इसके बाद फिर युवकों ने पथराव किया और स्कॉर्पियो पर लाठी बरसाईं। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार फरार हो गए। आरोप है कि आपसी विवाद के बाद बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो लेकर आए युवकों ने हमला किया। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक, MDU के बॉयज हॉस्टल के बाहर विक्की नामक युवक का कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ लाठी डंडे चले। इसके बाद दोबारा लॉ विभाग के आगे विक्की व उसके साथियों पर दूसरे गुट ने हमला कर दिया। बताया जा रहा हैकि ये हमलावर वही अपराधी हैं जो कुछ समय पहले कैंपस में एक छात्र पर सरेआम गोलियां चलाने के आरोप में जेल गए थे। हाल ही में जमानत पर बाहर आते ही उन्होंने दोबारा हमला करने की योजना बनाई। बदमाश पूरी तैयारी के साथ बुलेटप्रूफ गाड़ी में आए थे ताकि गोलीबारी होने पर भी वे सुरक्षित रहें। यह विश्वविद्यालय के इतिहास का पहला मामला है जब बाहरी तत्व इस तरह के हाई-टेक सुरक्षा साधनों (बुलेटप्रूफ गाड़ी) के साथ कैंपस में घुसे हैं। दोनों गुटों के बीच मारपीट कुछ देर रुकी तो उसके बाद लाइब्रेरी के बाहर फिर झगड़ा हो गया। आरोप है कि दूसरे गुट ने विक्की व उसके साथियों पर स्कॉर्पियों गाड़ी से टक्कर मारी। जिसमें एक युवक गाड़ी के नीचे आ गया और दूसरा दूर जाकर गिरा। इस दौरान विक्की व उसके साथियों की तरफ से स्कॉर्पियो पर पथराव किया गया। इस मामले में वाइस चांसलर को शिकायत दी गई है। दूसरी ओर पीजीआई थाना के एसएचओ रोशन लाल ने बताया कि पुलिस को अभी तक MDU में छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े की कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि वीसी के पास शिकायत गई है। पुलिस मामले में एमडीयू जाकर जांच करेगी और शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।कॉलेज के कैंपस में बुलेटप्रूफ गाड़ी में आए बद*माशों ने की गुंडा*गर्दी pic.twitter.com/LM8YHfknBw
— Encounter India (@Encounter_India) December 18, 2025
Blog
-

कॉलेज के कैंपस में बुलेटप्रूफ गाड़ी में आए बदमाशों ने की गुंडागर्दी, देखें वीडियो
रोहतक: हरियाणा के प्रमुख शैक्षणिक केंद्र महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से युवकों को कुचलने की कोशिश की गई। इस घटना को लेकर नौजवानों में दहशत का माहौल बन गया। दरअसल, कुछ बेखौफ बदमाश बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो में सवार होकर कैंपस के अंदर खूनी वारदात को अंजाम देने पहुंचे। लेकिन छात्रों की एकजुटता और बहादुरी के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ युवक स्कॉर्पियो पर ईंट बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं स्कॉर्पियो सवार युवक उन युवकों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करता है, जिसमें टक्कर लगते ही एक युवक दूर जाकर गिरा, जबकि दूसरा नीचे आ गया। -

नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर गरमाया मुद्दा, बिहार CM पर भड़के पाकिस्तान के विदेश मंत्री
नई दिल्ली: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की घटना को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। देश के अंदर अब आलोचना के बाद अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान भी प्रतिक्रिया दे रहा है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने इशाक डार ने सीएम की इस हरकत की कड़ी निंदा कर दी है।नीतीश पर भड़के पाकिस्तान के विदेश मंत्री
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह मामला अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा और इस्लामोफोबिया की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने की तत्काल जरुरत को उजागर कर रहा है। डार ने अपने बयान में कहा है कि महिलाओं और धार्मिक आस्थाओं के प्रति सम्मान हर समाज का मूल और गैर समझौतावादी सिद्धांत होना चाहिए।जांच की उठी मांग
वहीं इस मुद्दे पर पाकिस्तान की मानवाधिकार परिषद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। परिषद ने भारत सरकार से इस घटना की तुरंत पारदर्शी और निष्पक्ष जांच करवाने का आग्रह किया है। एक्स पर उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं है बल्कि मानवीय गरिमा, धार्मिक स्वतंत्रता, महिलाओं की व्यक्तिगत स्वायत्ता और मौलिक मानवाधिकारों पर भी सीधा हमला है। यह किसी भी सभ्य लोकतांत्रिक और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राज्य में स्वीकार नहीं किया जाएगा।क्या है पूरा मामला?
यह विवाद 15 दिसंबर को शुरु हुआ। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान महिला डॉक्टर के हिजाब की घटना सामने आई थी। इस घटना ने बाद में राजनीतिक और सामाजिक विवाद का रुप ले लिया है। विवाद बढ़ने के बाद इस मामले से जु़ड़ी महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने अस्थायी रुप से बिहार छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए कोलकाता चली गई है। सूत्रों का कहना है कि घटना के एक दिन बाद ही उन्होंने राज्य छोड़ने का फैसला किया। -

अमेरिका में 3 दशकों से रह रही पंजाबी महिला ग्रीन कार्ड इंटरव्यू में गिरफ्तार, सासंद में उठा मुद्दा
वॉशिंगटन: अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 60 साल की भारतीय मूल की पंजाबी महिला को उसके ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के आखिरी राउंड के दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों ने अरेस्ट किया है। बबली कौर की बेटी ज्योति ने बताया कि मां अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) कार्यालय के फ्रंट डेस्क पर अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। तभी अचानक कई संघीय एजेंट इमारत में दाखिल हुए। अधिकारियों ने कौर को उस कमरे में बुलाया जहां एजेंट मौजूद थे और उन्हें सूचित किया गया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। बबली कौर का परिवार 1994 में अमेरिका गया था।
पहले वे लगुना बीच में बसे और बाद में काम के सिलसिले में लॉन्ग बीच आ गए। उनके 3 बच्चे हैं और जिनमें से 2 अमेरिकी नागरिक हैं और 34 वर्षीय बेटी ज्योति को ‘डाका’ (DACA – बचपन में आए प्रवासियों के लिए सुरक्षा कानून) के तहत अमेरिका में रहने की कानूनी अनुमति प्राप्त है। उसकी मां अपने पेंडिंग ग्रीन कार्ड एप्लीकेशन से जुड़ी एक रूटीन बायोमेट्रिक्स अपॉइंटमेंट के लिए गई थीं और उस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी ओर लॉन्ग बीच वॉचडॉग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मूल की नागरिक बबली कौर के पास उनकी एक और बेटी की अप्रूव कराई हुई ग्रीन कार्ड पिटीशन है।
कौर की ये बेटी और उसके पति, दोनों ही यूएस के नागरिक हैं और इनके पास ग्रीन कार्ड भी है। वहीं ज्योती ने बताया कि फेडरल एजेंट्स ने बबली कौर को उनके वकील से बात करने की अनुमति दी गई, लेकिन उन्हें घर जाने की अनुमति नहीं मिली। परिवार के सदस्यों को कई घंटों तक अंधेरे में रखा गया और यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। बाद में पता चला कि उन्हें एडेलेंटो ले जाया गया है, जो पहले एक संघीय जेल थी और अब इसे ICE के हिरासत (डिटेंशन सेंटर) केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
‘लॉन्ग बीच वॉचडॉग’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरफ्तारी इसलिए भी समझ से परे है, क्योंकि बबली कौर के पास ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए सभी जरूरी आधार मौजूद थे। उनकी एक बेटी अमेरिकी नागरिक है और उनके पति के पास पहले से ही ग्रीन कार्ड है। इन आधारों पर उनकी ग्रीन कार्ड याचिका भी स्वीकृत हो चुकी थी। बेटी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मां बबली कौर को जिन हालात में रखा गया है, वे बेहद अमानवीय हैं। उनके परिवार ने बताया कि उन्हें एक बड़े बैरक जैसे कमरे में दर्जनों अन्य बंदियों के साथ रखा गया है। वहां रात भर तेज रोशनी (लाइट्स) जलती रहती है और लगातार शोर होता है, जिससे 60 वर्षीय कौर ठीक से सो भी नहीं पा रही हैं।
बबली कौर और उनके पति ने 3 दशकों से अधिक समय तक बेलमोंट शोर में ‘नटराज कुज़ीन ऑफ इंडिया एंड नेपाल’ नामक एक लोकप्रिय रेस्तरां चलाया। इस भोजनालय को स्थानीय लोग बहुत पसंद करते थे। इसके अलावा, कौर ने लगभग 25 बरसों तक एक मशहूर फार्मेसी चेन ‘राइट एड’ में भी काम किया। हाल ही में वह दोबारा रेस्तरां के काम में लौटने की तैयारी कर रही थीं। यह मामला तूल पकड़ने के बाद, लॉन्ग बीच के डेमोक्रेटिक सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने बबली कौर की रिहाई की मांग की है। उनके कार्यालय ने पुष्टि की है कि वे संघीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। वहीं, कौर का परिवार उन्हें जमानत पर बाहर लाने के लिए कानूनी दस्तावेज तैयार कर रहा है।
-

