Blog

  • ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हरोट में सुनीं जन समस्याएं

    ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हरोट में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत पलाहटा के हरोट में जन समस्याएं सुनीं एवं पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। 

    इस अवसर पर कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं तथा पिछले साढ़े चार वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे में व्यापक सुधार आया है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान बंगाणा विकास खंड में 30 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। पहले जहां पंचायतें छोटे व कच्चे कार्य करती थी, अब करोड़ों रुपए के कार्य कर रही है।

    पंचायतें बड़े-बड़े रास्ते, पुल व आधुनिक सुविधाओं के निर्माण कार्य कर रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जीवन स्तर बेहतर बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचवटी पार्कों का निर्माण आरंभ किया है, ताकि लोगों को घूमने के लिए अच्छा स्थान बन सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पलाहटा के प्रधान दीपांकर कंवर भी उपस्थित रहे।

  • बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सूद ने प्रतिभा सिंह को दिया जबाब

    बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सूद ने प्रतिभा सिंह को दिया जबाब

    आप के लिए गुड़िया हत्याकांड मामूली हो सकता है, लेकिन हमारे लिए नही:- रश्मि सूद

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि सूद ने ऊना के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, हाल ही मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने एक बयान में शिमला में हुए गुड़िया कांड को लेकर कहा कि यह मामूली बात है। इस बात की मै ओर बीजेपी महिला मोर्चा निंदा करती है उंन्होने कहा आज हम एक महिला होकर भी एक महिला का साथ नही दे रहे, उंन्होने कहा कि इस बयान से मैं बहुत आहत हुई हुई हूं उंन्होने कहा कि हम अपनी राजनीति चमकाने के लिए मंचो से कुछ भी बोल देते है, कम से कम उस परिवार के बारे में तो सोचिए जिन्होंने अपनी फूल सी बेटी को खो दिया, ओर इनको छोटी सी बात लग रही है उंन्होने कहा कि आज कांग्रेस को जो पूरे देश मे हनन हो रहा है इनके बयानबाजी के कारण हो रहा है उंन्होने कहा कि पहले जो प्रदेश के मुखिया थे उंन्होने भी उस समय इसी प्रकार के शव्दों का प्रयोग किया था और अब प्रतिभा सिंह भी इस हत्याकांड को मामूली बात बता रही है उंन्होने कहा कि इस समय इस प्रकार की बयानबाजी साफ तौर पर दर्शा रही है कि कांग्रेस पार्टी को कही न कही हार का डर सताने लगा है, उंन्होने कहा कि इस बार हम रिवाज बदलेंगे ये निश्चित है और एक बार फिर सत्ता में बीजेपी हिमाचल प्रदेश में आयेगी। ओर हिमाचल को विकास की राह पर लेकर आगे बढेगी।

  • मुख्यमंत्री मर्यादित भाषा में बात करें नेता प्रतिपक्ष का काम है मुद्दे उठाना: विजय डोगरा

    मुख्यमंत्री मर्यादित भाषा में बात करें नेता प्रतिपक्ष का काम है मुद्दे उठाना: विजय डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके सहयोगी मंत्री मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करें क्योंकि विपक्ष का काम ही मुद्दे उठाना होता है और सरकार को आईना दिखाने का काम मुकेश अग्निहोत्री कर रहे हैं इसलिए सत्ता में बैठे हुए इन नेताओं को समझना चाहिए की मर्यादा में रहकर ही बात की जा सकती है यह वक्तव्य आज एक प्रेस वार्ता के दौरान डॉ विजय डोगरा प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी ने कही।

