Blog

  • 19 जून को सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की होगी एतिहासिक रैली: सतपाल रायजादा

    19 जून को सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की होगी एतिहासिक रैली: सतपाल रायजादा

    ऊना/सुशील पंडित: 19 जून को सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की एतिहासिक रैली होगी। ऊना सदर के कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बताया कि जिला ऊना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करने और चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से एकजुट करने के उद्देश्य से रविवार आयोजित रैली में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह पहुुंच रहीं है। रैली में प्रदेशाध्यक्ष के अलावा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

    विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बताया कि ऊना पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। रैली को लेकर जिला ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि रैली के सफल आयोजन को लेकर पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया समेत तमाम बड़े नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ऊना में होने वाली वाली रैली पार्टी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव महेश्वर चौहान की देखरेख में होगी। विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि आने वाला वक्त कांग्रेस का है और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव प्रचार में अभी से जुट गए हैं। रायजादा ने कहा कि चुनावों के लिए कुछ ही समय शेष रह गया है, ऐसे में जिला ऊना से चुनावी शखनांद बिगुल बज चुका है। अब पूरे प्रदेश में कांग्रेस रथ यात्रा शुरू होगी और भाजपा का सुपड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तमाम जनता भाजपा के झूठे वायदों से तंग आ चुकी है। कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगी। खासकर जो युवाओं से केंद्र व प्रदेश सरकार धोखा कर रही है, उसके खिलाफ भी कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है।

  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत डंगोली, झंबर, लमलैहड़ी व मदनपुर पंचायतें चयनित

    प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत डंगोली, झंबर, लमलैहड़ी व मदनपुर पंचायतें चयनित

    ऊना/सुशील पंडित: विकास खंड ऊना में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ग्राम पंचायत झंबर, डंगोली, मदनपुर व लमलैहड़ी के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर ने की।
    खंड विकास अधिकारी ऊना रमनबीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पंचायतों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत झंबर के लिए 550 हैक्टेयर क्षेत्र तथा 1.54 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति की गई है। रमनबीर चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत डंगोली का 217 हैक्टेयर एरिया व 60.76 लाख रूपये, मदनुपर पंचायत का 317 हैक्टेयर क्षेत्र तथा 88.76 लाख रूपये और ग्राम पंचायत लमलैहड़ी का 416 हैक्टेयर एरिया व 1.16 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति की गई है। इसके अलावा शिविर में परियोजना के तहत प्रवेश बिंदुओं की गतिविधियों बारे भी चर्चा की तथा उठाऊ सिंचाई योजना, कुएं व परंपरागत तालाबों आदि को पुनःजीवित करने व पौधे रोपण कार्यों बारे भी जानकारी दी गई।
    प्रशिक्षण शिविर में संबंधित पंचायतों के प्रधान, सचिव सहित विकास खंड ऊना से अंजू बाला, अमिता शर्मा, सोनिया महाजन, पूनम शर्मा व अमनदीप शारदा उपस्थित रहे।
  • जालंधरः फतेह गैंग के 5 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः फतेह गैंग के 5 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

    नशीला पदार्थ, ड्रग मनी 4 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस ने अमन फतेह गैंग के 5 कुख्यात आरोपियों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों, पिस्टलें और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान सन्नी और शेरू दोनों पुत्र मंगत राम वासी प्रीत नगर, दीवांश पुत्र कुमार वासी सोढल नगर, हैप्पी पुत्र राजकुमार वासी संत नगर, लव कुमार पुत्र राकेश कुमार वासी प्रीत नगर के तौर पर हुई है।

    पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि एडीसीपी गुरबाज सिंह के नेतृत्व में एसीपी निर्मल सिंह की देख-रेख में सीआईए-2 के प्रभारी इंद्रजीत सिंह और उनकी टीम द्वारा लाडोवाली रोड पर नाकाबंदी के दौरान गुरुनानकपुरा फाटक की ओर से आ रही स्विफ्ट गाड़ी नं. पीबी08 ईडब्ल्यू 8657 को रोका गया जिसमे पांचों आरोपी स्वार थे। पुलिस ने आरोपियों से 650000 की ड्रग मनी, 4 पिस्टल, 6 मैग्जीन, 32  जिंदा कारतूस,103 ग्राम हेरोइन, 550 ग्राम नशीला पाउडर और एक खंडा के इलावा अन्य वारदातो में इस्तेमाल की गई सेंट्रो और अमेज गाड़ी भी बरामद की है।  

    पूछताछ के दौरान आरोपी शेरू ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई सन्नी फतेह गैंग के मैंबर हैं और शहर में अक्सर गुंडागर्दी करने के तहत दोनों के ऊपर कई मामले दर्ज हैं। गैंग ने किशनपुरा चौक के पास एक सुनियार को लूटने का प्लान बनाया था, जिसकी रेकी करने के लिए  गैंग के  सदस्य लव और वंश  शहर में सक्रिय थे। इसी गैंग ने 4 महीने पहले गैंग के लीडर अमन और फतेह के साथ मिलकर लक्की पेंटर के ऊपर गोलियां चलाईं थीं।

  • आंचलिक पशु अस्पताल में हो रहे बड़े-बड़े ऑपरेशन, एक वर्ष में 2382 किसान लाभान्वित

    आंचलिक पशु अस्पताल में हो रहे बड़े-बड़े ऑपरेशन, एक वर्ष में 2382 किसान लाभान्वित

    अस्पताल में पशुओं के गायनी, मेडिसन, हड्डियों व पेट से संबंधित रोगों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के बरनोह में आरंभ हुआ आंचलिक पशु अस्पताल किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा बनकर उभरा है। 24 अप्रैल 2021 को अस्पताल की शुरुआत होने के बाद से लेकर अब तक यहां से कुल 2382 किसान लाभान्वित हुए हैं। जोनल अस्पताल में न सिर्फ पशुओं को दवाएं दी जाती हैं, बल्कि गायनी, हड्डियों व पेट के रोगों को ठीक करने के लिए बड़े-बड़े ऑपरेशन भी किए जाते हैं और इमरजेंसी केसों को भी संभाला जाता है। 

    आंचलिक पशु अस्पताल में अब तक मेडिसन से जुड़े 1499 आपातकालीन केसों में उपचार किया गया है। इसके अतिरिक्त गाय, भैंस जैसे बड़े जानवरों (बोवियन) के 72 बड़े तथा 88 छोटे स्तर के ऑपरेशन किए गए हैं, वहीं कुत्ते, बिल्लियों व अन्य कैनाइन जानवरों के 180 बड़े तथा 315 छोटे ऑपरेशन किए गए हैं। यही नहीं पशुओं के गायनी विशेषज्ञ डॉ. निशांत रणौत ने बोवियन जानवरों के 195 तथा अन्य पशुओं के 56 ऑपरेशन किए हैं। डॉ. निशांत के अतिरिक्त जोनल अस्पताल में तीन अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं। सर्जरी में डॉ. शिल्पा, मेडिसन में डॉ. नेहा तथा डॉ. राकेश भट्टी अस्पताल के इंजार्ज हैं। 

    जोनल पशु अस्पताल बरनोह के इंचार्ज डॉ. राकेश भट्टी ने बताया कि यह अस्पताल अन्य पशु अस्पतालों के मुकाबले काफी आगे है, क्योंकि यहां पर बड़े-बड़े ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जाते हैं। गाय, भैंस जैसे बड़े जानवरों के उपचार के लिए इस पशु अस्पताल में पेट की सर्जरी, आंतड़ियों के आपस में उलझने की सर्जरी, मादा पशुओं के सिजेरियन ऑपरेशन, हड्डियों के इलाज के लिए इंसान की तरह की पशुओं में रॉड व प्लेट डालने तथा सरनी के ऑपरेशन किए जाते हैं। 

