Blog

  • आज का राशिफल, 19 मई 2023

    आज का राशिफल, 19 मई 2023

    आज का राशिफल, 19 मई 2023

    मेष: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

    वृष: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।

    मिथुन: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    कर्क: किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

    सिंह:  घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।

    कन्या:  शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें।

    तुला: शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।

    वृश्चिक:  घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

    धनु: आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मकर:  स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें।

    कुंभ: शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मीन: चोट व रोग से परेशानी संभव है। आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें।
  • Jalandhar : Chaurasiya Pan Bhandhar  की दुकान में लाखों की चोरी

    Jalandhar : Chaurasiya Pan Bhandhar की दुकान में लाखों की चोरी

    जालंधर, वरुण/हर्ष : मॉडल टाऊन मार्किट स्थित चौरसिया पान भंडार में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। इस घटना में करीब 1 लाख रुपए का नुक्सान हुआ बताया जा रहा है। भंडार मालिक सन्नी कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके गया था, आज जब सुबह पहुंचा तो मेन गेट के ताले टूटे हुए थे।

    इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया। मालिक सन्नी का कहना है कि करीब 1 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है, जिसके 20 हजार कैश, व करीब 70-80 हजार रुपए की सिग्रेट चोर चुरा कर ले गए है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • लॉरेंस बिश्नोई और अर्श डल्ला से जुड़े तीन गैंगस्टर गिरफ्तार

    लॉरेंस बिश्नोई और अर्श डल्ला से जुड़े तीन गैंगस्टर गिरफ्तार

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलिस के सहयोग से आतंकी-गैंगस्टर व नशा तस्कर गठजोड़ के खिलाफ बुधवार को पंजाब, हरियाणा समेत नौ राज्यों में ऑपरेशन ध्वस्त चलाया। विदेश और जेलों में बंद गैंगस्टरों से जुड़े तीन गैंगस्टरों को एनआईए ने हिरासत में लिया है। आरोपियों में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी भिवानी निवासी प्रवीन वधवा, नई सीलमपुर (दिल्ली) निवासी इरफान और मोगा निवासी जस्सा सिंह शामिल हैं। इरफान बड़े गैंगस्टरों से जुड़ा था, उसके घर से हथियार भी मिले हैं। जस्सा कनाडा में रह रहे आतंकी अर्श डल्ला के इशारे में वारदात को अंजाम देता था।

    इरफान उर्फ छेनू गैंगस्टर कौशल चौधरी और उसके साथियों सुनील बाल्यान की आतंकी साजिश में शामिल होने का खुलासा हुआ। वह गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के लिए भी काम कर चुका है। जस्सा सिंह की खालिस्तान आतंकी साजिश में भूमिका साबित हुई है। जांच में सामने आया है कि अर्श डल्ला के कहने पर उसने पिस्टल डिलीवर की थी। गौरतलब है कि एनआईए ने आतंकी- गैंगस्टर व तस्कर गठजोड़ को लेकर पंजाब समेत और नौ राज्यों में 324 से अधिक ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे थे। एनआईए जांच में अब यह बात सामने आई है कि विदेश में बैठे आतंकी देश की विभिन्न जेलों बंद आरोपियों से संपर्क कर साजिश रच रहे हैं।

    साथ ही संगठित नेटवर्क द्वारा वारदात को अंजाम दिया जाता है। विदेश पर आधारित ऑपरेटिव की वजह से जेलों के अंदर भी गैंगवार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। बठिंडा स्थित गोइंदवाल व तिहाड़ जेल में हुई हिंसा व कैदियों की हत्या इसी का हिस्सा थी। एनआईए ने आगे पाया कि कई आरोपी जो भारत में गैंगस्टरों का नेतृत्व कर रहे थे अब वे पाकिस्तान, कनाडा, मलयेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भाग गए थे और वे वहीं से भारत की जेलों में बंद अपराधियों के साथ मिलकर गंभीर अपराधों की योजना बनाने में लगे थे। ये समूह टारगेट किलिंग, खालिस्तान संगठनों को फंडिंग, जबरदस्ती वसूली जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे है।

