Blog

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने निगरानी नाकों का किया औचक निरीक्षण

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने निगरानी नाकों का किया औचक निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : चुनावों के दौरान में ऊना जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को जिले में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त ने अजोली मोड़ और संतोषगढ़ में नाकों पर तैनात टीमों का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करें। किसी भी संदिग्ध वाहन की तत्काल चेकिंग करें और अनाधिकृत नकदी, शराब व हथियार की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    जतिन लाल ने बताया कि जिला में चुनावांे के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें, एक वीडियो निगरानी टीम और 1-1 वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय पर्यवेक्षक टीमें व अकाउंटिंग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के चलते 25 अंतरराज्यीय और 121 राज्यातंरिक नाके लगाए गए हैं। नाकों पर पूरी मुस्तैदी से निगरानी की जा रही है। वाहनों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है। हर गतिविधि निगरानी के घेरे में है। प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रतिबद्ध है।

    इसके अलावा जतिन लाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद जिला में चैकिंग के दौरान उड़ने दस्ते और स्थैतिक टीमों ने 3.27 करोड़ रूपये से अधिक कीमत की ड्रग, लीकर, कैश व अन्य चीजों को बरामद कर जब्त किया है।
  • बंगाणा में 20 को ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’

    बंगाणा में 20 को ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’

    शतप्रतिशत मतदान का संदेश लिए मैराथन दौड़ेगा कुटलैहड़


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से विविध गतिविधियां आयोजित करके लोगों को चुनावांे में मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार 20 मई को उपमंडल बंगाणा में सुबह 8 बजे ‘वोट करेगा कुटलैहड़’ जागरूकता संदेश के साथ ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’ मैराथन आयोजित होगी। यह मैराथन बंगाणा टैक्सी स्टैंड से आरंभ होकर हटली चौक पर सम्पन्न होगी। मैराथन का उद्देश्य युवाओं समेत सभी मतदाताओं को निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है ताकि चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो।

    निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि मैराथन में 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं। मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं मेडल, स्मृति चिन्ह और स्वीप की शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
  • एन.सी.सी. कैडेट्स ने सीखे 0.22 राइफल  से फायरिंग और मैप रीडिंग के गुर

    एन.सी.सी. कैडेट्स ने सीखे 0.22 राइफल  से फायरिंग और मैप रीडिंग के गुर

    ऊना/सुशील पंडित : नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र  एन.सी.सी. कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन एन.सी.सी. कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करके प्रशिक्षण दिया गया। इनमें  मैप रीडिंग में सर्विस प्रोटेक्टर, कंपास द्वारा ग्राउंड टू मैप और मैप टू ग्राउंड जैसी बहुमूल्य गतिविधियों को बड़े विस्तार से समझाया गया तथा कैडेट्स ने मैप पर अपनी पोजीशन को सीखा।

    वहीं कैडेट्स  ने कैंप  में अल्फा और बीटा कंपनी में  फायरिंग रेंज पर  0.22 राइफल से सही पोजीशन लेते हुए फायरिंग की। रेंज पर कैडेट्स ने फायरिंग करते समय  स्किल और सावधानियां सीख कर इस्तेमाल करके टारगेट पर फायरिंग की। 

    कैंप की दैनिक गतिविधियों में ड्रिल प्रशिक्षण के दौरान कड़ा परिश्रम करते हुए अपना पसीना बहाया । कैंप की स्पेशल गेस्ट लेक्चर में समाजसेवी कृष्ण कुमार लद्दाखी, गीता संदेश भारती  एवं मेजर श्रीमती सुदेश पराशर, सेवानिवृत एनसीसी अधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।अपने संबोधन में मेजर श्रीमती सुदेश पराशर ने कैडेट्स को अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत का आह्वान किया और  वहीं समाजसेवी कृष्ण कुमार लद्दाखी ने कैडेट्स में मानवीय मूल्यों  के विकास पर बल दिया।

    सायकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने पहाड़ी नाटी,पंजाबी गीत  एवं  हरियाणवी नृत्य मे विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी सेवा मैडल भी उपस्थित रहे।
  • अपनी उपलब्धियां बताकर कुटलैहड़ की जनता से मांगे कांग्रेस प्रत्याशी समर्थन: भुट्टो

    अपनी उपलब्धियां बताकर कुटलैहड़ की जनता से मांगे कांग्रेस प्रत्याशी समर्थन: भुट्टो

    विकास पर डिबेट उससे होती है जिसका जनता में हो कोई जनाधार, या उनके नाम हो कोई उपलब्धि

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी सीएम साहब का नाम नहीं बल्कि अपनी उपलब्धियां बताकर जनता के बीच जाएं, और जनता का समर्थन मांगे। लेकिन जब किसी व्यक्ति की खुद की कोई पहचान नहीं होती तो उसे दूसरे साथी के नाम पर बोट मांगने की जरूरत पड़ती है, और कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी भी चुनावी समय में ऐसा कर रहे है। कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने शनिवार को ग्राम पंचायत डोहगी, बैरी हटली, मरोट राजपूतां हटली पटियाला आदि दर्जनों नुक्कड़ सभाओं में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी अगर कुटलैहड़ की जनता के इतने ही हितेशी हैं तो जो मुख्यमंत्री द्वारा अभी 14700 करोड़ का कर्ज लिया है उस में से कुटलैहड़ के बिकास की हिस्सेदारी लेकर आएं। भुट्टो ने कहा कि भाषणों और अभद्र भाषाओं से चुनाव नहीं जीते जाते। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि परदे के पीछे भाषण की स्क्रिप्ट कोई और लिख रहा है। केवल मंच से लिखी स्क्रिप्ट को कांग्रेस प्रत्याशी मंच से पढ़ रहे है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि न तो कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी की अपने राजनेतिक जीवन की कोई कुटलैहड़ की जनता के लिए कोई उपलब्धि है। और न ही राज्य की सुक्खू सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में जनता के लिए कोई बडी योजना धरातल पर उतारी हैं। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ सीएम साहब मंच से गारंटियों का चालीसा पढ़ रहे है। उस का रट्टा लगाकर कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी कुटलैहड़ की जनता को सुना रहे हैं। इससे बड़ी कोई उपलब्धि इनकी नहीं है। 

