Blog

  • Vantara में Lionel Messi के नाम पर हुआ शेर के बच्चे का नामांकन

    Vantara में Lionel Messi के नाम पर हुआ शेर के बच्चे का नामांकन

    नई दिल्ली: वर्ल्ड फुटबॉल लेजेंड लियोनेल मेसी गॉट इंडिया टूर के अंतर्गत भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों की सैर की। कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली घूमने के बाद वह अनंत अंबानी के द्वारा बनाए गए वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, वनतारा में पहुंचे थे। मेसी अपने इंटर मियामी टीम के साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ वनतारा में पहुंचे। वनतारा में उनका स्वागत आरती उतारकर किया गया। भारतीय परंपरा के अनुसार, मेसी का स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और भगवान का आशीर्वाद लिया।

    पूजा में शामिल हुए मेसी

    मेसी ने इस दौरान अम्बे माता, भगवान गणेश, पवनपुत्र हनुमान और शिव अभिषेक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने विश्व शांति और एकता की कामना की। तीनों खिलाड़ियों का स्वागत इस दौरान पारंपरिक लोक संगीत, फूलों की बारिश और भव्य आरती के साथ हुआ। ऐसे स्वागत से मेसी बहुत खुश हुए। इसके बाद उन्होंने वनतारा का दौरा किया।

    वनतारा में इन चीजों को देखने पहुंचे मेसी

    बिग कैट केयर सेंटर में शेर, तेंदुए और बाघों को बहुत पास से देखा। जिस तरह के प्राकृतिक माहौल में जानवरों की देखभाल की जा रही है यह देखकर मेसी बहुत ही एक्साइटेड नजर आए। वनतारा के प्राकृतिक माहौल में सभी जानवरों की अच्छी से देखभाल की जा रही है। मेसी बाघ से मिलकर काफी एक्साइटेड भी नजर आए।

    वाइल्डलाइफ अस्पताल का किया दौरा

    इसके अलावा मेसी ने हर्बिवोर केयर सेंटर, रेप्टाइल केयर सेंटर और मल्टी स्पेशलिटी वाइल्डलाइफ अस्पताल का दौरा भी किया जहां पर उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के साथ वैज्ञानिक तरीकों के साथ जानवरों का इलाज किया जाता है। इसके बाद उन्होंने ओकापी गैंडे, जिराफ और हाथियों को खाना खिलाया। वनतारा के फोस्टर केयर सेंटर में मेसी ने अनाथ और कमजोर वन्यजीवों के पुनर्वास की कहानियां भी सुनी। इस दौरान अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने एक शेर के बच्चे का नाम लियोनेल रखा। इस दौरे में खास पल उस समय था जब मेसी ने एलीफेंट केयर सेंटर में बचाए गए हाथी के बच्चे के साथ फुटबॉल खेला।  
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

  • Punjab News: वेरका बाईपास पर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: वेरका बाईपास पर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले के वेरका बाईपास पर अमृतसर कमिशनरेट पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मीडिया से बातचीत में पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित एक दुकान के मालिक हरविंदर दोधी निवासी गांव मुरादपुरा को लगातार धमकियां मिल रही थीं। आरोपियों द्वारा फोन ना उठाने पर संदेश भेजकर भी डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही थी।

    उन्होंने कहा कि भले ही पीड़ित की तरफ से पुलिस को पूरा सहयोग ना मिला हो, लेकिनपुलिस ने अपनी ओर से जांच कर केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि दुकान के बाहर गोली चली थी। इस मामले में विशेष टीम बनाकर 3 दोषियों में से 22 वर्षीय निर्मल जोत, 30 वर्षीय मनप्रीत उर्फ मंगू और 19 वर्षीय करनदीप को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि तीनों आरोपी मुरादपुरा गांव के निवासी है।

    पुलिस के अनुसार कल रात हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी निर्मल जोत ने पुलिस से हथियार छीनकर फायर करने की कोशिश की। पुलिस की चेतावनी के बावजूद ना मानने पर सेल्फ डिफेंस में एसआई द्वारा फायर किया गया, जिससे आरोपी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि गैंगस्टर छोटे लालच में लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: राणा बलाचोरिया कत्ल मामले में पुलिस मुठभेड़ में हरपिंदर उर्फ मिड्डू की मौत, 2 पुलिस कर्मी घायल, देखें Live

