ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। यहां से राहुल गांधी अपनी बहन और पार्टी नेताओं, समर्थकों के साथ पैदल ही ED दफ्तर पहुंचे। वहीं, राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए ईडी के आफिस के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *