तो वह आपको कोई गलत तरीके से मदद कर सकता है। यदि  आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा इसलिए आपको किसी से भी धन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी किसी अपने परिचित से मुलाकात होगी,जिनसे आप अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे तभी आपको उनका हल मिल पाएगा। घर परिवार में आपको आज लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि आपने किसी से भी कड़वे वचन बोले,तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आय पहले से बढ़ेगी,लेकिन नौकरी में आपको कुछ असुविधा होगी,क्योंकि अधिकारी आपके कार्य में बढ़ोतरी कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना भी लगा रहेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ज्यादा सोच विचार नहीं करना है। अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की आप सुध बुध लेंगे,लेकिन आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को भी लांच करेंगे,जो लोग अपने धन को सेविंग करना चाहते हैं उन्हें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर निवेश करना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में आज कुछ असमंजस की स्थिति बनी रहेगी,जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले सोच विचार करना होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपका अपना आप कोई आपको धोखा दे सकता है,जिसके कारण आपको समस्या होगी। आपको किसी नए कार्य में निवेश बहुत सोच विचारकर करना होगा व घर से बाहर निकलते समय अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं तभी आपके सभी कार्य सफल हो पाएंगे। यदि आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा थी,तो वह पूरी होगी। परिवार में कोई जश्न हो सकता है,लेकिन उसमें आपको किसी से भी बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

    मकर राशिफल। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा नहीं किया,तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कार्यो में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है नहीं तो आपके कुछ व्यवसाय संबंधित कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे,लेकिन आपकी कोई धन संबंधित समस्या समाप्त होगी। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वादा किया था,तो आपको पूरा करना होगा,नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा क्योंकि आपके विरोधी आपके साथ मित्रता रखकर परेशान करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को किया है,तो उसमें आपको पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें अभी किसी और नए कार्य में हाथ नहीं डालना है,नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई मनपसंद कार्य पूरा होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन धन का निवेश करने वालों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उनके हाथ कोई अच्छी प्रॉपर्टी लग सकती है जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। व्यवसाय में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे जिनको आपको लॉन्च करना होगा। तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसे उन्हें बहुत ही सावधानी से करना होगा नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी और परिवारिक जीवन भी सुखमय में रहेगा। संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है।

  • कोरोना की खतरनाक रफ्तार, दो मरीजों में मिले ये घातक वेरिएंट्स….

    कोरोना की खतरनाक रफ्तार, दो मरीजों में मिले ये घातक वेरिएंट्स….

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के BA.5 वेरिएंट के दो और मामले सामने आए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है. दोनों मरीज ठाणे शहर के हैं और वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं. विभाग ने बताया कि हालिया इन्फेक्शन से वे घर में ही ठीक हो गए थे. इनमें से एक 25 साल की महिला और 32 वर्षीय शख्स है.

    28 और 30 मई को वे कोरोना वायरस की चपेट में आए थे. स्वास्थ्य विभाग ने बताया, पुणे के बी.जे मेडिकल कॉलेज के मुताबिक राज्य में हाल के नमूनों की पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग में, BA.2 सबसे प्रमुख वेरिएंट था जिसके बाद BA.2.38 का नंबर था.

    महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के BA.5 वेरिएंट के दो और मामले सामने आए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है. दोनों मरीज ठाणे शहर के हैं और वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं.

     विभाग ने बताया कि हालिया इन्फेक्शन से वे घर में ही ठीक हो गए थे. इनमें से एक 25 साल की महिला और 32 वर्षीय शख्स है. 28 और 30 मई को वे कोरोना वायरस की चपेट में आए थे. 

    स्वास्थ्य विभाग ने बताया, पुणे के बी.जे मेडिकल कॉलेज के मुताबिक राज्य में हाल के नमूनों की पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग में, BA.2 सबसे प्रमुख वेरिएंट था जिसके बाद BA.2.38 का नंबर था.

