Blog

  • जालंधरः संग्धिद अवस्था में व्यक्ति की मौत….

    जालंधरः संग्धिद अवस्था में व्यक्ति की मौत….

    जालंधर (हर्ष)। पटेल चौक के नजदीक स्थित एक क्वाटर में 1 व्यक्ति का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। मृतक की पहचान रति पाल पुत्र मंगरे राबेली वासी सालोन यूपी के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए रति पाल के मालिक ज्योति गुप्ता ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था। ज्यादा शराब पीने के कारण कई बार वह दुकान पर नहीं आता था। आज भी वह जब दुकान पर नहीं आया तब  उसके कमरे के नीचे सीढ़ियों से उसे कई आवाजे मारी गई। कोई जवाब ना आने के बाद नीचे बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने ऊपर जाकर देखा तो संग्धिद अवस्था में रति पाल का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके परिवारिक मेंबरों और पुलिस को सूचना सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है

  • कोरोना वैक्सीन देश को मोदी सरकार का बड़ा तोहफाः वीरेंद्र कंवर

    कोरोना वैक्सीन देश को मोदी सरकार का बड़ा तोहफाः वीरेंद्र कंवर

    दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के इवेंट डांस हिमाचल डांस में बोले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन देश को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव में वैक्सीन ने बहुत बड़ी मदद की है और देश भर में पात्र व्यक्तियों को फ्री में टीका लगाया गया है। यही नहीं वैक्सीन डिप्लोमेसी के तहत कई मित्र देशों को भी भारत में बनी वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई है। यह बात उन्होंने स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में आयोजित दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के डांस हिमाचल डांस इवेंट में कही।

    अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि दिव्य हिमाचल समाचार पत्र राज्य का अग्रणी समाचार पत्र है, जो पत्रकारिता के उच्चतम मापदंड स्थापित करने के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि डांस हिमाचल डांस जैसी प्रतियोगिताओं से बच्चों को हुनर प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। दिव्य हिमाचल ग्रुप वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभावान बच्चों को ढूंढ कर उनकी प्रतिभा को तराशने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इवेंट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासित रहकर सतत प्रयास करने की आवश्यकता है। सफल बनने के लिए निरंतर कोशिश करना अनिवार्य है और अनुकूल परिणाम न आने पर निराश नहीं होना चाहिए। 

    डांस हिमाचल डांस इवेंट में 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, डाइट प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान, विवेक दत्ता, हिमोत्कर्ष परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कंवर, स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा तथा स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

  • दाह संस्कार के दिन उद्योगपति को सौंपे मृतक के पेंंशन के कागजात

    दाह संस्कार के दिन उद्योगपति को सौंपे मृतक के पेंंशन के कागजात

    क्षेत्रीय निदेशक ने अन्य शाखा प्रबंधकों को भी इसी तरह कार्य करने की नसीहत दी

    बददी/सचिन बैंसल: दाह संस्कार वाले दिन कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक ने कंपनी संचालकों को मृतक के पेंशन को पेपर सौंप दिए। जिससे समय पर पीडि़त परिवार को पेंशन मिल जाए। 

    12 जून को मंडी जिले के बरोल गांव की अनिल कुमार की मलपुर भुडड् बैरियर के समीप सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। निगम के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पेंशन की सभी औपचारकिताएं पूरी करके इसके पत्र  क्षेत्रीय प्रंबधक संजीव कुमार ने कंपनी के एमडी राहुल बतरा को सौंप दिए है। 
    इस मौके पर ईएसआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने प्रदेश के अन्य शाखा प्रबंधकों को  निर्देश जारी किए है कि वह इसी तर्ज पर मजदूर हित के लिए कार्य करे जिससे पीडि़त कामगार के परिजनों को समय पर योजनाओं को लाभ मिल सके।  समाज सेवक कृष्ण कुमार  कौशल ने निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभाग को निगम के तर्ज पर कार्य करना चाहिए जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं को समय पर लाभ मिले। सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कंपनी प्रंबधक के साथ तालमेल बना कर सभी दस्तावेज तैयार करके निगम के अधिकारियों को प्रस्तुत करने में सहयोग किया। 

    इस मौके पर सहायक निदेशक छेरिंग सैंपल, शाखा प्रबंधक निशांत बौद्य, समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष हृदय राम शर्मा, सह सचिव चनन सिंह, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम ठाकुर उपस्थित रहे।

  • जालंधर में आज बड़ी संख्या में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर में आज बड़ी संख्या में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में आज कोरोना केसों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले में करीब 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि रविवार को 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई थी। 

  • 32 किलो चुरा पोस्त सहित 3 गिरफ्तार 

    32 किलो चुरा पोस्त सहित 3 गिरफ्तार 

    जालंधर (वरुण)। देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है l क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प वाली ने बताया कि भोगपुर कुरेशिया नाके पर पठानकोट की तरफ से आ रही एक् स्विफ्ट गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया, तलाशी के दौरान कार से 32 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआl

     आरोपियो की पहचान मनोज कुमार निवासी एकता नगर रामा मंडी, जसकरण सिंह निवासी शाहकोट, वंदना निवासी पुड्डा कॉलोनी लोहिया खास के रूप में हुई है l पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

  • पंजाब में बिजली संकट के बीच आई बुरी खबर….

    पंजाब में बिजली संकट के बीच आई बुरी खबर….

