Blog

  • जालंधरः डीसी कंपलेक्स में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः डीसी कंपलेक्स में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: डीसी कंपलेक्स में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना लगाया गया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को यह मांग पत्र भी सौंपा गया। अपनी मांगों से अवगत कराते हुए जसकरण जीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में जब ऑनलाइन सिस्टम किया गया तब से लेकर अब तक मजदूर वर्ग को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है, क्योंकि मजदूर ना तो ज्यादा पढ़े लिखे हैं और ना ही उनको अंग्रेजी भाषा पढ़नी आती है। इसलिए उसको फायदा मिलने की बजाए नुकसान हो रहा है।

    उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों की तनख्वाह में भी बढ़ोतरी की जानी की बात कही,साथ ही मणिपुर में हो रही हिंसा के बारे में बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए और सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

  • जालंधरः कारगिल दिवस अवसर पर किया गया कैलंडर का विमोचन, देखें वीडियो

    जालंधरः कारगिल दिवस अवसर पर किया गया कैलंडर का विमोचन, देखें वीडियो

    जालंधरः पिछले 24 साल से शहीदों को याद करने वाली एक संस्था ने आज कारगिल दिवस पर शहीदों की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया ।  शहीदों की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के परिजनों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने  ज्योति प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया । इस अवसर पर कारगिल के शहीदों की याद में एक कैलंडर का विमोचन किया गया और गरीब बच्चों को किताबे भी बांटी गई।


     
     

  • पंजाबः 31 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

    पंजाबः 31 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

    संगरूरः शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस 31 जुलाई 2023 को सुनाम शहीद उधम सिंह वाला, जिला संगरूर में राज्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए संगरूर जिले के डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर संगरूर जिले में छुट्टी की घोषणा की है। शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने 31 जुलाई 2023 को आदरपूर्वक नैगोशिएबल लिखत अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी कार्यालयों, निजी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और बैंकों आदि में छुट्टी की घोषणा की है। ये आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों आदि पर लागू नहीं होंगे जिनमें परीक्षा आयोजित की जा रही है।

  • जालंधरः गोपाल नगर में निगम की कार्रवाई, Batra Brothers की निर्माणाधीन बिल्डिंग की ध्वस्त

    जालंधरः गोपाल नगर में निगम की कार्रवाई, Batra Brothers की निर्माणाधीन बिल्डिंग की ध्वस्त

    जालंधर,ENS: नगर निगम की बिल्डिंग की टीम ने  नार्थ हलके के अधीन आते गोपाल नगर में  कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन मार्किट  को ध्वस्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए एमटीवी बलविंदर सिंह ने बताया कि निगम कमिश्नर अभिषेक कपिलेश के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त बिल्डिंग पर पहले भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन अवैध निर्माण जारी होने के चलते एक बार इसे फिर ध्वस्त करना पड़ा l

    यह मार्किट अक्सर विवादों में रहने वाले  Batra Brothers की है, जो अक्सर निगम अधिकार्यो का विरोध करने और अवैध बिल्डिंगो का निर्माण कर सुर्खिया बटोरते रहते है।  उकत मार्किट पर इससे पहले ऐटीपी सुखदेव वशिष्ट ने निगम कमिश्नर के आदेशो पर डिच चलाई थी तो batra  brothers ने  करवाई रोकने के लिए निगम अधिकारियो को धमकाया भी था। एमटीपी बलविंदर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह नक्शा पास करवा कर ही अपनी बिल्डिंग बनवाए, नहीं तो प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

  • निर्माणाधीन मस्जिद में हुआ धमाका, SHO की मौत, देखें वीडियो

    निर्माणाधीन मस्जिद में हुआ धमाका, SHO की मौत, देखें वीडियो

    खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा जिले के अली मस्जिद इलाके में एक निर्माणाधीन मस्जिद में बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में एक अतिरिक्त स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक यह घटना आत्मघाती बम विस्फोट लग रही है।

    पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक अतिरिक्त SHO की पहचान अदनान अफरीदी के रूप में की गई है, घायल लोगों को चिकित्सा सहायता के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर दिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि खैबर पुलिस ने जमरूद में निर्माणाधीन मस्जिद में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया।

    जब पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उनमें से एक ने खुद को उड़ा लिया, जबकि दूसरा आतंकवादी बमबारी स्थल से भाग निकला। हालांकि, एआरवाई न्यूज के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान की अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 18 जून 2022 से 18 जून 2023 तक प्रांत में 665 आतंकी हमले हुए, जिनमें 15 आत्मघाती बम विस्फोट भी शामिल थे।

