Blog

  • लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द नाम रखा जाए: यशपाल सिंह ठाकुर

    लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द नाम रखा जाए: यशपाल सिंह ठाकुर

    राजकीय डिग्री कालेज कन्या कोटला खुर्द का नाम 

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी क्षेत्र में लिए गए लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय (अब राजकीय डिग्री कालेज कन्या कोटला खुर्द) कोटला खुर्द का नाम देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् व प्रख्यात पत्रकार अमर शहीद लाला जगतनारायण व उत्तर भारत की प्रसिद्व समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष परिषद के नाम के साथ जोड़कर रखा जाए। यह बात एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर,सचिव डा.रविंद्र सूद व प्रबंधक जतिंद्र कंवर व अन्य पदाधिकारियों ने जारी एक वक्तव्य में कही। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में लिए राजकीय डिग्री कालेज कन्या कोटला खुर्द का नाम लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द किया जाए।

    इस संबध में प्रदेश सरकार अपनी प्रतिबद्वता पुरी करें,वहीं कालेज के लेफ्ट आऊट स्टाफ सदस्यों को भी सरकारी सेवा में अतिशीघ्र समाहित किया जाए। उन्होंने कहा कि  कालेज को सरकारी क्षेत्र में लिए हुए दो साल पुरे होने जा रहे है, लेकिन अभी तक कालेज का नाम संस्था के नाम के साथ जोड़कर नही रखा गया है। इसके अलावा कालेज के करीब 9 स्टाफ सदस्य अभी तक सरकारी सेवा में समाहित किए जाने की राह बाट रहे है। उन्होंने कहा कि इसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल है, जोकि सरकारी सेवा में शामिल होने की आस लगाए हुए है।

    उन्होंने कहा कि सरकार इन लेफट आऊट स्टाफ सदस्यों को यदि आवश्यक हो तो नियमों में विशेष छूट देकर सरकारी क्षेत्र में ले। उन्होंने कालेज में नियमित प्राचार्य की नियुक्ति करने, स्टाफ के रिक्त पदों को भरने व बीएससी मेडिकल व नान मेडिकल विषयों को शुरू करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत की प्रसिद्व सामाजिक संस्था हिमोत्कर्ष परिषद ने कोटला खुर्द गांव में दो दशक पूर्व इस कालेज की नींव देश के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् व प्रख्यात पत्रकार अमर शहीद लाला जगतनारायण के नाम पर रखी थी।

    इस कालेज की स्थापना का उद्देश्य जिला ऊना के दूर-दराज के क्षेत्रों की लड़कियों को उच्चतर शिक्षा प्रदान करना था। जिसके लिए हिमोत्कर्ष परिषद ने सरकार से लीज पर प्राप्त भूमि पर जनसहयोग से भव्य भवन व अन्य आधारभूत सुविधाएं जुटाकर कन्या महाविद्यालय शुरू किया था। इसमें बी.ए., बी.काँम, बी.सी.ए., बी.बी.ए., पी.जी.डी्.सी.ए. के अलावा जमा एक व जमा दो की आर्टस व साईंस की कक्षाओं में लड़कियों को उच्च शिक्षा दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार ने इस कालेज को सरकारी क्षेत्र में लेकर जिला का पहला सरकारी महिला कालेज का तोहफा क्षेत्र को दिया है,जिसके लिए वह राज्य सरकार के आभारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने अमर शहीद लाला जगत नारायण जी व हिमोत्कर्ष संस्था के नाम पर इस कालेज की स्थापना में भरपूर मदद की है तथा लोगों की भावनाएं इससे जुड़ी है। कालेज की स्थापना में इनके योगदान को देखते हुए इसका नामकरण लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जिला ऊना से केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, वित्ताायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से इस संबध में प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • खुलते ही फिर बंद हुए कई जिलों में स्कूल….

    खुलते ही फिर बंद हुए कई जिलों में स्कूल….

    नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टी के बाद बुधवार को स्कूल तो खुले लेकिन बच्चे नहीं आए। भीषण गर्मी को इसका कारण माना जा रहा है। ऐसे में कई जिलों में स्कूलों को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। गया और सासाराम में स्कूलों को 19 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

    पटना जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो पांच से सात फीसदी ही स्कूलों में उपस्थिति हुई। उमस भरी गर्मी और लू जैसी स्थिति को देखते हुए अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। गर्मी के कारण दो दिन पहले ही स्कूल का समय भी बदला गया था। डीईओ कार्यालय ने दो दिन पहले गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूलों को 9.30 बजे से खोलने को कहा था। ऐसे में कई बच्चे नौ बजे स्कूल आए।

    गया में भीषण गर्मी को देखते हुए डीईओ ने 18 जून तक स्कूलों को बंद कर दिया है। सासाराम के सभी स्कूलों को 19 जून तक बंद करने के आदेश दिये गए है। कई अन्य जिलों में भी हीट वेब को देखते हुए स्कूल बंद रखने को कहा गया है। 

    बेगूसराय में ग्रीष्मावकाश के बाद माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवार से खुल गए। पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम दिखी। हालांकि शिक्षक ड्यूटी पर मौजूद रहे। फिलहाल विद्यालय का संचालन अभी मॉर्निंग ही रहेगा। जो विद्यालय मीडिल स्कूल से अपग्रेड होकर हाई स्कूल में बदले है वहां 29 जून से स्कूल खुलेंगे। अधिकांश स्कूलों में वर्तमान में प्रारंभिक स्कूल के टीचर ही हाईस्कूल में पढ़ाते हैं।

  • पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से “प्राकृतिक फोटो ग्राफी दिवस’ पर प्रदर्शनी लगाई

    पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से “प्राकृतिक फोटो ग्राफी दिवस’ पर प्रदर्शनी लगाई

    प्राकृतिक की सांभ संभाल और सुरक्षा के लिए फोटो ग्राफी सबसे अच्छा साधन

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से “प्राकृतिक फोटो ग्राफी दिवस’ पर प्राकृतिक प्रति आम लोगों में जागरुकता पैदा करने के लक्ष्य से प्राकृतिक फोटो ग्राफी पर एक प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके प्रसिद्ध फोटो ग्राफर कर्मवीर सिंह संधू और सर्बजीत सिंह पंधेर की ओर से प्राकृतिक नजारों की फोटो का प्रदर्शन किया गया। 

    इस मौके संबोधित करते हुए साइंस सिटी की डायरैक्टर जनरल डा. नीलिमा जेरथ ने कहा कि प्राकृतिक फोटो ग्राफी दिवस हर वर्ष 15 जून को प्राकृतिक नजारों को उत्साहित करने, पौधों व जंगली जीवों की सुरक्षा के लिए फोटो ग्राफी द्वारा खींची गई तस्वीरे कैसे सहायक हो सकती है के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से विश्व स्तर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि फोटो ग्राफी एक ऐसी सुंदर कला है जो रोजाना उस दुनिया के नजदीक से दर्शन करवाती है जहां हम रहते है। उन्होंने कहा कि कैमरों के लैंसो के साथ ली गई तस्वीरे प्रतिदिन प्राकृतिक नजारों को कैद करने में हमारी मदद करती है और विश्व फोटो ग्राफी दिवस दुनिया को पहले से नजदीक होकर देखने और फिर अपनी यादों को कैमरों में कैद करके रखने का संदेश देता है। 

    प्रसिद्ध फोटो ग्राफर कर्मवीर सिंह संधू ने तितली की विभिन्न प्रजातियों की फोटो खींचने के तजुर्बे सांझे करते कहा कि प्राकृतिक की हरेक याद को संभालने के लिए प्राकृतिक फोटो ग्राफी एक शक्तिशाली साधन है। उन्होंने कहा कि लाकडाऊन ने धरती के खत्म हो रहे स्रोतो को सृजित करने में बहुत बहम भूिमका निभाई है। लाकडाऊन के दौरान प्रदूषण और शोर शराबे में आई गिरावट के कारण देश भर में कई स्थानों पर तितलीयों की जनसंख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। 

    इस मौके साइंस सिटी के डायरैक्टर डा. राजेश ग्रोवर ने कहा कि प्राकृतिक की कायनात बहुत सारे सुंदर नजारों और उत्सुकता के साथ भरी हुई है। इसलिए जितना संभव हो प्राकृतिक के नजदीक जाना बहुत जरुरी है। प्राकृतिक के सबसे नजदीक होने के तरीको में सबसे अहम इसको कैमरे में कैद करना है।

  • क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पिलाया 5 वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस घोल

    क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पिलाया 5 वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस घोल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना डाॅ सुखदीप सिंह सिधू ने आज 15 से 30 जून तक चलने वाले सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल में लगाये गये ओआरएस तथा जिंक काॅर्नर में 0-5 वर्ष तक के बीमार बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाया तथा जिंक की गोलियां भी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को ओआरएस बनाने तथा हाथ धोने की तकनीक बारे में भी जानकारी दी गई।

