ममता के परिजन विनोद और सुरेंद्र का कहना है कि ससुराल पक्ष झूठी बातें बनाकर हमें गुमराह करने का काम कर रहा है। बेटी की सास कहती है कि हमें वह टॉयलेट में पड़ी हुई मिली और इसकी गर्दन पर टॉयलेट में पड़ी ईंट लग गई, विवाहिता नीचे गिर गई थी और हमें बेहोश मिली। जबकि ससुराल वाले झूठ बोल रहे है। अगर वह नीचे गिरती और उसे ईंट लगती तो गर्दन पर चोट का निशान होता, लेकिन उसके गले पर निशान ऐसे है, जैसे गला घोंटकर हत्या की गई हो।
Blog
-

गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला
करनाल – जिले के चौगामा गांव में एक गर्भवती महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार महिला 5 माह की गर्भवती थी। मृतका की पहचान ममता के तौर पर हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए है। मृतका की मां रामरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी ममता की शादी सन 2014 में चौगामा गांव के राजकुमार उर्फ राजू के साथ हुई थी। रामरती ने आरोप लगाते हुए कहा कि दामाद मेरी बेटी से मारपीट किया करता था। मृतका की मां ने बताया कि मेरी बेटी मारपीट व झगड़े के कारण कई बार मायके घर आ जाती थी। 29 अगस्त को घर से ही ससुराल आई थी। ममता की सास शान्ति देवी, नन्द कृष्णा, सन्तोष, मुन्नी और जेठ कृष्ण, जेठानी सभी उसे परेशान करते थे, मेरी बेटी के साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और एफएसएल की टीम भी बुला ली। पुलिस को शव गली में चारपाई पर रखा हुआ मिला था। -

Punjab : Gun Point पर शराब के ठेके से लूटा कैश, देखें वीडियो
लुधियाना – शराब के ठेकों पर लगातार लूट के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला मुल्लापुर दाखा थाना के अधीन गांव रुड़का का आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 8 बजे प्लेटीना बाइक पर दो लुटेरे आए। लुटेरों ने दुनाली के बल पर शराब का ठेका लूट लिया। वारदात के बाद गांव रुड़का में सहम है। ठेके के करिंदे सत्यप्रकाश ने कहा कि मैं ठेके की नगदी गिन रहा था। इसी दौरान प्लेटीना पर सवार होकर दो लुटेरे ठेके के अंदर दाखिल हुए।
उन लोगों ने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। उन लोगों ने आते ही सिर पर दुनाली लगा कर गोली मारने की धमकी दी। लुटेरों ने कहा कि गल्ले में जितना कैश है निकाल कर दे। सत्यप्रकाश ने कहा कि वह डर गया था। बदमाशों ने उससे बैग मांगा। बैग देने के बाद उसने शोर मचाया इतने में लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए।
सत्यप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि लुटेरों में एक व्यक्ति ने पगड़ी बांधी हुई थी। घटना की सूचना उसने शराब के ठेकेदार को दी। जिसके बाद थाना मुल्लापुर दाखा की पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सत्यप्रकाश के बयान लिखे। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है।
-

इस जगह फिर भड़की हिंसा, अंधाधुंध Firing के साथ Bomb से हमले, 2 की मौ’त, 9 घायल
नई दिल्ली – मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की ओर से कुकी-जो समुदाय के लिए अलग प्रशासन की मांग को ठुकराने के बाद एक बार फिर यहां हिंसा भड़क उठी है। ताजा मामला इंफाल पश्चिम जिले का है, जहां संदिग्ध उग्रवादियों की ओर से हमला किया गया। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों की टीम अलर्ट मोड पर है। हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 31 वर्षीय नंगबाम सुरबाला देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस हमले में 9 घायल हो गए। घयालों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 9 घायलों में से 5 को गोली लगी है, जबकि अन्य को छर्रे लगे हैं। पुलिस के अनुसार उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी इलाके से कोत्रुक और पड़ोसी कडांगबांड के घाटी के निचले इलाकों की ओर अंधाधुंध गोलीबारी करने के साथ बम से हमले किए।
पुलिस ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों की गोलाबारी में कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। कडांगबांड इलाके के लोगों का दावा है कि एक ड्रोन के एक घर पर बम गिराया गया। पुलिस ने बताया कि गांव पर अचानक हुए हमले से लोगों में दहशत फैल गई, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।
-

