Blog

  • पेट्रोल सस्ता और डीजल हुआ महंगा, देखें लिस्ट 

    पेट्रोल सस्ता और डीजल हुआ महंगा, देखें लिस्ट 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम बढ़ गए हैं। सुक्खू सरकार ने डीजल के दाम वैट बढ़ा दिए हैं। हिमाचल में सुक्खू सरकार ने डीजल पर तीन रुपये रेट बढ़ाए हैं। जिसके बाद अब  83.02 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर कीमत 86.05 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं पट्रोल 0.55 रुपये सस्ता होकर 95.07 पर बिक रहा है। वहीं महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान व उत्तराखंड ऐसे राज्य हैं जहां ईंधन सस्ता हुआ है। 

    इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 0.44 रुपये बढ़कर 107.51 रुपये और डीजल 0.41 रुपये बढ़कर 94.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर व गोवा में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है। 

    भारत में सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के नए भाव सुबह 6 बजे जारी करती हैं। अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के भाव चेक करना चाहते हैं तो SMS के जरिए कर सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक पेट्रोल-डीजल के नए प्राइस को चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेजना होगा। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसके बाद तेल कंपनी कस्टमर को मैसेज भेजकर पेट्रोल-डीजल भाव भेज देंगी।

  • पूर्व सीएम को पुलिस अधिकारी पर नहीं भरोसा, कहा- क्या पता हमें जहर दे दो, देखें वीडियो 

    पूर्व सीएम को पुलिस अधिकारी पर नहीं भरोसा, कहा- क्या पता हमें जहर दे दो, देखें वीडियो 

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रविवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि अग्रवाल को सुबह हजरतगंज से गिरफ्तार किया गया। उन पर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। 

    अभद्र भाषा के लिए सपा के ट्विटर हैंडल संचालक को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव ने चाय पीने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा “हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी चाय लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते ये, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं है। हम बाहर से मंगा लेंगे।” गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की एक महिला पदाधिकारी ने छह जनवरी को हजरतगंज कोतवाली में सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल पर उसे बलात्कार और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। अग्रवाल इस हैंडल का संचालन करता है। सपा ने अग्रवाल की गिरफ्तार को ‘शर्मनाक’ बताते हुए उसे फौरन रिहा करने की मांग की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा, “समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।

  • पापी से पापी आत्मा को भी मुक्त करती है श्रीमद्भागवत कथा : गणेश दत्त शास्त्री 

    पापी से पापी आत्मा को भी मुक्त करती है श्रीमद्भागवत कथा : गणेश दत्त शास्त्री 

    ऊना/सुशील पंडित : श्रीमद् भागवत कथा ही एकमात्र ऐसी कथा है इसके अंदर जीवित व्यक्ति के साथ साथ मरे हुए व्यक्ति को भी मुक्त करने का सामर्थ है जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव बदोली में श्रीमद् भागवत कथा के  प्रथम दिवस में वक्ता गणेश दत्त शास्त्री जी ने कहा श्रीमद् भागवत कथा ही एकमात्र ऐसी कथा है इसके अंदर जीवित व्यक्ति के साथ साथ मरे हुए व्यक्ति को भी मुक्त करने का सामर्थ है। किसी व्यक्ति ने कोई भी कितना भी पाप किया हो, जीवन भर कितनी भी गलत कार्यों में लिप्त रहा हो, ऐसे व्यक्ति के मृत्यु के पश्चात यदि उसके नाम से श्रीमद भागवत कथा कर दी जाए तो वह भी मुक्त हो जाता है।
    भागवत कथा के अंदर गोकर्ण धुंधकारी संवाद में हमें यही बताया गया कि जीवन भर धुंधकारी ने पाप किया और बाद में गोकर्ण ऋषि ने उनके नाम से श्रीमद् भागवत कथा का गान किया और वह मुक्त हुए। शास्त्री जी ने कहा कि जहां पर भागवत कथा होती है वहां पर उस समय में सारे तीर्थ सारी नदियां सारे देवता विचरण करते हैं।

    शास्त्री जी ने कहा श्रीमद् भागवत कथा कल्पतरू की तरह है जिसकी शरण में बैठने पर हमारी सारी मनोकामनाएं भागवत कथा पूर्ण करती है। शास्त्री जी ने कहा कि भागवत कथा में जो व्यक्ति जिस मंशा के साथ बैठता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन व्यक्ति की भावना पवित्र हो और संसार के मंगल की कामना उसके मन में हो ऐसे व्यक्ति की मनोकामना भागवत कथा से पूर्ण होती है। श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है आवश्यकता है निर्मल मन और स्थिर चित्र के साथ कथा श्रवण करने की भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होती है भागवत श्रवण से मुक्ति मिलती है चित्त के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा सुननी चाहिए। भागवत श्रवण मनुष्य के संपूर्ण क्लेश को दूर कर भक्ति की ओर अग्रसर करती है उन्होंने अच्छे और बुरे कर्मों की परिणीति को विस्तार से समझाते हुए भगवान में मन लगाने का आह्वान किया।

