पेरिसः फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सोमवार को कहा कि पेरिस के एक उपनगर में चल रहे दंगों के दौरान आग ली कारों को बुझाने के प्रयास में एक दमकल कर्मी की मौत हो गई हैं। डार्मिनिन ने ट्वीट कर कहा, “पेरिस फायर ब्रिगेड के 24 वर्षीय युवा कॉर्पोरल-चीफ की कल रात सेंट-डेनिस में एक भूमिगत पार्किंग स्थल में कई वाहनों में लगी आग बुझाते समय मृत्यु हो गई। हालांकि उन्हें त्वरित इलाज मुहैया कराया गया था।”
Blog
-

भूकंप के झटकों से हिली धरती
पालघरः महाराष्ट्र का पालघर सोमवार को भूकंप के झटकों से हिल गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 रही। भूंकप के झटके दोपहर 4.25 मिनट पर महसूस किए गए। इससे पहले पिछले महीने भी दो बार पालघर भूकंप के झटकों से दहल गया था।
क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्यत: चार परतों से बनी हुई है। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट. क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहा जाता है। अब ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिन्हें टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। यानि धरती की ऊपरी सतह 7 टेक्टोनिक प्लेटों से मिलकर बनी है। ये प्लेटें कभी भी स्थिर नहीं होती, ये लगातार हिलती रहती हैं, जब ये प्लेटें एक दूसरे की तरफ बढ़ती है तो इनमें आपस में टकराव होता है। कई बार ये प्लेटें टूट भी जाती हैं। इनके टकराने से बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है जिससे इलाके में हलचल होती है। कई बार ये झटके काफी कम तीव्रता के होते हैं, इसलिए ये महसूस भी नहीं होते। जबकि कई बार इतनी ज्यादा तीव्रता के होते हैं, कि धरती फट तक जाती है।
-

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाईः 33 ड्राइवरों के लाइसेंस Suspended
कांकेरः जिले में हो रही लगातार सड़क दुर्घटना को देखते हुए परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा लापरवाह वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओ में जैसे तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, मालवाहनों में सवारी बैठना, ओवरलोड वाहन चलाना शामिल है। ऐसे लापरवाह वाहन चालकों का मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 19 एवं मोटरयान नियम 1989 के नियम 21 के तहत माह जून में 33 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया। जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा लाइसेंस निलंबित करने हेतु परिवहन विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया जाता है, जिसके उपरांत संबंधित लाइसेंस धारक को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाती है।
-

खालिस्तानी खंडा के शव को भारत लाने की याचिका पर सरकार को नोटिस
नई दिल्लीः खालिस्तानी अवतार सिंह खंडा के शव को ब्रिटेन से भारत लाने के मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस संबंध में आज भारत सरकार को नोटिस जारी किया गया है। हाई कोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर नोटिस का जवाब मांगा है। दरअसल, मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले और राष्ट्रीय ध्वज उतारने के आरोपी अवतार सिंह खंडा का शव भारत लाने के लिए उसकी बहन ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार को खंडा के शव को लाने की अनुमति जारी करने का निर्देश दिया जाए। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के हैंडलर अवतार सिंह खंडा की 15 जून को ब्रिटेन में मौत हो गई थी। इस साल मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले के सिलसिले में एनआईए ने खंडा को नामजद किया था।
जसप्रीत कौर ने याचिका में अपने भाई का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके शव को यूनाइटेड किंगडम से पंजाब में उसके गृह नगर मोगा लाने की अनुमति जारी करने के निर्देश देने की मांग की थी। कौर ने अपनी याचिका में कहा है कि खांडा की 15 जून को सैंडवेल और वेस्ट बर्मिंघम अस्पताल में मौत हो गई थी और उसका शव पोस्टमॉर्टम और अन्य जांच के लिए वहां पड़ा हुआ है। कौर ने अपनी याचिका में कहा कि यह खंडा की आखिरी इच्छा थी कि उसके शरीर का अंतिम संस्कार मोगा में किया जाए और राख को कीरतपुर साहिब में विसर्जित किया जाए। कौर ने यह भी कहा कि उन्होंने खांडा के शव को ब्रिटेन से लाने की अनुमति जारी करने के लिए लंदन में भारतीय उच्चायुक्त के कार्यालय और केंद्र सरकार को अभ्यावेदन दिया है।
बता दें कि खंडा पंजाब के रहने वाले थे और उनका जन्म मोगा जिले में हुआ था। अवतार सिंह खंडा पर लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर तिरंगा फहराने का भी आरोप है। अवतार सिंह खंडा पर पंजाब में अपने स्लीपर सेल की मदद से अमृतपाल सिंह को 37 दिनों तक छुपाए रखने का आरोप था। खंडा का पूरा परिवार खालिस्तानी आंदोलन से जुड़ा रहा है। खंडा को ब्रिटेन में भारतीय दूतावास पर हमले और तिरंगे के अपमान के बाद गिरफ्तार किया गया था। कहा जाता है कि पंजाब में अमृतपाल सिंह को स्थापित करने में खंडा ने अहम भूमिका निभाई थी। 2015 में केंद्र सरकार ने ब्रिटिश सरकार को कुछ संदिग्ध खालिस्तानी नेताओं की एक सूची सौंपी थी, जिसमें खंडा का नाम भी शामिल था।
-