    महाराष्ट्र में बिल्डर संजय बियानी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या इसी का हिस्सा थी। एनआईए के इन छापों का फोकस ड्रग तस्करों के साथ काम करने वाले हार्डकोर गैंग से जुड़े हथियार सप्लायर्स, फाइनेंसरों, लॉजिस्टिक प्रोवाइडर्स और हवाला ऑपरेटरों पर था। छापों के दौरान एक पिस्टल और गोला बारूद बरामद हुआ। इसके अलावा 60 मोबाइल फोन, 5 डीवीआर, 20 सिम कार्ड, 1 हार्ड डिस्क, 1 पेन ड्राइव, 1 डोंगल, 1 वाईफाई राउटर, एक डिजिटल घड़ी, दो मेमोरी कार्ड, 75 दस्तावेज और 39,60,000 रुपये की नकदी बरामद हुई है।

  • अर्बन एस्टेट में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का कत्ल, देखें वीडियो

    अर्बन एस्टेट में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का कत्ल, देखें वीडियो

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी की अर्बन एस्टेट (पुडा कालोनी) से एक महिला की रहस्मयी हालातो में कत्ल का मामला सामने आया है। जिस में जानकारी अनुसार मृतक का पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है, जोकि पंजाब पुलिस में कर्मचारी था। इसी के चलते इसके पुत्र को पंजाब पुलिस में नौकरी मिली पर वह नौकरी छोड़कर पिछले 9 साल से अमेरिका में रह रहा है और जिसके चलते मृतिका अब इस नए बने घर में अकेले रहती थी।

    साल 2009 में उसने अपनी बेटी की शादी सुल्तानपुर लोधी के ही गांव सराय जटा में की और उसकी बेटी और दामाद कुछ करीब दो महीने पहले ही इंग्लैंड गए जिनके दो बच्चे है और वहा से अमेरिका दाखिल होने के लिए मैक्सिको गए पर किसी कारण के चलते उसका दामाद वापिस आ गया और उसकी पत्नी अमेरिका बच्चों के साथ चली गई। जिस के बाद दामाद काफी तनाव में था और उस ने आज ही अपने सोशल प्लेटफार्म पर अपनी सुसाइड करने की एक वीडियो वायरल की।

    जिसमें इसके लिए उसने अपनी पत्नी को जिमेदार ठहराया था, पर उसके कुछ समय बाद उसकी सास के मौत की खबर सामने आती है। जिस पर पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के दामाद की वायरल वीडियो के बाद आखरी लोकेशन मृतक के घर की है और उसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच आफ है। उधर पुलिस के अनुसार मामला दर्ज किया जा रहा है।

  • Elon Musk ने यूजर्स को दी राहत, किया ये बड़ा ऐलान

    Elon Musk ने यूजर्स को दी राहत, किया ये बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली: एलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है। अब Twitter पर 2 घंटे का वीडियो अपलोड किया जा सकेगा। मस्क ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। एलन ने जब से ट्विटर खरीदा है, तब से इस प्लेटफॉर्म पर लगातार नए फीचर्स लाए जा रहे हैं। कंपनी ने अपनी कई सुविधाओं को पेड कर दिया है। यूजर्स को अब अपने ट्विटर अकाउंट के लिए ब्लू टिक पाने के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं। इसके अलावा, Twitter Blue सब्सक्राइबर को और भी कई सुविधाएं मिलती हैं। अब कंपनी ने उनके लिए एक और नई घोषणा कर दी है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं।

    Elon Musk ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा है ‘ट्विटर ब्लू वेरिफाइड सबस्क्राइबर अब दो घंटे का वीडियो (8 GB) अपलोड कर सकते हैं।’ मस्क के ट्वीट से साफ है कि 2 घंटे या 8जीबी के वीडियो अपलोड करने की सुविधा सिर्फ ट्विटर ब्लू सबस्क्राइबर के लिए है। इसका मतलब है कि इसके लिए भी यूजर्स को पैसे देकर ब्लू सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। उसके बाद ही वे 2 घंटे का लंबा वीडियो पोस्ट कर पाएंगे।

    मस्क का यह अहम कदम ब्लू सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ाने में मदद करेगा। बता दें ट्विटर ब्लू वेरिफाइड की घोषणा के दौरान एलन मस्क ने कहा था कि ब्लू सब्सक्राइबर को कुछ खास फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, तब शायद ही किसी ने इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे का विडियो पोस्ट करने जैसे फीचर की उम्मीद की होगी। हालांकि, अब ऐसा करना मुमकिन होगा। हटाए जाएंगे इनएक्टिव अकाउंट हाल में कंपनी ने कई नए फीचर्स की घोषणा की है। ट्विटर पर जुड़ने वाले फीचर्स को देखें, तो ऐसा लग रहा है जैसे मस्क इस प्लेटफॉर्म को व्हाट्सऐप और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के विकल्प के तौर पर लाने की तैयारी में है।

