Blog

  • घर में E-Scooter की Battery फटी, व्यक्ति की मौत, महिला सहित 2 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

    घर में E-Scooter की Battery फटी, व्यक्ति की मौत, महिला सहित 2 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

    हिसारः हांसी शहर की मुल्तान कॉलोनी में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में खड़ी ई-स्कूटी की बैटरी फट गई और आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसकी पत्नी और 2 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी मुताबिक, मुल्तान कॉलोनी निवासी नरेश (40) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे, जब वह घर में चार्ज हो रही स्कूटी का प्लग निकाल रहे थे, तभी अचानक बैटरी में तेज धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आग पूरे घर में तेजी से फैल गई। हादसे में नरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जब लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो वह मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान घर में रखे 2 भरे हुए गैस सिलेंडरों में से एक आग की चपेट में आ गया था, लेकिन पड़ोसियों की सूझबूझ से दोनों सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं घटना में नरेश के 12 वर्षीय बेटे साहिल, 15 वर्षीय बेटी वंदना और 35 वर्षीय पत्नी ज्योति गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक नरेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • चालक ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी थार, ड्राइवर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चालक ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी थार, ड्राइवर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नागालैंडः दीमापुर रेलवे स्टेशन बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, दीमापुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर एक व्यक्ति ने थार घुसा दी। इस घटना में ट्रैक पर थार फंस गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया और थार को ट्रैक से हटवाया गया। मामले की जानकारी देते हुएपुलिस ने बताया कि दीमापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

    दीमापुर पुलिस पीआरओ ने बताया कि रात करीब 11:35 बजे, गाड़ी महिंद्रा थार (NL- 01 CA 8181) जिसे थेपफुनेइतुओ 65 वर्षीय स्वर्गीय ख्रीज़ो रियो का बेटा चला रहा था। पुलिस ने कहा कि गैर-कानूनी तरीके से आरोपी ने थार दीमापुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म की तरफ रेलवे ट्रैक पर घुसा गई। पुराने फ्लाईओवर एरिया (बर्मा कैंप साइड) के पास लाइन नंबर 1 पर फंस गई। सूचना मिलने पर पीआरओ रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर तुरंत मौके पर पहुंचे।

    पीआरओ ने कहा कि गाड़ी को सुरक्षित रूप से रोक लिया गया और रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया, यह पक्का करते हुए कि यात्रियों, रेलवे प्रॉपर्टी या आम लोगों को कोई नुकसान न हो। अधिकारी के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि यह बड़ी लापरवाही और ट्रैफिक और रेलवे सेफ्टी नियमों का उल्लंघन था। ड्राइवर के साथ गाड़ी को कस्टडी में ले लिया गया है/गिरफ्तार कर लिया गया है और RPF दीमापुर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी हालात का पता लगाने के लिए जांच चल रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि इसमें शराब या कोई और चीज़ शामिल थी या नहीं।

    इस बीच, दीमापुर पुलिस ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि रेलवे ट्रैक पर बिना इजाज़त के घुसना एक गंभीर जुर्म है और इससे जान और लोगों की सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा है। पुलिस ने चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही न केवल उस व्यक्ति को खतरे में डालती है, बल्कि यात्रियों और ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी खतरे में डालती है। इसलिए, पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध या असुरक्षित एक्टिविटी की तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करने की अपील की है।

  • तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, हवा में उछला व्यक्ति, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, हवा में उछला व्यक्ति, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    अहमदाबादः गुजरात में तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा ने एक्टिवा सवार 2 नौजवानों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक्टिवा पर बैठा पिछला व्यक्ति हवा में उछल कर सड़क किनारे गिर गया। वहीं सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा युवक भी इस घटना में घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अहमदाबाद से खौफनाक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार चालकों द्वारा रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार क्रेटा कार की ब्रेक ना लगने से उसने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सवार दोनों युवक करीब 5 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरे। दोनों युवक गंभीर घायल हुए, वहीं सड़क किनारे खड़ा युवक भी हादसे की चपेट में आ गया। इस घटना में एक्टिवा और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • Haryana News: घर के बाहर खड़ी कार में घुसे बच्चे, पैसे लेकर फरार, देखें वीडियो