    डॉ विजय डोगरा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल से जुड़े मुद्दों को बेहतर ढंग से उठाया है जिसमें सरकार पूर्ण रूप से फेल रही है उन्होंने बेरोजगारों ,महंगाई ,ओ पी एस तथा अन्य मसलों को जिनमें सरकार पूर्ण रूप से विफल हुई है उन मुद्दों को बेहतर ढंग से उठाकर सरकार को आईना दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कभी भी अमर्यादित भाषा व द्वेष पूर्ण भाव से कभी कोई टिप्पणी नहीं की न ही करते हैं मुकेश अग्निहोत्री ने हमेशा सरकार को अपने सभी विधायकों के सहयोग से विधानसभा के अंदर प्रदेश से जुड़े मसलों को उठाकर यह बताने का प्रयास किया है कि जयराम सरकार प्रदेश हित में सुलझाए लेकिन जयराम सरकार अपनी घटती लोकप्रियता के कारण छटपटाहट में इस तरह की जो बयानबाजी कर रही है यह बड़ी हास्यस्पद व दुर्भाग्यपूर्ण है। वन मंत्री राकेश पठानिया विपक्ष को कुछ बोलने से पहले उनके खिलाफ जो निका राम जी सवाल कर रहे हैं उन सवालों का जवाब दें और मर्यादा में रहकर कोई टिप्पणी करें जनता जनार्दन सब जानती है और आने वाले चुनावों में इसका परिणाम देखने को मिलेगा ।इस सारे प्रकरण में कांग्रेस की लोकप्रियता एवं नेता प्रतिपक्ष का बढ़ते जनाधार को देखते हुए सरकार बौखलाहट में अनाप-शनाप बयान बाजी कर रही है।

  • राज्य स्तरीय शिक्षण अवार्ड के लिए मांगे आवेदन

    राज्य स्तरीय शिक्षण अवार्ड के लिए मांगे आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय शिक्षण अवार्ड 2022 के लिए 30 जुलाई तक प्रस्तुत करने के जिला ऊना के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापकों व शिक्षकों को निर्देश दिये गये हैं। आवदेन का प्रारूप विभाग की वेबसाईट ूूूण्ककममनदंण्पद  पर उपलब्ध है। 

  • चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक

    चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल में प्रशासन ने चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में आने जाने वाहनों को लेकर आदेश जारी किए है। दरअसल, चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में आने जाने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

    जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जारी किए आदेश

    यह आदेश जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जारी किए है। आदेश जारी करते हुए जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जलापूर्ति लाइन व मैनहोल चैंबर्स के निर्माण का कार्य चल रहा है। 

    30 जून से 3 जुलाई तक लगाई गई रोक

    उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त हुई सड़क की अस्थाई मुरम्मत के लिए रोक लगा दी गई है। इसलिए जारी आदेशों के मुताबिक 30 जून से 3 जुलाई तक नया बसा अड्डा से पुराना बस स्टैंड सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बता देंकि नया बसा अड्डा से पुराना बस स्टैंड सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ सकता है। 

  • 1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाईः डीसी

    1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाईः डीसी

    पुराना स्टॉक डिस्ट्रिब्यूटर्स को वापिस भेजें खुदरा विक्रेता, केंद्र सरकार ने साल भर पहले कंपनियों को दिए हैं निर्देश 

    ऊना/सुशील पंडित: एक जुलाई 2022 से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज इस मामले पर अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के साथ शिमला से आयोजित हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद एक बैठक में कही। 

    राघव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक को 1 जुलाई से बंद करने का निर्णय लिया है, जिसे हिमाचल प्रदेश सरकार लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित चीजों में प्लास्टिक की छड़ियों के साथ ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की छड़ें, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की छड़ें, सजावट के लिए पॉलीस्टाइरीन (थर्मोकोल) की सजावटी सामग्री, प्लेटें, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, मिठाई के बक्से के चारों ओर फिल्म लपेटना या पैकिंग करना, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट, प्लास्टिक या पीवीसी बैनर 100 माइक्रोन से कम व स्ट्रिरर इत्यादि सामग्री शामिल हैं।

    राघव शर्मा ने जिला ऊना के सभी उत्पादकों, स्टॉकिस्टों, खुदरा विक्रेताओं, दुकानदारों, ई-कॉमर्स कम्पनियों, स्ट्रीट वैंडरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मॉल, मार्किट प्लेस, शॉपिंग सैंटर्स, सिनेमा हाउस, पर्यटक स्थलों, स्कूलों, कार्यालय परिसरों, अस्पताओं और अन्य संस्थानों का आहवान किया कि वह वर्जित प्लास्टिक को प्रयोग में न लाएं तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागाीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम के तहत उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    जिलाधीश ने कहा कि जिन प्रचून विक्रेताओं के पास अभी भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक की सामग्री है, वह उसे कंपनी डिस्ट्रिब्यूटर को वापिस भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी कंपनियों को लगभग एक वर्ष पूर्व इस बारे में अवगत करवा दिया था तथा पुराना स्टॉक वापस लेने के निर्देश दिए हैं। 

