Blog

  • जालन्धर : फिर विवादों में घिरा LED  प्रौजेक्ट, मेयर, पार्षद तथा विपक्ष की आज अहम बैठक,  LED कम्पनी के खिलाफ बड़ा फैसला लेने की तैयारी

    जालन्धर : फिर विवादों में घिरा LED  प्रौजेक्ट, मेयर, पार्षद तथा विपक्ष की आज अहम बैठक,  LED कम्पनी के खिलाफ बड़ा फैसला लेने की तैयारी

    जालंधर/अनिल वर्मा। LED Street light project in Jalandhar जालन्धर में एक बार फिर स्ट्रीट लाईट का एलईडी प्रोजैक्ट विवादों में घिर चुका है। इस प्रौजेक्ट से खफा कांग्रेसी एक बार फिर एकजुट हो गए हैं हालांकि पिछली सरकार द्वारा पारिरत 274 करोड़ के प्रौजेक्ट का घोटाला उजागर करने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने 44 करोड़ का यह नया प्रौजैक्ट लांच किया था इस प्रौजेक्ट के शुरु होने के एक साल बाद अब कांग्रेसी नेताओं की कम्पनी की वर्किंग ठीक नहीं लग रही तथा शहर में लगने वाली एलईडी लाईटों से जहां प्रार्षद नाराज हैं वही आम लोग भी शिकायतों की लंबी लिस्ट लेकर कम्पनी से खफा है।

    बीते दिनों रैड क्रास भवन में हुई हाउस मीटिंग दौरान इस प्रौजेक्ट पर चर्चा करने के लिए मेयर जगदीश राजा ने एक खास मीटिंग बुलाने की बात कही थी जिसके बाद आज यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कमिशनर दीपशिखा के भी शामिल होने की संभावना है। इस प्रौजैक्ट में बड़े घोटाले के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि कम्पनी ने सर्वे वाली जगह पर लाईटे न लगाने की बजाए पुराने प्वाईंट पर ही लगा दी और इस दौरान न तो पुरानी तारों को बदला गया और न ही मेन स्विच, पोल, ब्रैकेट आदि बदले गए। कम्पनी ने बड़ी चालाकी से पुरानी लाईटों को उतार कर उसका सारा सामान इस्तेमाल कर निगम को नए सामान का बिल भेज दिया।

    जबकि शर्तों अनुसार कम्पनी की ओर से पूरे शहर में एलईडी लाईटों संबंधी नई तारों, पोल, ब्रैकेट, स्विच आदि लगाने थे और डार्क जोन को भी रोशन करना था मगर ऐसा नहीं हुआ। आज मीटिंग दौरान जहां कांग्रेसी नेताओं का एलईडी कंपनी के खिलाफ गुस्सा फूटेगा वहीं विपक्ष भी अपनी भड़ास निकालेगा। आज बैठक दौरान एलईडी कंपनी के खिलाफ एकजुट होने वाले पार्षद कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

  • माडल हाउस की गली के बीचो बीच लगा दिया गेट, इलाकावासी परेशान

    माडल हाउस की गली के बीचो बीच लगा दिया गेट, इलाकावासी परेशान

    जालन्धर/अनिल वर्मा। माडल हाऊस में स्थित घुल्ले दी चक्की के साथ गली नंबर 10-11 को बंद कर गली के बीचो बीच गेट लगा दिया गया है। मामले में निगम दफ्तर में भी कई शिकायतें पहुंची है जिसमें एक वीडियो भेजा गया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गली का रास्ता बंद करने के लिए लोहे का गेट लगाया गया है जबकि किसी भी सरकारी रास्ते को बंद करने के लिए किसी को भी निगम इजाजत नही देता। मामले में बीएंडआर शाखा के अधिकारी बताते हैं कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है कि जल्द गेट को डिच मशीन से उखाड़ दिया जाएगा और गेट लगाने वाले के खिलाफ भी कानूनी कारवाई की जाएगी।

  • दर्दनाक सड़क हादसाः बारातियों से भरी बोलेरो गड्ढे में गिरी, 7 लोगों की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसाः बारातियों से भरी बोलेरो गड्ढे में गिरी, 7 लोगों की मौत

    छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कोड़ा मऊ से छिंदवाड़ा की ओर आ रही बोलेरो वाहन सड़क के किनारे स्थित बड़े गड्ढे में जा गिरी. बताया जा रहा है कि वाहन में 8 बाराती सवार थे. दुर्घटना उस समय हुई जब बोलेरो के सामने एक दुपहिया वाहन आ गया. उसे बचाने के चक्कर में वाहन सड़क के किनारे उतर गया और पास के गड्ढे में जा गिरा. हादसे में मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक गंभीर घायल की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई.