    Haryana News: घर के बाहर खड़ी कार में घुसे बच्चे, पैसे लेकर फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-4 में आज सुबह करीब 8:20 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के बाहर खड़ी कार को 3 अज्ञात बच्चों ने निशाना बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बच्चे साइकिल पर आए, कार का ताला खोला और भीतर घुसकर पूरी कार को खंगाल डाला। इस दौरान वे कार में रखे कुछ खुले पैसे लेकर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि कार में कोई अन्य कीमती सामान मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

    इस घटना ने इलाके के लोगों को हैरान और चिंतित कर दिया है, क्योंकि यह वारदात दिनदहाड़े और सुबह के समय हुई, जब आमतौर पर लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह के वक्त इस तरह की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    घटना के बाद क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि जिन लोगों के पास अपने वाहनों को घर के अंदर पार्क करने की सुविधा है, वे उसका उपयोग जरूर करें। वहीं, जिनके पास यह व्यवस्था नहीं है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने वाहनों को अच्छी तरह लॉक करें और अंदर किसी भी प्रकार का कीमती सामान न छोड़ें। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

  • Rajya Sabha में ‘सबका बीमा सबकी रक्षा’ विधेयक पारित, Insurance Sector में 100% FDI मंजूर

    Rajya Sabha में ‘सबका बीमा सबकी रक्षा’ विधेयक पारित, Insurance Sector में 100% FDI मंजूर

    नई दिल्लीः राज्यसभा ने ‘सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक 2025 पारित कर दिया है। इस विधेयक में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने सहित कई अहम सुधारों का प्रावधान है।

    इसका उद्देश्य बीमा उद्योग का आधुनिकीकरण करना और ‘2047 तक सभी के लिए बीमा के लक्ष्य को हासिल करना है। इससे पहले यह विधेयक 16 दिसंबर को लोकसभा में पारित हो चुका है। इसके तहत बीमा अधिनियम, 1938; भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अधिनियम, 1956; और बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) अधिनियम, 1999 में संशोधन किया गया है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक का बचाव करते कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। तीन गैर-जीवन सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों में 17,450 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जिसके चलते पिछले वर्ष एलआईसी, जीआईसी और कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसीआईएल) ने रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया।

    सीतारमण ने 2014 के बाद बीमा क्षेत्र की प्रगति गिनाते कहा कि बीमा कंपनियों की संख्या 53 से बढ़कर 74 हो गई है, बीमा पैठ 3.3 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 3.8 प्रतिशत, प्रति व्यक्ति बीमा घनत्व 55 डॉलर से बढ़कर 97 डॉलर, कुल प्रीमियम 4.15 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 11.93 लाख करोड़ रुपये और प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां तीन गुना बढ़कर 74.43 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं।

  • रूस-यूक्रेन युद्ध में स्टडी वीजा पर गए अजय गोदारा की मौत, पैतृक गांव में किया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    रूस-यूक्रेन युद्ध में स्टडी वीजा पर गए अजय गोदारा की मौत, पैतृक गांव में किया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    बीकानेरः रूस-यूक्रेन में अभी तक जंग जारी है। वहीं दोनों देशों की जंग में कई भारतीयों की मौत हो चुकी है। वहीं एक और भारतीय की मौत की घटना सामने आई है। जहां बीकानेर के 22 वर्षीय अजय गोदारा की इस जंग में मौत हो गई। अजय गोदारा की कहानी दिल को दहला देने वाली है। दरअसल, अजय बेहतर भविष्य के लिए स्टडी वीजा लेकर रूस गया था। लेकिन उसे पता नहीं था कि उसके साथ इतना बुरा होगा कि वह जिंदा घर नहीं लौट पाएगा। अजय के परिजनों का आरोप है कि रूस पहुंचने के बाद उसे जबरन सेना में भर्ती कर 4 दिन बाद ही लड़ने लिए यूक्रेन बॉर्डर पर भेज दिया गया और वहां उसकी मौत हो गई। 10 दिन पहले परिजनों को जब उसकी मौत की सूचना मिली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध के मोर्चे पर भेजे गए अजय का शव बुधवार को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से परिजन उसे पैतृक गांव अरजनसर लेकर आए और अंतिम संस्कार किया गया। जहां अंतिम संस्कार के दौरान पहले भारत माता की जय के नारे लगाए गए और उसके बाद अजय गोदारा अमर रहे के नारे लगाए गए। परिवार का आरोप है कि शव पूरी तरह सड़ चुका था और इतनी खराब हालत में था कि परिजनों को ठीक से दिखाने तक नहीं दिया गया। मौत कब और कैसे हुई, इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी परिवार को नहीं दी गई। परिजनों के अनुसार अजय नवंबर 2024 में मॉस्को में भाषा कोर्स की पढ़ाई के लिए गया था। परिवार से उसकी आखिरी बातचीत 22 सितंबर को हुई थी। इसके बाद अजय ने दो वीडियो भेजे, जिनमें उसने खुलासा किया कि उसे और उसके साथियों को ट्रेनिंग के बहाने रूसी सेना में शामिल कर सीधे युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया। पहले वीडियो में अजय ने बताया था कि वह यूक्रेन में है और तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद युद्ध लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उसने कहा था कि नौ भारतीय छात्रों को भी इसी तरह ट्रेनिंग दी गई है। मना करने पर रूसी सैनिकों ने धमकाया कि यहां कोई सुनने वाला नहीं है। अजय ने वीडियो में कहा था कि एक बार परिवार से बात कर लो, ये मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है। अगर कल से कॉल नहीं आया तो समझ लेना मैं मर गया। दूसरे वीडियो में अजय ने बताया कि उन पर हवाई हमले और मिसाइलें दागी गईं। चार लोगों के समूह में एक की मौत हो गई, दो भाग गए और वह रास्ता भटक गया। आठ दिन बाद उसे खोजकर फिर सेना को सौंप दिया गया। उसने बताया कि वह सेलिडोज सिटी में है, जो यूक्रेन का वह हिस्सा है, जिस पर रूस का कब्जा है। वीडियो में उसने कहा था कि उनके साथ धोखा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद परिवार लगातार अजय को भारत वापिस लाने के प्रयास करता रहा। इस दौरान परिजनों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भी मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई थी। 10 दिसंबर को परिवार को रूस से फोन आया कि अजय की मौत हो गई है और शव भारत भेजा जाएगा। बुधवार सुबह शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। परिजनों का कहना है कि शव की हालत बेहद खराब थी, चेहरा दिखाकर तुरंत ढंक दिया गया और ठीक से देखने तक नहीं दिया गया। मौत की तारीख और कारण को लेकर भी कोई जानकारी सांझा नहीं की गई। अजय अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पढ़ाई के सपनों के साथ रूस गया था लेकिन एजेंटों के धोखे में फंसकर युद्ध का शिकार बन गया। परिवार ने सरकार से मांग की है कि ऐसे फर्जी एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की जाए और रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे अन्य भारतीय युवाओं को सुरक्षित भारत लाया जाए।
  • Punjab News: धुंध ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, Visibility कम होने से वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    Punjab News: धुंध ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, Visibility कम होने से वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब व चंडीगढ़ में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। रात के तापमान में 0.1 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। सबसे कम तापमान आदमपुर में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कल धुंध की वजह से फरीदकोट व बठिंडा में विजिबिलिटी 20 से 40 मीटर दर्ज की गई। 20 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, आज जो पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान से जम्मू-कश्मीर के हिमालय क्षेत्र में पहुंचने वाला है, उससे मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 20 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो मौसम को प्रभावित करेगा। फिलहाल आज मौसम शुष्क रहेगा।

    इसी के साथ मोहाली में भी कोहरे का प्रकोप देखने को मिला, वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की स्पीड सामान्य देखी गई, क्योंकि 15 मीटर की दूरी तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी के साथ कई लोग धीरे-धीरे अपने गणतव्य की ओर जाते नजर आए।

     

  • Pollution Certificate के बिना नहीं मिलेगा Petrol, Delhi में सिर्फ इन वाहनों को मिलेगी एंट्री

    Pollution Certificate के बिना नहीं मिलेगा Petrol, Delhi में सिर्फ इन वाहनों को मिलेगी एंट्री

    नई दिल्लीः दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए वीरवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा फेज लागू हो गया है। इसके तहत दिल्ली में सिर्फ BS-6 इंजन वाली गाड़ियों को एंट्री मिलेगी। इससे कम मानक वाले दूसरे राज्यों के निजी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

    इस फैसले से गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा से दिल्ली में रोजाना आने-जाने वाली 12 लाख गाड़ियों पर असर पड़ने की आशंका है। आज से नोएडा से 4 लाख से ज्यादा, गुरुग्राम से 2 लाख और गाजियाबाद से 5.5 लाख वाहनों को दिल्ली में आने से रोक दिया जाएगा।

    दिल्ली में नो PUC, नो फ्यूल नियम भी लागू हो गया है। इसके तहत, पॉल्युशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट के बिना गाड़ियों को पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं मिलेगा। बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों की पहचान के लिए पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया है।

    दिल्ली में GRAP-4 के तहत निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर पूरी तरह बैन है।​ CNG, इलेक्ट्रिक वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। ट्रैफिक जाम रोकने के लिए 100 हॉटस्पॉट्स पर गूगल मैप मदद लेगा। नियम तोड़ने पर वाहन जब्ती, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी। पर्यावरण अधिनियम 1986 के तहत सजा मिलेगी।​

  • टला बड़ा हादसाः पर्यटकों से भरा वाहन लुढ़का, गाड़ी से गिरे यात्री, देखें CCTV

    टला बड़ा हादसाः पर्यटकों से भरा वाहन लुढ़का, गाड़ी से गिरे यात्री, देखें CCTV

    हिमाचलः मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले डलहौजी में भयानक हादसा टल गया। दरअसल, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचपुला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पर्यटकों का एक वाहन यात्रियों के सवार होते ही अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। राहत की बात ये रही है कि वाहन पेड़ के कारण खाई में गिरने से बच गया। डलहौजी में पर्यटकों से भरा एक ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त के बाद अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। वाहन करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसमें सवार कई पर्यटक गिरते-फिसलते रहे। सौभाग्य से, एक पेड़ के सहारे वाहन खाई में गिरने से बच गया। इस घटना डराने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वाहन लुढ़ककर नीचे की ओर आ रहा है और कैसे खाई में जाने से बचता है। वीडियो में लोग इस दौरान डर के मारे वाहन से नीचे कूदते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग और अन्य पर्यटक मदद के लिए पहुंचे। हादसे में कुछ पर्यटक घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति संभल गई और कोई बड़ा जानलेवा हादसा नहीं हुआ।
  • Share Market में गिरावट जारी; Nifty और Sensex लुढ़के, निवेशकों को पहुंचा नुक्सान

    Share Market में गिरावट जारी; Nifty और Sensex लुढ़के, निवेशकों को पहुंचा नुक्सान

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में वीरवार एक बार फिर गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty लाल रंग के निशान पर खुले। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट बाजार में रुकने का नाम नहीं ले रही है। Meesho का शेयर आज फोकस में है क्योंकि कल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के स्टॉक में कल 20 प्रतिशत के इजाफे के साथ अपर सर्किट लग गया था। निफ्टी 50 31 अंक या 0.12% गिरकर 25,788 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 100 अंक या 0.12% गिरकर 84,459 पर खुला। बैंक निफ्टी 106 अंक या 0.18% गिरकर 58,820 पर खुला। हालांकि, छोटे और मिडकैप शेयर लाल निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 77 अंक या 0.13% गिरकर 59,312 पर खुला।

    जल्दी लाभ पाने वाले और पिछड़ने वाले
    शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में इस समय सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और श्रीराम फाइनेंस शामिल थे। दूसरी ओर निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, बजाज ऑटो, एमएंडएम और आयशर मोटर्स शामिल हैं। शुरुआती कारोबार में प्रमुख मूवर्स रहे शेयरों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं जो सुबह के कारोबार में प्रमुख मूवर्स थे।