  • पंजाब: चाइना डोर को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने जारी किए निर्देश 

    पंजाब: चाइना डोर को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने जारी किए निर्देश 

    चंडीगढ़: पंजाब में घातक चाइना डोर को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने पूर्ण पाबंदी लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी डीजीपी ने ट्वीट के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि चाइना डोर खरीदने और बेचने वाले पर सख्त से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

     डीजीपी ने कहा कि चाइना डोर वातावरण के लिए हानिकारक है। बता दें कि चाइना डोर से जानलेवा हादसे हो सकते हैं। इस डोर से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उधर, पुलिस ने चाइना डोर के कई गट्टू पकड़े हैं। जिसके चलते पंजाब पुलिस चाइना डोर के इस्तेमाल करने को लेकर सख्त नजर आ रही है। गौर हो कि पंजाब में चाइना डोर पर सख्ती के बावजूद कुछ लोग अभी भी चाइना डोर खरीदने और बेचने का कारोबार कर रहे हैं।

  • कम पानी पीने वाले सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

    कम पानी पीने वाले सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

    हैल्थ टिप्स : आपको यह पता होगा कि शरीर में पानी की मात्रा का एक निश्चित स्तर तक बने रहना कितनी जरूरी है, यह हमें दिन-प्रतिदिन के शारीरिक कार्यों, जैसे तापमान को नियंत्रित करना और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। पर्याप्त मात्रा में  पानी पीने से पुरानी बीमारियों के विकसित होने का काफी कम जोखिम होता है, जल्दी मरने का कम जोखिम होता है और आप अपनी आयु के विपरीत कम बूढे लगते हैं ।

    चूहों पर किए अध्ययन में, वैज्ञानिकों ने उनके शरीर में पानी की मात्रा काफी कम कर दी। इसने चूहों के सीरम सोडियम में 5 मिलीमोल प्रति लीटर की वृद्धि की और उनके जीवन काल को 6 महीने तक छोटा कर दिया, जो कि नए अध्ययन के अनुसार मानव जीवन के लगभग 15 वर्ष के बराबर है।

    दरअसल जो व्यक्ति जितना कम तरल पदार्थ का सेवन करता है, उसके खून में उतनी ज्यादा सोडियम पाई जाती है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिनके खून में ज्यादा सोडियम थे, वे निम्न सोडियम स्तर वाले वाले प्रतिभागियों के मुकाबले शारीरिक रूप से जल्दी बूढ़े हुए। इसके साथ ही उनमें हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शूगर जैसी बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियां भी पाई गईं। 

  • बड़ा हादसाः अवैध कोयला खदान धंसने से 25 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

    बड़ा हादसाः अवैध कोयला खदान धंसने से 25 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

    आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अवैध कोयला खदान धंसने की खबर सामने आई है। इस खदान में 25 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस और सीआईएसएफ मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है। कोलियरी अथॉरिटी का एक प्रतिनिधि भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह कुल्टी थाने के बोदरा गांव में बीसीसीएल के 12 नंबर हजला गड्ढे का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उस खदान में 20 से 25 लोग दबे हो सकते हैं। पुलिस पहले से ही घटना की जांच कर रही है। खदान के अंदर कितने लोग फंसे हैं इसकी जांच की जा रही है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार खदान में अवैध रूप से कोयले के प्रवेश के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि इस पर बीसीसीएल खदान प्राधिकरण ने ताला लगा दिया है। ग्रामीणों की एकमात्र शिकायत यह है कि रविवार सुबह कुछ लोग कोयला खदान में कोयला चोरी करने गए थे। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई। इससे कुछ लोग दब गए हैं।

    बता दें कि हाल के दिनों में झारखंड और बंगाल के आसनसोल के कोयला खदान इलाकों में अवैध कोयला खनन के कई मामले सामने आए हैं और इसमें कई बार लोगों के फंसने की घटनाएं भी घट चुकी है, लेकिन प्रबंधन और प्रशासन अवैध कोयला खदान रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है।

    स्थानीय बीजेपी पार्षद लालोन मेहरा ने इसकी शिकायत की। उन्होंने इस अवैध कोयला कारोबार के बारे में प्रशासन और कोलियरी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। लेकिन कुछ काम नहीं आया। पार्षद के मुताबिक, यहां अवैध रूप से कोयले का कारोबार चल रहा है। लेकिन किसी को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह अवैध काम पुलिस और प्रशासन के सहयोग से एक सिंडिकेट की तरह किया जाता है। आपको हर दिन 100 रुपए मिल सकते हैं। दूसरे उस मौके से करोड़ों रुपये का कारोबार करते हैं।

