जिहाद एवं कट्टरता के विरोध में डीसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

ऊना/सुशील पंडित: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला उना हिमाचल प्रदेश ने देश में बढ़ रही इस्लामिक जिहाद एवं कट्टरता के विरोध में व नूपुर शर्मा के समर्थन में डीसी उना के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया |
समस्त धर्म प्रेमियों ने डीसी ऑफिस प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया व इस्लामिक जिहाद के खिलाफ नारेबाजी की एवं सरकार से दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया |
इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद जिला ऊना के अध्यक्ष निर्मल ठाकुर ,प्रांत बजरंग दल गौ रक्षा सह प्रमुख संजीव चौहान बजरंगी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बजरंग दल संयोजक उदय ठाकुर सह संयोजक राहुल ठाकुर ,बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख भूपेंद्र भूपी, सह गौरक्षा प्रमुख अमित गौतम, परशुराम युवा वाहिनी से अंतरिक्ष शर्मा, सुमित ठाकुर, विवेक, नमन, रंजीत, विशाल ,विवेक, नितेश, डिंपल व अन्य समस्त धर्म रक्षक विशेष उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *