Blog

  • Punjab News: सुबह-सुबह ST. Ezra International School की अन्य स्कूल बस से हुई टक्कर, बच्चे घायल, वाहन के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह ST. Ezra International School की अन्य स्कूल बस से हुई टक्कर, बच्चे घायल, वाहन के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में घने कोहरे का लगातार दूसरे दिन कहर देखने को मिला है। वहीं घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में भी बढ़ौतरी शुरू हो गई है। ताजा मामला आज सुबह खरड़ में कुराली रोड से सामने आया है। जहां ST. Ezra International School की बस अन्य स्कूल बस से टकरा गई।

    इस घटना के दौरान बसों में स्कूल के बच्चे सवार थे। घटना में बच्चों को भी चोटें आई है। इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आए और बच्चों को बसों से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस घटना में एक बस के परखच्चे उड़ गए। उसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ड्राइवर सीट की ओर से बस का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ड्राइवर को घटना में गंभीर चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब एक वाहन चालक गलत दिशा से आ रहा था और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था।

    सामने से आ रही स्कूल बस से टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में स्कूल के 3 बच्चों को मामूली चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जबकि दोनों स्कूल बस चालकों को चोटें आईं, जिनमें से एक को खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल के चालक को मोहाली-6 फेस अस्पताल में रेफर किया गया। हादसे में एक बस ड्राइवर की टांग में फ्रैक्चर का पता चला। जबकि, दूसरे ड्राइवर के सिर पर 6 टांके लगे। वहीं दोनों स्कूलों के बच्चों को अन्य बसों से स्कूल भेज दिया गया है।

  • Punjab News: व्यक्ति के घर के बाहर हमलावारों ने चलाई गोलियां, आरोपियों ने पहले डॉक्टर को पीटा, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति के घर के बाहर हमलावारों ने चलाई गोलियां, आरोपियों ने पहले डॉक्टर को पीटा, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में आए दिन लूटपाट और गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं स्वतंत्र नगर में घर के बाहर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। जहां टोनी नामक युवक के घर के बाहर बदमाशों ने 5 से 6 गोलियां चलाई है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर पहले ही इन्हीं बदमाशों ने ग्रेवाल कालोनी में एक डॉक्टर की दुकान पर हमला किया था। बदमाशों ने डॉक्टर की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की है। दुकान के अंदर और बाहर ईंटों से हमला किया गया है। दुकान के शीशे पूरी तरह से बदमाशों ने तोड़ दिए है।

    वहीं डॉक्टर की पिटाई भी की थी। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को घटना स्थल से खोल भी बरामद हुआ है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 12 लोगों के खिलाफ बाय नेम और 2 से 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना टिब्बा की पुलिस ने अजयदीप सिंह, गुरजोत सिंह, निर्मल सिंह, करन, सागर, जस्सी, हर्ष, मच्छी, निखिल बिल्ला, राजा, मन्ना, रोहित सहित 2 से 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 125, 351(2), 191(3), 190 BNS, 25/27-54- 59 ARMS ACT के तहत मामला दर्ज किया है।

    आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता नरेश उप्पल ने कहा कि ग्रेवाल कालोनी में डॉक्टर पाल की क्लिनिक है। वहां 3 बाइकों में करीब 8 से 9 युवक पहुंचे। जिन्होंने इलाके में शोर-शराबा मचाया। कभी वह यहां उपचार करवाने की बात कह रहे थे तो कभी सिविल अस्पताल जाने की बात कर रहे थे। डॉक्टर पाल के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह चाहे सिविल अस्पताल चले जाए या उनसे उपचार करवा ले।

    यह बात सुनकर गुस्से में आए बदमाशों ने उनकी क्लिनिक पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने ईंटें मार कर दुकान तोड़ी और उनके होंठ पर पत्थर मारा। मारपीट करने के बाद ये बदमाश मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर बाद पता चला कि दो गलियां छोड़ कर इन बदमाशों ने फायरिंग की है। फायरिंग की घटना में कोई मरा नहीं है। लोगों ने तुरंत थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है।

