Blog

  • ‘अग्निपथ’ का विरोध: डिप्‍टी CM के घर पर पथराव, फूंकी गईं ट्रेनें

    ‘अग्निपथ’ का विरोध: डिप्‍टी CM के घर पर पथराव, फूंकी गईं ट्रेनें

    नई दिल्ली। अग्निपथ स्कीम के विरोध में ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने के साथ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब राजनेताओं के घरों की दहलीज तक पहुंच गया है. सेना भर्ती स्कीम के विरोध के नाम पर हो रहे आंदोलन में आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. ट्रेन में पथराव और आगजनी के अलावा लोगों से लूटपाट तक हो रही है. ऐसे में आज शुक्रवार को जब इस विरोध का तीसरा दिन है।

    1. बिहार की ट्रेनों में आगजनी – शुक्रवार सुबह युवाओं ने बिहार के समस्तीपुर और लखीसराय में ट्रेन में आग लगा दी. भीड़ ने ट्रेन के कई एसी कोच को आग के हवाले कर दिया. जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन की कुछ बोगियों को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया गया. ये घटनाक्रम हाजीपुर बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन में सामने आया. बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाई गई है. ये रेलगाड़ी दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी. जिसकी चार बोगियों को जलाकर खाक कर दिया गया.

    2. ट्रेन रोककर प्रदर्शन- समस्तीपुर में भी सेना की बहाली को लेकर केंद्र की लाई गई स्कीम अग्निपथ का छात्रों ने विरोध किया है. इस बीच दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर भीषण प्रदर्शन किया गया है. 

    3. यूपी तक पहुंची आंच- इस आंदोलन के विरोध में पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया से लेकर पश्चिमी यूपी तक प्रदर्शन किया गया है. बलिया में अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है. केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया में युवाओं की उग्र भीड़ ने जमकर हंगामा किया तथा कई ट्रेन में तोड़फोड़ की. सूत्रों ने बताया कि बलिया रेलवे स्टेशन पर धुलाई के लिए खड़ी एक ट्रेन में युवकों ने आग लगा दी जिससे इसकी एक बोगी धू-घू कर जलने लगी. स्टेशन पर लाठी से लैस युवाओं ने बवाल शुरू कर दिया. इंटरनेट इसका वीडियो वायरल है जिसमें भीड़ ’भारत माता की जय’ व ‘अग्निपथ वापस लो’ का नारा लगाते हुए बलिया-वाराणसी मेमू व बलिया-शाहगंज ट्रेन में तोड़फोड़ करती नजर आई. वहीं पुलिस ने बताया कि प्लेटफार्म की दुकानों व निजी बसों को भी निशाना बनाया गया. 

  • राशिफल (शुक्रवार 17 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 17 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है।

    वृषः मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा।

    मिथुनः पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    कर्कः बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

    सिंहः दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

    कन्याः यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

    तुलाः सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    वृश्चिकः चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनुः चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    मकरः यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

    कुंभः ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।

    मीनः पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

  • ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰ ਜ਼ਮੀਨ ਤੇ ਪੀਰਾਂ ਫ਼ਕੀਰਾਂ ਦੀਆਂ ਜਗਾ ਤੇ ਲਗਣ ਵਾਲੇ ਮੇਲੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਝ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤ ਕਰਦੇ ਹਨ- ਖੋਜੇਵਾਲ

    ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰ ਜ਼ਮੀਨ ਤੇ ਪੀਰਾਂ ਫ਼ਕੀਰਾਂ ਦੀਆਂ ਜਗਾ ਤੇ ਲਗਣ ਵਾਲੇ ਮੇਲੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਝ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤ ਕਰਦੇ ਹਨ- ਖੋਜੇਵਾਲ