    Punjab News: राणा बलाचोरिया कत्ल मामले में पुलिस मुठभेड़ में हरपिंदर उर्फ मिड्डू की मौत, 2 पुलिस कर्मी घायल, देखें Live

    मोहालीः गांव सोहाना के सेक्टर-82 के मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वैदवान स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कबड्डी कप में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर 30 वर्षीय कंवर दिग्विजय उर्फ ​​राणा बलाचौरिया की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं इस मामले में लालड़ू हाईवे के पास बने खंडर में एजीटीएफ और मोहाली पुलिस की आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। वहीं इस घटना में 2 पुलिस कर्मी घायल हुए है। इस घटना में तरनतारन का नौशेहरा पन्नुआं निवासी हरपिंदर उर्फ ​​मिड्डू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल मिड्डू को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।

    आरोपी का पीछा करने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए और उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपी कई जघन्य अपराधों में शामिल है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड गंभीर है। आगे की जांच जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कबड्डी प्रमोटर की हत्या के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए थे।

    जिसके बाद वह कुछ दूरी पर बाइक को छोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस घटना में मास्टर माइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। तरनतारन के रहने वाले आरोपी इशविंदर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर जल्द पुलिस अधिकारी बड़ा खुलासा कर सकते है।

  • Himachal News: गाड़ी की टक्कर से पांच घायल, मामला दर्ज 

    Himachal News: गाड़ी की टक्कर से पांच घायल, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव मलांगड़ में गाड़ी से बाइक में टक्कर लगी और बाइक तीन लोगों से टकराई जिस में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में वीरवल शर्मा निवासी गांव धुन्दला त0 वंगाणा ने अपने ब्यान मे दर्ज करवाया कि बीते रोज करीब 5.25 बजे शाम यह मलांगड में अपनी दुकान के बाहर मौजूद था तो उसी समय एक गाडी संख्या (एचपी 78 ए 7979) जिसे राजेश पाल पुत्र कृष्ण पाल निवासी गांव बाग, मलांगड तह0 बंगाणा चला रहा था। जिस के चालक ने गाडी लापरवाही व गलत दिशा में चलाते हुए मोटरसाईकिल संख्या (एचपी 78 ए 3983) जिस पर विशाल राणा, व अनुराग शर्मा सवार थे को टक्कर मार दी । टक्कर लगने के कारण मोटरसाईकिल सवार मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गये तथा मोटरसाइकिल वहीं सड़क किनारे खड़े तीन अन्य व्यक्तिओं सतीश, अरूण व शकुंतला के साथ टकरा गई जिस कारण उन तीनों को भी चोटे आई।

    स्थानीय लोगों की सहायता से उपरोक्त पांचो घायल व्यक्तिओं को उपचार हेतु CH बंगाणा भेजा जिन्हे बाद में आगामी उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर गाडी चालक राजेश पाल के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal News: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टकराया बाइक सवार घायल 

    Himachal News: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टकराया बाइक सवार घायल 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते सतरूखा गांव में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार जा टकराया जिस से बाइक चालक घायल हो गया जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में बलजीत सिंह पुत्र मोहन लाल निवासी मनब्बरपुर सैद तहसील नगीना जिला बिजनौर यूपी हाल निवासी गांव सतरूखा ,बंगाणा ने अपने बताया कि यह ट्रैक्टर संख्या (एचपी 78-8395) पर बतौर ड्राईवर कार्यरत है ।

    बीती शाम यह ट्रैक्टर में तेल डलवाने बंगाणा पम्प पर जा रहा था तो समय करीब 7.00 बजे शाम यह सतरूखा  बिजली दफतर से थोडा पीछे सड़क के किनारे ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा करके अपनी बहन के घर पानी पीने चला गया तथा पीछे से एक दम एक बाइक संख्या एचपी (78 ए-5070 ) के चालक दीक्षित पटयाल पुत्र विजय पटयाल निवासी गांव हटली ने अपने मोटर साईकल को तेज रफतार से चलाते हुए आया, जिसने इसके खडे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जोर से टक्कर मार दी जिस कारण मोटर साईकल चालक मोटर साईकल सहित सडक पर गिर गया ।

