ED का कई दिग्गजों पर एक्शनः युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद उर्वशी रौतेला की करोड़ों संपत्ति अटैच

Written by

in

नई दिल्लीः ऑनलाइन सट्टेबाजी 1x बेट ऐप मामले में ईडी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई दिग्गजों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमे भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रबर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति अटैच कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार 1xBet मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने नए प्रोविजनल अटैचमेंट किए हैं। जिसमें युवराज सिंह- 2.5 करोड़ रुपये, रॉबिन उथप्पा- 8.26 लाख रुपये, उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़ (यह संपत्ति उर्वशी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है), सोनू सूद- 1 करोड़ रुपये, मिमी चक्रबर्ती- 59 लाख रुपये, अंकुश हाजरा- 47.20 लाख रुपये और नेहा शर्मा- 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *