Blog

  • Haryana News: फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-16 चौकी की टीम को सफलता हासिल हुई है। टीम के द्वारा फल विक्रेता पर चाकू के साथ हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता फल विक्रेता ने बताया था कि 17 सितंबर को सुबह उसकी एक जान-पहचान के युवक के साथ शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी।

    विवाद बढ़ जाने पर आरोपी ने उसके ऊपर चाकू से कई वार कर दिए और उसको जान से मारने की धमकी भी दी। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-14 में आर्म्स एक्ट के साथ-साथ गंभीर धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया।

    टीम ने अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी परंतु आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सिंह राज के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुमेर उर्फ पाली को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी सुमेर राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी बुड़नपुर पार्क से बरामद कर लिया है। आरोपी पर पहले भी पंचकूला और चंडीगढ़ में आर्म्स एक्ट और लड़ाई-झगड़े के 7 मामले दर्ज हैं।

    डीसीपी का कहना है कि कानून के खिलाफ हथियार उठाने वाले किसी भी हरकत को पंचकूला पुलिस नहीं बख्शेगी। हमारी प्रायोरिटी यही सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। पंचकूला पुलिस का मोटो साफ है कि शहर में हिंसक व्यवहार, धमकी या डर पैदा करने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

  • Punjab News: चुनावों में आप की एकतरफा जीत को लेकर अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Punjab News: चुनावों में आप की एकतरफा जीत को लेकर अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति में आप पार्टी भारी सीटों से आगे चल रही है। वहीं आप पार्टी के उम्मीदवारों को मिल रही लीड को लेकर चंडीगढ़ में पंजाब आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने कहा कि पंजाब वासियों को इस नतीजों को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में शांतिपूर्ण ढंग से 14 दिसंबर को चुनाव हुए। आज इन चुनावों के नतीजों में एक तरफा रिजल्ट देखने को मिल रहा है। आप प्रधान ने इस जीत को लेकर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी।

    अमन अरोड़ा ने कहा कि अभी नतीजे सामने आ रहे है। बैलेट पेपरों के कारण चुनावी नतीजों को सामने आने में समय लग रहा है। वहीं जिला परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर आप प्रधान ने कहा कि 354 जोन में से 71 के नतीजे सामने आ चुके है, जिसमें 60 पर आप पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने 7 सीटें हासिल की है, शिरोमणि अकाली दल ने 2 हासिल की है और भाजपा ने एक सीट हासिल की है, वहीं आजाद उम्मदीवार 2 सीटे हासिल कर चुकी है। इसी तरह से ब्लॉक समिति चुनावों में से कुल 2863 में से 1885 के नतीजे सामने आए है।

    जिसमें 867 में आप पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 216, अकाली दल 129, आजाद 63 और भाजपा 20 सीटों पर सिमट गई है। अमन अरोड़ा ने कहा कि जिला परिषद में 85 प्रतिशत आप पार्टी जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 113 सीटों पर लीड पर चल रही है। वहीं ब्लॉक समिति चुनावों में से 68 प्रतिशत जीत हासिल करने के साथ-साथ 217 सीटों पर लीड पर चल रही है। ऐसे में एक तरह आप पार्टी जीत हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि पौने 4 सालों में आप पार्टी के विकास कार्यों पर लोगों ने फिर से मोहर लगा दी है। वहीं उन्होंने सभी जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है। अमन अरोड़ा ने कहा कि अब तक जारी हुए रुझाने के अनुसार शायद ही पिछले 10 सालों में किसी पार्टी ने इतना भारी बहुमत हासिल किया हो।

  • रंगला पंजाब के लिए बड़ा कदम: मान सरकार ने 54 नए सेवा केंद्रों की घोषणा की

    रंगला पंजाब के लिए बड़ा कदम: मान सरकार ने 54 नए सेवा केंद्रों की घोषणा की

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 54 नए सेवा केंद्र खोलने जा रही है। इससे प्रदेश में सेवा केंद्रों की कुल संख्या 598 हो जाएगी। यह घोषणा सुशासन एवं सूचना तकनीकी मंत्री अमन अरोड़ा ने मगसीपा में नागरिक सेवा और सेवा केंद्र संचालन की समीक्षा बैठक के दौरान की। बैठक में सभी डिप्टी कमिश्नर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

    पंजाब के मौजूदा 544 सेवा केंद्र 465 सरकारी-से-नागरिक (G2C) और 7 कारोबार-से-नागरिक (B2C) सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। समीक्षा में पेंडेंसी, सेवा-वार प्रदर्शन और ऑनलाइन फील्ड सत्यापन पर चर्चा हुई। बताया गया कि “सेंड बैक” मामलों में कमी आई है और लगभग 96.3 प्रतिशत ऑनलाइन सत्यापन आवेदन पूरे किए जा चुके हैं। अधिकारियों को जीरो पेंडेंसी बनाए रखने और बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को पुरस्कार देने का निर्देश भी दिया गया।

    अमन अरोड़ा ने कहा कि नए सेवा केंद्रों का निर्माण 15 जनवरी, 2026 तक पूरा होना चाहिए। यह पहल ‘सरकार तुहाडे द्वार’ कार्यक्रम और नागरिक सेवा पोर्टल (connect.punjab.gov.in) के तहत सरकारी सेवाओं को आसान और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। राज्य में डिजिटल और प्रभावी सेवा वितरण को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वपूर्ण परियोजना है।

  • Punjab News: काउंटिंग के दौरान हुआ हंगामा, बैलेट पेपर फाड़ने के मामले में शरारती तत्व काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: काउंटिंग के दौरान हुआ हंगामा, बैलेट पेपर फाड़ने के मामले में शरारती तत्व काबू, देखें वीडियो

    चुनावी नतीजों में आप और अकाली दल की पकड़ मजबूत, तीसरे पर पहुंची कांग्रेस

    मोगा-पठानकोट: पंजाब भर में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना चल रही है। जहां आप पार्टी के साथ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार जीत हासिल कर रहे है। मिली जानकारी जिला परिषद चुनाव में आप पार्टी ने अब तक 47, कांग्रेस 10, अकाली दल 5, और अन्य पार्टी के उम्मीदवारों ने 2 सीटें हासिल की है। वहीं भाजपा ने अभी तक खाता नहीं खोला है। जबकि ब्लॉक समिति चुनावों में जारी नतीजों में अब तक आप पार्टी 558, कांग्रेस 127, अकाली दल 158, भाजपा 9 सीटें हासिल कर पाई है। हालांकि अन्य पार्टी के उम्मीदवार 55 सीटें हासिल कर चुके है। वहीं मोगा में हो रही मतगणना के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ शरारती तत्वों ने बैलेट पेपर फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए मतगणना रोक दी गई। प्रशासन के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और मतगणना की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं पठानकोट में ब्लॉक में ब्लॉक समिति के चुनावी नतीजों में 15 सीटों में से 12 सीटों पर आप के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को 3 सीटों में जीत हासिल हुई। भाजपा इस सीटों पर खाता नहीं खोल पाई। दूसरी ओर नंगल जिले परिषद की 15 ब्लॉक समिति और 1 जिला परिषद के परिणाम सामने आए है, जिसमें आप, कांग्रेस और भाजपा को ब्लॉक समिति की सीटों में से 5-5 सीटें मिलीं है। वहीं जिला परिषद की एक सीट पर भाजपा ने कब्जा किया। जिला परिषद सुजानपुर में ब्लॉक समिति की 15 सीटों में से ब्लॉक की 8 सीटों के परिणाम सामने आए। जहां आप को अभी तक 3 सीटें मिलीं, जबकि 5 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया। कांग्रेस इन 8 सीटों में अपना खाता नहीं खोल सकी।
  • Mann सरकार की पहल: दशकों पुराने पुल का निर्माण, जनता की सुरक्षा को दिया महत्व

    Mann सरकार की पहल: दशकों पुराने पुल का निर्माण, जनता की सुरक्षा को दिया महत्व

    चंडीगढ़: पंजाब के मेहंगोंवाल क्षेत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने दशकों से टूटे पड़े पुल का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है। यह पुल लगभग 50 गांवों के लिए जीवनरेखा साबित होगा। पुराने पुल के टूटे होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था और आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहन नहीं पहुंच पाते थे। अब नए पुल के बनने से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित होगी।

    इस पुल के निर्माण में आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और स्थानीय मजदूरों को रोजगार भी मिल रहा है। सरकार ने पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए इसे टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला बनाने की योजना बनाई है। स्थानीय लोग मान सरकार की इस पहल से बहुत खुश हैं और इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

    आम आदमी पार्टी के विधायक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस परियोजना की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह पुल केवल निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि 50 गांवों के लोगों की सुरक्षा, सुविधा और विकास का प्रतीक है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह परियोजना जल्द पूरी होगी और आने वाले समय में पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में और विकासकारी योजनाओं की शुरुआत होगी।