    तीन घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के कारणों को लेकर बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन तेज रफ्तार से था. इसकी वजह से सड़क के किनारे उतरते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास के गड्ढे में जा गिरा. मोटरसाइकिल सवारों को भी चोट आने की खबर है.

  • फिर डराने लगा कोरोना! 24 घंटे में आए इतने केस

    फिर डराने लगा कोरोना! 24 घंटे में आए इतने केस

    नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. पिछले कई दिनों से कोरोना मामले 8 हजार से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं. इस बीच कोरोना का आंकड़ा 12 हजार के पार पहुंच चुका है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 12,213 नए मामले सामने आए हैं. कल के मुकाबले कोरोना केस में 38.4 फीसदी का इजाफा हुआ है. देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 58,215 पहुंच गई है. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.35 फीसदी है.

    पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की वजह से कुल 11 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान 7,624 लोग कोविड से रिकवर हो गए. इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को कोविड-19 के 8,822 नए मामले सामने आए थे. एक दिन में कोरोना मामलों में साढ़े तीन हजार से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है.

    देश में सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,024 नये मामले दर्ज किए जो पिछले दिन की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है जबकि दो संक्रमितों की इस अवधि में मौत हुई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा, राज्य में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के बी.ए.5 स्वरूप से संक्रमण के चार नए मामले भी सामने आए हैं.

    वहीं राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,375 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 7.01 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विभाग ने अपने नए बुलेटिन में कहा है कि बुधवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,15,905 हो गई.

  • आज का राशिफल, 16 जून 2022

    आज का राशिफल, 16 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपने कार्यों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जो आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको किसी कठिन समस्या के लिए भी किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ेगी। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहता है। किसी अपने से थोड़े समय के लिए आपको दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी नए कार्य में हाथ आजमाएंगे,तो उसमें भी आपके लिए दिन बेहतर रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएंगे तभी आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलती दिख रही है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको किसी की सहायता लेनी होगी,तभी उसमें आप सफलता हासिल कर सकेंगे। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको पिताजी से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

    मिथुन राशिफल। आज आपको अपने किसी भी जरूरी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा। परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों की और संतान की रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न होगा। आप किसी सरकारी योजना में भी धन का निवेश कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना होगा, लेकिन साझेदारी में चल रहा व्यवसाय आपके लिए कोई परेशानी बन सकता है,क्योंकि आपका अपने पार्टनर से लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

    कर्क राशिफल। आज कई काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको धैर्य रखकर यह सोचना होगा कि किसे पहले करें और किससे बाद में। किसी के सहयोग से आपका कोई काम बन सकता है। परिवार में किसी मंगल कार्य पर चर्चा हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और आपके बीच प्रेम और गहरा होगा,लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है और आप किसी परिजन के घर दावत पर भी जा सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपके वाद विवाद से जुड़े सभी मसले सुलझ जाएंगे। नए काम में माता-पिता से सलाह मशवरा करेंगे,तो उसका आगे चलकर आपको लाभ अवश्य मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। आपको कानूनी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करना होगा,तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह मिलवा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं,लेकिन जो लोग बिजनेस कर रहे हैं,उन्हें जोखिम उठाने से बचना होगा,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर और बाहर दोनों ही जगह के सभी पुराने  लटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी,तो वह अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपकी कुछ पुरानी देनदारी  हैं,तो आप उन्हें चुकाने में सफल रहेंगे। आप कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। आपके मन में कुछ नए नए विचार आएंगे,जिन्हे आपको लोगों से शेयर नहीं करना है,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई नया व्यवसाय करने की सोच सकते हैं,जिसे आपको साझेदारी में बिल्कुल नहीं कराना है। आपको अपनी जेब का ख्याल रखते हुए ही शान और शौकत की चीजों की खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। यदि आपका कोई पुराना दोस्त आपके सामने आये,तो आपको उससे पुरानी बातों पर विचार विमर्श नहीं करना है,लेकिन आपको व्यवसाय में किसी अपने जूनियर को उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन को सेविंग के रूप में बचाना होगा,जो लोग पुरानी नौकरी छोड़कर दूसरी में जाना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में उनको कुछ नए अधिकार सौपे जा सकते हैं,जो लोग क्रिएटिविटी का कार्य करते हैं उन्हें उनके काम के प्रति शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आज आपका अपना कोई परिचित आपको कोई सलाह दें,तो आपको उनकी बात सुननी अवश्य होगी,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आपको परिवार में माता-पिता से बहसबाजी में नहीं उलझना है,नहीं तो आपको परेशानी होगी। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। जिससे उन्हे काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।