    जिसे इसने स्थानीय लोगों की मदद से CH बंगाणा भेजा जिसे बाद में आगामी उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक दीक्षित पटयाल के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • IIIT Una में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के लिए फेज़-1 इनोवेशन, डिज़ाइन और उद्यमिता (IDE) बूटकैंप का आयोजन

    IIIT Una में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के लिए फेज़-1 इनोवेशन, डिज़ाइन और उद्यमिता (IDE) बूटकैंप का आयोजन

    ऊना /सुशील पंडित:  पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के लिए इनोवेशन, डिज़ाइन और उद्यमिता (IDE) बूटकैंप का फेज़-1 17 से 19 दिसंबर 2025 तक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।

    यह तीन दिवसीय बूटकैंप स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) तथा शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल (MIC) द्वारा वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। वाधवानी फाउंडेशन उद्यमिता शिक्षा के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है।

    IDE बूटकैंप का उद्देश्य स्कूल शिक्षकों और प्रधानाचार्यों—जिन्हें नवाचार एंबेसडर के रूप में चिन्हित किया गया है—के बीच नवाचार, डिज़ाइन थिंकिंग और उद्यमशीलता कौशल को विकसित करना है। समूह गतिविधियों, गहन कार्य सत्रों और हैंड्स-ऑन कार्यशालाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को मानव-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने, अवसरों की पहचान करने, डिज़ाइन थिंकिंग टूल्स का उपयोग करने तथा ग्राहक-केंद्रित उत्पाद और सेवाएँ विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बिज़नेस मॉडल विकास की मूल अवधारणाओं और प्राथमिक वित्तीय आकलन का परिचय भी दिया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को नवाचार के “क्यों, क्या और कैसे” को समझने में सहायता मिलती है और इसका व्यावहारिक उपयोग कक्षा एवं स्कूल परिवेश में किया जा सके।

    IDE बूटकैंप का फेज़-1 राज्य-वार कार्यान्वयन मॉडल के तहत 13 राज्यों में आयोजित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में फेज़-1 का आयोजन विशेष रूप से आईआईआईटी ऊना में किया जा रहा है, जिससे यह इस चरण में IDE बूटकैंप की मेज़बानी करने वाला राज्य का एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान बन गया है। हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से लगभग 190 प्रधानाचार्य एवं शिक्षक इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

    बूटकैंप का राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त रूप से उद्घाटन प्रो. सीताराम टी.जी., अध्यक्ष, AICTE; धीरज साहू, अतिरिक्त सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग; तथा डॉ. अभय जेरे, उपाध्यक्ष, AICTE द्वारा किया गया। आईआईआईटी ऊना में आयोजित राज्य-स्तरीय उद्घाटन समारोह में प्रो. मनीष गौर, निदेशक, आईआईआईटी ऊना ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा विधिकर विशाल, AICTE के प्रतिनिधि, ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    17 दिसंबर को वाधवानी फाउंडेशन से डॉ. सचिन गुप्ता और गौरी गोपीनाथ द्वारा विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्कूल शिक्षा के संदर्भ में नवाचार सोच, डिज़ाइन थिंकिंग फ्रेमवर्क और उद्यमशील समस्या-समाधान पर आधारित संवादात्मक चर्चाएँ और गतिविधियाँ कराई गईं। IDE बूटकैंप की मेज़बानी के माध्यम से आईआईआईटी ऊना राष्ट्रीय शिक्षा सुधारों को समर्थन देने, स्कूल स्तर पर नवाचार क्षमता को सुदृढ़ करने तथा डिज़ाइन और उद्यमशील सोच से लैस भविष्य-उन्मुख शिक्षकों के विकास में अपना योगदान सुदृढ़ करता है।

