Blog

  • 9 महीने के बच्चे को किडनैप कर बेचा, 5 गिरफ्तार

    9 महीने के बच्चे को किडनैप कर बेचा, 5 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : झारखंड की राजधानी रांची में नौ महीने के एक बच्चे का अपहरण करने और उसे 58,500 रुपये में बेचने के आरोप में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे का अपहरण 12 मई को रांची रेलवे स्टेशन पर हुआ था, जब एक महिला समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर बच्चे को माता-पिता से चुरा लिया था। 

    पुलिस ने शनिवार को बताया आरोपियों ने बच्चे को 13 मई को ओडिशा के पुरी में बेच दिया गया था।  रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्चे का पुरी से रेस्क्यू किया गया और अपराध में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया हैजानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि प्रदीप लोहरा अपनी पत्नी, बच्चे और एक दोस्त के साथ त्रिपुरा के अगरतला से लौट रहे थे, जहां वो एक मजदूर के रूप में काम करते थे।  वो 11 मई की शाम करीब साढ़े चार बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

    पुलिस की ओर से जारी लबयान में कहा गया, “वे लातेहार जिले के घागर के रहने वाले हैं और वहां तक पहुंचने के लिए कोई वाहन नहीं मिला, इसलिए उन्होंने रांची स्टेशन पर ही रुकने का फैसला किया. वे उस रात रेलवे स्टेशन पर ही सोए। अगले दिन, दो पुरुष और एक महिला आए और उनसे दोस्ती की। उसके बाद सही समय देखकर बच्चे का अपहरण किया और भाग गए। 

    पुलिस के मुताबिक बच्चे को चोरी कर इन लोगों ने ओडिशा के पुरी में एक महिला को बेच दिया था। जब बच्चे के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई, उसके बाद रांची पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया और मामले को सुलझाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

  • आज का राशिफल, 19 मई 2024

    आज का राशिफल, 19 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 25 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मोहिनी एकादशी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि – आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी। 

    वृष राशि– आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन में सावधानी रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जाएंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका कोई दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।

    कर्क राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभाव बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा। साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। जो लोग आपके विरोधी हैं आज ऑफिस में के काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा, ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज घर परिवार की बातों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जाएंगे।

    कन्या राशि- आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। लाभदायक योग बन रहे हैं। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए।

    तुला राशि – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज स्टूडेंट अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें। अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लवमेट एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। आज आपका अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आप कुछ जरूरी काम टाल भी सकते हैं। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।

    धनु राशि- आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे, इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारि के किसी सदस्य को बढ़ी उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा| नए प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्चअधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। अगर किसी वजह से उलझन बनी हुयी है तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे। आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी। आप नई चीजें सीखेंगे। दांपत्यजीवन में खुशहाली होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिये खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज किसी समारोह में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे। धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी। अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है।

    मीन राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में दौड-धूप करेंगे। इस राशि के छात्र जो तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता जल्द मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। बिजली व्यापारियों को आज अधिकतम लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना आवश्यक रहेगा

  • पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच सभी पंजाब सरकारी कि ओर से स्कूलों का समय बदल गया है। अब सभी स्कूल सुबह 7 बजे लगेंगे ओर दोपहर 12 बजे छुट्टी होगी।

  • पंजाबः  मामला कांग्रेस उम्मीदवार की रैली में चली गोली का, देखें वीडियो

    पंजाबः मामला कांग्रेस उम्मीदवार की रैली में चली गोली का, देखें वीडियो

    आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के उम्मदीवा गुरजीत औजला आजनाला में रैली के बाहर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया था। इसी बिच आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का बयान सामने आया है।

    जानकारी देते हुए मंत्री धालीवाल ने बताया कि यह लड़ाई गुरजीत सिंह औजला ने बिना सोचे-समझे के शुरू की थी। आगे बताया कि मैं ऐसे बुरे काम नहीं करता। लेकिन ये ठग कांग्रेसियों का काम है। मुझे इस लड़ाई में कोई रुची नहीं है और इन्हें जानबूझकर मेरी रिश्तेदारी से जोड़ा जा रहा है।’

    इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है और न ही हम ऐसे विवाद करते हैं। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन लोगों ने यह गुंडागर्दी की है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • पंजाब : रवनीत बिट्टू और सिमरजीत बैंस में छिड़ी जुबानी जंग, ऑडियो आई सामने

    पंजाब : रवनीत बिट्टू और सिमरजीत बैंस में छिड़ी जुबानी जंग, ऑडियो आई सामने

    लुधियाना: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाबी लोग पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए बैंस ब्रदर्स लगातार सुर्खियों में है। वही आज सिमरजीत भैंस और रवनीत बिट्टू में जुबानी जंग छिड़ गई जिसकी ऑडियो भी सामने आई है।

    इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बिट्टू ने कहा कि भारत भूषण आंशु, राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा काफी ज्यादा परेशान है। इस दौरान बैंस ब्रदर्स के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बिट्टू ने कई अहम खुलासे से किए है। बिट्टू ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन नेताओं से परेशान होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

    इस ऑडियो के संबंध में भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन हो नहीं पाया। बिट्टू के पीए ने कहा कि इस मामले में बिट्टू जल्द अपना पक्ष रखेंगे। उसे भी प्रकाशित किया जायेगा। एनकाउंटर न्यूज़ इस ऑडियो की पुष्टि है करता है। 

  • प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही गगरेट से 18 गाँवों से आउट होगा टीसीपी : चैतन्य

    प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही गगरेट से 18 गाँवों से आउट होगा टीसीपी : चैतन्य

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को गणु मदवाड़ा, मरवाड़ी, दियोली, बबेहड़, दौलतपुर चौक में नुक्कड सभाएं आयोजित कर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि 01 जून को होने वाले उपचुनाव में  गगरेट की जनता भाजपा के पक्ष में वोट करेगी जिससे प्रदेश कांग्रेस सरकार का रुखसत होना तय है। चैतन्य शर्मा ने कहा  कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही गगरेट  के 18 गाँवों से टीसीपी हटा कर जनता को इस कड़े क़ानून से मुक्ति दिलाई जाएगी।उन्होंने कहा कि 10-12 वर्ष पूर्व तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा टीसीपी में शामिल किया गया था जिससे गगरेट विधानसभा की एक बड़ी आबादी टीसीपी की बंदिशों की वजह से खासा परेशान है, लेकिन परेशान जनता के जख्मो पर मरहम लगाने का किसी ने भी प्रयास नहीं किया ।

    उन्होंने कहा कि पिछले 14 माह के कार्यकाल में विधायक रहते हुए उन्होंने विधानसभा में उक्त मुद्दा प्रमुखता से उठाया था लेकिन मुख्यमंत्री महोदय के तानाशाही रवेये की वजह से इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिस वजह से उन्होंने मजबूरन राज्यसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजाया ताकि वन मैन शो वाली इस सरकार को जगाया सके। उन्होंने कहा   01 जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में   जीत मिलने पर  प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में  गगरेट विधानसभा क्षेत्र के 18 गाँवों को टीसीपी से बाहर किया जायेगा। यह उनका वायदा ही नहीं बल्कि मोदी सरकार की तरह मजबूत गारंटी भी है।

    उन्होंने कहा कि  गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गाँव ओयल , क्लोह ,बड़ाेह, शास्त्री नगर ,देवनगर ,रामनगर, गगरेट, कृष्णा नगर ,शिवबाड़ी ,अम्बोटा ,इंदिरा नगर ,कलरुही ,अठवा ,अंदौरा अप्पर ,अंदौरा  लोअर ,मुबारकपुर ,शिवपुर एवं काशीपुर को टीसीपी से बाहर करने की अधिसूचना जारी करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का रोड़ा होने की वजह से लोग अपनी ही भूमि पर अपने सपनों का घर नहीं बना पा रहे हैं। विभाग की जटिल प्रक्रियाओं के चलते जो लोग अपना आशियाना बनाना चाह रहे हैं न तो उनके नक्शे पास हो पा रहे हैं और न ही प्लानिंग एरिया के बाशिंदे जरूरत पड़ने पर चाह कर भी अपनी जमीन बेच पा रहे हैं।