    ਕਪੂਰਥਲਾ (ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲਿਆਂ)। ਸਾਲਾਨਾ ਮੇਲਾ ਬਾਬਾ ਗੁਲਜ਼ਾਰ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਮੋਹੱਲਾ ਸ਼ਹਰਿਆਂ ਵਿੱਖੇ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ  ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਲਿਆਕੇ ਦੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਵਾਲਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਕਲਾ ਬਾਲ ਮੇਲੇ ਦੀ ਰੌਣਕ ਨੂੰ ਚਾਰ ਚੰਨ ਲਾਏ ਉਥੇ ਬਾਬਾ ਗੁਲਜ਼ਾਰ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦੀ ਭਗਤੀ ਬਾਰੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਬੰਕਾ ਨੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਓਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਅਟਵਾਲ, ਰੋਸ਼ਨ ਸਭਰਵਾਲ, ਹੇੱਪੀ ਗਿੱਲ, ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ, ਮਨੋਜ ਨਾਹਰ, ਸੋਨੂੰ ਨਾਹਰ ਆਦਿ ਨੇ ਸ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਜੇਵਾਲ ਨੂੰ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਸਿਰੋਪਾਓ ਪਾ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ, ਖੋਜੇਵਾਲ ਦੇ ਨਾਲ ਰਾਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧੰਜਲ, ਵਿਵੇਕ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਵੀ ਸੰਗਤ ਰੂਪ ਹਾਜ਼ਰੀ ਲਗਵਾਈ।

  • हनी ट्रैप में फंसा के फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 औरतो समेत 4 काबू…

    हनी ट्रैप में फंसा के फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 औरतो समेत 4 काबू…

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। फगवाड़ा पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर लोगों से फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 औरत सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। यह गिरोह भोले भाले लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूल करता था। एसएसपी कपूरथला राज बचन सिंह संधू ने बताया कि गिरफ्तार किए हुए दोषियों में रमनदीप शर्मा पत्नी विपन शर्मा बासिक राजा गार्डन एक्सटेंशन हाउस नंबर 29 जालंधर हाल वासी हाउस नंबर 47 मानव नगर सतनामपुरा, अमनदीप कौर पुत्री बलदेव सिंह वासी पिंड सुल्तान भिंड,चंद्रभान पुत्र जीवन लाल बांसी बाल्मिक मोहल्ला हरिया फगवाड़ा एवं राजीव शर्मा पुत्र जय कांत शर्मा वासी आदर्श नगर थाना सतनामपुरा फगवाड़ा शामिल है।

    पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि रमनदीप शर्मा, चंदन भाई और राजीव शर्मा ने भोले वाले लोगों को गुमराह कर उनकी अश्लील वीडियो बना कर फिरौती वसूलने का गिरोह तैयार किया है। उन्होंने बताया कि गिरोह ने पंडित शंकर वासी गली नंबर 7 की वीडियो बनाकर उससे ₹300000 जबरी वसूले, विपन कुमार वासी गुरदासपुर से एक सोने की मुंदरी चांदी का कड़ा एवं ₹7000 वसूले, कबीराज पंडित की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, इसके अलावा 13 जून 2022 को त्रिपाठी पंडित की अश्लील वीडियो बना कर उससे ₹50000 की जबरन वसूली की। पुलिस ने रमनदीप शर्मा पत्नी विपन शर्मा से 52000 रुपए अमनदीप कौर से 48000 रुपए चंद्रभान से 55000 रुपए और एक चांदी की मुंदरी राजीव शर्मा से ₹65000 एक सोने की मुंदरी और एक चांदी की मुंदरी बरामद कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • जिहाद एवं कट्टरता के विरोध में डीसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

    जिहाद एवं कट्टरता के विरोध में डीसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला उना हिमाचल प्रदेश ने देश में बढ़ रही इस्लामिक जिहाद एवं कट्टरता के विरोध में व नूपुर शर्मा के समर्थन में डीसी उना के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया |
    समस्त धर्म प्रेमियों ने डीसी ऑफिस प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया व इस्लामिक जिहाद के खिलाफ नारेबाजी की एवं सरकार से दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया |
    इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद जिला ऊना के अध्यक्ष निर्मल ठाकुर ,प्रांत बजरंग दल गौ रक्षा सह प्रमुख संजीव चौहान बजरंगी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बजरंग दल संयोजक उदय ठाकुर सह संयोजक राहुल ठाकुर ,बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख भूपेंद्र भूपी, सह गौरक्षा प्रमुख अमित गौतम, परशुराम युवा वाहिनी से अंतरिक्ष शर्मा, सुमित ठाकुर, विवेक, नमन, रंजीत, विशाल ,विवेक, नितेश, डिंपल व अन्य समस्त धर्म रक्षक विशेष उपस्थित रहे।
  • ਮੀਕਾਸ਼ਨਾ ਬਤਰਾ ਨੇ ਆਪਣੇ ਨੌਵੇਂ ਜਨਮਦਿਨ ਦੱਸ ਪੌਦੇ ਲਗਾਕੇ ਮਨਾਇਆ