  • Himachal News: 7.19 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    Himachal News: 7.19 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना /सुशील पंडित: जिला में एसआईयू पुलिस टीम ने 7.19 ग्राम चिट्टे सहित दो लोगों को काबू किया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय त्रिलोचन सिंह पुलिस अधिकारी थाना एसआईयू ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने कुलदीप सिंह सुपुत्र दुर्गा दास निवासी संतोषगढ़ जिला ऊना के मकान की गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी तो जांच के दौरान 7.19 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद हुआ।

    वहीं पुलिस ने कमरे में मौजूद सुखविन्द्र सिंह निवासी संतोषगढ़ व प्रवीण कुमार निवासी संतोषगढ़, ऊना के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचोरिया कत्ल मामले में पुलिस ने शूटर का किया Encounter, 2 पुलिस कर्मी घायल

    Punjab News: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचोरिया कत्ल मामले में पुलिस ने शूटर का किया Encounter, 2 पुलिस कर्मी घायल

    मोहालीः गांव सोहाना के सेक्टर-82 के मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वैदवान स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कबड्डी कप में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचोरिया की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लालड़ू हाईवे पर खंडर जगह को घेर लिया है। दरअसल, एजीटीएफ की टीम और डीएसपी बिक्रम बराड़ सहित मोहाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी।

    जहां 2 आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक आरोपी का एनकाउंटर हो गया है। सूत्रों के अनुसार एक शूटर के मारे जाने की खबर है, वहीं घटना में 2 पुलिस कर्मी भी घायल हुए है। हालांकि आरोपी के मरने को लेकर पुलिस ने अधिकारी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉनी बल का साथी है और गोपी घनश्यामपुरिया का खास गुर्गा डॉनी बल है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी शूटर मक्खन और उसके साथी का पीछा करते हुए इस खंडर इलाके में पहुंची है। जहां पुलिस ने खंडर इमारत को घेर लिया है। पुलिस की ओर से मुठभेड़ जारी है।

    अभी कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस इमारत को पुलिस ने सील कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की है। वहीं घटना स्थल पर एबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। वहीं जांच में सामने आया है कि कबड्डी प्रमोटर की हत्या के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए थे, जिसके बाद वह कुछ दूरी पर बाइक को छोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस घटना में मास्टर माइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। तरनतारन के रहने वाले आरोपी इशविंदर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर जल्द पुलिस अधिकारी बड़ा खुलासा कर सकते है।

  • व्यापारी को उजाड़ने और ग्राहक को भगाने की सुनियोजित साजिश : विनय शर्मा

    व्यापारी को उजाड़ने और ग्राहक को भगाने की सुनियोजित साजिश : विनय शर्मा

    कांग्रेस सरकार का “चालान राज” और प्रशासनिक तानाशाही बेनकाब

    ऊना/सुशील पंडित:भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने ऊना के कोर बाजार में व्यापारियों के साथ हो रहे लगातार अन्याय को लेकर कांग्रेस सरकार, जिला प्रशासन और नगर परिषद पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऊना में आज हालात इतने बदतर कर दिए गए हैं कि न व्यापारी चैन से दुकान चला पा रहा है और न ग्राहक निडर होकर खरीदारी करने आ पा रहा है। यह स्थिति संयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की व्यापारी-विरोधी और जन-विरोधी नीतियों का नतीजा है। विनय शर्मा ने कहा कि एक तरफ वर्षों से स्थापित दुकानों को अवैध बताकर उजाड़ने की तैयारी की जा रही है और दूसरी तरफ बाजार में आने वाले ग्राहकों पर चालानों की ऐसी दहशत फैलाई गई है कि लोग ऊना बाजार का रुख करने से ही डरने लगे हैं। दुकानों के बाहर ग्राहक अपनी गाड़ी खड़ी नहीं कर सकते, कुछ मिनट भी वाहन खड़ा हुआ तो तुरंत चालान थमा दिया जाता है। परिणामस्वरूप ग्राहक चालान के डर से बिना खरीदी किए लौट जाता है या बाजार आना ही छोड़ देता है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती द्वारा ही ऊना शहर में सरकारी पार्किंग का निर्माण करवाया ओर कांग्रेस सरकार एक ईंट भी नहीं लगा सकी फिर भी यह समझ से परे है कि जब कांग्रेस सरकार ओर प्रशासन ने आज तक न तो पर्याप्त पार्किंग बनाई, न वैकल्पिक व्यवस्था की, तो फिर ग्राहक और व्यापारी कहां जाएं? क्या कांग्रेस सरकार चाहती है कि बाजार खाली हो जाएं और व्यापारी बेरोजगार हो जाएं? क्या यही उनका तथाकथित व्यवस्था परिवर्तन का मॉडल है भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने आरोप लगाया कि ऊना में “कानून व्यवस्था” के नाम पर सिर्फ ईमानदार व्यापारियों और आम जनता को ही निशाना बनाया जा रहा है। अवैध धंधे, नशा माफिया, खनन माफिया और बड़े रसूखदारों पर कार्रवाई करने का साहस प्रशासन में नहीं है, लेकिन छोटे दुकानदार और ग्राहक प्रशासन के लिए सबसे आसान शिकार बन गए हैं।