  • अधिकारी मेले में टमक बजाने में मस्त और कुटलेहड की जनता पानी के लिए त्रस्त

    अधिकारी मेले में टमक बजाने में मस्त और कुटलेहड की जनता पानी के लिए त्रस्त

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में जल विभागीय अधिकारी भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित आयोजनों में मस्त है किंतु पानी की समस्या दूर करने के लिए समय नहीं निकाल पा रही है। पिपलू मेले में जल शक्ति विभाग के अधिकारी टमक बजाने में ही मस्त है और आम जनता पानी के लिए त्रस्त है।
    कुटलेहड़ की प्यास बुझाने के दावे खोखले नजर आते हैं क्योंकि अधिकारी सरकार की चापलूसी करने में मस्त हैं और आम जनता में स्वच्छ पानी के लिए हाहाकार है।
    कैबिनेट में कुटलेहड़ के मंत्री ने 2017 में जनता से वादा किया था कि 100 दिन में कुटलेहड़ की जनता की प्यास बुझा देंगे परंतु हुआ क्या साढ़े चार वर्षों में प्यास बुझाना तो दूर पुरानी सकीमें भी फेल हो गई, आज हालात ऐसे हैं कि बंगाणा में 10 दिन तक किसी डैम का पानी  लोगों को जल शक्ति विभाग द्वारा दिया गया जिस पर सरकार और विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की ओर जब विभाग से पूछा गया कि गंदा पानी लोगों को क्यूं दिया जा रचाई तो विभाग टाल मटोल करके बहाने लगाने लगा और पुरानी पानी की स्कीमों में दिक्कत का हवाला देने लगे।
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव देवेंद्र कुमार भुट्टो ने प्रैस वार्ता के दौरान सरकार को घेरते हुए कहा कि कुटलैहड़ में काफ़ी सालों से पानी की समस्या है लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं है।  सरकार के पास योजनाओं का अभाव है जिसके चलते 32 सालों से कुटलैहड़ की जनता पानी के लिए प्यासी है। 
    भुट्टो ने यह भी कहा की पंचायत कार्यों में अवैध खनन से आया रेता बजरी लगाया जा रहा है। लगातार क्रशर के बिल पास हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन और सरकार मिली भक्त से लूट कर रही है। लोगों द्वारा शिकायत करने के बाबजूद भी उक्त पंचायतों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि इस बार जनता मन बना चुकी है 2022 के विधानसभा चुनावों में इसका परिणाम कांग्रेस पार्टी की जीत के साथ मिलेगा। प्रदेश में सरकार बनते ही कुटलैहड़ की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
  • मानपुरा में धूमधाम से मनाई सन्त कबीर जयंती

    मानपुरा में धूमधाम से मनाई सन्त कबीर जयंती

    श्रद्धालुओं ने भंडारे का लिया आनन्द

    बददी/सचिन बैंसल: संत कबीर की जयंती मानपुरा के कबीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के एकमात्र प्राचीन  कबीर मंदिर मानपुरा में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। भजन कीर्तन सारा दिन मन्दिर में चलता रहा। झंडे की रस्म अदा करके विशाल भंडारा शुरू किया गया। सुबह से ही मंदिर में चहल पहल शुरू थी। जो की देर रात चलती रही। मन्दिर में इस अवसर पर विधायक परमजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    मन्दिर में मत्था टेका और श्रद्धालुओं के साथ भंडारे का आनन्द लिया। आयोजको में जगतार सिंह हीरा, राजिंदर कुमार, पुजारी पंच गुरबचन  सिंह,पंच गुरबख्श, केवल सिंह ने बताया कि कोविड 19 से 2 वर्ष बाद मंदिर में यह आयोजन किया गया। उन्होंने मन्दिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं व सेवादारों का आभार जताया। इस अवसर पर विधायक परमजीत के साथ जिला परिषद के सदस्य अमर चंद संधू, महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान, राज संधू, जगतार हीरा, सुभाष शर्मा, शाम लाल, बीडीसी मेम्बर सुरिंदर सैनी, गुरचरण, गुरमैल, किशोरी लाल, दलीप सिंह, गुरबख्श सिंह, प्रेम चंद, केवल सिंह, भगत राम, जीत राम, लाल चंद, प्यारा लाल, नरेश नेगी, ज्ञान चंद, गुरनाम सिंह, दीप राम, राजिंदर कुमार, लेख राम, जोगा सिंह, संजीव कुमार, चन्नी राम, बिल्लू, राधा कृष्ण, सोहन लाल भाटिया, मिट राम, शंकर लाल व अन्य मौजूद रहे।

  • थ्रो बॉल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहली दफा हिमाचल से जाएगी युवती खिलाड़ियों की टीम: अमन

    थ्रो बॉल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहली दफा हिमाचल से जाएगी युवती खिलाड़ियों की टीम: अमन

    25 से 27 जून को पुष्कर में होंगी थ्रो बॉल खेलकूद प्रतियोगिता
    ऊना/सुशील पंडित: थ्रो बॉल एसोसिएशन हिमाचल के सौजन्य से मंगलवार को आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में सीनियर राष्ट्रीय थ्रो बॉल हिमाचल की लड़कियों की टीम हेतू ट्रायल का आयोजन हुआ। ट्रायल के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने लड़की खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल के लिए थ्रो बॉल एक नया खेल है। लेकिन अगर खिलाड़ी मेहनत करें तो राष्ट्रीय स्तर पर भी एक अच्छी भूमिका निभा सकते हैंं।
    उन्होंने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे खुद में आत्मविश्वास भी पैदा होता हैै। इस ट्रायल में युवतियों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। ये ट्रायल थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं राजस्थान थ्रोबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में 25 और 27 जून को पुष्कर में होने जा रही प्रतियोगिता में युवती खिलाड़ियों की सहभागिता हेतू  किया गया। इस मौके पर जोगिंद्र देव आर्य, अमन शर्मा, यशवीर राणा समेत काफी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
  • पीएमईजीपी से नौकरी देने वाले बने कंप्यूटर में डिग्री धारक वीरेंद्र, खोला पतल डोने बनाने का कारोबार

    पीएमईजीपी से नौकरी देने वाले बने कंप्यूटर में डिग्री धारक वीरेंद्र, खोला पतल डोने बनाने का कारोबार

    सरकार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में ऋण की अधिकमत सीमा 25 लाख से बढ़कर 50 लाख की 

    ऊना/सुशील पंडित: कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले वीरेंद्र कुमार सरकार की योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ उठाकर आज उद्यमिता की मिसाल बन गए हैं। वीरेंद्र ने उद्योग विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऊना के औद्योगिक क्षेत्र बसाल में डिस्पोजेबल डोने-पत्तल और टिशू पेपर बनाने का उद्योग स्थापित किया। इस योजना में जहां उन्होंने खुद स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया, वहीं अपने साथ आठ हिमाचलियों को भी रोजगार प्रदान किया है। 

    मूल रूप से बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले वीरेंद्र कुमार कहते हैं कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) उनके लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्हें 25 लाख रुपए का लोन मिला और दूसरी बार 5 लाख रुपए का लोन लिया, जिससे कारोबार को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली। आज उनका कारोबार अच्छा चल रहा है और प्रति वर्ष लगभग 50 लाख रुपए का कारोबार कर रहे हैं। 

    उद्योग विभाग में प्रबंधक अखिल कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ लेकर कई बेरोजगारों ने न केवल स्वयं स्वरोजगार को अपनाया है, बल्कि अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया है। वीरेंद्र कुमार इस कार्यक्रम के लाभार्थी हैं, जो बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत एक लाभार्थी दो बार लोन ले सकता है। सरकार ने विनिर्माण इकाइयों के लिए पहली बार लोन लेने की अधिकतम परियोजना लागत को मौजूदा 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया है। वहीं, सेवा इकाइयों के लिए इसे 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया है।

    ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन 
    योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पीएमईजीपी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान संबंधी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो तथा  मोबाइल नंबर देना आवश्यक है। 