  • Punjab News: कोर्ट परिसर के पास हुआ गुंडागर्दी का नंगा नाच, व्यक्ति पर किया तेजधार हथियारों से हमला, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट परिसर के पास हुआ गुंडागर्दी का नंगा नाच, व्यक्ति पर किया तेजधार हथियारों से हमला, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में कोर्ट परिसर की बैकसाइड मॉडल ग्राम के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। दरअसल, कोर्ट परिसर के पीछे दिनदहाड़े तेजधार हथियारों से युवक पर और उसकी कार पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दऱअसल, कुछ अज्ञात लोग एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करके फरार हो गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर मौजूद एक महिला आशा रानी ने बताया कि कुछ लोग एक व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकालकर लाए और उस पर ताबड़तोड़ तेजधार हथियारों से हमला करने लगे। इस दौरान हमलावरों ने युवक की गाड़ी नंबर पीबी 10 डीसी 8170 को भी निशाना बनाते हुए तेजधार हथियारों से हमला किया।

    घटना में हमलावारों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और टायरों को फाड़ दिया गया। महिला ने बताया कि 5 से 6 हमलावारों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पहले उसे घटना स्थल पर पिटा और उसके बाद कुछ दूर पर वह बचता हुआ भागा, लेकिन हमलावारों ने काबू करके उस पर तेजधरा हथियारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा हमलावरों की पहचान की जा रही है।

  • Punjab News: कबड्डी प्रमोटर बलाचोरिया मर्डर केस, आरोपी के एनकाउंटर को लेकर SSP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: कबड्डी प्रमोटर बलाचोरिया मर्डर केस, आरोपी के एनकाउंटर को लेकर SSP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    एक आरोपी की मौत, 2 आरोपी सहित 2 पुलिस कर्मी घायल

    मोहालीः गांव सोहाना के सेक्टर-82 के मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वैदवान स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कबड्डी कप में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचोरिया की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरे आरोपी लालड़ू हाईवे के पास बनी खंडर इमारत में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी की भी पहचान कर ली है। एसएसपी ने बताया कि बीते दिन आरोपी एशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। एशदीप सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका फोन के साथ साथी के साथ संपर्क नहीं हो रहा था। जिसके बाद उसने इस आरोपी को समय दिया था और उसे यहां से पिकअप करवाकर अलग जगह लेकर जाना था। इस मामले की सूचना मिलने पर एजीटीएफ और मोहाली पुलिस से डीएसपी बिक्रम बराड़ ने आरोपी का पीछा किया। जहां आरोपी फायर करते हुए इमारत मे छिप गए। इस दौरान 2 पुलिस कर्मियों को गोली लगी है, जिसमें एक पुलिस कर्मी के घुटने पर गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक आरोपी मारा गया है और 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कबड्डडी प्रमोटर की रेकी करने वाले आरोपियों की भी पहचान हो गई है। इस घटना में जग्गू भगवानपुरिया कनेक्शन सामने आया है। नौशेहरा पन्नुआं निवासी हरपिंदर उर्फ ​​मिड्डू पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। इस मामले में सामने आया है कि एशदीप सिंह इस घटना का मास्टरमाइंड है और इसी ने घटना को प्लान किया था और वह रशिया में रह रहा था। वह 25 नवंबर को भारत आया था और अब विदेश भागने की फिराक था। आरोपी ने 14 तारीख को दिल्ली एयरपोर्ट से जाने के लिए टिकट बुक की थी और उसने 16 को विदेश जाना था, लेकिन उससे पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पहले कई घटनाओं में वाटेंड है। इसी के साथ जोधा इटली का रहने वाला और गुरलाल यूएसए का रहने वाला है, यह दोनों डॉनी बल के साथी है। वहीं एशदीप डॉनी बल के साथ सीधा टच में है। आरोपी से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।
  • Donald Trump ने एक बार फिर की PM Modi की तारीफ, बोले – ‘हमें एक महान मित्र मिला है’

    Donald Trump ने एक बार फिर की PM Modi की तारीफ, बोले – ‘हमें एक महान मित्र मिला है’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम को अपना महान मित्र बताया है। ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका के लिए इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। यह जानकारी भारत में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की। भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में शामिल है। यह एक अद्भूत देश है और इंडो पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। हमें पीएम मोदी के तौर पर एक महान मित्र मिला है।

