अहमदाबाद से खौफनाक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार चालकों द्वारा रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार क्रेटा कार की ब्रेक ना लगने से उसने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सवार दोनों युवक करीब 5 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरे। दोनों युवक गंभीर घायल हुए, वहीं सड़क किनारे खड़ा युवक भी हादसे की चपेट में आ गया। इस घटना में एक्टिवा और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा सवार को मा*री ट-क्कर, हवा में उछ-ला व्यक्ति, देखें दि-ल दह-लाने वाला वीडियो NEWS;https://t.co/23q2CHOFXS#BreakingNews #RoadAccident #SpeedingCar #ActivaRider #HitAndRun #HorrificAccident pic.twitter.com/hBcqe5zle2
— Encounter India (@Encounter_India) December 18, 2025
तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, हवा में उछला व्यक्ति, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

अहमदाबादः गुजरात में तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा ने एक्टिवा सवार 2 नौजवानों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक्टिवा पर बैठा पिछला व्यक्ति हवा में उछल कर सड़क किनारे गिर गया। वहीं सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा युवक भी इस घटना में घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Leave a Reply