Blog

  • 5 दिन तक रहेगी बैंकों की छुट्टी!

    नई दिल्लीः हर कोई 14 फरवरी को अपने लवर के साथ इस दिन को खास बनाने के लिए बाहर घूमने जाते हैं, तो कई अपने दिल की बात बया करते हैं। इस बार 14 फरवरी को सिर्फ वैलेंटाइन डे नहीं है बल्कि बसंत पंचमी का भी त्योहार है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या 14 फरवरी 2024 को बैंकों की छुट्टी रहने वाली है? क्या वैलेंटाइन डे पर बैंक बंद रहेंगे?

    14 फरवरी के अलावा 15 फरवरी को भी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, इस दौरान भी कुछ ही जगहों के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी भी रहेगी। ऐसे में लोगों के पास बीच में सिर्फ दो दिन होंगे जब वो अपने बैंक से जुड़े काम को निपटा सकेंगे।

    तारीख                     दिन              अवसर                                        देश या राज्य

    14 फरवरी 2024       बुधवार          बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा             अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता
    15 फरवरी 2024       वीरवार          लुई-नगाई-नी                               इंफाल
    18 फरवरी 2024       रविवार         साप्ताहिक छुट्टी                             देशभर में
    19 फरवरी 2024       सोमवार        छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती      बेलापुर, मुंबई, नागपुर
    20 फरवरी 2024       मंगलवार       राज्य दिवस/राज्यत्व दिवस            आइजोल और ईटानगर

  • अजय ठाकुर, विशाल भारद्वाज व अमरजीत कौर स्वीप आइकन नियुक्त

    मतदान करने के लिए आम लोगों को करेंगे शिक्षित व प्रेरित 
     
    ऊना/सुशील पंडित: आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान आम जनता को चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के लिए शिक्षित और प्रेरित करने के लिए जिला स्तर पर जिला के तीन महत्वपूर्ण व्यक्तियों को स्वीप आइकन नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्टस श्रेणी में पदमश्री व अर्जुन अवार्डी एवं डीएसपी ऊना अजय सिंह ठाकुर, युवा स्पोर्टस श्रेणी में भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी विशाल भारद्वाज तथा दिव्यांग श्रेणी में प्रधानाचार्य विशेष आश्रेय विशेष स्कूल देहलां की मिस अमरजीत कौर को स्वीप आइकन नियुक्त किया गया है।
  • पांचों विस क्षेत्रों के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। 
    उन्होंने बताया कि संजय संख्यान सीपीओ, को जिला स्तर का सहायक व्यय पर्यवेक्षक, मनीष कुमार सहायक प्रबंधक यूको बैंक को 41-चिंतपूर्णी(एससी), कुलदीप कुमार एसीएफए, को 42-गगरेट, कमल किशोर सेक्शन ऑफिसर को 43-हरोली, जगदेव सिंह डढवाल डिप्टी मैनेज़र पंजाब नेशनल बैंक को 44-ऊना व दीपक चौधरी एएसीएफए को 45-कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला अकाउंट अधिकारी पीडब्ल्यूडी अमित कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरेश कुमार गौतम को रिजर्व में रखा गया है।
  • पंजाब : पूर्व सब-इंस्पेक्टर के घर पर पेट्रोल बम से हमला, देखें CCTV

    बटाला : देर रात घुमन कलां गांव में मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात युवकों ने एक सेवानिवृत्त बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया। इस हमले की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी के अनुसार हमला हिंसक था और घर के आंगन में आग का गोला शुरू हो गया। उनके बच्चे विदेश से गांव आए हैं। देर रात जब वे अपने बच्चों के साथ टहलकर वापस आए तो उन्हें विस्फोट की आवाज सुनाई दी। जब वे बाहर निकले तो आंगन में आग का गुब्बारा देखा।

    सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि उन लोगों ने पेट्रोल बम से हमला किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी की कोई रंजिश नही है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं संबंधित पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हमला तीन लोगों ने किया था और मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः घर में पुलिस और Excise विभाग की रेड, देसी शराब और भट्ठी का सामान बरामद

    फाजिल्काः जलालाबाद में पुलिस ने घर में रेड की। इस दौरान पुलिस ने देसी शराब और भट्टी का सामान बरामद किया। दरअसल, पुलिस और आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जलालाबाद के गांव अराइयांवाला में एक घर में छापेमारी की।

    इस दौरान भट्टी के सामन के साथ सिल्वर के ड्रम में छिपाई गई 40 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस और एक्साइज विभाग की ओर से बरामद की गई शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। वहीं इस सम्बन्ध में थाना सिटी जलालाबाद में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

  • रंजिश के चलते युवक की चाकू से गोदकर ह’त्या, जाने मामला

    रंजिश के चलते युवक की चाकू से गोदकर ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के खरगोन में 3 युवकों ने प्रेम प्रसंग में रंजिश के चलते अपने साथी युवक की जान ले ली। युवक को जंगल ले जाकर कई बार चाकू घोंपकर की निर्मम हत्या की। हत्या कर शव को नहर में बहा दिया। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए कार में लगे खून के धब्बे भी धो दिए। पुलिस ने 2 सगे भाइयों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल, हत्या में इस्तेमाल एक बाइक और एक कार की जब्त की गई है। आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग की रंजिश के कारण 19 साल के गौतम ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

