Blog

  • क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व सीएम, कांग्रेस नेता का आया बयान

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन पहले कांग्रेस को झटका लग सकता है। सिंधिया की तरह ही कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कमलनाथ के साथ एमपी के 10 कांग्रेस विधायक और दो महापौर भी बीजेपी में शामिल हो सकते है। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ का बीजेपी में जाना तय हो गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कमलनाथ शनिवार को नहीं बल्कि रविवार को बीजेपी में शामिल हो सकते है।

    इन्हीं अटकलों के बीच कांग्रेस नेता कमलनाथ शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे हैं।जहां भाजपा में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ का बयान सामने आया है। वे अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली पहुंचे। यहां उन्हें मीडिया ने घेर लिया और वह सवाल पूछा, जिसका जवाब पूरा देश जानना चाहता है। भाजपा और कांग्रेस में भी हलचल मची हुई है। वहीं कमलनाथ ने सवाल का जवाब देते हुए न तो स्पष्ट रूप से हां कहा और न ही ना कहा, लेकिन उनके बयान ने मीडिया को असमंजस में जरूर डाल दिया।

    बता दें कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ आज 5 दिन के छिंदवाड़ा दौरे पर थे, जो उन्होंने ऐन मौके पर रद्द कर दिया। इसके बाद वे और उनके बेटे नकुल अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। नकुल ने अपना X अकाउंट प्रोफाइल बदल दिया। कांग्रेस का लोगो हटाया तो लोगों को लगा कि कहीं वे भाजपा में तो नहीं जा रहे।

  • हाईकोर्ट के वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान

    हाईकोर्ट के वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान हाईकोर्ट में कोई काम नहीं होगा। यह फैसला वकीलों पर हुए हमले के खिलाफ लिया गया है। दरअसल, शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर 28 की मोटर मार्केट में झगड़ा हो गया। बाजार में कुछ लोगों और वकीलों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई और मारपीट में एक वकील का पैर फैक्चर गया।

    हालांकि, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन वकीलों का कहना है कि इस एफआईआर में हल्की धाराएं शामिल की गई हैं। वकील मांग कर रहे हैं कि इसमें आईपीसी की धारा 325 और 326 को भी शामिल किया जाए। इससे नाराज वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा और पंजाब की जिला बार एसोसिएशनों से भी बात करके विरक को निलंबित करने का प्रयास किया जाएगा।

  • डॉक्टर की क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग की दबिश, चल रहा था ये काम, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में चल रही सरकारी नौकरियां की भर्ती में बिजली विभाग व अस्सिटेंट लाईनमैन ए एल एम के उम्मीदवारों को वेरीफाई करने के आरोप में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के इंस्पेक्टर प्रवीण आर्य के नेतृत्व में सेक्टर 15 में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम में नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ध्रुव और ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ पिंजौर विनय भी रहे। जब मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज के सेक्टर 15 स्थित क्लीनिक पर छापा मारा तो काफी उम्मीदवार वहां पर अपना चरित्र वेरीफाई करवाने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। सभी उम्मीदवारों ने टीम को बताया कि वह अपना चरित्र वेरीफाई करवाने आए हैं और उन्होंने एक-एक युवक ने 200 रुपए देकर अपना चरित्र प्रमाण पत्र  बनवा रहे है।

    टीम ने मौके पर डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज के कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं जिनका पहले वेरीफाई किया जाएगा। नियमता के अनुसार चरित्र प्रमाण पत्र या तो वार्ड पार्षद बना सकता है या सरकारी अधिकारी।  टीम ने मौके से दस्तावेज कब्जे में लेकर पंचकूला के सरकारी अस्पताल की सिविल सर्जन को सौंप दिए हैं। उन सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। टीम में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार आर्य के साथ उपचार विभाग पंचकूला के एएसआई सुरेंद्र गुरमीत सिंह वह कांस्टेबल बलजिंदर सिंह, हितेश और बलदेव और महिला सिपाही संगीता वे ड्यूटी मजिस्ट्रेट वह बीडीपीओ पिंजोर विनय परताप और डॉक्टर ध्रुव शामिल रहे।

  • मामी के प्रेम में पड़ मामा को उतारा मौ’त के घाट  

    6 साल के बच्चे ने खोले चौंकाने वाले राज 

    मध्य प्रदेश:  इंदौर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी. लेकिन पुलिस ने हत्या के 12 घंटे के अंदर ही इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

    विदुर नगर में एक दिन पहले मिले रूपसिंह राठौर (बंजारा) का शव पुलिस को मिला था. जांच की तो पुलिस को पता चला कि रूपसिंह के मर्डर में उसका भांजा शुभम (22) भी शामिल था. पुलिस ने भांजे समेत हत्या में शामिल चार दोस्तों जिसमें की दो नाबालिग और मामी को गिरफ्तार कर लिया. इस हत्याकांड का खुलासा मृतक के छह साल के बेटे ने किया. हत्या के पीछे की वजह शुभम और मृतक की पत्नी पूजा यानी मामी है. क्योंकि भाजें और मामी का प्रेम प्रसंग चल रहा था. मामी और भांजे ने तकिए मुंह दबाकर मामा की हत्या की थी. फिर शव को नाले किनारे फेंक दिया जिससे पुलिस को पूरा मामल एक्सीडेंट का लगे.