    विनय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऊना को विकास नहीं, बल्कि अव्यवस्था, डर और अराजकता दी है। चालान काटना ही अगर समाधान होता, तो आज ऊना देश का सबसे विकसित शहर होता। लेकिन सच्चाई यह है कि चालान राज ने बाजार को सुनसान कर दिया है, व्यापार चौपट हो रहा है और सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी खतरे में डाल दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जब व्यापारी अपनी पीड़ा लेकर सड़कों पर उतरता है, तो सरकार उसे दोषी ठहराती है। लोकतंत्र में संवाद की जगह दमन और धमकी ने ले ली है। कांग्रेस सरकार को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि व्यापारी और जनता यह सब चुपचाप सहती रहेगी। भाजपा जिला प्रवक्ता ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुरंत बाजार क्षेत्र में पर्याप्त और व्यावहारिक पार्किंग व्यवस्था नहीं की गई

    दुकानों के बाहर सीमित समय के लिए ग्राहक वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं दी गई।अनावश्यक, डर पैदा करने वाले चालान अभियान पर रोक नहीं लगी।लोडिंग अनलोडिंग को सही समय न दिया गया तो भारतीय जनता पार्टी ऊना में व्यापारियों के सहयोग से ऐसा व्यापक जन-आंदोलन खड़ा करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार, जिला प्रशासन और नगर परिषद की होगी। अंत में विनय शर्मा ने कहा कि ऊना का व्यापारी भी इस शहर का नागरिक है, अपराधी नहीं। ग्राहक बाजार में खरीदारी करने आता है, चालान कटवाने नहीं। भाजपा व्यापारियों और आम जनता के सम्मान, अधिकार और रोजगार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी—चाहे सड़क हो, सदन हो या न्यायालय।

    मांगें स्पष्ट हैं कि कोर बाजार में तुरंत अस्थायी व स्थायी पार्किंग की ठोस व्यवस्था हो। दुकानों के सामने सीमित समय के लिए ग्राहक पार्किंग की अनुमति प्रदान की जाए ।चालान राज पर तत्काल रोक लगा दी जाए। व्यापारियों से संवाद कर व्यावहारिक समाधान प्रदान हो। विनय शर्मा ने कहा कि ऊना का बाजार उजड़ने नहीं दिया जाएगा और भाजपा इस लड़ाई को अंतिम परिणाम तक ले जाएगी।

  • Overtake के चक्कर में डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दादा की मौत, पोता गंभीर घायल

    Overtake के चक्कर में डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दादा की मौत, पोता गंभीर घायल

    झुंझुनूंः बाइक सवार दादा पोते को डंपर द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आए डंपर ने इतनी जोर से दोनों को टक्कर मारी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट आने से दादा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पोते को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। वहीं इंसानियत की मिसाल देखने को मिली जब रास्ते से गुजर रहे एक जीप ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में भरा सामान सड़क पर फेंक कर पोते को अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओला की ढाणी निवासी सुलतान ओला (55) अपने पोते कपिल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बजरी कांटे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। डंपर चालक ने अचानक वाहन को बाइक की तरफ घुमा दिया, जिससे बाइक डंपर की चपेट में आ गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुलतान ओला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार पोता कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घायल कपिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। सुलतान ओला के शव को गुढ़ा सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।