    हाल में एलन मस्क ने Twitter के नए CEO की घोषणा भी की थी। उन्होंने अब लिंडा याकारिनो को Twitter का नया CEO बना दिया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट की सीईओ बनने के बाद लिंडा ने अपना पहले ट्वीट में एलन मस्क को धन्यवाद दिया और लिखा, “थैंक्यू एलन मस्क! एक बेहतर भविष्य के लिए मैं आपके विजन से लंबे समय से प्रेरित हूं। मैं इस विजन को ट्विटर पर लाने और मिलकर इस बिजनेस को ट्रांसफॉर्म करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। कंपनी ने अभी प्लेटफॉर्म के लिए डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर को रोल आउट किया था। इसके जरिए यूजर अब ट्विटर पर सीधा मैसेज भेज सकेंगे और सभी मैसेज एन्क्रिप्टेड होंगे। यानी कि इन मैसेज को कोई भी डिकोड नहीं कर पाएगा। इससे यूजर्स आसानी से कम्युनिकेट कर पाएंगे।

  • 9 वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

    9 वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

    रायबरेली: ज़िले में हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां छुट्टियों में ननिहाल आये नौ वर्षीय बालक को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्चे का हाथ पैर बंधा शव पड़ोस के घर से बरामद हुआ है। मामला लालगंज थाना इलाके के सैम्बसी गांव का है। यहां के रहने वाले छोटू मिश्रा की बहन एमपी के विदिशा में ब्याही है। वहां गर्मियों की छुट्टी हुई तो छोटू की बहन अपने नौ वर्षीय इकलौते बेटे आयु उर्फ आयूष तिवारी के साथ घूमने आई थी।

    आयु गांव के तीन अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान बच्चों की गेंद पड़ोस के घर में चली गई। जिस घर में गेंद गिरी थी वह बंद था। बच्चे गेंद लेने के की कोशिश कर रहे थे तभी पड़ोस का ही रहने वाला 15 वर्षीय बालक आशुतोष अवस्थी वहां पहुंच गया। आयु को गेंद दिलाने की बात कह कर एक मकान की बाउंड्री कूद कर घुस गया। काफी देर तक दोनों वापस नहीं निकले तो अन्य बच्चे अपने घर चले गए। उधर, आयु काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।

    परिजनों ने आसपास ढूंढने के बाद पुलिस को सूचना दी और साथ में खेलने वाले बच्चों से पूछताछ किया। पुलिस ने साथ खेलने वाले बच्चों से इनपुट के आधार पर आसपास के घरों में दबिश दी तो बंद मकान के बाथरूम से आयु का शव बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना को उसी पंद्रह वर्षीय बालक ने 5 लाख की फिरौती के लिए अगवा किया था। बच्चे ने आरोपी की शिकायत करने की बात कही तो हड़बड़ाहट में उसने आयु का गला घोंट दिया। बाद में उसके शव को हाथ पैर बांधकर बाथरूम में डाल दिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • इंसानियत शर्मसार ! बाप ने बेटी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

    इंसानियत शर्मसार ! बाप ने बेटी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

    उदयपुर: जिले के टीडी थाना क्षेत्र में पिता और पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिता पर अपनी ही 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि पत्नी अपने पीहर गई थी तब पीछे से पिता ने घर में अपनी नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। टीडी थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के संबंध में पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच गोवर्धन विलास थानाधिकारी को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने वीडियो बना बेटी को धमकाया भी कि चाकू से गला काट दूंगा। इधर, जब बच्चों ने खेलने के दौरान आरोपी के मोबाइल में वीडियोे देखे तो मां को बताया। मां ने जब ये वीडियो देखे तो बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार 15 मई को पति-पत्नी और उनके पांचों बच्चे उदयपुर शहर में भुवाणा स्थित अपने नाना-नानी के यहां आए हुए थे। तभी आरोपी पिता ने वहां किसी जगह पर उसका मोबाइल रख दिया था। वह मोबाइल मामा की बच्ची ने गेम खेलने के लिए उठा लिया।