    ਮੀਕਾਸ਼ਨਾ ਬਤਰਾ ਨੇ ਆਪਣੇ ਨੌਵੇਂ ਜਨਮਦਿਨ ਦੱਸ ਪੌਦੇ ਲਗਾਕੇ ਮਨਾਇਆ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਅੱਜ ਬਤਰਾ ਪ੍ਰੀਵਾਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਲਾਡਲੀ ਪੌਤਰੀ ਦਾ ਜਨਮਦਿਨ ਬੀੜ ਸ਼ਿਕਾਰਗਾਹ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰੇਮੀ ਗੁਰਮੁਖ ਢੌਡ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ। ਮੀਕਾਸ਼ਨਾ ਬਤਰਾ ਦੇ ਦਾਦਾ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਗੁਲਸ਼ਨ ਬਤਰਾ ਜੀ ਦਾ  ਵਾਤਾਵਰਣ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਹੀ ਲਗਾਵ ਹੈ ਇਸੇ ਕਰਕੇ  ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਸ਼ੁਭ ਕਾਰਜਾਂ ਲਈ ਤੋਰਿਆ ਹੈ, ਬਤਰਾ ਪ੍ਰੀਵਾਰ ਹਰ ਸਾਲ  ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਜਨਮਦਿਨ ਜਾਂ ਹੋਰ ਖੁਸ਼ੀ ਮੌਕੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇਂਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਜੋ ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਸੰਭਾਲਿਆ ਜਾਵੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੀਕਾਸ਼ਨਾ ਬਤਰਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਡਾ ਮੋਹਿਤ ਬਤਰਾ, ਮਾਤਾ ਸੰਧਿਆ ਬਤਰਾ,ਬੜੇ ਪਾਪਾ ਡਾ ਗੋਰਵ ਬਤਰਾ, ਬੜੀ ਮੰਮੀ ਰੀਚਾ ਬਤਰਾ ਦਾਦਾ, ਦਾਦੀ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਗੁਲਸ਼ਨ ਬਤਰਾ, ਗੀਤਾਂ ਬਤਰਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਗੁਰਮੁਖ ਢੌਡ ਅਤੇ ਸੋਨੀ ਪਾਲ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਬਤਰਾ ਪ੍ਰੀਵਾਰ ਵਲੋਂ ਪੌਦਿਆਂ ਦੇ ਬਚਾਅ ਲਈ ਟ੍ਰੀਗਾਰਡ ਵੀ ਦਿਤੇ।

  • ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋਂ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਲਈ ਸੁਪਰ ਲਗਜ਼ਰੀ ਬੱਸ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ

    ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋਂ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਲਈ ਸੁਪਰ ਲਗਜ਼ਰੀ ਬੱਸ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ

    ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਸਵੇਰੇ 11.15 ਵਜੇ ਸਥਾਨਕ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਚੱਲੇਗੀ ਬੱਸ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਭਾਰਤੀਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿਚੋਂ  ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ,ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ  ਲਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਲਗਜ਼ਰੀ ਬੱਸ ਸੇਵਾ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਕਪੂਰਥਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਵੀ ਇਸ ਸੇਵਾ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਸਵੇਰੇ 11.15  ’ਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਚੱਲਣ ਵਾਲੀ ਬੱਸ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਮੈਡਮ ਮੰਜੂ ਰਾਣਾ ਤੇ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ. ਦੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਡੀਪੂ ਦੇ ਮੈਨੇਜ਼ਰ ਪ੍ਰਵੀਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਬੱਸ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਦੇ ਨਾਲ ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋਂ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ’ਤੇ ਜਾਣ ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਹੂਲਤ ਮਿਲੇਗੀ । ਬੱਸ ਦਾ ਇਕ ਪਾਸੇ ਦਾ ਕਿਰਾਇਆ  ਕੇਵਲ 1235 ਰੁਪੈ ਹਨ ਜਦਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਸਵਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸਾਂ ਵਿਚ 3000 ਤੋਂ 3500 ਰੁਪੈ ਕਿਰਾਇਆ ਦੇ ਕੇ ਜਾਣਾ ਪੈਂਦਾ ਸੀ। ਬੱਸ ਦੀ ਸਮਾਂ ਸਾਰਣੀ ਅਨੁਸਾਰ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਸਵੇਰੇ 11.15 ’ਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋਂ ਚੱਲਕੇ ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਬੱਸ ਰਾਤ 11.10 ਵਜੇ ਚੱਲੇਗੀ।