    नगर एवम ग्राम योजना अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार भवन निर्माण की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है और  अगर अज्ञानता वश बिना अनुमति  भवनों को निर्मित किया गया है तो बिजली पानी व सीवरेज की सुविधा हेतु अनापत्ति प्रमाण नही दिया जा रहा। जनता की इस पीड़ा को में भली भांति समझता हूँ और भाजपा सरकार बनते ही गगरेट विधानसभा के 18 गाँवों को टीसीपी से बाहर किया जायेगा और यह उनकी गारंटी मोदी सरकार की गारंटी की तरह पक्की है, जनता उन्हें वोट दे, चैतन्य शर्मा टीसीपी से मुक्ति दिलाएंगे 

    उधर  चैतन्य शर्मा  नुक्कड सभाओं मिल रहे जनसमर्थन से आत्म विश्वास से लबरेज दिखे और उन्होंने कहा कि प्रदेश को मित्रोंकी सरकार से मुक्ति मिलना तय है क्योंकि प्रदेश सरकार के खिलाफ  क्रांति की मशाल उठाने वाले छः विधायकों को जनता जीत दिलाने मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी टूल किट के अंतर्गत उन्हें बदनाम करने की साजिश की गयी लेकिन जनता को अब हकीकत पता चल गयी है कि गरीबो का असली हितेषी कौन है। उधर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर एवम जिला परिषद के मेंबर सुशील कालिया ने भी जनता से सांसद अनुराग ठाकुर एवम विधायक पद के प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के लिए वोट मांगे और दावा किया कि देश एवम प्रदेश में भाजपा सरकार बनना तय है।
  • केंद्र में मोदी और प्रदेश में जयराम सरकार होने के बावजूद हमीरपुर तक नहीं पहुंचा पाए अनुराग रेल लाइन: रायजादा

    केंद्र में मोदी और प्रदेश में जयराम सरकार होने के बावजूद हमीरपुर तक नहीं पहुंचा पाए अनुराग रेल लाइन: रायजादा

    कहा: जयराम सरकार के समय भी हमीरपुर के लिए एक ईंच भी रेल लाइन नहीं डलवा पाए अनुराग
    कहा : विकास में फेल होने पर अब घड़ियाली आंसू बहाते और दूसरों को दोष देते दिख रहे अनुराग

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कांगड़ा जिला के संसारपुर टैरेस, बारी, कोटला, सियोल, डाडासीबा, नंगल चौक, बाथू, चलाली, परागपुर, रक्कड़, पीरसलूही में चुनावी सभाओं में जनता से आशीर्वाद मांगा। इस मौका पर सतपाल रायजादा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर अपने गृह जिला में रेल लाइन पहुंचाने में पूरी तरह से फेल हुए हैं और इस फेलियर से बचने के लिए बच्चों की तरह बहाने बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग अब चुनावी सभाओं में कहते फिर रहे हैं कि हमीरपुर तक रेल लाइन प्रदेश सरकार की वजह से नहीं पहुंची तो अनुराग शायद अब ये भूल गए हैं कि सुक्खू सरकार को सत्ता संभाले महज 15 माह का समय हुआ है और उससे पहले भाजपा की जयराम सरकार पूरे 5 साल सत्ता में काबिज रही।