    मकर राशिफल। आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी,जिसके कारण आप सभी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से मिलने जा सकते हैं। ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन आपको अपनी भावनाओं को लोगों के सामने व्यक्त नहीं करना है,नहीं तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं। आज आपकी दिल की दिल की बात जुबान पर आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ दिलाने वाला रहेगा,इसलिए आपको किसी भी लाभ के अवसर को गंवाना नहीं है। कोई भी आपको यदि किसी निवेश संबंधी योजना को समझाएं,तो उसकी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जाचना बेहतर रहेगा। आपके पिछले अनुभव आपके काम आएंगे,जिनसे आप लाभ आसानी से कमा पाएंगे। नौकरी की शुरुआत कर रहे लोगों को छोटी या बड़ी बात को नहीं सोचना है और जमकर मेहनत करनी है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आप मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे,इसलिए आप किसी भी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान ही नहीं देंगे,लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कामों की ओर ध्यान लगाना होगा। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी और सफलता उनके कदम चूमेगी। आपके मान सम्मान में आज बढ़ोतरी होगी और सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बताएंगे,जिससे लोगों के बीच जो दूरी आ गई थी वह भी समाप्त होगी।

  • देश में हालात खराब, सरकार पूंजीपतियों की गुलाम: संजय गावा

    देश में हालात खराब, सरकार पूंजीपतियों की गुलाम: संजय गावा

    बद्दी में असंगठित कामगार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गावा ने किया युवाओं को संबोधित

    बददी/सचिन बैंसल: अखिल भारतीय असंगठित कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गावा ने कहा कि आज देश के हालात खराब हैं। सरकार पूंजीपतियों की गुलामी कर रही है और मंहगाई ने आम वर्ग को निचोड़ कर रख दिया है। संजय गावा ने कहा कि सरकार ने देश की करोड़ों की संपत्तियों को ओने पौने दामों में पूंजीपतियों को बेच दिया। अगर देश का आम आदमी अब इस केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ तो देश में हालात और अधिक बदतर हो जाएंगे।

    संजय गाबा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की बेशकती संपत्तियों को तो ऐसा बेच दिया जैसे भाजपा इन संपत्तियों को दहेज में लेकर आई थी। आज मंहगाई चरम सीमा पर है, तेल से लेकर खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल आया है। लेकिन सरकार मंहगाई पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। भाजपा के साथ हिंदू मुस्लिम करने के सिवा कुछ नहीं बचा है, युवाओं के दिमाग में सिर्फ एक ही जहर भरा जा रहा है जिसका परिणाम आने वाले समय में घातक होगा। नोटबंदी असफल साबित हुई, घाटा दिखाकर देश की पुरानी कंपनियों को बेच दिया गया। गाबा ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के हर वर्ग को सरकार के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

    उन्होंने जयराम सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में आज माफिया राज है। जयराम सरकार करती है कि हम इतिहास रचेंगे लेकिन असलियत है कि यह सरकार इतिहास के पनों में ही दफन होकर रह जाएगी। उन्होंन कहा कि असंगठित कामगार कांग्रेस पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू रही है और जिसकी शुरूआत बद्दी से की गई है। वह अगले तीन महीनों में पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और हर वर्ग को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा।

    इस मौक पर संजय गावा के साथ यूथ इंटक अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौहान, इंटक के जिला अध्यक्ष श्याम ठाकुर, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष राज कुमार चौधरी, प्रदेश सचिव पीतांबर ठाकुर, सचिव गजेंद्र तिबारी, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष गुरदास सांख्यान, कसौली के ब्लॉक अध्यक्ष सोकरित कश्यप समेत भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

  • जालंधरः 100 ग्राम हेरोईन, 55.2 किलों चूरा पोस्त और पिस्टल सहित 4 तस्कर गिरफ्तार….

