Blog

  • अग्निपथ योजना को लेकर बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

    अग्निपथ योजना को लेकर बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

    नई दिल्ली। अग्निपथ योजना को लेकर बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बलों और असम राइफल्स में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10% सीटों को आरक्षित करने का फैसला किया है। इसके अलावा, अर्ध सैनिक बलों और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को तय ऊपरी आयु सीमा से 3 साल की छूट दी जाएगी। अग्निवीर के पहले बैच के लिए उम्र में छूट निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 5 वर्ष के लिए होगी।

    एक अधिकारी ने कहा, “अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में 10% सीटें आरक्षित करने का निर्णय उन युवाओं को कुछ हद तक ‘स्थायी नौकरी’ का आश्वासन देगा, जो देश भर में ‘अग्निपथ’ योजना का हिंसक विरोध कर रहे हैं। आयु में 3 साल की छूट भी अधिकतर अग्निवीरों को सीएपीएफ में आने में मदद करेगी, जिनकी सशस्त्र बलों में चार साल की सर्विस पूरी हो चुकी है।” 

    सेना में भर्ती की घोषित नई ‘अग्निपथ योजना’ का देश के कई हिस्सों में युवा विरोध कर रहे हैं। अग्निपथ के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने आज ‘राज्य बंद’ का आह्वान किया है। राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वाम दलों के नेताओं की उपस्थिति में ‘बिहार बंद’ के आह्वान को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम उन छात्रों के समर्थन में हैं जो अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आक्रोशित युवाओं के प्रदर्शन के दौरान कई ट्रेनों में आग लगा दी गई, निजी, सार्वजनिक वाहनों, रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ की गई और राजमार्गों व रेलवे लाइन को अवरूद्ध कर दिया गया। शुक्रवार को जान गंवाने वाले युवक की पहचान वारंगल जिले के दबीरपेट गांव के रहने वाले 24 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। बुधवार से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मौत का यह पहला मामला सामने आया है। 

    रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 340 ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ और अब तक 234 ट्रेन रद्द की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी अब तक सात ट्रेनों के डिब्बों को आग लगा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन में तीन चलती ट्रेनों के डिब्बों और उसी जोन के कुल्हरिया में एक खाली बोगी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बलिया में धुलाई के लिये कतार में खड़ी एक ट्रेन की एक बोगी को भी नुकसान पहुंचाया गया। ईसीआर जोन में अब तक 64 ट्रेन को गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है।

  • शक्ति विक्रम सिंह ने ताई क्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक

    शक्ति विक्रम सिंह ने ताई क्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक

    नासिक में हुई प्रतियोगिता में तीसरे नंबर के लिए महाराष्ट्र को पराजित किया
    बद्दी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बद्दी में कार्यरत सौरव सिंह  की बेटी शक्ति विक्रम सिंह ने ताई क्वांडों में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता है। अंडर 14 वर्ग में शिक्त विक्रम सिंह ने महाराष्ट्र की प्रतिभागी को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    सौरव सिंह व आभा सिंह की 12 वर्षीय बेटी को डांस को शौक था लेकिन  सौरव सिंह हैंडवाल व आभा सिंह कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही है। यह दोनों चाहते थे कि उनकी बेटी किसी खेल में ऊनका नाम ऊंचा करे। वर्तमान में लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए सक्षम होना जरूरी है। इसी के तहत उन्होंने अपनी बेटी को चंडीगढ को ताई क्वांडो का प्रशिक्षण दिलाया लेकिन अब यह उसके लिए हाबी बन गया है और वह इसी में अपने कैरियर बनाना चाहती है। राष्ट्रीय स्तर पर नासिक में तवाई क्वांडों प्रतियोगिता हुई जिसमें 52 किलो वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
    सौरव सिंह ने बताया कि सांतवी में पढऩे वाली उनकी बेटी का कोविड के चलते वजन बढ़ गया। अगर वह अंडर 50 वर्ग में खेलती तो वह गोल्ड जीत सकती थी। उसने अपनी प्रेक्टिस जारी रखी हुई और उसका लक्ष्य अगले वर्ष कोरिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतना है। उन्होंने बताया लगभग 8 वर्ष की उम्र से ही शक्ति मार्शल आर्ट की शिक्षा ले रही थी फिर इन्होंने ताइक्वांडो को चुना। समाज में बढ़ती महिलाओं के प्रति अत्याचार के कारण इनके पिता को लगता है कि प्रत्येक बालिका को युद्ध कौशल का ज्ञान होना चाहिए, शास्त्र के साथ शस्त्र का समन्वय एक सभ्य समाज की नीव रखतीं हैं। शक्ति विक्रम सिंह ने बताया कि वह ब्रुसली को अपना आदर्श मानती है और इँडिया के लिए गोल्ड जीतना उसकी प्लालिंग है।
  • ईडी जांच मामले में बोले सतपाल सत्ती, कानून से ऊपर कोई नहीं

    ईडी जांच मामले में बोले सतपाल सत्ती, कानून से ऊपर कोई नहीं

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ कर रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन के जरिए ईडी पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। सत्ती ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, अगर राहुल गांधी निर्दोष हैं तो उन्हें किसी बात का भय नहीं होना चाहिए। पहले भी अलग-अलग मामलों में कई बड़े नेताओं से सरकारी जांच एजेंसियां पूछताछ कर चुकी हैं। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है और उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए।
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को अपना आदर्श बताने वाली कांग्रेस पार्टी अपने गुनाह छुपाने के लिए हिंसा के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ व जांच एंजेसी पर दबाव बनाने के लिए धरना-प्रदर्शन और हिंसा करने की बजाय गांधी परिवार को जांच में ईडी का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में कानून का राज है और कांग्रेस को कानून पर पूरा भरोसा रखना चाहिए।
  • पंजाबः भाईयों ने बहन को उतारा मौत के घाट, 4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

    पंजाबः भाईयों ने बहन को उतारा मौत के घाट, 4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

    तरनतारनः पंजाब के तरनतारन के कस्बा पट्टी में शुक्रवार रात प्रेम विवाह करवाने वाली युवती सुनेहा को उसके भाईयों ने सरेराह दातरों से काट दिया। इससे युवती की मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनेहा पु्त्री शाम लाल वार्ड नंबर 7 तरनतारन कस्बा पट्टी के रूप में हुई है। जिसका गांधी सत्थ निवासी परमजीत सिंह के लड़के राजन जोशन के साथ चार माह पहले स्थानीय अदालत में प्रेम विवाह हुआ था। लड़के की जाति कोई और होने का कारण परिवार गुस्से में था।

    राजन जोशन और उसकी मां किरण जोशन का आरोप है कि सुनेहा के स्वजन कई दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। जैसे ही शुक्रवार रात सुनेहा बाजार से खरीदारी करने के लिए घर से निकली तो गांधी सत्थ के चौराहे में उसके सगे भाई रोहित और चचेरे भाई अमर ने उसे घेरकर पहले थप्पड़ मारे और फिर दातरों से बुरी तरह काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनिदरपाल सिंह, थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बलजिदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  

  • अमृतसरः  2 गुटों के बीच गोलीबारी में एक की मौत

    अमृतसरः  2 गुटों के बीच गोलीबारी में एक की मौत

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कल देर रात ड्रीम सिटी के बाहर दो पक्षों के बीच ज़बरदस्त गोलीबारी हुई। जिसमें 1 युवक की मौत हो गई जबकि चरनजोत सिंह और रणजोध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मुताबक मृतक युवक की पहचान नरिंद्रपाल सिंह के तौर पर हुई है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक गोलियां चलाने वाला शख्स एनआरआई है, जो अमृतसर के ड्रीम सिटी में रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    कल देर रात रियाल एस्टेट से जुड़े लोग एक पार्टी में इकट्ठा हुए थे जहां उनकी आपस में किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जब पीड़ित पक्ष के लोग ड्रीम सिटी इलाके से बाहर निकले तो बाहर एक मोंटेरो गाड़ी में सवार महिंदर पाल और उसके कुछ साथियों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें नरिंद्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

  • पंजाबः अग्निपथ योजना पर बवाल,  रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़, ट्रेनें रोकी

    पंजाबः अग्निपथ योजना पर बवाल,  रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़, ट्रेनें रोकी

    लुधियाना (टिंका) केंद सरकार की अग्निपथ स्कीम के विरोध की आंच लुधियाना भी पहुंच गई है। आज सुबह करीब 2 दर्जन से अधिक युवक लुधियाना रेलवे स्टेशन में घुस गए और प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित मेन गेट से लेकर वहीं के सरकारी अधिकारियों के दफ्तरों के शीशे तोड़ते हुए फरार हो गए। इससे वहां मौजूद यात्रियों व अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

    उपद्रव को देखते हुए मौके पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गयी और पीछा करके 1-2 सन्दिग्ध युवकों को काबू भी किये जाने की चर्चा है।

  • जालंधर में पहुंची अग्निपथ की आग, युवकों ने पीएपी चौक पर लगाया जाम, वाहनों की लगी लाइनें 

    जालंधर में पहुंची अग्निपथ की आग, युवकों ने पीएपी चौक पर लगाया जाम, वाहनों की लगी लाइनें 

    जालंधर (वरुण)। देश के 13 राज्यों फैली अग्निपथ की आग आज जालंधल में भी पहुंच गई है। अलग-अलग जगहों से आए युवकों ने एकत्रित होकर आज सुबह पीएपी चौक पर जाम लगा दिया है। युवकों का कहना है कि केंद्र सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ तो कर ही रही है साथ में सेना को भी मजाक बना दिया है। 

    युवा सेना में जाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अब सरकार ने नया फरमान जारी कर उनके सारे सपनों पर ही पानी फेर दिया है। एक तो वैसे ही कोरोना के कारण दो साल तक सेना की भर्ती बंद रही और अब सरकर के फरमान ने सभी सेना में जाने वाले युवाओं के अरमान ठंडे करके रख दिए हैं। 

    बता दें कि पिछले कल अग्निपथ की आंच पंजाब में पहुंच गई थी। पंजाब के हिमाचल के साथ साथ लगते सीमावर्ती जिलों पठानकोट, होशियारपुर के साथ-साथ मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र संगरूर में युवकों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया था। हालांकि इस दौरान युवकों ने किसी प्रकार की किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन पुलिस और सुरक्षा बल ने भी हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। सार्वजनिक स्थलों बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पूरी सुरक्षा पहले ही अंदेशे को देखते हुए बढ़ा रखी है।

  • बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

    बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

    ऊना (सुशील पंडित)। आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने ऊना जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, आटो रिक्शा मालिकों व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम को सूचित करते हुए बताया है कि बस रूट परमिट ट्रांस्फर, परिवर्तन, परमिट रिप्लेसमेंट, आटो रिक्शा व स्कूल बस आदि के परमिट से संबंधित आवेदन 23 जून दोपहर 3 बजे तक आरटीओ कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके उपरांत कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा।

    इसके अतिरिक्त स्टेज कैरेज़ से संबंधित आवेदनकत्र्ता अपना आवेदन निर्धारित नए प्रपत्र पर भर कर करना सुनिश्चित करें। आरटीओ ने कहा कि अगर किसी आवेदनकत्र्ता ने आवेदन पुराने प्रपत्र पर किया है तो उसे पुनः नए प्रपत्र पर आवेदन करना होगा अन्यथा प्राधिकरण द्वारा उसका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। 

  • बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

    बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

    ऊना (सुशील पंडित)। आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने ऊना जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, आटो रिक्शा मालिकों व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम को सूचित करते हुए बताया है कि बस रूट परमिट ट्रांस्फर, परिवर्तन, परमिट रिप्लेसमेंट, आटो रिक्शा व स्कूल बस आदि के परमिट से संबंधित आवेदन 23 जून दोपहर 3 बजे तक आरटीओ कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके उपरांत कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा।

    इसके अतिरिक्त स्टेज कैरेज़ से संबंधित आवेदनकत्र्ता अपना आवेदन निर्धारित नए प्रपत्र पर भर कर करना सुनिश्चित करें। आरटीओ ने कहा कि अगर किसी आवेदनकत्र्ता ने आवेदन पुराने प्रपत्र पर किया है तो उसे पुनः नए प्रपत्र पर आवेदन करना होगा अन्यथा प्राधिकरण द्वारा उसका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। 

  • पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार, सीएम बोले अभी और भी हैं भ्रष्टाचार में संलिप्त..

    पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार, सीएम बोले अभी और भी हैं भ्रष्टाचार में संलिप्त..

    चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अवैध खनन मामले में भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण सैनी ने की है. मामले में तारागढ़ थाने में खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा. इसी बीच सीएम भगवंत मान ने कहा है कि कांग्रेस के और तीन-चार पूर्व मंत्रियों के भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की आशंका है लेकिन बिना सबूतों के उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. पाल 2017 से 2022 तक भोआ (आरक्षित) विधायक रहे थे और हाल के विधानसभा चुनाव में उन्हें कृषि मंत्री लाल चंद कटारुचक ने 1,200 मतों से हराया है.पुलिस ने एक शिकायत के बाद खनन किरियां गांव में कृष्णा क्रशर पर छापा मारा था. पुलिस ने तीन ट्रक खनन सामग्री, एक क्रेन और एक ट्रैक्टर-ट्रेलर जब्त किया था। 

    प्राथमिकी को उस छापे का नतीजा माना जा रहा है क्योंकि पाल का परिवार कृष्णा क्रशर यूनिट में भागीदार है. पंजाबमें विधानसभा चुनाव बुरी तरह हारने के बाद राज्य कांग्रेस की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है. वर्तमान में कांग्रेस के चार पूर्व मंत्री स्टेट विजिलेंस की रडार पर हैं, जबकि एक पूर्व मंत्री जेल में हैं जो रोड रेज मामले में हत्या का दोषी होने की सजा काट रहे हैं. कांग्रेस के चार पूर्व मंत्री ऐसे हैं जो हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का चोला पहने चुके हैं. जबकि पंजाब कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष ने काफी पहले 50 साल बाद कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की नाव पकड़ ली थी. इन सभी घटनाक्रमों को कांग्रेस की ऐसी हालत ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में संगरूर के लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को है।