    राघव शर्मा ने प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को इस मामले पर व्यापार मंडलों, मैरिज पैलेस के प्रबंधकों, केटरिंग के काम से जुड़े व्यक्तियों के साथ-साथ अन्य सभी हितधारकों के साथ बैठकें कर उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए। 

    बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ प्रवीण धीमान, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान, एटीपी पंकज शर्मा, डीएफएससी राजीव शर्मा उपस्थित रहे।

  • जालंधरः पूर्व विधायक से गैंगस्टर में मांगी फिरौती, जांच में हुआ खुलासा 

    जालंधरः पूर्व विधायक से गैंगस्टर में मांगी फिरौती, जांच में हुआ खुलासा 

    जालंधर, (वरुण):  पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार वीआईपी लोगों को गैंगस्टरों के द्वारा फिरौती मांगने के फोन कॉल आ रहे है। वहीं अब जालंधर नार्थ के पूर्व विधायक केडी भंडारी को भी फिरौती के लिए कॉल आई है। मिली जानकारी के मुताबिक केडी भंडारी को विभिन्न नंबरों से कॉल करके 5 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई थी।

    25 जून को आई थी केडी भंडारी को कॉल

    केडी भंडारी ने पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी है। जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कनाडा के रहने वाले युवक जतिन्द्र सिंह उर्फ सोनू को केस में नामजद कर लिया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरण तेजा ने बताया कि पूर्व विधायक केडी भंडारी ने शिकायत दी थी कि 25 जून की शाम को उन्हें व्हाटसएप्प कॉल आई थी।

    युवक ने खुद को गोल्डी बराड़ का बताया आदमी

    इस कॉल में युवक ने खुद को गोल्डी बराड़ का आदमी बताते हुए उनसे 5 लाख रूपए की फिरौती मांग की। इसी के साथ युवक ने उन्हें फोन पर धमकाया और कहा कि अगर वे चाहते हैं कि उनके साथ कुछ गल्त न हो तो 12 बजे तक 5 लाख रूपए का इंतजा़म करें और उनका बताए गए अकाउंट में जमा करवा दें। युवक ने फोन पर कहा कि अगर रूपए न दिए तो हश्र बुरा होगा।

    पुलिस ने आरोपी जतिन्द्र सिंह को किया नामजद 

    डीसीपी तेजा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान केडी भंडारी को पिछले तीन चार दिनों में विभिन्न नंबरों से आई कॉल को उन्होंने टैक्नीकल तरीके से चैक करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जांच दौरान पुलिस द्वारा जतिन्द्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र साधु सिंह वासी गांव घुद्दोवाल, फिरोज़पुर को नामजद किया है। डीसीपी तेजा ने बताया कि आरोपी जतिन्द्र सिंह कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली का रहने वाला है। आरोपी जतिन्द्र सिंह साल 2022 में कुछ समय के लिए जालंधर आया था।

  • कन्हैयालाल की हत्या की NIA करेगी जांच 

    कन्हैयालाल की हत्या की NIA करेगी जांच 

    उदयपुरः कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में मृतक कन्हैयालाल के परिवार ने दावा किया है कि- हत्या में 20-25 लोगों का ग्रुप शामिल है। दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। हत्याकांड मामले में मृतक कन्हैयालाल के परिवार ने दावा किया है कि- हत्या में 20-25 लोगों का ग्रुप शामिल है। दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है।

    हत्याकांड को अंजाम देने से पहले हत्यारों द्वारा वीडियो बनाया गया। यहां तक की हत्या करने के वक्त का भी वीडियो बनाकर जिस तरह से खौफ और दहशत पैदा करने की साजिश रची गई। ये हत्या या हेट क्राइम नहीं बल्कि ये आतंकवाद या धार्मिक जेहाद जैसा रूप प्रतीत हो रहा है। लिहाजा इसी मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए की एक टीम को दिल्ली मुख्यालय से उदयपुर के लिए मंगलवार रात को ही रवाना कर दिया गया था। बुधवार सुबह को एनआईए की टीम सबसे पहले घटना स्थल पर जाएगी।