  • शराब कंपनी के खिलाफ Jalandhar ED करेगी जांच

    शराब कंपनी के खिलाफ Jalandhar ED करेगी जांच

    मेसर्ज मालब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज

    जालंधर, ENS: जालंधर ईडी की टीम अब शराब कंपनी मालब्रोस के खिलाफ प्रदूषण फैलाने की जांच करेगी। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत मेसर्ज मालब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, गौतम मल्होत्रा और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई है। ईडी टीम की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि मालब्रोस के खिलाफ ये जांच पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ की जा रही है। पत्र में कहा है कि अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी ने अपनी एक इकाई जिला फिरोजपुर के जीरा ब्लॉक के गांव मंसूरवाला में लगाई। यहां पर रिवर्स बोरिंग के जरिए गंदा पानी जमीन के अंदर छोड़ा गया। ये सारा काम बहुत ही गुपचुप तरीके से किया जा रहा था। न केवल जमीन के अंदर के पानी को प्रदूषित किया गया, इसके साथ ही किसानों की जमीन में प्रदूषित पानी छोड़ा गया। साथ में एक चीनी मिल के पास भी कंपनी से निकाल प्रदूषित पानी छोड़ा गया। अपनी इंडस्ट्री के जरिए कंपनी ने आस-पास के पानी के स्रोतों को भी प्रदूषित किया। इस दौरान कंपनी ने अपने आपरेशन से 80 करोड़ रुपए कमाए। बता दें कि इससे पहले भी 16 जुलाई 2024 को ईडी की टीम की ओर से इस मामले में कंपनी के 6 ठिकानों पर रेड की गई थी। इस दौरान तलाशी में मालब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के ठिकानों से 78.15 लाख रुपए नकद जब्त किए गए थे। यह कार्रवाई भी पीएमएलए की धारा 17 के तहत की गई थी। ईडी की टीम ने साफ किया है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा शराब बनाने वाली मालब्रोस कंपनी के खिलाफ पंजाब सरकार NGT में हलफनामा पेश किया था। पंजाब सरकार ने पहली बार माना कि जीरा डिस्टलरी के कारण प्रदूषण हो रहा है और प्रदूषण को रोकने के लिए फैक्ट्री को स्थायी तौर पर बंद करना एक मात्र रास्ता है। जीरा संझा मोर्चा और पब्लिक एक्शन कमेटी (PAC) के मेंबर ने NGT में दिए हलफनामे को संघर्ष की जीत बताया था। उन्होंने कहा कि 3 साल से इस सरकार के हलफनामे में कई अहम और तीखे बयान दर्ज हैं, जो अब तक स्थानीय संगठनों जैसे जीरा संझा मोर्चा और पब्लिक एक्शन कमेटी (PAC) द्वारा उठाए गए मुद्दों की पुष्टि करते हैं। इस यूनिट के खिलाफ काफी समय से आंदोलन चला रहे थे। सरकार अब तक अपना पक्ष स्पष्ट नहीं कर रही थी। सरकार का एफिडेविट दाखिल होने के बाद स्पष्ट हो गया कि अब फैक्ट्री को स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा। डॉ. अमनदीप बैंस, कपिल अरोड़ा व कुलदीप खैहरा ने कहा कि यह एक नैतिक जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मान लिया है कि फैक्ट्री की वजह से लोगों की जान को खतरा था। इसलिए अब तक जो पर्यावरणीय नुकसान हुआ है उसके चार्जेस कंपनी से वसूले जाने चाहिए।
  • आज का राशिफल, 18 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 18 दिसंबर 2025

    आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन और रात पार करके कल सुबह 5 बजे तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 7 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज मासिक शिवरात्रि व्रत है।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा, फिलहाल आपकी इनकम पहले जैसी ही रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस का त्याग करना पड़ेगा। आज अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, जिससे आपके पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। साथ ही आज कम खर्च करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज परिवार का संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है।


    सिंह राशिफल:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप तथा मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी।

    कन्या राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज इस बात का भी ध्यान रखें कि भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज ना करें।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दा चल रहा है तो आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे।

     

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे।

     

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं। आज विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करेगे तो सब ठीक हो जायेगा।