मॉल के उद्घाटन के दिन ही लूट लिया पूरा मॉल, चले लाठी-डंडे, जाने मामला
नई दिल्ली – यह बात सभी जानते हैं कि पाकिस्तान निवेश के लिहाज से कतई सुरक्षित देश नहीं है और विदेशी निवेशक इसी वजह से यहां आने में कतराते है। कोई निवेशक अगर हिम्मत करके कुछ करने की भी सोचता है तो उसके साथ ऐसी घटना हो जाती है कि जो दूसरों को भी चिंता में डाल देती है। ऐसा ही एक ताजा मामला कराची से आया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पॉलिटिक्स के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ लिखा गया है कि विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के एक व्यापारी ने कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में एक बड़ा मॉल खोला, जिसका नाम उन्होंने ड्रीम बाज़ार रखा और आज उद्घाटन के दिन उन्होंने विशेष छूट की घोषणा की थी। लगभग एक लाख पाकिस्तानी कुछ शरारती तत्वों ने मॉल पर धावा बोल दिया और पूरा मॉल लूट लिया, एक भी सामान नहीं छोड़ा।
पाकिस्तान के कराची में नया नया खुला था शॉपिंग मॉल ड्रीम बाज़ार, इस शॉपिंग मॉल के उद्घाटन के दिन ही यहां लूट मच गई। दरअसल, इस मॉल की ओपनिंग को शानदार बनाने के लिए बंपर डिस्काउंट रखा गया था, जिसमें छूट की बात सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पाकिस्तानी आवाम ने जमकर लूट मचा दी। पाकिस्तानी 50 रुपये से कम कीमत पर सामान बेचने के वादे के साथ शुरू हुए इस मॉल के ओपेनिंग के दिन ही जमकर हिंसा और तोड़फोड़ की गई।
-

Punjab : तेज रफ्तार Car ने Bike को मारी टक्कर, मौत
संगरूर – कार और बुलेट की टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार समाना की ओर जाने वाली सड़क पर नहर पुल गांव थंमन सिंहवाला के पास कार और बुलेट बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनदीप सिंह के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार सरदारा सिंह निवासी गांव समुरां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा हरमनदीप अपने दोस्तों के साथ बुलेट पर सवार होकर पटियाला जाने के लिए नहर की पटरी से जा रहा था। सरदारा सिंह खुद भी अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे चल रहा था। उसका बेटा और उसके दोस्त जो उसके आगे बुलेट पर सवार थे।
जब वह पुल नहर गांव थंमन सिंह वाला के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-

आज का राशिफल, 2 सितंबर 2024
आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 20 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कुशोत्पाटिनी अमावस्या है।
मेष राशि- आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है।
वृष राशि-आज का दिन फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि-आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपके कार्य समय रहते पूरे हो जायेंगे। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है।
कर्क राशि- आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता रखें। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
सिंह राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है।
कन्या राशि-आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे।
तुला राशि-आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अवॉर्ड मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
धनु राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिए कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं।
मकर राशि-आज आपका दिन उत्तम बना रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने में आज आपका समय बीतेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम मिलेगा। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है।
कुंभ राशि-आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि-आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद करेगा। आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी फंक्शन में जाने के लिए तैयारी कर सकते हैं। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।
-