    ਮੈਨੇਜ਼ਰ ਪ੍ਰਵੀਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੈਪਸੂ ਰੋਡ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਬੁਕਿੰਗ ਬਹੁਤ ਆਸਾਨ ਢੰਗ ਨਾਲ pepsuonline.com ਉੱਪਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਵੈਬਸਾਇਟ ਉੱਪਰ ਬੱਸਾਂ ਦੇ ਆਉਣ-ਜਾਣ ਦੀ ਸਮਾਂ ਸਾਰਣੀ ਉਪਲਬਧ ਹੈ, ਜਿਸ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਬੈਠੇ ਲੋਕ ਵੀ ਬੁਕਿੰਗ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੋਟ,  ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਮੈਨੇਜ਼ਰ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਠ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੀਫ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਤੇ ਹੋਰ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • केंद्र सरकार की सेना भर्ती नीति अग्निपथ योजना का वंगाणा में हुआ जोरदार विरोध

    केंद्र सरकार की सेना भर्ती नीति अग्निपथ योजना का वंगाणा में हुआ जोरदार विरोध

    ऊना/सुशील पंडित: अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले का हिमाचल प्रदेश में विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से ठीक पहले युवाओं ने उपमंडल बंगाणा चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र भुट्टो व युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बंगाणा में युवाओं ने जहां जमकर नारेबाज़ी की, वहीं एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। इस दौरान युवाओं ने डेढ़ वर्ष पहले हुई आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा करवाने की मांग उठाई। अधिकतर युवाओं का आरोप है कि केंद्र सरकार सैनिकों की पेंशन को समाप्त करने के लिए इस तरह की योजना को ला रही है, जोकि केंद्र सरकार का सैनिकों के साथ अन्याय है। युवाओं का कहना है कि हजारों की संख्या में युवक ग्राउंड व मेडिकल को पास कर चुके थे, वे 15 महीनों से टेस्ट की तैयारी कर रहे थे। लेकिन केंद्र की सरकार में देश के सभी युवकों की इच्छाओं पर पानी फेर दिया है। इस अवसर पर शरद, निखिल, राहुल, अंकुश, विनय सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

  • कांग्रेसी महिला नेता ने बीच सड़क पर पकड़ लिया पुलिसवाले का गिरेबान, वीडियों हो रहा वायरल…

    कांग्रेसी महिला नेता ने बीच सड़क पर पकड़ लिया पुलिसवाले का गिरेबान, वीडियों हो रहा वायरल…

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर पार्टी लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है. सड़कों पर कांग्रेसी नेता लगातार बवाल काट रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी तेलंगाना में एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ते नजर आ रही हैं. पुलिसवाले का कॉलर पकड़ने के मामले में रेणुका चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत पंजागुट्टा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है. 

    इस वीडियो को अब तक 46000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 43 सेकंड के वीडियो में रेणुका चौधरी पुलिसकर्मी से बहस करती नजर आ रही हैं. इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी उन्हें खींचते हुए पुलिस वैन की ओर ले जाती है. राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने ‘चलो राजभवन’ के तहत विरोध-प्रदर्शन किया. राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड-एजेएल डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी पूछताछ कर रही है. 

    तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी के सांसद ए रेवंथ रेड्डी समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. ये सभी राजभवन की ओर जा रहे थे. उनके इस विरोध-प्रदर्शन के कारण तेलंगाना के खैरताबाद सर्किल और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक टू-व्हीलर को आग लगा दी और कुछ बसों पर चढ़ गए. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की.   