    ट्रंप और पीएम मोदी में हुई थी बात

    पिछले हफ्ते ही राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच में फोन पर बात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को गति देने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब भारत और अमेरिका के वार्ताकार प्रस्तावित दविपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर दो दिन की बात पूरी कर चुके थे। इस प्रस्तावित व्यापार समझौते से भारत को ट्रंप प्रशासन के द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत तक के भारी-भरकम टैरिफ से राहत मिलेगी। अगस्त में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढा़कर 50% कर दिया था। इसमें रुसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर 25% एक्स्ट्रा शुल्क भी शामिल था।

    दोनों देशों के रिश्ते हुए थे खराब

    अगस्त में टैरिफ बढ़ाने के बाद ही दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए थे। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से भारत की लगातार आलोचना ने भी संबंधों पर काफी असर डाला था। अब हाल के हफ्तों में दोनों देशों ने अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश की है। अधिकारियों के अनुसार, फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीति साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा भी की।

    दोनों में हुई सहमति

    सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं ने व्यापार, महत्वपूर्ण तकनीक, एनर्जी, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में साथ देने पर भी विचार-विमर्श किया है। इसके साथ ही साझा चुनौतियों ने निपटने और सामान हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। दोनों ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग निरंतर मजबूत होने पर संतोष भी व्यक्त किया है।
  • Punjab News: एक्टिवा की टक्कर के बाद कार चालक की गुंडागर्दी, जड़े थप्पड़, जबरन ले गया वाहन, देखें CCTV

    Punjab News: एक्टिवा की टक्कर के बाद कार चालक की गुंडागर्दी, जड़े थप्पड़, जबरन ले गया वाहन, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के वर्धमान नजदीक एलआईजी फ्लैट्स के बाहर कार और एक्टिवा की टक्कर में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, वर्ना कार के साथ एक्टिवा की टक्कर के बाद कार चालक की सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां कार चालक ने पहले एक्टिवा सवार युवक को थप्पड़ जड़े और उसके बाद वह घटना स्थल पर गालियां निकालने लगा। जिसके बाद युवक से एक्टिवा लेकर कार चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान जाता हुए एक्टिवा सवार को उससे कार ठीक करवाने के बाद एक्टिवा ले जाने की धमकियां देने लगा।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में घटना को लेकर कार चालक की आवाज भी सुनाई दे रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें साफ देखा जा सकता है कि मोड़ पर एक्टिवा और वर्ना कार की भिड़ंत होती है। कार रुकते ही मालिक बाहर निकलता है और बिना कुछ सुने एक्टिवा सवार युवक को थप्पड़ जड़ देता है। आरोपी गाली-गलौज करता है और जबरन एक्टिवा की चाबी निकालकर अपनी कार में बैठ जाता है।

    हैरानी की बात यह रही कि कुछ देर बाद कार सवार दोबारा वापिस आता है और मौके से एक्टिवा भी उठाकर ले जाता है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सोनू ने बताया कि वह अपने भाई के साथ एक्टिवा पर काम के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह एलआईजी फ्लैट्स के पास मोड़ पर पहुंचा। जहां सामने से आ रही एक वर्ना कार के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही सोनू और उसका साथी सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन कार सवार की दबंगई के आगे किसी की न चली। पीड़ित पक्ष ने अब पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

     

  • Punjab News: अकाली दल ने 2 नेताओं को किया पार्टी से बाहर

    Punjab News: अकाली दल ने 2 नेताओं को किया पार्टी से बाहर

    बरनालाः शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने 2 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रेस से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल हलका भदौड़ के इंचार्ज और वरिष्ठ अधिवक्ता सतनाम सिंह राही ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी के हित सर्वोपरि हैं और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कार्यकर्ता नया हो या पुराना, यदि वह अकाली दल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवार का विरोध करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

    ऐसे में पार्टी ने डोगर सिंह (उगोके) और भगवान सिंह भाना को पार्टी से बाहर कर दिया है। दोनों पर पार्टी अनुशासन का सख्ती से पालन करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने का आरोप लगा है। यह कार्रवाई सर्कल प्रधान कमलजीत सिंह मौड़ की सिफारिश तथा भगतपुरा मौड़ से उम्मीदवार महिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे अधिकृत अकाली दल के उम्मीदवार का खुलेआम विरोध किया।

    सतनाम सिंह राही ने कहा कि डोगर सिंह और भगवान सिंह भाना द्वारा की गई गतिविधियां पार्टी की नीतियों और अनुशासन के खिलाफ हैं। इसी कारण पार्टी नेतृत्व ने उन्हें तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक अनुशासित पार्टी है, जहां संगठन और पार्टी हितों के खिलाफ काम करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की गुटबाजी या विरोध को सहन नहीं किया जाएगा। जो भी कार्यकर्ता पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।