Blog

  • इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

    मुंबई :  मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का कोलकाता में निधन हो गया है। एक्ट्रेस पिछले 3 साल से ओवेरियन कैंसर से पीड़ित थीं और बीते शनिवार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीला की मौत से इंडस्ट्री से शोक की लहर दौड़ गई है। 65 वर्षीय श्रीला की मौत की पुष्टि करते हुए उनके पति एसएनएम आब्दी ने कहा कि पिछले साल नवंबर में वह बीमार हो गई थीं।

    उस वक्त वह घर पर ही थीं। श्रीला 13 से 20 जनवरी तक टाटा मेडिकल कैंसर सेंटर अस्पताल में भर्ती थीं और 27 जनवरी को वह हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गईं। बताया जा रहा है कि श्रीला का अंतिम संस्कार रविवार को कोलकाता में किया जाएगा।  काम की बात करें तो श्रीला ने 16 साल की उम्र में फिल्म ‘परशुराम’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स के साथ नजर आईं। श्रीला को आखिरी बार कौशिक गंगोपाध्याय की फिल्म पालन में देखा गया था।

  • Bigg Boss 17 : इस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा विनर का ताज?

    नई दिल्ली : बिग बॉस 17 का आज यानी 28 जनवरी को फिनाले है, जिसे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर शाम 6 बजे से 12 बजे तक देखने के लिए फैंस पूरी तरह तैयार है। वहीं जानने के लिए बेताब हैं कि पांच फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार औऱ अरुण महाशेट्टी में से कौन बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम करता है। इसी बीच बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जारी वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे. खबरों के अनुसार ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड्स में मुनव्वर फारुकी विनर बनने की रेस में सबसे आगे बने हुए है। जबकि अभिषेक कुमार दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा को चौथे नंबर पर पछाड़कर अंकिता लोखंडे तीसरे नंबर पर आ गई है।

    वहीं अरुण महाशेट्टी पांचवे नंबर पर कायम दिख रहे है। इसके अलावा ऑरमैक्स द्वारा मोस्ट पॉपुलर बिग बॉस कंटेस्टेंट की लिस्ट शेयर की गई है, जो कि जनवरी 20 से 26 जनवरी के बीच की है। इसके मुताबिक पहले नंबर पर बीते 15 हफ्तों से मुनव्वर फारुकी पहले नंबर पर बने हुए हैं, जिसके बाद अंकिता लोखंडे दूसरे नंबर पर आ गई हैष वहीं तीसरे नंबर पर अभिषेक कुमार तो चौथे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा औऱ पांचवे पर अरुन महाशेट्टी कायम हैं. बता दें, बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में कई परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। वहीं अजय देवगन के अलावा कई स्टार्स शो का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। वहीं देखना यह है कि इस रंगीन शाम में पांच फाइनलिस्ट में से कौनसा कंटेस्टेंट विनर की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

  • खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का किया अपमान

    नई दिल्ली :  कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तानियों ने भारतीय दूतावास के बाहर तिरंगा को पैरों तले लेकर अपमान किया। शुक्रवार को उन्होंने भारत विरोधी नारेबाजी कर सिखों को गुमराह किया और अमेरिका में खालिस्तान रेफरेंडम में अधिक से अधिक वोटिंग करने के लिए कहा। तिरंगा का अपमान होता देख इसे रोकने के लिए कनाडाई पुलिस भी आगे नहीं आई। खालिस्तानियों ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की फोटो के नीचे हिंदू आतंकवादी लिखा। खालिस्तानियों ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर को सोची समझी साजिश के तहत एजेंसियों ने शिकार बनाया है। हरदीप निज्जर के परिवार को वह इंसाफ दिलवाकर रहेंगे।

    कनाडा में एक महीने में ये तीसरा बार ऐसा प्रदर्शन है। इन प्रदर्शनों के बाद अभी तक भारत की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन भारतीय जांच एजेंसी NIA इसे लेकर सतर्क है। एक महीने पहले टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान भी खालिस्तानियों ने तिरंगा का अपमान किया था। तिरंगा को सड़क पर बिछाया, उस पर जूते रखे और अंत में आग लगा दी थी। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को 140 दिन हो चुके हैं और खालिस्तानी समर्थक लगातार भारतीय राजनयिक संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। खालिस्तानी समर्थक इस दौरान माइक, खालिस्तान के झंडे लेकर भारतीय दूतावास के बाहर पहुंचे।