    इस बीच राहुल गांधी ने पूछताछ को लेकर ईडी से सोमवार तक की मोहलत मांगी है. ईडी ने सोनिया गांधी की तबीयत का हवाला दिया है, जो कोरोना संक्रमित होने के कारण गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. ईडी ने लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद राहुल गांधी को शुक्रवार को फिर पेश होने को कहा था. इस पर राहुल गांधी ने ईडी से वक्त मांगा है.

  • हनी ट्रैप फिरौती गिरोह का पर्दाफास, 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

    हनी ट्रैप फिरौती गिरोह का पर्दाफास, 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

    अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे- 4 दिन का पुलिस रिमांड

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसे लोगों से फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. ये गिरोह निर्दोष लोगों को ‘हनी ऑपरेशन’ के तहत फंसाकर, उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें प्रताड़ित कर ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूल करते थे.एसएसपी कपूरथला राज बचन सिंह संधू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रमनदीप शर्मा पत्नी विपन शर्मा निवासी राजा गार्डन एक्सटेंशन हाउस नंबर 29 जालंधर हॉल निवासी हाउस नंबर 47-ए मानव नगर हुदियाबाद थाना सतनामपुरा फगवाड़ा, अमनदीप कौर बेटी बलदेव सिंह निवासी गांव सुल्तान विंड थाना बी-डविजन जिला अमृतसर, चंद्रभान पुत्र जीवन लाल निवासी वाल्मीक मोहल्ला हादियाबाद थाना सतनामपुरा फगवाड़ा और राजीव शर्मा पुत्र जयकांत शर्मा निवासी आदर्श नगर थाना सतनामपुरा फगवाड़ा शामिल थे।

    उन्होंने कहा कि हरिंदरपाल सिंह पुलिस कप्तान सब डिवीजन फगवाड़ा और सरवन सिंह बल डिप्टी पुलिस कैप्टन सब डिवीजन फगवाड़ा की देखरेख में उप निरीक्षक अमनदीप कुमार मुख्य अधिकारी शहर फगवाड़ा थाना और निरीक्षक जतिंदर कुमार मुख्य अधिकारी पुलिस की देखरेख में. स्टेशन सतनामपुरा फगवाड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि रमनदीप शर्मा, अमनदीप कौर, चंद्रभान और राजीव शर्मा ने निर्दोष लोगों का अश्लील वीडियो बनाकर और फिरौती की मांग कर उन्हें गुमराह करने के लिए गिरोह बनाया है.उन्होंने कहा कि गिरोह ने गली नंबर 7 कोटरानी निवासी पंडित शंकर का वीडियो बनाकर उससे 3 लाख रुपये की जबरी वसूले थे. इसी तरह गुरदासपुर निवासी विपन कुमार ने एक सोने की अंगूठी, कडा चांदी और 7000/- रुपये बरामद किए। इसके अतिरिक्त कवि राज पंडित का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया। इसके अलावा 13 जून 2022 को त्रिपाठी पंडित का अश्लील वीडियो बनाकर उससे 50000/- रुपये की वसूली की गई।

    पुलिस ने रमनदीप शर्मा पत्नी विपन शर्मा के पास से 52000/- रुपये, अमनदीप कौर से 48000/- रुपये और रुपये बरामद किए। राजीव शर्मा के पास से 55000/-, एक चांदी की अंगूठी व 65000/- रुपये की एक अंगूठी व एक चांदी की अंगूठी थाना सतनामपुरा, जिला कपूरथला में दर्ज किया गया है.उन्होंने कहा कि उनका मास्टरमाइंड फगवाड़ा निवासी हदियाबाद निवासी राजीव शर्मा पंडितों को इस गिरोह में फंसाकर उनके ज्योतिषीय कार्यों को रोककर अपने काम को बढ़ावा देना चाहता था.गौरतलब है कि इस गिरोह में एक महिला जालंधर की रहने वाली है और दूसरी महिला अमृतसर, मानव नगर,  हिदियाबाद, फगवाड़ा की रहने वाली है. वे अन्य आरोपियों के साथ इलाके में घर ले जाकर घटना को अंजाम दे रहे थे.आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे गहराई से पूछताछ की जाएगी कि उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और कितने लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूल किए गए है.