  • सासंद के बाहर कौए ने किया राघव चड्ढा पर हमला, बीजेपी ने साधा निशाना

    सासंद के बाहर कौए ने किया राघव चड्ढा पर हमला, बीजेपी ने साधा निशाना

    नई दिल्लीः संसद का मानसून सत्र चल रहा है। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर में हुई हिंसा मामले को लेकर सफाई मांगी जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जैसे ही संसद से बाहर निकले उन पर एक कौवे ने हमला कर दिया। इस फोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, राघव चड्ढा के सासंद से बाहर आने पर कौवे ने उनके सिर पर चोंच मार दी और राघव चड्ढा खुद का बचाव करने के लिए नीचे झुकते दिखे। इस मजेदार घटना के कारण राघव चड्ढा खूब सुर्खियां बटौंर रहे हैं।

    दरअसल, राघव चड्ढा पर सांसद भवन के बाहर वह फोन पर बात कर रहे होते हैं कि तभी एक कौआ उन पर हमला करता है। अचानक हुए हमले से हैरान होकर आप विधायक चुप हो गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कथित तौर पर उन्हें मामूली चोटें आईं। राघव चड्ढा पर कौए के हमले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बीजेपी दिल्ली ने इसपर ट्वीट करते हुए लिखा, “झूठ बोले कौवा काटे,  आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा !”

  • पंजाबः भगोड़े शिव सेना नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पंजाबः भगोड़े शिव सेना नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने सुरक्षा में तैनात किए हुए थे गनमैन 

    लुधियानाः पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे शिव सेना नेता हेमंत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 13 साल से वह फरार चल रहा था। थाना शिमलापुरी में 2010 में हेमंत ठाकुर पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2010 को पुलिस ने गश्त के दौरान गुरु गोबिंद सिंह नगर की गली नंबर 2 में पैदल आ रहे हेमंत सिंह ठाकुर को तलाशी के लिए रोका था। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद किया था। जब उससे चाकू रखने के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

    जिसके बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस ने 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पर्चा दर्ज होने के बाद हेमंत ठाकुर फरार हो गया था। हैरानी की बात यह है कि दौरान भगोड़ा होने के बावजूद एक साल पहले हेमंत ठाकुर गनमैन के साथ घूम रहा था। गनमैन की तैनाती से पहले पुलिस ने उसकी इन्क्वायरी तक नहीं कराई।

    शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि करीब 6 दिन पहले हेमंत ठाकुर शिव सेना पंजाब से इस्तीफा दे चुका था। करीब 1 वर्ष से उसके पास गनमैन थे। हेमंत ने महानगर में शिव सेना के नेताओं की जांच का मुद्दा उठाया था। उसने यह भी कहा था कि सबसे पहले उसकी जांच पुलिस करवाए। उसी के कहने पर पुलिस ने वेरिफिकेशन करवाई और उसे गिरफ्तार किया। कानून अपना काम कर रहा है। वह कानून का सम्मान करते हैं। हेमंत ठाकुर का शिव सेना से अब कोई लेना-देना नहीं है।

  • पूर्व राज्यसभा सांसद और उनके बेटे को 4 साल की सजा

    पूर्व राज्यसभा सांसद और उनके बेटे को 4 साल की सजा

    नई दिल्लीः दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद विजय दर्डा को चार साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा उनके बेटे देवेंद्र दर्डा को भी सजा सुनाई गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने 4 साल कैद की सजा सुनाई है। छत्तीसगढ़ में कोयला खदानों के आवंटन में अनियमितता के मामले में उनके बेटे देवेंद्र दर्डा और यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जायसवाल को भी चार साल कैद की सजा सुनाई गई है। इसी मामले में अदालत ने पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, दो वरिष्ठ लोक सेवकों केएस क्रोफा और केसी सामरिया को तीन साल जेल की सजा सुनाई।

    सीबीआई ने अदालत से मामले में दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से कहा था कि दोषी सेहत का हावला देकर कम सजा की मांग नहीं कर सकते हैं, मामले में दोषियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। दोषियों के वकील ने कोर्ट में कहा था कि मामले में ट्रायल पूरा करने में नौ साल लग गए। इतने सालों तक मेरे मुवक्किलों ने प्रताड़ना सही है, अधिकारी तो दिल्ली के रहने वाले हैं, लेकिन दूसरे लोग दूसरे राज्यों से सुनवाई के लिए अदालत में आते थे। 

    दोषियों के वकील ने कहा था गवाहों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रॉसिक्यूशन की होती है। अगर वह उनको सुरक्षित नहीं रख सकते तो यह उनकी गलती है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने IPC की धारा 120B, 420 और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा, उनके बेटे देवेंद्र दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, दो वरिष्ठ अधिकारियों केएस क्रोफा और केसी सामरिया, और कंपनी मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जयसवाल को दोषी ठहराया था। 