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना ने बताया कि इस पखवाडे के दौरान आशा वर्कर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे जिला में 0-5 वर्ष तक के बच्चों के परिवारों में ओआरएस के पैकेट बांटे जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिला के प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में ओआरएस तथा जिंक कार्नर स्थापित किये गये हैं जिनके माध्य्ाम से दस्त रोग से पीड़ित बच्चों का इलाज किया जायेगा। इस अवसर जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, न्यूट्रीशन काउन्सलर रितिका, बीसीसी समन्वयक कंचन माला सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • एनसैक स्क्यिोरिटी सर्विसिस में भरें जाएंगे 150 पद: अनीता गौतम

    एनसैक स्क्यिोरिटी सर्विसिस में भरें जाएंगे 150 पद: अनीता गौतम

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ एनसैक स्क्यिोरिटी सर्विसिस बद्दी जिला सोलन ने सुरक्षा गार्ड के 100 तथा स्क्यिोरिटी सुपरवाइज़र के 50 पद अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड व स्क्यिोरिटी सुपरवाइज़र के पद बद्दी व परवाणू में भरें जाएंगे। उन्होंने बताया सुरक्षा गार्ड पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास जबकि स्क्यिोरिटी सुपरवाइज़र पदों के लिए 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 39 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड पद के लिए 16500 रूपये प्रतिमाह तथा स्क्यिोरिटी सुपरवाइजर के लिए 18500 रूपये प्रतिमाह रूपये वेतन दिया जाएगा।

    अनीता गौतम ने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को एक हज़ार रूपये बतौर स्क्यिोरिटी जमा करवानी होगी जोकि 15 दिनों के उपरांत वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी 17 व 18 जून को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • माईल स्टोन गियर कंपनी में लगा रक्तदान शिविर

    माईल स्टोन गियर कंपनी में लगा रक्तदान शिविर

    50 लोगों ने किया रक्तदान 

    कंपनी में स्वास्थ्य जांच और योगा शिविर भी लगाया

    बददी/सचिन बैंसल: बुरांवाला स्थित माईल स्टोन गियर कंपनी में लगाए गए रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने खूनदान किया। इस मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर व योगा शिविर भी लगाया गया जिसमें 250 सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयां वितरित की गई।

    रक्त दान शिविर का शुभारंभ ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार और विपरो कावासाकी कंपनी के एमडी सुनसुके तामाकी ने शुभारंभ किया। संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है और यह मरते हुए लोगों को नया जीवन प्रदान करता है। कंपनी के एमडी अमन टंडन ने कहा कि मानव जीवन के लिए वह अपनी कंपनी में हर तीन माह के बाद रक्तदान शिविर लगाएंगे। जिससे रोगियों को खून की कमी न पड़े। शिविर में राजेश शर्मा, विकास कुमार, पंकज कुमार, नवजीवन धीमान और दीपक जरियाल समेत पचास लोगों ने रक्तदान किया। मल्होत्रा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सक डा. धीरज ने खून एकत्रित किया। 

    कर्मचारी बीमा निमन के काठा स्थित माडल अस्पताल से डॉ. सचिन के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें कंपनी के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें मुफ्त दवाईयां भी  बांटी गई। योगाचार्य मुकेश कुमार ने कंपनी के कामगारों को स्वस्थ जीवन के लिए योग, प्राणायाम व सूक्ष्म आसनों के बारे में प्रेक्टिकल जानकारी दी। इस मौके पर माईल स्टोन के एमडी अमन टंडन, सीईओ बीके ठाकुर, निदेशक दमन प्रीत सिंह, कंपनी के प्रेजीडेंट केएस ठाकुर, एचआर प्रबंधक एमके श्रीवास्तव, मल्होत्रा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एमडी डॉ. मुकेश मल्होत्रा. एसएमओ आमित सालेवाल, सहायक निदेशक देवव्रत यादव, समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा ने भाग लिया।

  • राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से बदसलूकी का प्रयास, नशे में था व्यक्ति

    राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से बदसलूकी का प्रयास, नशे में था व्यक्ति