    जालंधरः 100 ग्राम हेरोईन, 55.2 किलों चूरा पोस्त और पिस्टल सहित 4 तस्कर गिरफ्तार….

    जालंधर (वरुण)। थाना लोहियां की पुलिस ने नशीले पदार्थ, पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलविन्दर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, मंगल सिंह पुत्र काला सिंह दोनों वासी तलवंडी चोधरियां कपूरथला के तौर पर हुई है। 

    डीएसपी जसबिन्दर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने दोनों आरोपियों को  वरना गाड़ी नंः डीएल 3 सी 5881, 100 ग्राम हेरोईन, 32 की पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर असला और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

    इसी तरह 55 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्ट और ट्रक सहित 1 तस्कर और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राजिन्दर सिंह पुत्र गुरबच्चन सिंह वासी मक्खू के तौर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोल प्लाजा गिदड़ पिंडी नाकाबंदी के दौरान ट्रक नः पीबी 11 सी 0709 सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

  • पंजाबी गायक चमकीला का बेटा अफीम सहित गिरफ्तार….

    पंजाबी गायक चमकीला का बेटा अफीम सहित गिरफ्तार….

    गुरदासपुर। पंजाब के प्रसिद्ध गायक अमर सिंह चमकीला के बेटे को थाना धारीवाल पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जैमलजीत सिंह उर्फ जैमल पुत्र अमर सिंह चमकीला निवासी जमालपुर पीएचबी कालोनी वार्ड नंबर 21, लुधिायना और ड्राइवर वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राज कुमार उर्फ छिंदा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गली नंबर 10 कृष्णा पुरी, तिलक नगर वेस्ट दिल्ली के तौर पर हुई है।

    एएसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में कोई व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर खुंडा भुंबली रोड से धारीवाल की तरफ से आ रहा है। इसके बाद पुलिस पार्टी के साथ खुंडा हाईवे बाइपास के पास टी प्वाईंट माली सराए पर नाकाबंदी कर दी गई। कुछ समय के बाद उक्त कार खुंडा रोड की तरफ आती दिखी। इसके उसके चालक को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और तेज गति से कार को भगाने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस ने कार चालक को दबोच लिया।

  • मशहूर टीवी एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जाने क्या है मामला….

    मशहूर टीवी एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जाने क्या है मामला….

    नई दिल्ली: टीवी जगत के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा के खिलाफ हाल ही में केस दर्ज हुआ है. उन पर एक महिला ने ठगी का आरोप लगाया गया है. ओशिवारा पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है.  

    40 वर्षीय महिला ने एक्टर करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों के खिलाफ ठगी करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उनसे 1.99 करोड़ की धनराशि ली गई, जिसे 2.5 प्रतिशत ब्याज पर लौटाने का वादा किया गया था. लेकिन अभी तक इस धनराशि में से सिर्फ एक करोड़ रुपए ही वापस किए गए हैं. इस मामले को लेकर महिला ओशिवारा पुलिस थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई.

    आपको बता दें करणवीर बोहरा हाल ही में कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ में नजर आए थे. इस शो में उन्होंने अपने दिल के कई राज खोले थे और यह भी बताया था कि वो कर्जे में डूबे हुए हैं. एक्टर ने बताया था- ‘मैं कर्ज में पूरी तरह डूब चुका हूं. हालत ऐसी है कि सिर भी ऊपर नहीं है इतना ज्यादा कर्जा है.’ यही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि उनके पर कई केस भी चल रहे हैं.

  • Weather Update: 17 जून तक देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    Weather Update: 17 जून तक देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होगी।

    इसके साथ ही मौसम विभाग ने असम और मेघालय के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए उत्तर पूर्वी राज्यों में 17 जून तक भारी बारिश की गतिविधि बने रहने की भविष्यवाणी की है। आइएमडी ने इन राज्यों के लिए 17 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। असम और मेघालय के कई स्थानों पर पहले से ही भारी बारिश हो रही है। गुरुवार और शुक्रवार के लिए असम और मेघालय के लिए रेड अलर्ट के अलावा आइएमडी ने अरुणाचल प्रदेश के लिए 17 जून तक आरेंज अलर्ट जारी किया है।