  • Jalandhar News: Prakash Jeweller के सुनियारे और महिला पुलिस कर्मी  में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Prakash Jeweller के सुनियारे और महिला पुलिस कर्मी में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : भगवान वाल्मीकि चौक के पास स्थित Prakash Jeweller के सुनियारे और महिला पुलिस कर्मी में विवाद होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सोने की चैन को लेकर महिला पुलिस कर्मी और सुनियारे के बीच फ़ोन पर बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद आज महिला पुलिस कर्मी थाना 4 की पुलिस के साथ दुकान पर पहुंची।

    मौके पर पहुंचे ASI Heera Lal ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी ने अपनी सोने की चैन इस दुकान पर धुलने के लिए दी थी। जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी, लेकिन अब इस झगड़े को खत्म करवा दिया गया है। वहीं महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि दुकानदार ने अपनी गलती की माफी मांग ली है और सोना पूरा करके दे दिया है। इस मामले में Prakash Jeweller के सुनियारे ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी।

  • Jalandhar News : 114 पंचायत समिति के Result हुए घोषित, जाने किसकी रही बढ़त

    Jalandhar News : 114 पंचायत समिति के Result हुए घोषित, जाने किसकी रही बढ़त

    जालंधर (ens): पंजाब भर में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों की वोटों की गिनती के नतीजे आज सुबह से प्रशासन द्वारा जारी किये जा रहे है। इसी कड़ी मे जालंधर जिले की 114 पंचायत समितियों के रिजल्ट सामने आये है। जिनमें जालंधर ईस्ट-वेस्ट, लोहियां, नकोदर, नूरमहल, रुड़का कलां, मेहतपुर और फिल्लौर की पचांयत समिति शामिल है।

    रिजल्ट के अनुसार आप 38, कांग्रेस 36, बीएसपी 16, शिअद 14 और 10 सीटें आजाद उम्मीदवारों को मिली है। वोटों की काउंटिंग के लिए जिले भर में बनाए गए 11 स्ट्रांग रूम में बैलेट पेपरों की काउंटिंग प्रोसेस के बाद यह नतीजे घोषित हुए है। बता दें कि चुनावों की गिनती के लिए आदमपुर के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, ब्लॉक भोगपुर के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) लोहारा चरके रोड भोगपुर, ब्लॉक जालंधर ईस्ट के लिए दोआबा कॉलेज, ब्लॉक जालंधर वेस्ट के लिए लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन कैंट रोड, ब्लॉक लोहियां खास के लिए सरकारी आईटीआई लोहियां खास, ब्लॉक मेहतपुर और ब्लॉक नकोदर के लिए गुरु नानक नेशनल कॉलेज नकोदर, ब्लॉक नूरमहल के लिए दोआबा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरमहल, ब्लॉक फिल्लौर के लिए कम्युनिटी हॉल फिल्लौर, ब्लॉक रुड़की कला के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज संग ढेसियां ​​और ब्लॉक शाहकोट के लिए सरकारी आर्ट्स कॉलेज शाहकोट बनाए गए थे।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते रस्ता मोहल्ला में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी के अनुसार व्यक्ति के जीजा ने बताया है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    इस मौके पर जब थाना 3 के एएसआई सुखदेव सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि परिवार के बयानों के अनुसार मृतक कुछ समय जालंधर में रहता था और कुछ समय बिहार में रहता था और शराब पीने का आदी था। मृतक मानसिक रूप से ठीक न होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि पारिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार की तरफ से किसी पर कोई हत्या करने का शक नहीं है।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान, कर्मचारियों व पेंशनरों के एरियर पर सरकार ने खर्च किए ₹2,155 करोड़

    मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान, कर्मचारियों व पेंशनरों के एरियर पर सरकार ने खर्च किए ₹2,155 करोड़

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर जिला के घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि उन सेवाओं, त्याग और समर्पण को नमन करने का अवसर है, जिनके बल पर हिमाचल प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था सशक्त और सुचारू बनी हुई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशनरों ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यबोध के साथ कार्य करते हुए प्रदेश और सरकार की नींव को मजबूत किया है। आज जो संस्थाएं सुदृढ़ हैं और व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से कार्य कर रही हैं, उसके पीछे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अथक परिश्रम और बहुमूल्य अनुभव निहित है। प्रदेश सरकार उनके इस अमूल्य योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सत्ता संभालते ही पहली कैबिनेट बैठक में अपने वायदे को निभाते हुए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि ओपीएस बहाली से प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को सम्मान, सुरक्षा और भरोसे का संबल मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान वेतन और पेंशन से जुड़ी जो बड़ी बकाया राशि प्रदेश पर छोड़ी गई थी, उसे भी वर्तमान सरकार चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से अदा कर रही है।