Punjab News: लापता Medical Student का शव नहर से मिला, परिवार ने हत्या की आशंका जताई, देखें वीडियो
लुधियानाः चार दिन से लापता एक मेडिकल छात्र का शव साउथ सिटी इलाके में स्थित नहर से मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी अनुग्रह मारकर (21) के रूप में हुई है जो लुधियाना के सीएमसी कॉलेज में बीडीएस सेकेंड ईयर का छात्र था। परिजनों के अनुसार 13 दिसंबर को सीएमसी अस्पताल के हॉस्टल से मृतक के पिता शैलेश मारकर को फोन कर बताया गया कि उनका बेटा पिछले तीन घंटे से हॉस्टल से लापता है और अब तक वापस नहीं लौटा है। सूचना मिलने के बाद परिजन अगली सुबह राजस्थान से लुधियाना के लिए रवाना हुए।
मृतक के पिता ने बताया कि घटना से एक रात पहले उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी उस दौरान उसने किसी भी तरह की परेशानी या तनाव की कोई बात नहीं बताई थी। परिजनों को बीते कल सूचना मिली कि साउथ सिटी नहर शिवालिक पेट्रोल पंप के सामने एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते कहा कि जब उन्होंने अपने बेटे का शव देखा तो गले पर निशान मौजूद थे जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि अनुग्रह की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। परिजनों ने दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि 13 दिसंबर की रात करीब 8 बजे अनुग्रह को एक चर्च के पास देखा गया था। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-

पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो खाई में गिरने से बच्ची सहित 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो
उत्तराखंड: उत्तराखंड में भवाली से कैंचीधाम मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जहां पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो कार क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिर गई। इस घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में 2 महिलाओं समेत एक बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा हैं।
घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना 9:30 बजे उन्हें मिली। पता चला है कि यूपी नंबर की गाड़ी स्कॉर्पियो एन गाड़ी हादसा ग्रस्त हो गई। घटना के दौरान स्कार्पियो में 9 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया है। जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस कोतवाल भवाली के अनुसार सभी लोग बरेली के निवासी और सुबह हादसे के दौरान वह पहाड़ों की तरफ़ जा रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।
-