ED के सामने पेश हुए अनिल अंबानी, इस मामले में हुई पूछताछ
मुंबईः उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के कथित उल्लंघन मामले में रिलायंस एडीए समूह के अध्यक्ष और दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने पेश हुए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी सुबह करीब 10 बजे मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि 64 वर्षीय अंबानी पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है और वह इसी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित हुए। मालूम हो कि इससे पहले उद्योगपति साल 2020 में यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए थे।
-

महाराष्ट्र के बाद अब इन बड़े राज्यों में उठे बगावती सुर, हो सकता है बड़ा फेरबदल
नई दिल्लीः बीते दिन महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां एनसीपी नेता शरद पवार से नाराज चल रहे नेता अजीत पवार ने अपने 8 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए। पांचवी पर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन अब दल बदल की आंच बिहार और उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में ऐसे संकेत मिल रहे है कि कई नेता बगावत कर सकते है। जिसके बाद यूपी-बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सांसद और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने का कहना है कि वर्तमान में जो महाराष्ट्र की स्थिति है ऐसी ही स्थिति बिहार में भी जल्द ही पैदा हो सकती है क्योंकि जेडीयू के कुछ विधायक नीतीश कुमार से नाराज चल रहें हैं।
यूपी में जयंत चौधरी एनडीए के साथ शामिल हो सकते हैं क्योंकि फिलहाल वह अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। ऐसी संभावना है कि समाजवादी पार्टी के विधायकों के बीच मतभेद पैदा हो जाएं। वहीं इस मामले में बीजेपी सांसद सुशील मोदी का बयान सामने आया है। मोदी ने कहा कि बिहार में भी बगावत की स्थिति बन रही है क्योंकि नीतीश कुमार ने पिछले 17 सालों में कभी भी विधायकों और सांसदों को मिलने का समय नहीं दिया। लोगों को साल भर इंतजार करना पड़ता था। अब वो प्रत्येक विधायक और सांसद को 30 मिनट दे रहे हैं। जब से नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को अगली लड़ाई के लिए नेता स्वीकार कर लिया और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बना दिया तभी से जनता दल में विद्रोह की स्थिति है।
इस मामले में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि महाराष्ट्र ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी बड़ी हेरफेर होने वाली है। समाजवादी के कई विधायक और सांसद दल छोड़कर कुछ सरकार के विस्तार में शामिल होना चाहते हैं, कुछ हैं जो लोकसभा का टिकट चाहते हैं वे दिल्ली तक अपना जुगाड़ बिठा रहे हैं। वे अखिलेश यादव के रवैये से नाराज़ हैं। इसी लखनऊ में मुस्लिम चार खेमें में बट गए हैं, अब मुसलमान भाजपा को भी वोट दे रहे हैं, मायावती के भी साथ हैं। आप जब नौकरी बांटेगे तब मुस्लिम को नहीं देंगे। इस बात को लेकर हर वर्ग नाराज़ है। कांग्रेस भी चाह रही है कि मायावती को मोर्चे में लिया जाए।
-