    डॉ. भट्टी ने कहा कि कैनाइन जानवरों के लिए भी आंतड़ियों के उलझने, पथरी, नसबंदी, हड्डियों के रोगों, मादा जानवरों में मवाद होने पर बच्चादानी को निकालने जैसे ऑपरेशन यहां पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई एनजीओ आवारा कुत्तों का इलाज कराने के लिए उन्हें आंचलिक पशु अस्पताल में लाते हैं। आवश्यकतानुसार पशुओं का इलाज घर पर भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आवारा जानवरों की जन्म दर को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर विशेष कैंप भी लगाए जाते हैं।

    क्षेत्र के किसानों के लिए बना वरदान 
    पशुओं के लिए यह विशेषज्ञ सुविधा आज न सिर्फ जिला ऊना बल्कि जिला हमीरपुर, बिलासपुर के साथ-साथ पंजाब के नवांशहर, रोपड़, आनंदपुर साहिब, होशियारपुर के किसानों के लिए भी वरदान बन रहा है क्योंकि निजी अस्पतालों की तुलना में आंचलिक पशु अस्पताल में इलाज करवाने काफी सस्ता है। 

    4.93 करोड़ से बन रहा अपना भवन 
    उप-निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन ने कहा कि 4.93 करोड़ रुपए की लागत से जोनल अस्पताल के अपने भवन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। भवन निर्माण कार्य एचपीएसआईडीसी कर रही है, जो अगस्त तक पूरा हो जाएगा। भवन निर्माण के बाद आंचलिक पशु अस्पताल में किसानों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। फिलहाल यह अस्पताल बरनोह में कुरियाला मोड़ के समीप सेवाएं प्रदान कर रहा है।

    अस्पताल का अपना भवन बनने के बाद यहां पर एक्सरे व अल्टासाउंड मशीन, खून की जांच के लिए लैब जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध होंगी। यहां चार विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा तीन फार्मासिस्ट तथा तीन क्लास फोर कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। 

    आंचलिक पशु अस्पताल में ट्रेनिंग भी होगी
    इस बारे में पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आंचलिक पशु अस्पताल क्षेत्र के किसानों के लिए एक बहुत बड़ा वरदान है। ऊना कृषि प्रधान जिला है, जहां पर बड़ी संख्या में किसान पशु पालन से भी जुड़े हैं। ऐसे में यह आंचलिक अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा है। यहां पर न केवल पशुओं का उपचार हो रहा है, बल्कि आने वाले समय में किसानों को पशु पालन की आधुनिक तकनीक भी सिखाई जाएगी, जिससे वह आर्थिक रूप से समृद्ध बनेंगे।

  • भाजपा विधायक पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त…

    भाजपा विधायक पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त…

    नवादा. अग्निपथ योजना के खिलाफ बेरोजगारों का आक्रोश अब हिंसक होता जा रहा है. उग्र बेरोजगारों ने गुरुवार को नवादा में भाजपा कार्यालय को फूंक दिया और वहां बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं उग्र युवकों ने वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी पर हमला हुआ है. इस हमले में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. शुक्र रहा कि इस हमले में विधायक को किसी प्रकार की चोट लगने की सूचना नहीं है.

    जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिहार में सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर जगह-जगह पर विरोध हो रहा है. इसी क्रम में नवादा में गुस्साये छात्रों ने भाजपा जिला कार्यालय पर हमला बोल दिया है. आक्रोशित बेरोजगारों ने भाजपा कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और उसके बाद आग लगा दिया. इस दौरान गुस्साए बेरोजगारों ने कार्यालय में रखे फर्नीचर और अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. पूरे कार्यालय को आग के हवाले कर दिया है.

    इधर, नवादा में ही वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी पर हमला हुआ है. इस हमले में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. बड़ी मशक्कत से वे किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली. बताया जाता है कि नवादा रेलवे क्रासिंग के पास विधायक की गाड़ी पर हमला हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    बताया जाता है कि भाजपा विधायक अरुणा देवी जनसमस्या को लेकर नवादा मुख्यालय आ रही थी. इसी दौरान वे सेना भर्ती के नये नियमावली को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों के हमले की शिकार हो गयी. इस हमला में विधायक के ड्राईवर को हल्की चोटे आयीं है.