    फिर बच्चे मोबाइल की मेमोरी में फोटो-वीडियो देखने लगे तो उन्हें आरोपित पिता द्वारा बच्ची से दुष्कर्म करते हुए का वीडियो नजर आया तो उनके होश उड़ गए। बच्चों ने तुरंत ये वीडियो मामा-मामी को दिखाया। मामा-मामी ने जब ये वीडियो देखा तो एकबारगी उनके पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई थी। इसके बाद उन्होंने आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। वीडियो में दिख रहा है कि बेटी रोती-बिलखती रही, लेकिन आरोपी पिता ने उसे डराते-धमकाते दुष्कर्म किया।

    दुष्कर्म के बाद पिता ने बेटी को चाकू दिखाकर कहा कि किसी को अगर बताया तो चाकू से तेरा गला काट दूंगा। इससे बच्ची सहम गई। उसने किसी को नहीं बताया। इधर, आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसके पति को फांसी हो जानी चाहिए। ये आदमी समाज में रहने लायक नहीं है। किसी के साथ भी ऐसी हरकत कर सकता है। उसकी चार बेटियां हैं और सबसे छोटा ढाई साल का बेटा है। पीड़ित बेटी सबसे बड़ी है। कभी पति पर शक नहीं हुआ, लेकिन वीडियो देख बेहोश हो गई। ऐसा पति नहीं चाहिए।

  • 9 साल के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, हालत नाजुक

    9 साल के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, हालत नाजुक

    यूपी: आवारा पिटबुल डॉग ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसे बुरी से नोच डाला, जिसके कारण बच्चे मेरठ से दिल्ली रेफर करना पड़ा। गनीमत यह रही कि पिटबुल किसी और को घायल करता उसके पहले ही लोगों ने उसे पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, घायल बच्चे के परिवार वाले बहुत ही ज्यादा चिंतित हैं। दरअसल, घटना मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव नरहेड़ा में शाम को हुई थी।

    गांव में रहने वाले शाहिद का 9 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा पिटबुल कुत्ता वहां पर आ गया और शाहिद के बेटे पर झपट पड़ा। बच्चा कुत्ते से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन पिटबुल ने उसे छोड़ा नहीं। खूंखार कुत्ते ने बच्चे के पेट, मुंह, पैर, हाथ, जांघ को बुरी तरह से नोच डाला। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार और पड़ोस के लोग बाहर निकले तो उन लोगों ने किसी तरह से पिटबुल के जबड़े से बच्चे को छुड़ाया।

    इसके बाद खूंखार पिटबुल को गांव के लोगों ने रस्सी और डंडे की मदद से पकड़ा और फिर एक कमरे में बंद कर दिया,जिससे वह किसी और पर हमला नहीं कर सके। पिता शाहिद अपने बेटे को तत्काल ही नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर बच्चे की बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। शाहिद का कहना है कि बेटे की हालत गंभीर है। उसे शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं। खून भी बहुत वह गया है. बेटे को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • जालंधरः डिवाईडर पर चढने से पलटी गाड़ी, ड्राईवर घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः डिवाईडर पर चढने से पलटी गाड़ी, ड्राईवर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गुरू रविदास चौंक पर आलटो गाड़ी के एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। राहगीरों के अनुसार आलटो गाड़ीयों मे सवार नकोदर रोड़ से रिवदास चौंक की और जा रहा था कि अचानक गाड़ी डिवाईडर पर चढ़ गई और पलटी खा गई वहां खड़े लोगों ने कड़ी मुश्कत कर गाड़ी चालक को बाहर निकाला। इस हादसे में चालक को चोटें भी लगी। 

    आलटो गाड़ी चालक ने बताया कि जब वह गुरु रविदास चौंक की और जा रहा था तो उसके आगे करेटा गाड़ी जा रही थी। तभी उक्त चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे उसका संतुलन बीगड़ गया और उसकी गाड़ी पलट गई। लोगों ने घायल हुए ड्राइवर को अस्पताल में भरती करवा दिया।  

  • जालंधर: दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर: दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर/वरुण/हर्ष: थाना फिलौर की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान गोविंद पुत्र लखवीर राम निवासी फिलौर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ASI देसराज ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को तीन चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपित नशे का आदि है जिसकी पूर्ति के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और आरोपी लुधियाना, गडशंकर, फिलौर में वारदातों को अंजाम दे चुका है पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है ताकि चोरी की अन्य वारदारों के ख़ुलासे हो सके।