    इसके बाद घटनास्थल का मुआयना करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों से होने वाली संयुक्त तौर पर पूछताछ में शामिल होकर इस मामले से जुड़े हर इनपुट्स को खंगालेगी। मामले की तफ्तीश के दौरान अगर जांच एजेंसी के तफ्तीशकर्ताओं को कोई विशेष साजिश या आतंकी संगठनों से जुड़े कनेक्शन मिलते हैं तो निश्चिंत तौर पर आगे जांच एजेंसी द्वारा आगे की तफ्तीश की जाएगी।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस को अब इस गैंगस्टर का मिला Transit Remand

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस को अब इस गैंगस्टर का मिला Transit Remand

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मानसा पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर लॉरेंस के साथ गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्प शूटर्स में से 2 जग्गू ने ही उपलब्ध कराए थे। जग्गू भी गैंगस्टर लॉरेंस वाले सिंडिकेट का ही मेंबर है। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची।

    तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार

    वहां से पुलिस को जग्गू का प्रोडक्शन वारंट मिल गया। जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस को जग्गू का ट्रांजिट रिमांड भी मिल गया है। उसे मानसा लाया जा रहा है। यहां कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा। लॉरेंस से पहले ही पंजाब पुलिस पूछताछ कर रही है।

    भगवानपुरिया पर 150 हत्या के मामले

    गौर हो कि जग्गू भगवानपुरिया भी जेल में बंद है। भगवानपुरिया पर 150 हत्या के मामले दर्ज हैं। जग्गू ड्रग सिंडिकेट से भी जुड़ा हुआ है और पंजाब के नेताओं से इसके कनेक्शन की भी बातें सामने आती रहती हैं। हाल ही में जग्गू भगवानपुरिया ने फेक एनकाउंटर का अंदेशा जता कोर्ट में गुहार लगाई थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

  • पंजाबः सरकारी बसों को लेकर विपक्ष ने घेरी सरकार, बोले-25 करोड़ का हुआ घाटा

    पंजाबः सरकारी बसों को लेकर विपक्ष ने घेरी सरकार, बोले-25 करोड़ का हुआ घाटा

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा की 5वें दिन कार्यवाही जारी है। 24 जून से शुरू हुआ बजट सत्र 30 जून तक जारी रहेगा। आज शुरू हुई में प्रश्नकाल के दौरान ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि हमने पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बसें चलाई। इस मामले को लेकर विपक्ष नेता प्रताप बाजवा ने कहा कि पहले उनकी ही दिल्ली सरकार ने बसें नहीं चलने दी। इससे पंजाब को 25 करोड़ का घाटा हुआ। वहीं पंजाबियों को महंगा किराया देने से 75 से 80 करोड़ का नुकसान हुआ।

    13 बार लिखी थी चिट्‌ठीः राजा वड़िंग

    पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने कहा कि उनकी सरकार में 13 बार चिट्‌ठी लिखी गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी चिट्‌ठी लिखी थी। केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली गवर्नमेंट चाहे तो बसें चलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मंत्री जिस सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर या दूसरी पाबंदी की बात कर रहे हैं, उसका रिकॉर्ड दे सकते हैं।

    सदन में जमकर हुआ हंगामा 

    परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि पिछली सरकार ने न तो दिल्ली सरकार से परमिट लिए। न रूट एक्शटेंशन के लिए मंजूरी ली। उन्होंने उलटा सवाल किया कि राजा वड़िंग ने जिन प्राइवेट बसों को पक्के तौर पर बंद करने को कहा था, वह अब कहां हैं?। इसको लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

    मनप्रीत अयाली ने आप और कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

    आज सदन में सीएजी की रिपोर्ट पेश किए जाने की चर्चा है। आज भी सदन में हंगामे की संभावना है। बीते दिन भी सदन में विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ था। सदन शुरू होने से पहले अकाली विधायक मनप्रीत अयाली ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा में समय की कमी है और वह लोगों के सभी मुद्दों को सदन में रखने की कोशिश कर रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर बोलते हुए मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि इस घटना के सभी दोषियों को पकड़ा नहीं गया है और सरकार को जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देनी चाहिए।