    सह-निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान बताते हैं कि इस योजना के तहत एक अप्रैल 2021 से 22 मार्च 2022 तक जिला ऊना में कुल 31 लाभार्थियों को लोन प्रदान किया गया, जिस पर सरकार ने 1.18 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रदान की। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है। योजना के तहत उद्योग प्रारम्भ करने के लिए लाभार्थी का स्वयं का अंशदान होना आवश्यक है। शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी नागरिक इस योजना के पात्र हैं। वह नागरिक जो अपने पुराने उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेना चाहता है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होता है। यदि नागरिक पहले से किसी अन्य सब्सिडी योजना का लाभ ले रहा है, तो भी वह इस योजना का पात्र नहीं होगा। योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उद्योग विभाग के नजदीकी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 

    15-25 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान
    पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के ग्रामीण नागरिकों के लिए गए लोन पर 25 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के नागरिकों को 15 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। सभी प्रकार के नए उद्योग को प्रारम्भ करने के लिए इस योजना के तहत लोन प्राप्त किया जा सकते हैं। लाभार्थी इस योजना में दोबारा भी आवेदन कर सकता है तथा दूसरा आवेदन करने पर 15-20 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता….

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता….

    मोहाली। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। मोहाली पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के संयुक्त अभियान के दौरान गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को मोहाली से गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी ने बताया कि मोहाली पुलिस व एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लारेंश बिश्नोई व गोल्डी बराड़ की गैंग से संबंध रखने वाले गगनदीप सिंह उर्फ ​​गग्गी पुत्र मलकीत सिंह तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र लखविंदर सिंह निवासी ग्राम किंगरा, थाना डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है।

  • नशा तस्करी के मामले में भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार

    नशा तस्करी के मामले में भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष)। देहात थाना मेहतपुर की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में भगौड़ा आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसविन्दर सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुरदेव सिंह वासी संघोवाल के रूप में हुई है। 

    जानकारी देते हुए एसआई महिन्दर पाल ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी सोनू फरार चल रहा था। जिसको माननीय अदालत ने आरोपी को भगौड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

  • नशीले पदार्थ सहित 3 गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष)। थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार उर्फ बिल्ला पुत्र अशवनी कुमार वासी अमन नगर जालंधर, संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र बलदेव राज वासी खिंगरा गेट के तौर पर हुई है। 

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एसआई अजमेर लाल ने पुलिस पार्टी सहित पट्ठा रोड गांधी नगर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान 2 युवक एक्टीवा पीबी 08 ईई 0183 पर सवार होकर आ रहे थे जो पुलिस को देखकर घबरा कर पीछे मुड़ने लगे। जिनको काबू कर तलाशी ली तो दोनों आरोपियों के कब्जे से 5-5 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। 

    इसी तरह एएसआई दविन्दर कुमार ने पुलिस पार्टी सहित संतोषी नगर में गश्त के दौरान मौजूद थे। पैदल आते एक नौजवान जिसकी पहचान धर्मपाल सिंह उर्फ विक्की पुत्र लाटी सिंह वासी अमन नगर को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे बना सकेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस…

    पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे बना सकेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस…

    चंडीगढ़। पंजाब में अब आप घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब निवासियों के लिए आनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा की शुरुआत की, जिससे वह अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटाप पर केवल एक क्लिक कर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने नए पोर्टल www.sarathi.parivahan.gov.in की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे इच्छुक लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से अपने घरों में प्राप्त कर सकते हैं। इससे लोगों के पैसे, समय और ऊर्जा की बचत होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों की सुविधा और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत होने से लोगों को अब आरटीए कार्यालयों/ट्रैकों पर जाने के लिए किसी किस्म की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    भगवंत मान ने कहा कि अब वह घर बैठे ही अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटाप के एक क्लिक करने पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यदि लोग चाहें तो सुविधा केंद्र में भी अपने लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    भगवंत मान ने कहा कि आवेदनकर्ता अपना आधार कार्ड अपलोड कर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है, जिसके बाद वह आनलाइन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में हिस्सा लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता आनलाइन टेस्ट पास करने के बाद लाइसेंस को डाउनलोड करके इसका प्रिंट लिया जा सकता है।