    तो क्या भाजपा की अपनी सरकार होने के बावजूद अनुराग ठाकुर हमीरपुर तक रेल पहुंचाने में सफल नहीं हो पाए? क्या जयराम सरकार ने अनुराग ठाकुर के कामों में अडंगा लगाया? रायजादा ने कहा कि जब अनुराग देश और प्रदेश में अपनी ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद रेल लाइन हमीरपुर तक पहुंचाने में बुरी तरह से असफल हुए हैं तो यह अब जनता को भी देखना होगा कि अनुराग काम करवाने में कितने फिसड्डी साबित हुए हैं। रायजादा ने कहा कि वर्ष 2021-22 के केंद्रीय रेल बजट में इस रेल लाइन को महज एक हजार रुपए मिले थे और इस अवधि में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार थी। अनुराग न तो केंद्र से इस रेल लाइन के लिए कुछ करवा पाए और न ही प्रदेश में। सतपाल रायजादा ने कहा कि महज वोटें बटोरने के लिए अब अनुराग घडिय़ाली आंसू रोते दिखाई पड़ेंगे और विकास न करवा पाने की जिम्मेदारी दूसरों पर थोपते फिरेंगे। 

    लाइन पड़ी है तो ट्रेन तो आएंगी, हमीरपुर के लिए कितने इंच डलवाई लाइन यह बताएं
    रायजादा ने कहा कि ऊना तक रेल लाइन पहुंची हुई है और यदि लाइन है तो यहां रेलों की संख्या भी जनसंख्या के आधार पर निरंतर बढ़ेगी। इसके लिए किसी का भी कोई विशेष योगदान नहीं है। ऊना में आने वाली ट्रेनों की संख्या तो अनुराग सहित अन्य कुछ नेता बताते फिर रहे हैं लेकिन वह यह क्यों नहीं बता पा रहे हैं कि हमीरपुर के लिए कितने इंच रेल लाइन सरकी है? कितने इंच रेल लाइन हमीरपुर के लिए उन्होंने बिछवाई है? 
    केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद लटका हुआ है पी.जी.आई.

    सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना की जनता को अनुराग ठाकुर और स्थानीय भाजपा नेताओं ने वोटों की राजनीति के लिए हमेशा ठगा है। कई सालों से इसका कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि जयराम सरकार के कार्यकाल में हजारों करोड़ों के काम होने के झूठे दावे करने वाले  नेता भी केंद्र व प्रदेश में अपनी सरकार होने के बावजूद इसका काम पूरा नहीं करवा पाए। इतने सालों में महज चारदीवारी करने में ही सालों लगा दिए और चुनावी फायदे के लिए अपनी पीठ खुद ही थपथपाने में लगे रहे। यदि यह नेता इतने ही इसके प्रति सतर्क होते और चाहते कि पी.जी.आई. सैटेलाइट सेंटर का फायदा लोगों को मिले तो अब तक यह शुरू भी हो चुका होगा।
  • जालंधर: St. Soldier College के Hostel में मिला शव

    जालंधर, ENS: St. Soldier College of Education के Hostel  के रूम से शव मिलने का मामला सामने आया है। यह मामला st soldeir कॉलेज के लिद्डा कैंपस का है। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक हिमचाल वाला है। गत रात्रि राहुल ने किसी से फोन पर बात की उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।

    जिसके बाद वह रूम से बाहर नहीं आया। सुबह जब राहुल के रूम का दरवाजा खटखटाया गया,लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जब रूम को खोला गया तो राहुल का शव बैड पर पड़ा था। राहुल की मौत के कारणों का पता है चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इस मामले में कॉलेज मैनेजमेंट से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। अगर कॉलेज मैनेजमेंट ने अपना पक्ष रखा तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • मतगणना स्टाफ के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 20 मई को

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात मतगणना स्टाफ के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 20 मई को सुबह 10 बजे लता मंगेश्कर कला केंद्र समूरकलां में होगी। कार्यशाला में मतगणना की बारिकियों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने दी। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार व नोडल अधिकारियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने को कहा है।
  • पंजाबः थाने के बाहर मोबाइल चोर को लोगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

    पंजाबः थाने के बाहर मोबाइल चोर को लोगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

    मोगाः शहर में चोरी और लूटपाट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही। मामला थाने के बाहर मोबाइल छीनने का सामने आया है। जहां लोगो ने मोबाइल छीन कर भागने वाले युवक को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई की। वीडियो सोशल मीडियी पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

    लोगों ने युवक को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वीडियो में आप देख रहे है की किस तरह से युवक की पिटाई हो रही है और पुलिस सामने खड़ी है।