  • तीन बच्चों का बाप अपनी सास के साथ फरार…

    तीन बच्चों का बाप अपनी सास के साथ फरार…

    सिरोहीः आपने रिश्तेदारों के साथ प्रेम प्रसंग के मामले देखें होंगे। लेकिन सोचिए कोई अपने सास के साथ ही प्रेम में पड़ जाए तो यह हैरान करने वाली बात होगी। इतना ही नहीं एक ऐसा मामला भी सामने जहां एक शख्स अपनी सास के साथ फरार हो गया। इसके बाद जो हुआ वह पूरे देश में वायरल हो गया।

    दरअसल, यह घटना राजस्थान के सिरोही का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और कहा कि उसकी पत्नी लापता हो गई है और उसने आरोप लगाया कि वह अपने ही दामाद के साथ भागी है। उसने बताया कि यह सब तब हुआ जब उसका दामाद खुद तीन बच्चों का बाप है।

    जानकारी के मुताबिक मामला दर्ज कराने वाले शख्स का नाम रमेश है और उसकी बेटी की शादी जोगी नामक युवक से हुई है। घटना के दिन बेटी अपने ससुराल में ही थी जबकि जोगी ने सास को भगा ले जाने का प्लान बना लिया था। यह भी बताया गया कि दोनों का अफेयर काफी लंबे समय से चल रहा था और वे मौका ही देख रहे थे।

    हैरानी की बता यह है कि दोनों का पता नहीं चल पाया कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा है। रमेश ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद जोगी उनके घर अक्सर आया करता था। अब उसने अपनी प्रेमिका सास को भगा लिया है। इतना ही नहीं वह साथ में अपनी एक बेटी को भी ले गया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

  • पंजाब: पोस्ट ऑफिस और वेस्टर्न यूनियन को चोरों ने बनाया निशाना

    पंजाब: पोस्ट ऑफिस और वेस्टर्न यूनियन को चोरों ने बनाया निशाना

    होशियारपुर: अड्डा नसराला स्थित पोस्ट ऑफिस और वेस्टर्न यूनियन में बीती रात चोरी होने का मामला सामने आया है। वेस्टर्न यूनियन के मालिक ने बताया कि वह रात दुकान बंद करके गए और सुबह जब शटर खोला तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर से कीमती सामान और नकदी चोरी हो गई थी।
    इसी तरह डाकघर चलाने वाले डाकिया ने बताया कि अज्ञात लोगों ने अलमारी तोड़कर अंदर से सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की। वहीं कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी फाड़े और कुछ कीमती सामान भी ले गए।

  • ठंड से पत्नी की हुई मौत, भीख मांगकर करना पड़ा अंतिम संस्कार

    ठंड से पत्नी की हुई मौत, भीख मांगकर करना पड़ा अंतिम संस्कार

    शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है जहां ठंड से हुई मौत का हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की कथित तौर पर ठंड से मौत के बाद पति ने भीख मांगकर उसका अंति संस्कार किया। हालांकि पति अपनी पत्नी की मौत ठंड की वजह बता रहा है, वहीं प्रशासन मौत की वजह ठंड न मानकर कुछ और ही कारण बता रहा है।

    दरअसल, थाना बंडा क्षेत्र के ढुकरी बुजुर्ग गांव के रहने वाले गंगाराम नामक शख्स की 48 वर्षीय पत्नी गीता देवी की कथित तौर पर ठंड लगने से मौत हो गई। गंगाराम की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। गंगाराम की स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने मकान में टिन शेड डालकर रहता है। उसके घर में न रजाई और न ही बिस्तर है। जमीन पर पुआल बिछाकर गंगाराम और उसकी पत्नी सोते थे। कई बार गंगाराम ने सरकारी मदद के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाए, मगर उसे कोई भी मदद नहीं मिल सकी। गंगाराम का कहना है कि वह बहुत गरीब है। उसके पास न राशन कार्ड है, न ही बर्तन और न ही बिस्तर. उसको किसी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर थी। उसकी मौत होने पर उसने गांव के लोगों से चंदा मांग कर उसका अंतिम संस्कार किया। 

    वहीं, इस मामले पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने कहा, “हमने नायब तहसीलदार को वहां पर भेजा था तो उन्होंने बताया कि उनकी मौत ठंड की वजह से नहीं बल्कि खाना न खाने की वजह से हुई है। गंगाराम की आपदा प्रबंधन योजना के तहत हर संभव मदद की जाएगी और उनका राशन कार्ड लिए आवेदन करा दिया गया है। उनका आवास और उनके खाने पीने की व्यवस्था भी की जाएगी।

  • पूर्व राज्यपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

    पूर्व राज्यपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

    नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार की सुबह उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। परिजन आज उन्होंने लखनऊ पीजीआई ले जाने वाले थे।

    दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था।

    शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।