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल से मुलाकात करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने रखी ये मांग
नई दिल्ली: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसीम मुनीर अगले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। छह महीनों में ट्रंप के साथ यह उनकी तीसरी मुलाकात होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैठक में गाजा स्टेबलाइजेशन फोर्स पर बातचीत होगी। पिछले कई दशकों में पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली सैन्य प्रमुख को सबसे कठिन परीक्षा का सामना कर रहे हैं। एक ओर अमेरिका इस्लामाबाद पर दबाव डाल रहा है कि वो गाजा में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए भेजी जा रही अंतराष्ट्रीय सेना में अपने सैनिकों को भेजे। वहीं दूसरी ओर विश्लेषकों का यह कहना है कि यदि पाकिस्तान की सेना ऐसा कदम उठाएगी तो पाकिस्तान के अंदर विद्रोह भड़क जाएगा।ट्रंप ने बनाया गाजा के लिए पीस प्लान
वहीं ट्रंप ने गाजा और हमास के बीच में जंग रुकवाने के लिए गाजा प्लान दिया था। इसमें एक यह भी प्लान था कि जब तक फिलिस्तीनी क्षेत्र में पुनर्निमाण और आर्थिक सुधार होगा तब तक वहां एक इंटरनेशनल फोर्स भेज दी जाएगी। इसके लिए मुस्लिम देशों से भी सैनिकों की मांग भी कई गई है। गाजा के इस पुनर्निमाण और आर्थिक सुधार की सख्त जरुरत है क्योंकि वो दो साल से ज्यादा समय तक इजरायली सेना के द्वारा की गई बमबारी से नष्ट हो गया है। परंतु कई मुस्लिम देश गाजा में इस्लामी उग्रवादी समूह हमास के खिलाफ मिशन चलाने को लेकर सावधान हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि यह मिशन उन्हें लंबे समय के संघर्ष में खींचेगा और उनकी फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल के विरोध वाली आबादी नाराज हो जाएगी।पाकिस्तान की बढ़ेगी समस्या
ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर से पाकिस्तानी सैनिकों को गाजा में भेजने की साफ मांग की है। ऐसे में मुनीर के लिए यह स्थिति कठिन हो गई है। उनके पास इस समय दो ही रास्ते हैं और दोनों ही पाकिस्तान के लिए खतरा है। यदि पाकिस्तान इस प्रस्ताव को ठुकराएगा तो अमेरिका से मिलने वाली वित्तीय मदद, निवेश और सुरक्षा सहायता पर भी तुरंत रोक लग जाएगी। ट्रंप अपनी नीतियों को लेकर काफी सख्त हैं। -

बदमाशों ने नाबालिग को अगवा कर बुरी तरह पीटा, दर्दनाक मौत
बैतूलः शहर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग को बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मरने से पहले युवक ने पुलिस को बयान देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
जानकारी मुताबिक, काला पाठा निवासी विवेक मरकाम (17) सागौन बाबा दरबार में पूजा कर रहा था, तभी अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर उसके 10-15 साथियों के साथ आया और विवेक को जबरन उठाकर चुन्नीढाना ले गया। यहां उसकी रॉड, फावड़े, पत्थर और लाठी से जमकर पिटाई की गई। मारपीट के दौरान विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घायल को देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर पर कई गहरे घाव थे। ऑक्सीजन और शुगर लेवल तेजी से गिर रहा था। ICU में भर्ती होने के बावजूद देर रात उसने दम तोड़ दिया। विवेक की मां टीचर हैं और पिता वन विभाग में कार्यरत हैं। मरने से पहले युवक ने पुलिस को बताया कि 10-15 लोग उसे उठाकर ले गए, फिर एक साथ हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि विवेक और अन्नू ठाकुर के बीच पुराना विवाद था। कुछ समय पहले भग्गू ढाना क्षेत्र में हुई एक नाबालिग की हत्या के मामले में विवेक आरोपी था। विवेक पर अन्नू ठाकुर पर भी हमले का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के मामले में आरोपी रह चुका है और फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर है। इस मामले में अन्नू ठाकुर, कृपाल, रोहित और 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी कृपाल और आयुष को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
-