    राज्य सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर 75 वर्ष या इससे अधिक उम्र के पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को उनके बकाया पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का पूरा भुगतान कर दिया है। पिछली सरकार ने केवल 20 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया था। प्रदेश सरकार ने 80 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया है। सरकार ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को उनके कुल पेंशन/पारिवारिक पेंशन के एरियर का 70 प्रतिशत का भुगतान कर दिया है। पिछली सरकार ने 20 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया था, जबकि प्रदेश सरकार ने इस वर्ग के पेंशनरों को 50 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया है। इन पेंशनरों के बकाया एरियर का भुगतान 40 दिन के भीतर कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 65 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के पेंशनर्स के कुल एरियर का 38 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। पिछली सरकार ने 20 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया गया था, जबकि हमारी सरकार ने गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद अतिरिक्त 18 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया है। इस पर 75 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से कम आयु के पेंशनर्स को 35 प्रतिशत एरियर का भुगतान कर दिया गया है। पिछली सरकार ने 20 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया है, जबकि हमारी सरकार ने अब तक अतिरिक्त 15 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया है। इस पर कुल 110 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसम्बर, 2021 तक के सेवानिवृत कर्मचारियों को उनके ग्रेच्युटी एरियर के 20 प्रतिशत भाग का भुगतान कर दिया गया है। बकाया एरियर का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा और प्रदेश सरकार इस बारे में आगामी बजट से पहले निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतन के एरियर की किश्त के तौर पर 50 हजार रुपये प्रथम श्रेणी से तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों तथा 60 हजार रुपये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भुगतान किया जा चुका है। इस पर 800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी के सभी कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त 20 हजार रुपये का भुगतान 19 अक्तूबर, 2024 को किया गया। इस पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अब तक प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों व पेंशनरों के एरियर पर कुल 2155 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कुछ समय पहले हमने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पेंशन का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से उनके पांच साल की दैनिक सेवा के बदले एक साल की क्वालिफाइंग सर्विस का लाभ, पेंशन गणना के लिए दिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए आर्थिक फैसले लिए हैं, इन फैसलों का लाभ धीरे-धीरे दिखाई देगा और जैसे ही प्रदेश के राजस्व में सुधार होगा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर आदि देनदारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त 16 वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त होने पर कर्मचारियों/पेंशनरो के सभी वित्तीय देनदारियों का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के सभी चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों की अदायगी की 30 दिन के भीतर कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर में भाखड़ा बांध के विस्थापितों की मदद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिसी बनाने पर विचार किया जा रहा है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की आर्थिक मदद करने के सही आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि केंद्र द्वारा हिमाचल के हितों की अनदेखी की जा रही है। इस अवसर पर पेंशनर संयुक्त मोर्चा की मंडी स्थित शाखा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपए का चेक भेंट किया।

    नगर एवं ग्राम नियोजन व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं पधारने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के लिए 69 करोड़ रुपए लागत की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित किया और आय के नए संसाधन भी सृजित किए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।

    हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के राज्य अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को दिए जा रहे विभिन्न वित्तीय लाभों की विस्तार से जानकारी दी और पेंशनर्स की मांगों के बारे में भी अवगत करवाया। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, महिला आयोग की सदस्य रीना पुंडीर, एपीएमसी के अध्यक्ष सतपाल वर्धन, पूर्व विधायक तिलक राज और बंबर ठाकुर, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य उपस्थित थे।

     

     

     

  • Kumar Sanu ने एक्स वाइफ को भेजा Legal Notice, छवि खराब करने का लगाया आरोप

    Kumar Sanu ने एक्स वाइफ को भेजा Legal Notice, छवि खराब करने का लगाया आरोप

    मनोरंजन: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लाइमलाइट में बने रहते हैं। अब एक बार फिर वो अपने पर्सनल रिलेशनशिप के चलते विवादों में आ गए हैं। कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीट्टा भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया है। इसके साथ ही सिंगर ने 30 लाख रुपये हर्जाने की मांग भी रखी है। कुमार सानू ने उन सभी इंटरव्यूज को हटाने की भी मांग रखी है जिसमें उनकी एक्स वाइफ ने उनके बारे में झूठे और नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।

