Blog

  • सिर्फ 500 रुपये में गैस कनेक्शन, किश्तों में दें पैसा, ऐसे है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

    सिर्फ 500 रुपये में गैस कनेक्शन, किश्तों में दें पैसा, ऐसे है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

    जयपुर। राजस्थान में जल्द लोगों गैंस सिलेंडर से मुक्ति मिल सकती है. बिजली की तरह घर में गैस कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है. सबसे पहले प्रदेश के चार जिलों में इसकी शुरुआत की जाएगी. राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड ने इसका प्रोसेस भी स्टार्ड कर दिया है. माना जा रहा है कि 2023 तक जयपुर शहर में पाइप लाइन के जरिए घरेलू गैस कनेक्शन दिया जा सकता है. इसका कनेक्शन फिलहाल फ्री रहेगा. लोग 500-500 रुपये की किश्तों में कनेक्शन का अमाउंट दे सकते हैं. सरकार आने वाले समय से 90 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन देने का प्लान बना रही है।

    जानकारी के मुताबिक राजस्थान में सबसे पहले अजमेर, पाली, राजसमंद गैस लाइन का काम शुरू किया जाएगा. 2023 तक इन शहरों तक गैस लाइन पहुंचाने की योजना है. इतना ही नहीं घरों के साथ होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों को भी गैस कनेक्शन दिया जाएगा.पाइपलाइन गैस कनेक्शन के लिए rsgl.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इससे लोगों को भारी भरकम गैस सिलेंडर से छुटकारा मिल सकेगा. इतना ही नहीं एडवांस सिलेंडर की बुकिंग, सिलेंडर का इंतजार से भी मुक्ति मिल जाएगा. अब लोगों को गैंस खत्म होने की चिंता भी नहीं होगा. सरकार लोगों को पानी के कनेक्शन की तरह गैस सप्लाई करने की तैयारी कर रही है. लोगों से पहले पाइप लाइन एलपीजी कनेक्शन के लिए पहले परमिशन लिया जाएगा. फिर उसके के आधार पर उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे. जब शहरों में सेटअप का काम पूरा हो जाएगा तो सीएनजी स्टेशन से सीधे पाइप लाइन के जरिए घर तर गैस सप्लाई की जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक पाइप लाइन गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की एडवांस राशि नहीं देनी होगी.  घरों तक गैस कनेक्शन पहुंचने के बाद बिजली की बिल की तरह इसका बिल आएगा. कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को कुछ राशि देनी होगी जो रिफंडेबल होगा. पाइप लाइन डालते वक्त टीम घरों का पहले सर्वे करेगी. फिर लोगों से सहमति का एक फॉर्म भी भरवाया जाएगा. इसकी के आधार पर लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा।

  • अग्निपथ योजना का विरोधः कहीं एंबुलेंस पर हमला तो कहीं बस को लगाई आग, 315 ट्रेन रद्द

    अग्निपथ योजना का विरोधः कहीं एंबुलेंस पर हमला तो कहीं बस को लगाई आग, 315 ट्रेन रद्द

    पटना। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को लेकर प्रदेश में अलर्ट है. बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. विभिन्न जिलों में अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई है. कई जिलों में ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है. सुबह से ही पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों पटना की सड़कों पर उतरे. पटना में तो हालात नियंत्रण में दिख रहा है, मगर अन्य जिलों में कुछ छिटपुट हिंसा की खबरें आ रही हैं. अरवल में उपद्रवियों ने एंबुलेंस हमला बोल दिया वहीं जहानाबाद में शरारती तत्वों ने बस में आग लगा दी और पथराव किया।

    अरवल– कुर्था अस्पताल से रेफर मरीज को सदर फल पहुंचाने के क्रम में उपद्रवियों ने एंबुलेंस पर हमला बोल दिया, जिससे एंबुलेंस चालक और मरीज गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मिली जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के कोदमरई गांव के मरीज सरस्वती कुमारी इलाज कराने जा रही थी तभी पटना और अरवल की सीमा पर इमामगंज बाजार में उपद्रवियों ने एंबुलेंस पर हमला बोल दिया. मरीज को गंभीर चोट आई है और उनका इलाज कराया जा रहा है।

    जहानाबाद– बिहार बंद के दौरान जहानाबाद के टेहटा शरारती तत्वों ने थाने के सामने खड़ी बस में आग लगा दी और पथराव किया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी दीपक रंजन और डीएम रिची पाण्डे घटनास्थल पर पहुंचीं. प्रदर्शनकारियों ने थाने के समीप पथराव भी किया।

    नवादा– बिहार बंद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है. अर्धसैनिक बलों की 4 अतिरिक्त कंपनी जिले में मंगाई गई. इसके अलावा जिला पुलिस बल के जवानों को हर जगह तैनात कर दिया गया. डीएम एसपी ने इसको लेकर जॉइंट आर्डर भी जारी किया. शनिवार सुबह से ही शहर के अलग अलग हिस्सों में फ्लैगमार्च निकाला गया. शहर के अलग अलग हिस्सों से कुल 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया. माले नेता सावित्री देवी को एक होटल में नजर बंद किया गया।

    सीवान– जिला प्रशासन ने सीवान में धारा 144 लागू कर दिया है. जेपी चौक, स्टेशन रोड सहित तमाम चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद है. कई संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. यानी आप सीवान जिला प्रशासन की बिना अनुमति के धरना और प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं. सीवान में 17 जून से 24 जून तक धारा 144 लागू कर दिया गया है।

    गोपालगंज-. बिहार बंद को लेकर गोपालगंज में प्रशासन हाइ अलर्ट मोड में है. हर तरफ पुलिस का पहरा लगा दिया गया है. कदम-कदम पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही रेलवे स्ट्रेशनों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. ड्रोन सुबह से ही आसमान में उड़ रहा है. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और पुलिस कप्तान आनंद कुमार लगातार गश्ती में हैं. अबतक 18 लोग हिरासत में लिये गये हैं।

    आरा– भाकपा-माले की इकाई AISA और RYA के कार्यकर्ताओं ने आरा शहर में विरोध मार्च निकाला. आरा स्टेटिन के पास त्रिभुआणि मोड़ से निकला विरोध मार्च शहर के सभी चौक चौराहों तक गया. इस दौरान आईसा और इनौस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना को वापस लेने का नारा लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विरोध मार्च में मौजूद अगिआंव से माले के विधायक मनोज मंजिल ने बिहार बंद के दौरान जिले में इंटरनेट सेवा बन्द किये जाने को आम आदमी के संवैधानिक अधिकारों का हनन करना बताया।

    दानापुर– अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए शुक्रवार को दानापुर में छात्रों ने तोड़फोड़ की थी. मगर शनिवार का नजारा कुछ अलग रहा. दानापुर स्टेशन का शांत माहौल रहा और यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई. रेलवे ने परिचालन भी सीमित कर दिया है और कई पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है।

    मुंगेर– बिहार बंद के दौरान मुंगेर के जमालपुर रेल स्टेशन पर आरपीएफ के साथ जिला बाल की व्यापक तौर पे तैनाती की गई. स्टेशन घुसने वाले हर गेट और रास्ते पर पुलिस बल की तैनाती कर किसी के भी उपद्रवियों को स्टेशन परिसर में घुसने से रोकने के लिए पुलिस अलर्ट पर रही।

  • राशिफल (शनिवार , 18 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार , 18 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।

    वृषः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।

    मिथुनः मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

    कर्कः घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    सिंहः नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।