Jalandhar : माउंट मेंतोक कांगड़ी 2 की चोटी पर अमरदीप सिंह ने फहराया तिरंगा
जालंधर, ENS: 20 से 29 मई 1965 यह वह दिन था जब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले भारतीय तिरंगा शान से लहराया था। इसे लहराने वालों में शामिल थे चार पंजाबी। उस समय तक सिर्फ तीन ही एक्सपीडिशन यहां सफलता हासिल कर पाए थे। पहली बार भारतीय दल ने 20 मई से 29 मई तक के अभियान में माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई कर ऐसा कीर्तिमान कायम किया, जिसे आज भी दुनिया सलाम करती है।
इस अभियान में सबसे पहले एवरेस्ट पर अवतार सिंह चीमा ने कदम रखा था। वहीं अब जालंधर के नूरपुर में रहने वाले 43 वर्षीय अमरदीप सिंह ने साहस के साथ पर्वतारोहण की दुनिया में कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल, अमरदीप सिंह ने हाल ही में लद्दाख की 6180 मीटर ऊँची माउंट मेंतोक कांगड़ी 2 की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके तिरंगा फहराया है।
इससे पहले अमरदीप सिंह ने इस वर्ष मई में नेपाल में 6091 मीटर ऊँची माउंट लबोचे ईस्ट की चुनौतीपूर्ण चोटी को भी फतह किया था। अमरदीप सिंह एक अनुभवी मौसमी पर्वतारोही हैं और उन्होंने भारत के विभिन्न हिस्सों में कई प्रमुख अभियानों में भाग लेकर अपनी साहसिकता का प्रदर्शन किया है। अमरदीप सिंह की यह उपलब्धियाँ न केवल पर्वतारोहण के प्रति उनके समर्पण और जुनून को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी साबित करती हैं कि मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत से कोई भी ऊँचाई हासिल की जा सकती है। उन्होंने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से यह संदेश दिया है कि उम्र और पेशा केवल एक संख्या हैं; असली पहचान आपके हौसले और मेहनत से होती है।
-

हटली पंचायत में दो मौतें, एक पैराफिट से गिरने और एक ने खड्ड के पानी में डूबने से गंवाई जान
दोनो के शवों को पुलिस ने लिया कब्जे में, एक 45 वर्षीय युवक दूसरा मछली पकड़ने गया था प्रवासीऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली में रविवार को दो लोगो की मौत का समाचार मिला हैं। बंगाणा पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर उना अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। और मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी हैडक्वाटर अजय ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत हटली के हटली सुलतानू में सड़क पर बनी पुली के पैराफिट पर एक व्यक्ति बिनोद कुमार धीमान पुत्र उधम सिंह गांव हटली पटियाला आयु करीब 45 वर्ष बैठा था। और पैराफिट पर बैठे उक्त व्यक्ति को चक्र आया और गहरी पुली के नीचे गिर गया। वही स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।जब तक उक्त व्यक्ति विनोद कुमार को अस्पताल पहुंचाते। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। और उसकी जीवन लीला समाप्त हो चुकी थी। विनोद कुमार अकेला था। शादी के बाद उसका तलाक हो चुका था। और ट्रैक्टर चलाकर गुजारा करता था। बही हटली पंचायत के गांव रिवाड़ के पास खड्ड में एक प्रवासी मछली पकड़ने गया था। लेकिन खुद मौत का ग्रास बन गया। एक गहरी बनी झील के पास खड़ा होकर उक्त प्रवासी मछली पकड़ने का प्रयास कर रहा था।लेकिन उक्त स्थल पर पानी गहरा होने के कारण खुद भी पानीमे गिर गया। अगल बगल कोई न होने के कारण गहरे पानी में डूब गया। और उक्त प्रवासी की मौत होने पर वह पानी के ऊपर तैर गया। जब घास लेने गए लोगो ने देखा। तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात रहे पुलिस हटली पंचायत में हुई दो मौत की जांच में जुटी हुई है। कि यह किन कारणों ने दोनो मौतें हुई है। क्या विनोद कुमार धीमान की वास्तव में गिरने से ही मौत हुई है। या कोई और कारण है। बही प्रवासी की डूबने से मौत हुई है। या कोई और कारण है। बंगाणा पुलिस इस पर गहनता से जांच में जुट गई है। -

