Home National 9वीं मंजिल से कूदकर 3 नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या

9वीं मंजिल से कूदकर 3 नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या

0
9वीं मंजिल से कूदकर 3 नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 9वीं मंजिल से कूद कर 3 नाबालिग सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार थीं। बताया जाता है कि परिवार लगातार तीनों को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करता था, जिसकी वजह से तीनों ने आत्महत्या कर ली। यह घटना गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भरत सिटी सोसाइटी का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी सामने आई है कि तीनों नाबालिगों ने रात करीब 2 बजे एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगाई। उनकी पहचान निशिका (उम्र 16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के रूप में हुई है। उनका परिवार भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर के 907 नंबर फ्लैट में रहता है। तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में ही तीनों बहनों को मोबाइल गेम की लत लगी थी और इसके बाद उन्होंने टास्क बेस्ड गेम खेलना शुरू कर दिया। कोरोना के दौरान ही इन्होंने पढ़ाई भी छोड़ दी और इनका स्कूल रेगुलर नहीं था। यह घटना मंगलवार देर रात 2 बजे हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीनों बहनें एक साथ काम किया करती थी और साथ में ही गेम भी खेला करती थीं। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऑनलाइन गेम में ऐसा क्‍या कहा गया था कि तीनों बहनों ने एक साथ जान दे दी। पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में लिखा है- इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्‍योंकि ये सब सच है… आई एम सॉरी, पापा।’ इसके साथ ही सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है.’। हालांकि, सुसाइड नोट में जिस डायरी का जिक्र किया गया है, उसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। बच्चियों के मोबाइल फोन की भी जांच पुलिस कर रही है। इससे ऑनलाइन गेम से जुड़ी कई चीजें सामने आ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here