झारखंडः विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट के बाद अब EVM की गिनती शुरू हो गई है। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। वहीं इस बार 24 साल की परंपरा झारखंड में टूटती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, झारखंड में इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) 53 सीटों से बढ़त बनाए हुए है। हालांकि एनडीए (भाजपा) 26 सीटों पर और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे है। ऐसे में कांग्रेस झारखंड में सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है।