  • T-20 इंटरनेशनल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

    T-20 इंटरनेशनल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

    नई दिल्ली: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। क्रिकेट में कब कौनसा बड़ा रिकॉर्ड बन जाए या कोई बड़ा रिकॉर्ड टूट जाए ये कोई नहीं बता सकता। क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है, जिस पर किसी को भरोसा नहीं होता है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

    दरअसल, मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रस बुधवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात विकेट लेने वाले पहले व्यक्ति बन गए। उन्होंने यहां बायूमास ओवल में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 एशिया क्षेत्रीय क्वालीफायर बी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के दौरान चीन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रस ने टी20 वर्ल्ड कप एशिया B क्वालीफायर के शुरुआती गेम के दौरान कुआलालंपुर में चीन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

    इद्रस द्वारा लिए गए सभी 7 विकेट बोल्ड के जरिए आए, क्योंकि उन्होंने लगातार गेंद को बल्लेबाजों की ओर घुमाया। मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रस ने पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के पीटर अहो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नाइजीरिया के लिए खेलते हुए पीटर अहो ने साल 2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट लिए थे। विशेष रूप से, कुल 12 गेंदबाजों ने पहले पुरुषों के टी20 में छह विकेट लिए हैं। जिसमें भारत के दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एश्टन एगर और श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंडिस शामिल हैं। लेकिन इद्रस के अद्भुत प्रयास तक सात विकेट लेने का रिकॉर्ड कभी दर्ज नहीं किया गया था। इद्रस के सनसनीखेज गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर मलेशिया ने चीन पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

    दाएं हाथ के गेंदबाज को पंडामारन की परिस्थितियां पसंद आईं और उन्होंने अकेले ही चीनी बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया, अपने सभी सात विकेट चटकाए और मेहमान टीम 12वें ओवर में सिर्फ 23 रन पर आउट हो गई। जवाब में मलेशिया ने दो जल्दी विकेट खो दिए और पांचवें ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे उन्हें अगले साल यूएसए और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित होने वाले क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की सही शुरुआत मिल गई। इस टूर्नामेंट का विजेता नवंबर में नेपाल में एशिया क्षेत्रीय फाइनल में पहुंचेगा, जिसमें उस इवेंट की दो प्रमुख टीमें 2024 में 20 ओवर के फाइनल में पहुंचेंगी।

  • जालंधरः 35 करोड़ रुपए की लागत से Civil Hospital की बदलेगी नुहार

    जालंधरः 35 करोड़ रुपए की लागत से Civil Hospital की बदलेगी नुहार

    जालंधर,ENS: महानगर से सिविल अस्पताल पर 35 करोड़ रुपए खर्च कर अस्पताल की नुहार बदली जाएगी। दरअसल, लोगों को मॉर्डन सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल जालंधर बुनियादी ढांचे में एक बड़े बदलाव की तरफ बढ़ रहा है, जिसके तहत सिविल अस्पताल की कायाकल्प के प्रोजेक्ट को फाइनल करने के लिए एक बैठक बुधवार को डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की अगुवाई में हुई। इस बैठक में सेहत विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियो ने हिस्सा लिया और अस्पताल को मॉर्डन सुविधाओं से लैस करने पर विचार-चर्चा हुई। जिला प्रशासकीय काम्पलेक्स में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में सेहत सुविधाओं को और बेहतर बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि लोगों को बेहतरीन सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में मिल सकें।

    उन्होंने कहा कि जालंधर के सिविल अस्पताल को अल्ट्रा-मॉर्डन सुविधाएं से मजबूती प्रदान करने के लिए लगभग 35 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत यहां डीएनबी अस्पताल, एडवांसड कार्डियस सेंटर, लिफ्टें, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, न्यू मॉर्चरी बिल्डिंग, सीसीटीवी कैमरा, एयर-कंडीशनिंग सिस्टम, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, ट्रेनिंग एंड कांफ्रेंस हॉल, रिपेयर एंड रेनोवेशन ऑफ बेसमेंट, नई फ्लोरिंग, लेंडस्केपिंग एंड सौंदर्यीकरण, सीवरेज सिस्टम की मजबूती, साउंडप्रूफ कमरे की स्थापना, ओपीडी, इमरजेंसी व रिकार्ड रूम के लिए नई रिसैप्शन, फायर फाइटिंग सिस्टम की स्थापना इत्यादि शामिल हैं। इसी तरह यहां मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जरूरत के नई मशीनरी व उपकरण भी लाए जाएंगे।

    सारंगल ने कहा कि पंजाब सरकार ने जालंधर शहर में मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जमा करने के तुरंत बाद उन्नयन कार्य शुरू हो जाएगा। शहर के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सरकार के पास फंड्स की कोई कमी नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार ने पहले ही इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करने के मामले में एक गेम-चेंजर साबित हुआ है और अब जालंधर सिविल अस्पताल के ढांचागत विकास से सेहत क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।