    श्रद्धालुओं ने मौके से पकड़ ,निकाला आश्रम से बाहर

    ऊना/सुशील पंडित: उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां के अधिष्ठाता संस्थापक राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज को धर्म जागरण के लिए देश भर में जाना जाता है। उन पर बुधवार को आश्रम में उनके कमरे में बदसलूकी व हमला करने का प्रयास किया गया । एक व्यक्ति जो काफी समय जब श्रद्धालु माथा टेक रहे थे वहां खड़ा रहा और कुछ देर बाद अचानक महाराज से उलझ पड़ा और बदसलूकी करते हुए हमला करने का प्रयास करने लगा। यह सब इतनी तेजी में हुआ कि वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भी हैरानी हुई और तुरंत श्रद्धालुओं ने और महाराज की व्यवस्था में लगे श्रद्धालुओं ने इस व्यक्ति को पकड़ा और जबरन आश्रम से बाहर किया और यह व्यक्ति वहां से बाहर निकल गया ।बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने नशा किया हुआ था और अचानक से ही महाराज से बदसलूकी करने लगा, उन्हें कहने लगा कि आप की पोल खोलने आया हूं और ऐसी बातें करते हुए क्रोधित हो गया।   इतने में श्रद्धालुओं ने उसे जबरन पकड़कर बाहर कर दिया ।इस दौरान महाराज बाबा बाल जी को मिले अंगरक्षक उस समय भोजन करने के लिए गया हुआ था, जैसे ही घटना का अंगरक्षक को पता लगा वह भी मौके पर पहुंच गया। हालांकि इस घटना में महाराज को कोई नुकसान नहीं हुआ है ।लेकिन इस घटना से डर का माहौल जरूर आश्रम में बन गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और व्यवस्था बनाने के प्रयास मंदिर ट्रस्ट के सदस्य करने लगे हैं ।बाबा बाल जी महाराज की रूटीन है कि वह सुबह व शाम जब भी आश्रम में रहते हैं तो अपने कमरे में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हैं और इसी कड़ी में वे आज भी श्रद्धालुओं को मिल रहे थे और अचानक से इस व्यक्ति ने इस प्रकार से बदसलूकी कर दी ,उसी समय मौके पर पुलिस को भी जानकारी दी गई और पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे उन्होंने भी इस सिलसिले में जानकारी ली , सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा आखिर यह व्यक्ति कहां से है और इस प्रकार की बदसलूकी कैसे की इस सारी घटना पर रिपोर्ट लेने का काम कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को दी गई है।

    सीएम के समक्ष रखी थी एक ओर सुरक्षा कर्मी देने की मांग

     बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से मिलने के लिए आश्रम में पहुंचे थे, कार्यक्रम में उस समय ट्रस्ट ने एक अतिरिक्त गनमैन देने की मांग भी उठाई थी। फिलहाल यह सरकार के विचाराधीन है, ऐसे में अब जब इस प्रकार से बदसलूकी व हमले का प्रयास हुआ है तो प्रदेश सरकार को भी अतिरिक्त गनमैन देने का निर्णय जल्द लेना चाहिए ।

    मैं कमरे में श्रद्धालुओं से मिल रहा, अचानक ही यह हो गया: बाबा बाल जी

    राष्ट्रीय संत राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि वे अपने कमरे में थे रूटीन में श्रद्धालु माथा टेक रहे थे। एक श्रद्धालु दूसरी लाइन से आया कुछ देर खड़ा रहा और उसके बाद बदसलूकी करने लगा और इतने में श्रद्धालुओं ने उसे बाहर कर दिया ।पुलिस को इसकी जानकारी दी गई पुलिस मौके पर चेक करने पहुंची थी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाली है।

    एसपी अर्जित सेन ने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से बदसलूकी करने का मामला उनके ध्यान में आया, उसके बाद पुलिसकर्मियों को जांच के लिए भेजा गया है जांच करेंगे कि इस मामले में क्या हुआ है।

  • प्रो. राम कुमार ने भदसाली में लगभग 50 लाख से निर्मित टयूबवैल व ओवर हैड टैंक का किया लोकार्पण

    प्रो. राम कुमार ने भदसाली में लगभग 50 लाख से निर्मित टयूबवैल व ओवर हैड टैंक का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदसाली में लगभग 50 लाख की लागत से दो टयूबवैल तथा एक ओवर हैड टैंक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन टयूबवैलों तथा ओवर हैड टैंक के बनने से स्थानीय लोगों की पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

