Home National Ambulance और Truck की टक्कर में मेडिकल स्टाफ के 2 कर्मियों की मौत

Ambulance और Truck की टक्कर में मेडिकल स्टाफ के 2 कर्मियों की मौत

0
Ambulance और Truck की टक्कर में मेडिकल स्टाफ के 2 कर्मियों की मौत

जगदलपुरः जगदलपुर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के किलेपाल क्षेत्र में करीब 5 बजे एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। घटना में डॉक्टर और ड्रेसर की मौके पर ही जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वही घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक किरंदुल परियोजना अस्पताल से मरीजों को लेकर एंबुलेंस से उपचार के लिए लाने के लिए भेजा गया था। एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे। इसी दौरान एम्बुलेंस की टक्कर ट्रक से हो गई। बताया जा रहा कि पीछे से ट्रक में एंबुलेंस जा घुसी, जिसकी वजह से एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना में डॉक्टर और ड्रेसर की जान चली गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रहे हैं।

डॉक्टर का नाम मनोज पांडे और ड्रेसर का नाम राजकुमार है। दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। काफी मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला जा सका। घटना में एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इधर घटना के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here