  • धमांदरी में हीड्रोपोनिक्स खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    धमांदरी में हीड्रोपोनिक्स खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: आतमा परियोजा ऊना के सौजन्य से धमांदरी में हीड्रोपोनिक्स खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी आतमा परियोजना निदेशक डॉ. रविंद्र सिंह जसरोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में किसानों को मिट्टी के बैगर खेती करने की तकनीक के बारे प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षिण शिविर में 30 किसानों ने भाग लिया। जसरोटिया ने बताया कि हाइड्रोपोनिक्स तकनीक में मिट्टी की जरूरत नहीं होती है। पौधे के लिए सभी आवश्यक खनिज और उर्वरक पानी के माध्यम से मिलते हैं। फसल उत्पादन के लिए पानी, पोषक तत्व और प्रकाश की जरूरत होती है, यदि ये तीनों हम बिना मिट्टी के उपलब्ध करा दें तो पौधे फल-फूल सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या तथा खेती की लिए कम पड़ती जमीन को देखते हुए हाइड्रोपोनिक्स तकनीक बहुत ही कारगार है। उन्होंने बताया कि घरों की छतों पर भी इस विधि के माध्यम से खेती की जा सकती है। शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी अपने घरों में  सब्जियों का उत्पादन कर सकेंगे।
    इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक राजेश राणा सहित संतोष शर्मा व प्रगतिशील किसान युसूफ खान उपस्थित रहे।

  • पेट्रोल और डीजल के दामों में बंपर इजाफा, एक साथ 59 रुपये महंगा हुआ डीजल, जाने पेट्रोल के दाम…

    पेट्रोल और डीजल के दामों में बंपर इजाफा, एक साथ 59 रुपये महंगा हुआ डीजल, जाने पेट्रोल के दाम…

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है और अब तो इसका खामियाजा जनता को बुरी तरह भुगतना पड़ रहा है। पहले से ही महंगे चल रहे पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से बंपर इजाफा हुआ है। एक ही झटके में डीजल के दाम 59.61 रुपये बढ़ गए हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत में भी 24.03 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 233.89 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

    पेट्रोल के साथ ही डीजल, किरोसीन तेल और लाइट डीजल आयल की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। डीजल की कीमत में 59.16 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 263.31 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

    पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसद्दक मलिक ने डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए पिछली सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इमरान सरकार ने पाकिस्तान की इकॉनमी को तबाह कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि इमरान खान ने सब्सिडी देकर जानबूझकर पेट्रोल की कीमतें कम की थी और यही कारण है कि शहबाज सरकार उन फैसलों का खामियाजा भुगत रही है।

  • चंडीगढ़ की जेल में ब्लास्ट, मौके पर पहुंची 4 थानों की पुलिस….

    चंडीगढ़ की जेल में ब्लास्ट, मौके पर पहुंची 4 थानों की पुलिस….

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ की माडल बुड़ैल जेल में ब्लास्ट की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की बड़ैल जेल के अंदर ब्लास्ट हुआ है। जेल में ब्लास्ट के बाद बाद सायरन बजने लगा। सायरन बजते ही जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पता चला कि पिछले दिनों में मोहाली में हुई पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस मुख्यालय में हुई विस्फोट की घटना के चलते यह मॉक ड्रिल थी।

    घटना की सूचना मिलते ही आइजी जेल दीपक पुरोहित, क्राइम ब्रांच एएसपी मनोज कुमार मीणा सहित पुलिस के अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के अलावा डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड, आपरेशन सेल, क्राइम सेल सहित चार थानों की पुलिस भी बड़ैल जेल पहुंची। इसके अलावा दमकल विभाग के फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचे हैं। जेल के बैरक में कैदियों की चेकिंग की गई।