डीजल टैंकर पलटा, लोगों में लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल
दंतेवाड़ा : बस्तर में डीजल से भरा टैंकर वाहन पलट गया. टैंकर पलटने से हजारो लीटर डीजल सड़क पर बह गया। बहते हुए डीजल को लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अब इस डीजल लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रायपुर से लोहंडीगुड़ा होते हुए डीजल टैंकर वाहन दंतेवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडेनार के माटापारा में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
वाहन के पलटने से डीजल की टंकी फट गई और डीजल सड़क पर तेजी से बहने लगा। फिर बहते हुए डीजल को लूटने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग डिब्बे में डीजल भरते नजर आए। इतना ही नहीं आने जाने वाले राहगीर भी रुक कर डीजल लूटने लगे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पलटे हुए टैंकर को पुलिस ने जेसीबी से सीधा किया। हालांकि तब तक हजारो लीटर डीजल बह चुका था।
-

पंजाब: पूर्व सीएम कैप्टन के करीबी के शॉपिंग मॉल पर विजिलेंस की दबिश
पटियालाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मीडिया सलाहकार भरत इंदर सिंह चहल के जेल रोड स्थित शॉपिंग मॉल में विजिलेंस विभाग की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान विजिलेंस की टीम शॉपिंग मॉल में जांच करने पहुंची है। जिसमें पटियाला के डीएसपी सतपाल शर्मा व अन्य तकनीकी टीम के अधिकारी शामिल रहे। बता दें कि भरत इंदर सिंह के इस शॉपिंग मॉल की पिछले दिनों मापने के लिए गई थी, लेकिन एक बैंक और एक बैंक्वेट हॉल पर ताला लगा होने के कारण यह हिस्सा नापने के लिए रह गया था, जिसे अब नापा जा रहा है।
-

जालंधरः फगवाड़ा गेट में 2 दुकानदारों में हुई झड़प, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट के जगदंबे कॉप्लेक्स के पास दो दुकानदारों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां गुप्ता इलेक्ट्रानिक नाम के दुकानदार की वहीं पर अन्य दुकानदार के साथ हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए और एक-दूसरे पर आरोप लगाए है। जहां एक दुकानदार ने सिर पर हमला करने के आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सिर पर सिख व्यक्ति ने किसी चीज से हमला कर दिया, वहीं दूसरी ओर सिख व्यक्ति ने पगड़ी उतारने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में उपचार के लिए चले गए है। हालांकि इस घटना के बाद दोनों में से किसी पक्ष ने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
हालांकि इस घटना के बाद समर्थन में आई सिख जत्थेबंदियों द्वारा केस दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा की यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी उक्त दुकानदार गुंडागर्दी कर चुके हैं। वहीं दूसरे दुकानदार ने कहा कि उनकी दुकान के आगे गाड़ी कड़ी कर रास्ता रोका हुआ था। जब उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। इस दौरान उनके पिता को भी बुरा भला कहा गया और मारपीट की गई। आरोप लगाए गए है, जिसमें दूसरा दुकानदार कहता है कि वह जज है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
-

पंजाबः डेरे से सत्संग सुनकर बाहर आ रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, 3 की मौत
रूपनगरः बंगा शहर में आज एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार उस समय हुआ जब पीड़ित बद्दीया गांव स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग भवन से सत्संग सुनकर बाहर आ रहे थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शहीद भगत सिंह नगर जिला सिटी बंगा डीएसपी सरवन सिंह बल्ल ने बताया कि फगवाड़ा की तरफ से तेज रफ्तार कार आ रही थी, जिसने डेरा भवन से निकल रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 3 की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अमर नाथ निवासी गोंसला गांव, भूपिंदर सिंह और सोनू बाला निवासी बंगा के रूप में हुई है। इसके अलावा घायल 9 साल की बच्ची अंकिता और दुसांझ निवासी खुर्द गांव के निवासी अवतार चंद को बंगा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार चालक की पहचान जीरकपुर के भूडा गांव निवासी तरसेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी कार जब्त कर ली गई है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए गए हैं।