    तकिए से मुंह दबाकर मामा का किया मर्डर 

    पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों समेत उसके छह साल के बेटे से पूछताछ की. इस दौरान शक हुआ कि यह हादसा नहीं हत्या है. पूजा के 6 साल के बेटे ने बताया कि मां और पिता के बीच हमेशा झगड़ा होता था. इसके बाद पुलिस ने पूजा का मोबाइल चेक किया इसमें पूजा ने शुभम को कई बार वीडियो कॉल किए थे. दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. 

  • बड़ी खबरः जेल में बंद अमृतपाल सिंह की बैरक से मिले मोबाइल, कैमरे, रिमोट, देखें वीडियो

    अमृतसरः वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की बैरक से पुलिस को मोबाइल, कैमरे, रिमोट, ब्लूटूथ हैडफोन बरामद हुए है। इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारी जीपी ने की है। वहीं दूसरी ओर अमृतपाल सिंह की बैरक से यह सामान बरामद होने के मामले में उनके वकील ने वीडियो जारी किय है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले लेकर जेल में बंद अमृतपाल सिंह सभी 10 लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि आज सुबह उन्हें गुरमीत सिंह का फोन आया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 साथी भूख हड़ताल पर बैठ गए है।

    दरअसल, उनकी बैरक से स्पाई कैमरा और जियों की डोंगल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। उन्होंने आरोप लगाए है कि जहां से यह स्पष्ट होता है कि उनकी प्राइवेसी की फोटो और वीडियो ट्रांसपोर्ट हो रही है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नहाने की वीडियो और फोटो जानबूझकर सरकार ने अपने पास रखी है। उन्होंने कहा कि अगले माह की 18 तारीख को एनएसए खत्म होने वाली है। आरोप है कि इसी के तहत उनकी  इस फोटो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता है। जिसके बाद जेल में बंद सभी लोगों ने रात को ही बंदी होने से इंकार कर दिया है। 

  • इंसानियत शर्मसार: गर्भवती महिला का गैंगरेप कर जलाया जिन्दा 

    मध्य प्रदेश:  मुरैना में एक गर्भवती महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि मुरैना में 34 साल की एक गर्भवती महिला के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. पीड़िता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक वीडियो मिला है जिसमें वाहन में अस्पताल ले जाई जा रही पीड़िता यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर आरोपी महिला और पुरुषों ने उसे आग लगा दी.

    एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 80 फीसदी तक जल चुकी  है. पीड़िता का ग्वालियर में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को अंबाह कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर चांद का पुरा गांव में हुई.

    पुलिस का कहना है की, पीड़िता का पति, जो बलात्कार मामले में जमानत पर है, उसने पुलिस को वीडियो सौंप दिया है. हालांकि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

  • पंजाबः 200 किलो हेरोइन मामले का आरोपी जोबनजीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, मचा हड़कंप

    अमृतसरः गुजरात के कांडला बंदरगाह से 2019 में पकड़ी गई 200 किलोग्राम हेरोइन के मामले में गुजरात पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी जोबनजीत सिंह गुजरात पुलिस को चकमा देकर जंडियाला गुरु के पास एक ढाबे से फरार हो गया। वह जंडियाला गुरु के गांव धरार का रहने वाला है। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अमृतसर पुलिस ने सभी जिला पुलिस अधिकारियों को आरोपी की फोटो भेज दी, जिसके बाद पूरी पंजाब पुलिस के नाको पर पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया है।

    आरोपी के फरार होने की पुष्टि करते हुए मामले के जांच अधिकारी तजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार गुजरात पुलिस के एसआई आरसी सोलंकी, हेड कांस्टेबल रविंदर कुमार, नारेन भाई और कांस्टेबल सुरेश भाई आरोपी जोबनजीत सिंह को शुक्रवार को अमृतसर की एक अदालत में पेशी पर लाए थे। पुलिस की टीम टाउन बुंडाला जंडियाला गुरु के समीप एक ढाबे पर खाने के लिए रुकी तो आरोपी जोबन खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए शौचालय चला गया। वहीं से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