Jalandhar News: अय्याश Sukhchain Singh Rahi को पुलिस ने चंद घंटों में ही किया गिरफ्तार
जालंधर, ENS — जालंधर के रंजीत नगर स्थित नामी ट्रैवल एजेंट Travel Agent RS Global Jalandhar के Sukhchain Singh Rahi को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही हिरासत में ले लिया।पीड़ित लड़की का बयान और घटना की जानकारी
पीड़ित लड़की, जो पिछले डेढ़ साल से गढ़ा रोड स्थित किंगडम कंसल्टेंसी (Kigdom Consultancy, Jalandhar) में काम कर रही थी, विदेश जाने की इच्छा के चलते सुखचैन राही द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए गए जाल में फंस गई। वह रंजीत नगर स्थित राही के दफ्तर पहुंची, जहां उसे गंदी नीयत के चलते Hotel Prime Regalia में बुलाया गया। होटल में, राही ने लड़की को कोल्ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। यह भी पढ़े: Jalandhar के अय्याश Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ Rape का मामला दर्जपुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी
जब पीड़ित लड़की को होश आया, तो राही ने उसे धमकाने और मामला दबाने की कोशिश की। इस मानसिक दबाव के चलते, लड़की ने अपने पीजी में जाकर फिनाइल की गोलियां खाकर खुदकशी करने की कोशिश की। हालांकि, उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा, लेकिन किंगडम कंसल्टेंसी के मालिक शीतल सिंह ने समय पर पहुंचकर उसे पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।पुलिस की जांच और अगले कदम
पुलिस फिलहाल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, यह जानने के लिए कि कहीं सुखचैन सिंह राही “सीरियल रेपिस्ट” तो नहीं है। क्या उसके संपर्क में आने वाली और भी लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है? हालांकि, फिलहाल किसी अन्य महिला ने राही के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। आरोपी का मेडिकल चेकअप करवाकर उसे हवालात में बंद कर दिया गया है। पुलिस कल आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांग सकती है ताकि मामले की और भी जांच की जा सके। -

हिमाचल में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देगा ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल की पावन धरा, जहां कण-कण में भक्ति और आस्था की गूंज रची-बसी है, अब एक नई परंपरा की साक्षी बनने जा रही है। इस देवभूमि की पवित्रता और आध्यात्मिकता का अनुभव जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाने के उद्देश्य से हिमाचल सरकार ने ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ का आयोजन करने का निर्णय लिया है। 14 से 16 सितंबर तक ऊना जिले के अंब में आयोजित होने जा रहा यह महोत्सव केवल एक उत्सव मात्र नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति, और समृद्धि का एक महाकुंभ होगा।माता श्री चिंतपूर्णी जी, जिन्होंने अनादि काल से अपने भक्तों की चिंताओं का निवारण किया है, अब इस महोत्सव के माध्यम से एक नया और अद्वितीय अनुभव प्रदान करने वाली हैं। इस तीन दिवसीय महोत्सव में धर्म, संस्कृति, और मनोरंजन का ऐसा अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा। यह आयोजन हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को वैश्विक मंच पर लाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और साथ ही यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति देने में सहायक सिद्ध होगा।14 सितंबर को शोभायात्रा से शुभारंभ महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगी, जो एसडीएम कार्यालय अंब तक जाएगी। यह शोभायात्रा एक अलौकिक अनुभव होगा, जहां हर कोई धर्म और श्रद्धा के भावों से सराबोर होकर माता की कृपा का अनुभव करेगासांस्कृतिक संध्याएं और खेल प्रतियोगिताएं इस महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्याएं, खेल प्रतियोगिताएं, और अन्य गतिविधियां हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करेंगी। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज में कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे, जिससे प्रदेश के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा मेला मैदान अंब में सजने वाला बाजार और बच्चों के मनोरंजन के लिए लगने वाले झूले तथा अन्य साजोसामान इसके आकर्षण को चार चांद लगाएंगे।महोत्सव की स्मृतियों का संकलन इस महोत्सव की यादों को अमर बनाने के लिए एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसमें माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास के साथ-साथ ऊना जिले की समृद्ध परंपराओं, धरोहरों, और साहित्यिक विरासत पर आधारित लेख प्रकाशित किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति अपने लेख 7 सितंबर तक ईमेल shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com पर भेज सकते हैं। सीएम और डिप्टी सीएम का विजन मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, जो भाषा, कला, और संस्कृति मंत्रालय का भी दायित्व संभाल रहे हैं, ने ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ की परिकल्पना को साकार करने का बीड़ा उठाया है। उनका यह विजन न केवल राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा, बल्कि हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर को भी एक नई पहचान दिलाएगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 250 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण निवेश कर रही है, जिससे इस पवित्र स्थल की भव्यता और भी निखरेगी।धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया है। उपायुक्त जतिन लाल की अगुवाई में पूरा प्रशासनिक अमला इस महोत्सव के सफलतम आयोजन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से जुटा हुआ है, ताकि यह महोत्सव प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो सके।