Jalandhar News: कोहरे का कहर, सुबह-सुबह हाईवे पर 5 वाहनों की हुई टक्कर, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का लगातार दूसरे दिन कहर देखने को मिला है। जहां पंजाब के कई जिलों में सुबह घनी धुंध छाई रही। आज दूसरे दिन जालंधर, तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा व रोपड़ में घनी धुंध छाई रही। वहीं इस कोहरे के कारण सड़क हादसे की घटनाएं भी सामने आने लगी है। ताजा मामला जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर गांव काला बकरा के पास सड़क हादसे का सामने आया है।
जहां धुंध के कारण 5 वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात ट्रक जा रहा था जिसके पीछे एक टिप्पर की टक्कर हो गई। वहीं टिप्पर और ट्रक की टक्कर के बाद कई गाड़ियां आपस में टकराईं। इस घटना में गाड़ियों का काफी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि घटना में लोगों की जान का खतरा टल गया। हाईवे पर वाहनों की टक्कर से लंबा जाम लग गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा बल पहुंची और वाहनों को साइड पर करवाया गया। जिसके बाद हाईवे को दोबारा से चालू करवाया गया। जिस तरह से बीते कल से लगातार धुंध छाई हुई है, इसके कारण बड़े हादसे होने का खतरा बना हुआ है। आज भी जालंधर जिले में धुंधली सफेद चादर के बीच लिपटा हुआ है। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
-

Jalandhar News: इस इलाके में चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला गोपाल नगर के पास से सामने आया है, जहां पार्षद पति रोनी के घर के पास एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से एसी की पाइप, बिजली की तारें सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना 2 की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ललित गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नया मकान लिया है और अब उन्होंने घर में शिफ्ट होना था। लेकिन आज सुबह उन्हें घर में काम करने वाले ठेकेदार बबलू राम का फोन आया और उसने बताया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर घर से मशीन, बिजली की तारें, एसी की पाइप सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वहीं ठेकेदार ने कहा कि घटना सुबह 9.30 बजे की है, जब उनके कर्मी कोठी में आए तो देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और ताला जमीन पर गिरा हुआ था। जिसके बाद उसने घटना की सूचना घर मालिक और पुलिस को दी।
जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि घर मालिक से बात की जा रही है। घर में आज सुबह चोरी हुई है। जुगल किशोर ने बताया कि वह नया घर बना रहे थे और चोर घर से 12 से 15 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि चौकीदार पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए कि वह यहां पर लोगों से किस काम के पैसे लेता है। उन्होंने कहा कि घर के पास दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे है, जिसकी जांच की जा रही है। पीड़ित ने कहा कि मोटर सहित अन्य सामान चोर लेकर फरार हो गए।
-

Fashion Journalism को नई दिशा देने वाली पहली मिस इंडिया Meher Castelino का निधन
मुंबईः भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। मुंबई की गलियों से लेकर भारत की फैशन दुनिया तक, उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा।
1960 और 1970 के दशक में मेहर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से फैशन इंडस्ट्री की दुनिया में एक अलग मुकाम बनाया। वह न सिर्फ भारत की पहली मिस इंडिया बनीं, बल्कि फैशन जर्नलिज्म को एक नई दिशा भी दी। उनके परिवार में उनके बेटे कार्ल, बहू निशा और बेटी क्रिस्टिना हैं।
मेहर कैस्टेलिनो का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1964 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और भारत का प्रतिनिधित्व मिस यूनिवर्स और मिस यूनाइटेड नेशन्स प्रतियोगिताओं में किया। वह ग्लैमर या शोबिज की दुनिया तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने पत्रकारिता में कदम रखा और फैशन को एक गंभीर एवं प्रतिष्ठित पेशे के रूप में मान्यता दिलाई।
मेहर कैस्टेलिनो का पत्रकारिता करियर 1973 में शुरू हुआ और पहला आर्टिकल ईव्स वीकली में प्रकाशित हुआ। इसके बाद वह फैशन पत्रकार बन गईं और उनके आर्टिकल लगभग 130 नेशनल और इंटरनेशनल न्यूजपेपर्स और मैगजीनों में छपते रहे। उनका नाम फैशन और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आवाज के रूप में पहचाना जाने लगा।