    उधर अमेरिकी में खालिस्तान के मुद्दे को हवा देने का काम अकेला सिख फॉर जस्टिस (SJF) ही नहीं कर रहा है। अमेरिका में कई नए संगठन तेजी से सक्रिय हुए हैं। वर्ल्ड सिख पार्लियामेंट (WSP) खालिस्तान समर्थक संगठन है, जिसने न्यूयॉर्क में अपनी 5वीं आम सभा में अलग पंजाब की मांग को समर्थन की घोषणा की है। सिख यूथ फॉर अमेरिका भी एक नया संगठन है, जो खालिस्तान को समर्थन करता है। इसके 200 से ज्यादा मेंबर हैं। 

  • पंजाब : ठंड का कहर जारी, बारिश के आसार

    चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा में एक दिन पहले खिली धूप का असर मौसम में देखने को मिला। पंजाब का तापमान औसतन 2.5, हरियाणा का 3 डिग्री और चंडीगढ़ का 1 डिग्री तापमान बढ़ा है। पंजाब और हरियाणा में चल रही खुश्क ठंड से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 2 माह के सूखे से भी राहत मिलेगी। 2 फरवरी से उत्तर भारत के समतल इलाकों में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। अनुमान है कि 2 फरवरी और उसके बाद पंजाब व हरियाणा में बारिश हो सकती है

    हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब के 17 जिलों में धुंध की संभावना है। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला व मलेरकोटला शामिल हैं। चंडीगढ़ में आज सुबह धुंध छाने की संभावना है। हिमाचल में 31 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की उम्मीद है। 

  • इस मशहूर सिंगर की वीडियो हुई वायरल, जाने मामला

    नई दिल्ली :  राहत फतेह अली खान ने वीडियो में कहा, “यह एक उस्ताद और शागिर्द के बीच एक व्यक्तिगत मुद्दा है। अगर कोई शागिर्द कुछ अच्छा करता है, तो मैं उस पर अपना प्यार बरसाता हूं. अगर वह कुछ गलत करता है, उसे सजा दी गई है। पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने आज उस वायरल वीडियो को खारिज करने की कोशिश की, जिसमें कथित तौर पर उन्हें एक व्यक्ति को जूते से बेरहमी से पीटते हुए दिखाया गया है। वीडियो के बारे में उनका दावा है कि वह व्यक्ति उनका शागिर्द है। वीडियो में लोकप्रिय कव्वाली गायक को “बोतल” के बारे में पूछताछ करते हुए बार-बार मारते और थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। वह शख्स गायक से विनती करते हुए कहता दिख रहा है कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। दूसरे सीन में कुछ लोग शागिर्द को बचाने के लिए सिंगर को खींचने की कोशिश करते नजर आए।

    जानकारी के मुताबिक उस व्यक्ति की पहचान राहत फतेह अली खान के कर्मचारी के रूप में की है। गायक राहत फतेह अली खान अपने घरेलू सहायक के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पकड़े गए। बाद में उन्होंने सफाई भी दी। राहत फतेह अली खान ने वीडियो में कहा, “यह एक उस्ताद और शागिर्द के बीच एक व्यक्तिगत मुद्दा है। वह मेरे बेटे की तरह है। एक उस्ताद और उसके शागिर्द के बीच यही रिश्ता होता है। अगर कोई शागिर्द कुछ अच्छा करता है, तो मैं उस पर अपना प्यार बरसाता हूं। अगर वह कुछ गलत करता है, उसे सजा दी गई है। राहत फतेह अली खान ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने शागिर्द से माफी भी मांगी हैइस वीडियो में, जिस शागिर्द को पीटा गया था उसने स्वीकार किया कि उसने पवित्र जल वाली एक बोतल खो दी थी – जिसके कारण यह घटना हुई। लेकिन स्पष्ट किया कि उसके कार्यों के पीछे कोई गलत इरादा नहीं था। उसने कहा, “वह मेरे पिता जैसे हैं. वह हमसे बहुत प्यार करते है। जिसने भी यह वीडियो फैलाया, वह मेरे उस्ताद को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है.” शागिर्द के पिता ने भी कव्वाली के क्षेत्र में ‘उस्ताद और शागिर्द’ के बीच संबंध पर प्रकाश डालते हुए राहत फतेह अली खान का समर्थन किया।