    रूपनगर।  भीषण गर्मी और धान सीजन की शुरुआत के कारण पंजाब में बिजली की मांग बढ़ने लगी है। सूबे में बिजली की मांग का आंकड़ा 12000 मेगावाट के नजदीक पहुंच गया है। इस बीच रूपनगर के गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट से बुरी खबर आई है। यहां के चारों यूनिट ठप हो गए हैं। इस कारण 840 मेगावाट बिजली का उत्पादन रुक गया है। पंजाब पहले ही करीब 5600 मेगावाट यूनिट बिजली अन्य राज्यों से खरीद रहा है। ताजा घटनाक्रम से बिजली संकट और गहराने की संभावना है। 

    पावरकाम मैनेजमेंट प्राइवेट थर्मल प्लांटों, सरकारी थर्मल प्लांटों और सभी पन बिजली घरों का उत्पादान बढ़ाने के अलावा दूसरे राज्यों से बिजली खरीद कर मांग पूरी करने के प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद पंजाब में बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं। अब सुपर थर्मल प्लांट के बंद होने से संकट और बढ़ सकता है।

    गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के यूनिट बीती रात से लड़खड़ाने लगे थे। मामूली तकनीकी खराबी के कारण पांच और छह नंबर यूनिट बंद हो गए। थर्मल प्लांट के इंजीनियरों ने खराबी दूर की। इन यूनिटों को फिर से चालू किया। रात 11 बजे पांच नंबर यूनिट ने बिजली उत्पादन शुरू किया। इसके बाद छह नंबर यूनिट का उत्पादन शुरू होने ही वाला था कि करीब 12 बजे के बाद अचानक प्लांट के चारों यूनिट किसी तकनीकी खराबी के कारण इकट्ठे बंद हो गए।

    थर्मल प्लांट रूपनगर के चारों यूनिट बंद होने के उपरांत इंजीनियरों की टीम के हाथों के तोते उड़ गए हैं। इंजीनियरों की टीम खराबी दूर करने में जुट हुई है। बताया जा रहा है कि, इंजीनियरों की टीम ने तीन और चार नंबर यूनिट का नुक्स ठीक करके दोनों को लाइटअप कर दिया है। वहीं अभी तक किसी भी यूनिट ने बिजली उत्पादन शुरू नहीं किया है।

  • सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जाने लेटेस्ट रेट….

    सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जाने लेटेस्ट रेट….

    नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार ग्लोबल स्तर पर कम कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 321 रुपये की गिरावट के साथ 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 51,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत में 874 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत 60,745 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 61,619 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,858 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 21.54 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कोमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ सोने की कीमतों में कमजोर कारोबार हुआ।

    कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 161 रुपये की गिरावट के साथ 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 161 रुपये या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जिसमें 14,291 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1,866.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

    कम मांग के कारण कारोबारियों ने अपना दांव कम किया, जिससे सोमवार को चांदी की वायदा कीमत 777 रुपये की गिरावट के साथ 61,152 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का जुलाई डिलीवरी का अनुबंध 777 रुपये या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,152 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा, जिसमें 13,141 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 21.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

  • मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका…

    मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका…

    प्रयागराज. पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने माफिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप है. वहीं, इसी मामले में हाईकोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद 20 मई को फैसला सुरक्षित किया था. सोमवार (13 जून) को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस राहुल चतुर्वेदी की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया है. मुख्तार अंसारी इस वक्‍त यूपी की बांदा जेल में बंद है.

    बहरहाल, माफिया मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में यूपी के मऊ के सराय लखंसी थाने में 24 अप्रैल 2021 को एफआईआर दर्ज हुई थी. यह मामला धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120 बी आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था. वहीं, इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ चार अन्य आरोपी बनाए गए थे.

    जानकारी के मुताबिक, यूपी की मऊ विधानसभा सीट से विधायक रहते हुए मुख्‍तार अंसारी ने अपनी विधायक निधि से विद्यालय निर्माण के लिए प्रबंधक को 25 लाख रुपये दिए गए थे. आरोप है कि विद्यालय का निर्माण नहीं कराया गया. इस मामले में विद्यालय के प्रबंधक बैजनाथ यादव और विधायक प्रतिनिधि आनंद यादव भी आरोपी बनाए गए. हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट से दोनों को जमानत मिल चुकी है.

  • पंजाब में बड़ी वारदात, दिन-दिहाड़े ASI को मारी गोली….

    पंजाब में बड़ी वारदात, दिन-दिहाड़े ASI को मारी गोली….

    अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में तैनात एक ASI को दो बाइक सवारों ने लूटने का प्रयास किया। लुटेरों के हाथ में पिस्टल देखकर ASI उनसे भिड़ गया। ASI को भारी पड़ता देखकर बदमाशों ने उसकी जांघ पर गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने ASI सतनाम सिंह की शिकायत पर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

    ASI सतनाम सिंह ने जानकारी दी कि वह अमृतसर रूरल में तैनात है। दोपहर 12 बजे वह अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर पत्नी को लेने कत्थूनंगल के अड्‌डा तलवंडी घुम्मण गया था। वहां बीवी का इंतजार कर ही रहा था कि दो लुटेरे बाइक पर आए और पता पूछने लगे। पीछे बैठे युवक ने उस पर पिस्टल तान दी और पर्स छीनने लग गया। पिस्टल देख ASI लुटेरों से भिड़ गया।

    ASI सतनाम सिंह ने बताया कि उसने बाइक सवार को लपक कर नीचे गिरा दिया था, लेकिन उसी वक्त दूसरे लुटेरे ने पिस्टल निकाल गोली चला दी। गोली उसकी बाईं जांघ पर लगी। इतने में पत्नी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और लुटेरे मौके से भाग गए। घायल ASI सतनाम को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।