    प्रो राम कुमार ने बताया कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में गत साढे़ 4 वर्षों में हरोली हल्के का समान विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि हरोली हल्के में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से स्वच्छ जल मुहैया करवाया गया है। इसके अलावा लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जगह-जगह टयूबवैलों का निर्माण भी किया जा रहा है ताकि किसान का रूझान नकदी फसलों को पैदा करने की ओर बढे़। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 7.78 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिससे राज्य के लगभग 89.17 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा मिली है।

    इसके अलावा प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 60 वर्ष करना, 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने जैसे निर्णयों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनहितैषी व दूरदर्शी सोच झलकती है।

    इस अवसर पर पंचायत प्रधान भदसाली सुदेश कुमारी, प्रधान भदसाली हार सरोज कुमारी, बीडीसी सदस्य पुष्पा देवी, उप प्रधान अजमेर सिंह, पूर्व मंडलाध्यक्ष जसविंदर गोगा, संजीव, विक्रम, अजय, लव्ली सुनील, रिंकु, रवि कुमार, कर्ण, यशपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • डा. अंशु चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तो रामकुमार संयुक्त सचिव आप

    डा. अंशु चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तो रामकुमार संयुक्त सचिव आप

    पूर्व मंडलाध्यक्ष हेमराज चंदेल भी बने सचिव
    बददी/सचिन बैंसल: आम आदमी पार्टी हिमाचल ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुछ नए चेहरों को दून विधानसभा से अपने साथ जोडा है। बददी के प्रसिद्व श्रीकांत मैमोरियल अस्पताल के संचालक डा. अंशु शर्मा को पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ (हैल्थ विंग) जिला सोलन आ अध्यक्ष चुना गया है। डा. अंशु लंबे समय से पार्टी से जुडे हुए हैं और एक कार्यकर्ता के तौर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहरतीन कार्य कर रहे हैं और हर पंचायत में सिलसिलेवार निशुल्क कैंप आयोजित कर रहे हैं।

    उसी प्रकार गुल्लरवाला पंचायत के युवा नेता व पूर्व में जिप चुनाव लड चुके एडवोकेट रामकुमार को आम आदमी पार्टी लीग सैल का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। दून विस के पूर्व मंडलाध्यक्ष आप पार्टी हेमराज चंदेल को राज्य संयुक्त सचिव पद पर नियुक्ति मिली है। अपनी नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष हैल्थ विंग डा अंशु शर्मा, एडवोकेट रामकुमार व हेमराज चंदेल ने प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। डा अंशु शर्मा ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसको वह ईमानदाारी व निष्ठा से निभाएंगे। उन्होने कहा कि दून विधानसभा व सोलन जिला में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे।

  • हेल्पेज इंडिया ने बद्दी में मनाया विश्व बुजुर्ग दुव्र्यवहार दिवस

    हेल्पेज इंडिया ने बद्दी में मनाया विश्व बुजुर्ग दुव्र्यवहार दिवस

    बददी/सचिन बैंसल: हेल्पेज इंडिया के सौजन्य से बद्दी के हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक केन्द्र में विश्व बुजुर्ग दुव्र्यवहार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सरदार अमीर सिंह अरोडा और कर्नल पीजेएस भल्ला को हेल्पेज इंडिया द्वारा सोसाईटी में दिए जा रहे उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेल्पेज इंडिया कोडिनेटर सविता पान्डे ने संगठन द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता का दिन होता है और समाज में बुजुर्गों के साथ हो रहे दुव्र्यवहार के प्रति जागरूकता फैलाने तथा उनमें कमी लाने के उदृदेश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आंकडे दर्शाते हैं कि वरिष्ठजनों के साथ शोषण की घटनाओं में 38 प्रतिशत बहुएं तथा 57 प्रतिशत बेटों का हाथ होता है।

    वर्तमान में भारत की आबादी तेजी से बढ रही है और पूरी आबादी का 20 प्रतिशत हिस्सा 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का है ऐसे में यदि युवा अपने बुजुर्गों के सम्मान के प्रति संवेदनशील नहीं बनते हैं तो ऐसे में सख्त कानून बनाये जाने की भी मांग उठने लगी है। इसलिए हम सभी का कतब्र्य है कि हम कम से कम अपने माता पिता की सेवा व उन्हें भरपूर सम्मान दें। इस अवसर पर हेल्पेज इंडिया की मोबाईल यूनिट इन्चार्ज अमित कैन्थला, कोडिनेटर सविता पांडे सहित एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।