    आरोपी जोबनजीत के फरार होने के बाद गुजरात पुलिस ने पहले अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन जब आरोपी का कोई पता नहीं चला तो गुजरात पुलिस ने उक्त मामले की जानकारी थाना जंडियाला गुरु के अधीन आती पुलिस चौकी बुंडाला को सूचित किया। बुंडाला पुलिस चौकी के अधिकारियों ने तुरंत अपने बड़े अधिकारियों को सूचित कर तलाश शुरू की। बुंडाला के चौकी अधिकारी तजिंदर सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने आरोपी जोबनजीत सिंह के फरार होने संबंधी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।  

  • पंजाबः 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते लाइनमैन गिरफ्तार

    गुरदासपुरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, उमरपुरा, ब्लॉक बटाला, जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन राजेश कुमार को 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मनजिंदर सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दायर की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह गांव संगतपुरा में कृषि भूमि का मालिक है, जहां उसे अपने ट्यूबवेल के नए कनेक्शन के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाना था। इस संबंध में उक्त राजेश कुमार लाइनमैन ने 40 हजार रुपये की रिश्वत ली, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। जब बिजली अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था, तो शिकायतकर्ता ने बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया। विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने शिकायत की जांच की, जिसके दौरान आरोप सही और सत्य पाए गए। इस संबंध में कथित आरोपी राजेश कुमार लाइनमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • जालंधरः तेजधार हथियार, बाइक और फोन सहित 2 स्नेचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक तेज हथियार बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 15 फरवरी को जालंधर के अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग पर चोरी की वारदात हुई थी। इस दौरान आरोपी पीड़ित ने फोन छीनकर फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत थाना डिवीजन 3 में 379बी,34 आईपीसी के तहत एफआईआर 17 दिनांक 15-02-2024 दर्ज की गई थी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो आरोपियों को अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी सुंदर नगर, जालंधर और राहुल कुमार पुत्र राज कुमार निवासी नूरपुर कॉलोनी, जालंधर के रूप में हुई है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी के 5 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक तेजधार दात बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बरामद मोबाइल में एमआई और सैमसंग के दो-दो और रेडमी का एक मोबाइल शामिल है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन 2 जालंधर में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर 106 दिनांक 24-06-2022 दर्ज की गई है, जबकि राहुल की अभी तक कोई आपराधिक मामला सामने नहीं आया है। 

  • पंजाबः व्यापारी से 30 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 2 गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बता व्यापारी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खी पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी मचाकी कलां जिला फरीदकोट हाल निवासी राम नगर गली नंबर पांच बठिंडा व महिंदर सिंह पुत्र बलौर सिंह निवासी बिजली कॉलोनी सतीपुरा जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 एंड्रायड मोबाइल, फिरौती के लिए इस्तेमाल किया एक कीपैड, सिम कार्ड और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि व्यापारी से फिरौती मांगने वाला एक आरोपी उसी की बठिंडा स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान पर काम करता है। उसने अपने रेलवे विभाग में नौकरी करते साथी के साथ मिल व्यापारी से फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। प्रेसवार्ता में एसपी मनमीत सिंह ने बताया कि संदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी नाका नंबर 5 मलोट रोड मुक्तसर ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक अज्ञात व्यक्ति उसको बार-बार फोन कॉल्स करता है। साथ ही खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता उसको डरा धमका कर 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग करता है। फिरौती नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।

    शिकायतकर्ता ने बताया वह इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री करता है। उनकी बठिंडा में दुर्गा ट्रेड नाम पर दुकान है। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी जसपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद सीआइए स्टाफ श्री मुक्तसर साहिब के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की पुलिस की विभिन्न टीमें बना कर टेक्निकल व ह्यूमन इंटेलिजेंस की सहायता से आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। 

    प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुखदीप सिंह शिकायतकर्ता व्यापारी संदीप कुमार की बठिंडा स्थित दुकान पर ही काम करता है और उसने अपने साथी महिंदर सिंह जोकि रेलवे में इलेक्ट्री विभाग में नौकरी करता है। जो कि उनके साथ मिल कर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर व्यापारी से पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी। रेलवे विभाग में नौकरी करने वाले आरोपी महिंदर की ड्यूटी बठिंडा में ही है। एसपी ने बताया कि जांच में अभी तक यह साबित नहीं हो सका है कि आरोपियों के लारेंस बिश्नोई गैंग से किसी तरह के संबंध हैं। आरोपियों पर इससे पहले कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है।