  • पंजाबः किसानों ने रेलवे ट्रैक रोकने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसानों द्वारा 13 फरवरी से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया गया था। जिसके चलते बीते दिन से बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात है और आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है। वहीं दूसरी ओर किसानों और प्रशासन में माहौल तनावपूर्ण होने के बाद आज बीकेयू उगराहां के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान किया है। इस दौरान उगराहां ने कहा कि बीते दिन यानी 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक रोके जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसानों पर अत्याचार बंद नहीं किए तो वह इसके बाद और कड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बनाएंगे।

    स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने जैसी कई मांगों को लेकर किसान फिर केंद्र सरकार से टकराव के मूड में हैं। मंगलवार को पंजाब से दिल्ली की ओर कूच रहे किसानों का आंदोलन हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। पुलिस के साथ झड़प में अब तक सैकड़ों प्रदर्शनकारी और पुलिस घायल हो चुके हैं।

    मंगलवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदलनोकारी किसान पुलिस से भिड़ गए। हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग और तारबाड़ के साथ नुकीले सीमेंटेट अवरोध हटाने पर पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार की। इसके साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे। शंभू बॉर्डर पर हुए उपद्रव में डीएसपी आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ कई किसान भी घायल हो गए। शंभू बॉर्डर पर जमे किसान आज फिर दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे। हालांकि, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर रखी है।

  • ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ अकाली दल ने की स्थगित

    फिरोजपुरः राज्य के मौजूदा हालात को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर ग्रामीण और फरीदकोट विधानसभा क्षेत्रों की कल की ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ स्थगित कर दी है। पूरी स्थिति का जायजा लेने के लिए उन्होंने कल 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।

  • जालंधरः HDFC BANK पहुंचे ASI, की ईमानदारी की मिसाल पेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एएसआई सरदारी लाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। एचडीएफसी में वाउचर में पैसे ज्यादा लिखे हुए थे, जबकि कैश कम होने पर बीते दिन वाउचर डिपोजिट कर दिया गया। जिसके बाद वह आज खुद बाकी के पैसे जमा करवाने के लिए बैंक गए। एएसआई सरदारी लाल ने बताया कि सांझ केंद्र डिविजन नंबर 4 में तैनात है। उन्होंने बताया कि बीते दिन उन्होंने लड़के को 36 हजार 420 रुपए बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे। उन्होंने कहा कि लड़के को पता नहीं था कि उसमें 8 हजार रुपए कम थे।

    एएसआई ने कहा कि उन्होंने फॉर्म भरा हुआ था। जिसमें 500 के 40 नोट लिखे हुए थे। जबकि कैश में 24 नोट थे। उन्होंने कहा कि कैश में 8 हजार रुपए कम थे। उन्होंने कहा कि शाम को जब उन्हें इस बात का पता चला तो फोन बंद होने के कारण वह बैंक के कर्मी से संपर्क नहीं हो सकता। जिसके चलते वह आज सुबह बैंक में वह 8 हजार रुपए जमा करवाने के लिए आ गए। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा फॉर्म डिपोजिट कर लिया गया। जबकि उसमें कैश कम था। जिसके चलते आज एएसआई ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बैंक में खुद ही पैसे जमा करवाने के चले गए।   

  • पुलिस कर्मी की गोली लगने से मौ’त

    सीकर : ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामले की जानकारी पर सीकर एसपी परिस देशमुख सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जो मामले की जांच में जुटे हैं। कॉन्स्टेबल फतेहपुर के रामगढ़ सेठान थाने में तैनात था। सीकर एसपी डीआईजी परिस देशमुख ने बताया यह घटना सुबह करीब 6 बजे के बीच की है। कॉन्स्टेबल हरिकिशन ढाका (40) खंडेला इलाके का रहने वाला था। रात को कॉन्स्टेबल की ड्यूटी पुलिस थाने में ही थी। सुबह जब दूसरा पुलिसकर्मी आया तो उसने कॉन्स्टेबल का शव पड़ा मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पर थाने पहुंचे।

    एसपी ने बताया कि शव के पास ही पिस्टल पड़ी थी,जिसे जब्त कर लिया गया है। फिलहाल स्पष्ट है कि कॉन्स्टेबल को गोली अचानक लगी है या फिर उसने सुसाइड किया है। मामले की जांच की जा रही। कॉन्स्टेबल रामगढ़ सेठान थाने में करीब 4 साल से तैनात था। एसपी ने ड्यूटी के चलते तनाव की बात से मना किया है। एसपी ने बताया कि परिजनों से बातचीत में सामने आया है कि कॉन्स्टेबल मासनिक रूप से बीमार रहता था। पिछले करीब एक डेढ़ साल से उसे कोई तकलीफ नहीं थी।