    कन्याः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।

    तुलाः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

    वृश्चिकः मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।

    धनुः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी।

    मकरः हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

    कुंभः व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है।

    मीनः आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।

  • झाड़माजरी स्कूल के दर्जा बढ़ाने पर विधायक ने किया उद्घाटन

    झाड़माजरी स्कूल के दर्जा बढ़ाने पर विधायक ने किया उद्घाटन

    स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया

    मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

    स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी का विधायक  परमजीत सिंह पम्मी ने दर्जा बढऩे पर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर स्कूल में वार्षिक समारोह भी बनाया गया तथा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। 

    कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुई। विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने स्कूल का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। अंकिता व साथियों ने देश रंगीला गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छठी कक्षा की छात्राओं ने नन्हा मुन्ना राही हूं गीत पेश किया। कामनी व साथियों ने रोहड़ू जाना मेरी अम्मिए गीत पर पहाड़ी नाटी पेश कर दर्शकों को झूमने पर विवश किया। जमा दो की छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर नृत्य पेश किया। 

    स्कूल में अव्वल रहने वाले छात्र अलोक, अनिता, सीमरनजीत, लक्ष्मी, अजय, रेशु, गौरव सरिता, उर्मिला, प्रिंस, खुशी, शिवानी, एप्रोज, पायल और ममता को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य कौशल्या चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह के मुख्य अतिथि परमजीत सिंह पम्मी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने स्कूल में भवन की तंगी को देखते हुए  और कमरों का निर्माण कराने, स्कूल में रिक्त पद भरने  और स्कूल के मुख्य गेट बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने उद्योग संचालकों का भी आह्वान किया कि वह सीेएसआर योजना के तहत स्कूल के विकास के लिए आगे आए। इस मौके पर बीडीसी सदस्य पुष्पेंद्र कौर, पंचायत प्रधान सोनी देवी, कृष्ण कौशल, पूर्व प्रधान अच्छरपाल कौशल, उप प्रधान बिल्लू खान, प्रवक्ता विजय कुमार, गंगा सागर, सुशीला, रेखा, अंजना, लता, बाल मोहम्मद, राजेंद्र कुमार और नेरश ने भाग लिया।

  • इनोसेंट हार्टस लोहारा कैम्पस स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित

    इनोसेंट हार्टस लोहारा कैम्पस स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित

    जालंधर/विजयः मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी द्वारा चलाए जा रहे राज्य-स्तरीय तथा जिला-स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के अंतर्गत सभी मानदंडों को पूरा करते हुए इनोसेंट हार्टस स्कूल, लोहारा कैम्पस को पंजाब सरकार द्वारा जिला-स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया गया है जो कि इनोसेंट हार्टस ग्रुप के लिए अत्यंत गर्व और गौरव की बात है।
    सरकार द्वारा स्कूलों के मूल्यांकन हेतु निर्धारित मापदंडों जैसे स्वच्छ जल, सैनिटाइजेशन, हाईजीन, हाथों की स्वच्छता, संचालन एवं रखरखाव, कोविड-19 महामारी के दौरान बच्चों के स्वभाव में आने वाले बदलाव, उनकी काउंसलिंग आदि पर खरे उतरने वाले इस स्कूल ने स्वच्छता के हर पहलू पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

    यह पुरस्कार विद्यालय की प्रिंसिपल कुमारी शालू सहगल तथा प्रोफ़ेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एंड कॉलेजेस) नेडी.सी. ऑफिस में डिप्टी कमिश्नर, जालंधर- घनश्याम थोरी, आई ऐ इसके हाथों प्राप्त किया।
    अत्यंत गर्व की बात है कि इनोसेंट हार्टस स्कूल, लोहारां कैम्पस एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम कैटेगरी के अंतर्गत ढ्ढस्ह्र सेभी सर्टिफाइड है। इसके साथ-साथ सभी मापदंडों को पूरा करते हुए इनोसेंट हार्टस, लोहारां कैम्पस अब कैंब्रिज एसेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (यूके) से ग्रेड 1 से 8 करिकुलम पढ़ाने के लिए भी सर्टिफाइड है।
    इस अवसर पर इनोसेंट हार्टस ग्रुप के चेयर मैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यालय की प्रिंसिपल कुमारी शालू सहगल को बधाई दी तथा समूह स्टाफ सदस्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
  • ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਕਾਰ ਡੀਲਰ ਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰਕੇ 9.5 ਲੱਖ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ 4 ਮੁਲਜ਼ਮ ਕਾਬੂ

    ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਕਾਰ ਡੀਲਰ ਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰਕੇ 9.5 ਲੱਖ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ 4 ਮੁਲਜ਼ਮ ਕਾਬੂ

    ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ…

    ਜਲੰਧਰ (ਵਰੂਣ)।  ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਹੈਬੋਵਾਲ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਵੀਰਵਾਰ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਇੱਕ ਕਾਰ ਡੀਲਰ ਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰਕੇ ਪੀੜਤ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ 9.5 ਲੱਖ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਚਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ (42) ਵਾਸੀ ਕੈਲਾਸ਼ ਨਗਰ, ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ (29) ਵਾਸੀ ਸੁਭਾਸ਼ ਨਗਰ, ਭਜਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਭੌਰਾ ਕਲੋਨੀ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਰਾਹੁਲ (21) ਵਾਸੀ ਮਧੂਬਨ ਕਲੋਨੀ, ਜਲੰਧਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਕਾਰ ਡੀਲਰ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (30) ਵਾਸੀ ਹਕੀਕਤ ਨਗਰ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੂੰ  ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ਼-2, ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਚਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਫ਼ ਪੁਲਿਸ (ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ.) ਜਸਕਿਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇਜਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਵੀਰਵਾਰ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਉਸ ਦੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਤੋਂ ਬੰਦੂਕ ਦੀ ਨੋਕ ‘ਤੇ ਅਗਵਾ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੀੜਤ ਦੀ ਪਤਨੀ ਅਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਤੋਂ 9.5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ‘ਤੇ ਥਾਣਾ ਹੈਬੋਵਾਲ ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਦੀ ਧਾਰਾ 365, 34 ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹਰਕਤ ਬਾਰੇ ਤੁਰੰਤ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ।

    ਲੁਧਿਆਣਾ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ‘ਤੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ-2 ਦੀ ਇੱਕ ਟੀਮ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਮਧੂਬਨ ਕਲੋਨੀ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਅਗਵਾਕਾਰ ਪੀੜਤ ਦੇ ਨਾਲ ਲੁਕੇ ਹੋਏ ਸਨ।

    ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ. ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਚਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੀੜਤ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਛੁਡਵਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ ਪੀੜਤ ਨੂੰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਟੀਮ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः सीएम मान का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरफ्तार

    पंजाबः सीएम मान का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरफ्तार

    पठानकोट। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक और कांग्रेस नेता पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने भोआ के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर क्षेत्र में अवैध खनन करवाने के आरोप लगे हैं। इससे पहले मान सरकार कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने सात जून को तारागढ़ क्षेत्र में कृष्णा क्रशर पर छापामारी कर अवैध माइनिंग करते दो वाहन जब्त किए थे और दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच के दौरान जोगिंदर पाल का नाम भी पर्चे में शामिल कर लिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया।

  • विधायक सतपाल रायजादा का कोई विकल्प नहीं : सीमा शर्मा 

    विधायक सतपाल रायजादा का कोई विकल्प नहीं : सीमा शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित। ऊना सदर में विधायक सतपाल रायजादा का कोई विकल्प नहीं है  यह बात एक प्रैस बयान में ऊना ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने मौजूदा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि मंहगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों को लेकर भाजपा ने सत्ता हासिल की, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा नेताओं के लिए मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे मायने नहीं रखते हैं। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ भाजपा सरकार ने विश्वासघात किया है। प्रदेश में इस समय लगभग 14 लाख के करीब बेरोजगार युवा हैं। जिनके लिए सरकार कोई परोपकारी योजना नहीं शुरू कर सकी और न ही नए रोजगार सृजित किए गए हैं। 

    उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम से चुनावी प्रचार में उतरेगी। 19 जून रविवार को कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ऊना आ रही है। इस दिन प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगी। इस मौके पर   नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

    उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िला के तमाम कांग्रेसी नेता उपरोक्त समारोह को कामयाब बनाने के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारें।

  • ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को तलब किए जाने पर हिमाचल कांग्रेस उतरी सड़कों पर 

    ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को तलब किए जाने पर हिमाचल कांग्रेस उतरी सड़कों पर 

    मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का लगाया आरोप

    ऊना/ सुशील पंडित।  केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ किए जाने पर कांग्रेस में विरोध के स्वर तेज हो चले हैं । देशभर में कांग्रेस इसी क्रम में विरोध प्रदर्शन कर रही है ।  हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया । पार्टी नेताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की और रोष प्रदर्शन किया । इस दौरान अपने संबोधन में काँग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का गलत ढंग से राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया । उन्होंने गांधी परिवार द्वारा देश देश के लिए अहम योगदान दिए जाने का दावा करते हुए देश के लिए ही गांधी परिवार के दिग्गज नेताओं द्वारा बलिदान दिए जाने का भी दावा किया ।

  • शिक्षा खंड ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां निर्धारित

    शिक्षा खंड ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां निर्धारित

    ऊना (सुशील पंडित)। शिक्षा खंड ऊना के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी ऊना ने बताया कि इन पदों की काउंसलिंग प्रक्रिया 20 से 25 जून तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 जून को राप्रापा समूर कलां, छल्लवड़, डंगोली(अ), डंगोली (लो), कुरियाला, झम्बर, हलेड़, कोटला कलां(लो), अजनोली (लो), अरनियाला(लो) व कोटला खुर्द के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित होगी।

     इसके अलावा 21 जून को राप्रापा अजनोली(अ), अरनियाला (अप्पर), भड़ोलियां खुर्द, मलाहत, बसोली, मदनपुर, खड्ड लमलैहड़ी, चताड़ा, खड्ड चताड़ा, बहडाला(अ), टब्बा, सुनेहरा, रक्कड़ काॅलोनी, 22 जून को राप्रापा देहलां(लो), देहलां(अ), देहलां(मध्य), जखेड़ा, फतेहवाल, भटोली, बनगढ़, मैहतपुर, मैहतपुर(मार्किट), भटोली(ईस्ट), बसदेहड़ा, रायपुर बाडे व छत्तरपुर, 23 जून को राप्रापा संतोषगढ़(छात्र), संतोषगढ़(छात्रा), जट्टपुर, सनोली, मलूकपुर, बीनेवाल, पूना, भड़ोलियां कलां, बडैहर, झूडोवाल, माज़रा खुही व रैंसरी, 24 जून को राप्रापा झलेड़ा, लाल सिंगी-1, कुठार कलां, नंगड़ां, फतेहपुर, लमलैहड़ा, सासन, चड़तगढ़, ऊना(मा), एरिया काॅलोनी व रामपुर, 25 जून राप्रापा बसाल(अ), बसाल(ओ), बसाल(मध्य) व टक्का के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा।

    इसके अलावा 25 जून को ही राजकीय माध्यमिक पाठशाला हंडोला, खड्ड मशियानी, कोटला खुर्द, अरनियाला, अबादा बराना, बारसड़ा, बीनेवाल, भटोली, फतेहपुर, जलग्रां, खानपुर, लमलैहड़ा, मलाहत, रामपुर के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थी निर्धारित तिथि के अनुसार अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे खंड प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में उपस्थित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को काॅल लेटर नहीं आया है तो वह निर्धारित तिथि को समस्त दस्तावेज़ों सहित कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।