    एक्स वाइफ ने लगाएं गंभीर आरोप

    कुमार सानू और उनकी एक्स वाइफ के बीच यह लड़ाई तलाक के 20 साल बाद सामने आई है। दोनों का तलाक 2001 में फाइनल हुआ था। इस मामले में सुनवाई 17 दिसंबर को हुई। याचिका में यह दावा किया गया है कि सिंगर की एक्स वाइफ ने कई प्लेटफॉर्म्स पर इंटरव्यू दिए हैं। इसमें उन्होंने कुमार सानू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंटरव्यू में उनकी एक्स वाइफ ने कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें भूखा रखा गया रसोई घर ही बंद कर दिया गया, दूध और मेडिकल केयर नहीं दी गई और इसी दौरान कोर्ट की कार्यवाही भी की घई। उन्होंने अपने एक्स पति पर किसी और के साथ अफेयर होने और परिवार की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इंटरव्यू

    सितंबर 2025 में उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया कि रीट्टा भट्टाचार्य ने अपने एक्स पति पर जो कमेंट किया है वो उनके तलाक के दौरान दर्ज की गई सहमति की शर्तों का उल्लंघन करता है।

    कुमार सानू की छवि हुई खराब

    दोनों का तलाक 2001 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुआ था। कुमार सानू के अनुसार, इस समझौते में एक शर्त शामिल थी। इस शर्त में यह कहा गया था कि दोनों में से कोई भी एक-दूसरे के खिलाफ आरोप नहीं लगाएगा। इस याचिका में ये भी कहा गया है कि इस तरह की बातों के कारण से प्रोफेशनल तौर पर और सोशल मीडिया पर सिंगर की छवि खराब हुई है। इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। 27 सितंबर को रीट्टा भट्टाचार्य के साथ-साथ उनके इंटरव्यू को प्रसारित करने वाले मीडिया प्लेटफॉर्म को भी नोटिस भेजा गया था। इसमें कहा गया कि यदि इंटरव्यू नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।  
  • ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने को लेकर आरएच ऊना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने को लेकर आरएच ऊना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्पताल (आरएच) ऊना के सभागार में आज (बुधवार) को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर क्षय रोग की पहचान, उपचार और उन्मूलन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

    डॉ. संजीव वर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रत्येक पंचायत में एक हजार जनसंख्या पर संभावित टीबी रोग की जांच दर 30 से अधिक होनी चाहिए, जबकि एक हजार जनसंख्या पर टीबी रोगियों की संख्या एक या उससे कम होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पंचायत में कुल टीबी रोगियों में से कम से कम 85 प्रतिशत रोगियों का उपचार सफलतापूर्वक पूरा होना चाहिए।

    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बलगम जांच में टीबी पॉजिटिव पाए गए सभी रोगियों में से कम से कम 60 प्रतिशत रोगियों की यूडीएसटी जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही, ग्राम पंचायत में उपचार ले रहे सभी टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत कम से कम एक किस्त प्राप्त होनी चाहिए तथा सहमति देने वाले सभी टीबी रोगियों को निक्षय मित्रों के माध्यम से पोषण सहायता उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

    डॉ. वर्मा ने बताया कि जिला ऊना की सभी 245 पंचायतों में क्षय रोग के मापदंडों के अनुसार संभावित रोगियों की जांच का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इसके आधार पर जिले की लगभग 190 पंचायतों को क्षय रोग उन्मूलन के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत प्रत्येक खंड स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि क्षय रोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

    इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मंकोटिया, डॉ. सुखदीप सिंह सिधू, डॉ. विशाल ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी थानाकलां डॉ. नरेश शर्मा, गगरेट से डॉ. पंकज प्राशर, हरोली से डॉ. शिगारा, गुलशन शर्मा, संदीप धीर, राकेश कुमार, ऋतु शर्मा, रीता देवी, कल्पना शर्मा, धर्म पाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।