  • पहले चाकू से किया हमला, फिर युवक को मारी गोली, जाने मामला

    नई दिल्ली : दिल्ली के शास्त्री पार्क की एक संकरी गली में 4 लोगों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया और फिर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। CCTV फुटेज में दिखाया गया है कि खचाखच भरी गली में अचानक पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भाग गए। आरोपी बिलाल, सऊद, फ़िरोज़ और सलीम, पीड़ित 25 वर्षीय समीर अहमद के पीछे दौड़े और उस पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित और आरोपी एक साथ शराब पी रहे थे, तभी कुछ विवाद हुआ। फिर बिलाल और उसके तीन दोस्तों ने समीर पर हमला कर दिया और उसे गोली मार दी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने हमले को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनमें से एक को एक आरोपी ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लोगों वहां से भाग गए।

    अहमद एक किराने की दुकान के सामने जमीन पर गिरे, दुकानदार को फुटेज में शटर गिराने की तैयारी करते हुए देखा गया। इसके बाद एक आरोपी अपनी स्कूटी पर सवार होकर चला गया और बाकी लोग पैदल ही उसके पीछे चले गए, जबकि उनका दोस्त वहीं जमीन पर बेसुध पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिन्होंने इलाके में गोलीबारी के बारे में एक कॉल का जवाब दिया और पीड़ित को एक दुकान के सामने पड़ा पाया और उसके दोनों पैरों में चोट लगी थी। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अस्पताल और फिर आरएमएल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित और आरोपी एक साथ शराब पी रहे थे, तभी कुछ विवाद हुआ। फिर बिलाल और उसके 3 दोस्तों ने समीर पर हमला कर दिया और उसे गोली मार दी।

  • जालंधर : कार ब्लास्ट मामला, आज एक साथ जलेंगी 4 दोस्तों की चिताएं

    जालंधर,ENS : पठानकोट नेशनल हाईवे पर दसूहा के पास शुक्रवार रात हुए भीषण हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई थी। घटना में मारे गए अंकित कुमार निवासी पिंक सिटी कॉलोनी (जालंधर), इंद्रजीत भगत आजाद नगर भार्गव कैंप, राजू निवासी अवतार नगर, अभि निवासी भार्गव कैंप का आज मॉडल हाउस में स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।वहीं, ऋषभ मिन्हास निवासी मिशन कॉम्प्लेक्स, नेयर लक्ष्मी माता मंदिर का शुक्रवार को देर शाम हरनामदासपुरा में संस्कार कर दिया गया था। चारों का संस्कार आज सुबह करीब 11 बजे एक साथ किया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार उक्त कार ऋषभ की थी, जिसे वह खुद चला रहा था। कार सीएनजी थी। कार की टक्कर के बाद उसके सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। जिससे 5 दोस्तों के शव बुरी तरह से जल गए थे। 3 की तो मौके पर मौत हो गई थी। वहीं एक ने रास्ते में और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हादसे का शिकार हुआ ट्रक भी झाड़ियों में पलट गया था। जिसके ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल ट्रक ड्राइवर का इलाज जारी है।

      हादसे से ठीक 20 मिनट पहले एक ऋषभ के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया था। जिसमें दिख रहा कि वह जालंधर-पठानकोट हाईवे पर जा रहे हैं और उनकी कार करीब 130 किमी की स्पीड में चल रही है। वीडियो में तेज आवाज में सिंगर करण औजला का पंजाबी सॉन्ग ‘टेक इट इजी’ चल रहा था। पांचों पंजाबी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इसके बाद हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर रोड साइड पर झाड़ियों में पलट गया।

  • आज का राशिफल, 28 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 28 जनवरी 2024

    आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 53 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 54 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा शुरू हो जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। बेहतर होगा कि वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन करते हुए ध्यान दें। आप आज अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित भी कोई काम हो सकता है। आज बिजनेस में आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। आज सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान देंगे। सावधानी रखने से बिना रुकावट काम पूरे होगे। आज ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके ताल मेल बेहतर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा साथ में मार्केट जाएंगे।

    वृष राशि – आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। इस समय बढ़ते खर्चों में कटौती संभव नहीं है। धैर्य और संयम रखें और गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालेंगे। फालतू बातों में ध्यान ना दे और अपने काम में ही व्यस्त रहें। आज दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। आज समय का उचित सदुपयोग करेंगे तो आपको लाभ मिलने के योग हैं। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथसाथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम हासिल कर लेंगे।

    मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके भी भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रमोशन की संभावनाएं बन रही है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भावनाएं रहेंगी और घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है आज किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें।

    कर्क राशि  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

    सिंह राशि  – आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपका स्वास्थ्य ठीक रखेगा। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। आज आप अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

    कन्या राशि  – आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज दूर होगी, रिश्ते में मधुरता आयेगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। कोई भी छोटाबड़ा निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन और सलाह लेना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें।

    तुला राशि  – आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मानसम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आज व्यापार में आ रही समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से घर पहुंचने में देर होगी। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

    वृश्चिक राशि  – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलनामिलना अच्छा नहीं है, पहले उसके बारे पूरी जानकारी कर लें। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से शेयर ना करें। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्मकर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में नयीनयी खुशियां आएंगी। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।

    धनु राशि  – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार होगा, जिससे आपके कार्य सुचारू रूप से पूरे होते रहेंगे। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। बच्चे आज खुलकूद में व्यस्त रहेंगे।

    मकर राशि  – आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश न करें। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर न करें। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से आप आपको अच्छा धन लाभ होगा।

    कुंभ राशि  – आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगाएंगे। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा और आपसी रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कार्यों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

    मीन राशि  – आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहनसहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर ले। लेनदेन के मामलों में आज आपको सावधानी बरतने की अवश्यकता है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। छात्रों को जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • जालंधर के 5 युवकों की मौ+त से पहले की Live वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: होशियारपुर के दसूहा में स्थित उच्ची बस्सी में देर रात ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे से पहले युवकों की लाइव वीडियो सामने आई है। जिसमें युवक गाड़ी का मीटर वीडियो में दिखा रहे हैं। वीडियो में पहले देखा जा सकता है कि 130 की स्पीड में युवक गाड़ी चला रहा है। इसके बाद वीडियो के अंत तक 110 से 120 की स्पीड में गाड़ी युवक द्वारा चलाई जा रही थी।

    बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार को आग लग गई है और हादसे में देर रात 4 युवकों की मौत हो गई। वहीं आज सुबह 5वें युवक की भी मौत हो गई। मरने वाले पांचों युवक जालंधर के रहने वाले है। मृतकों की पहचान इंद्रजीत कौंडल, ऋषभ मिन्हास, सुरजीत, अंकित और राजू के रूप में हुई है।

    यह सभी भार्गव कैंप के रहने वाले है, जबकि अंकित कुमार घास मंडी का रहने वाला है। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शरीर के कई अंग बिखरे मिले। बताया जा रहा है कि ये सभी कार में जालंधर से पठानकोट जा रहे थे। पुलिस ने इनके शवों और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं इस हादसे के चलते भार्गव कैंप में शोक की लहर छाई हुई है।

  • चंडीगढ़: 8 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    चंडीगढ़: पुलिस ने 8 साल की बच्ची के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने वाला आठवीं फेल हत्यारे को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर प्रैस कांफ्रेस के दौरान एसपी सीटी मृदूल ने बताया की 19 जनवरी से लापता आठ साल की बच्ची का शव 22 जनवरी को कूडे के ढेर में मिला था। 

    चंडीगढ पुलिस ने हत्यारे को बिहार के आरा जिले से काबू किया है। आरोपी ने बच्ची को समान लेने के बहाने बुला कर कुकर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 511, 376, 376ए, बी और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।