    भुट्टो ने कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी के विकास पर बहस के ब्यान पर कहा कि मंच से डिबेट उस नेता की होती है, जिनकी कोई अपनी पहचान हो, और जनता में पहचान बनाने के लिए कड़ी धूप बारिश गर्मी सर्दी,सुख दुख में जाना पड़ता है। जो नेता 58 महीने बंद कमरे में बैठ कर राजनीति करता हो, और टिकट की चाह में बंद कमरे से बाहर निकलकर अपने आकाओं की बदौलत टिकट लाने का प्रयास करता हो, ऐसे नेताओं के साथ बात करना हमारी फितरत नहीं है। 
    भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता हमारे लिए देवतुल्य है,और कुटलैहड़ जनता के बीच हम केवल 14 माह का रिपोर्ट कार्ड ही नही बल्कि 30 वर्षो की राजनेतिक सफर का हवाला देकर उन्हें अपना रिपोर्ट कार्ड बता रहे है। और जनता को हमारे जीवन के एक एक पल एक एक कदम का ज्ञान भी है।  इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,संजीव कुमार शर्मा, प्रधान महिंद्र राणा,राजकुमार शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया,अभय सिंह राणा ,अविनाश शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सोनी ठाकुर ,मलकीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

    माफिया,दलाल,दल बदलू ,गद्दार धोखा शब्दों के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी के कुछ नहीं पल्ले,
    कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के पास केवल माफिया ,दलाल ,दल बदलू,गद्दार धोखा आदि शब्दों के अलावा कुछ भी नहीं है, और अगर किसी मंच से यह शब्द कांग्रेस प्रत्याशी भूल जाएं। तो सुक्खू भाई सुक्खू भाई का चालीसा पड़ना शुरू कर देते है। अगर कोई विकास या व्यक्ति विशेष किसी का काम या उपलब्धि कांग्रेस प्रत्याशी के पास हो तो वह जनता के बीच जाकर बताएं। भुट्टो ने कहा कि सीएम साहब की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी को साफ इशारा है कि आपने केवल सुक्खू सुक्खू के नाम का जाप करना है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी अपनी सस्ती लोकप्रियता ढूढने के लिए नित नए हथकंडे अपना रहे है। 
     भुट्टो ने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि 1985 के बाद इस परिवार ने कितने चुनाव कुटलैहड़ से लडे हैं और कितने में जीत हुई है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता ने इस परिवार को हर बार नकार कर करारी हार दी है।
  • पंजाब : हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और कार बरामद

    बठिंडा : पुलिस ने संगत कलां में कत्ल मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 13 मई 2024 को सरोज रानी अपने परिवार, बच्चों और पति कालाराम उर्फ ​​सूरज कुमार के साथ अपने घर में मौजूद थी, तभी एक स्विफ्ट डैजिर रंग सफेद रंग नंबर पीबी-03बीएल-3407 पर सवार होकर आए व्यक्तियों ने सूरज को गोली मार दी थी। इसी मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गोबिंद सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी संगत कलां थाना संगत, परगट सिंह पुत्र जुगराज सिंह निवासी उभ्भा थाना जोगा जिला मानसा, कुलविंदर सिंह उर्फ ​​टीटा पुत्र बलकर्ण सिंह निवासी संगत कलां थाना संगत संगत और बलदेव सिंह उर्फ ​​बिल्लू निवासी शारुका जिला हनुमानगढ़ के तौर पर हुई है। हथियारों से लैस आरोपियों ने सूरज कुमार उर्फ ​​काला जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगा, तभी परिजन डर कर घर का मुख्य गेट बंद कर लिया, तभी आरोपी गोबिंद सिंह ने हाथ में लिये 315 बोर के पिस्तौल से गोली चला दी, जो गोली सूरज कुमार के सीने में लगी।

    जिसके बाद आरोपी कार से फरार हो गए। सूरज को अस्पताल ले जाते मौत हो गई। सूरज कुमार उर्फ ​​काला राम का एक दोस्त लखविंदर सिंह उर्फ ​​लक्खी पुत्र दर्शन सिंह निवासी संगत कलां है। लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी की गोबिंद सिंह से पुरानी दुश्मनी थी। इस कारण कारण गोबिंद सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया था। हत्या के मामले की गंभीरता को समझते हुए माननीय दीपक पारीक आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की टीम ने गोबिंद सिंह, परगट प्रहथ सिंह को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपी गोबिंद सिंह के पास से एक 30 बोर पिस्तौल 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए और आरोपी को अदालत में पेश किया गया और 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद आरोपी गोबिंद से घटना में प्रयुक्त 315 बोर पिस्तौल सहित 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए है। इसी प्रकार दिनांक 17मई2024 को आरपोी कुलविंदर सिंह उर्फ ​​टीटा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक 32 बोर पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान कुलविंदर सिंह उर्फ ​​टीटा ने कबूल किया। वह बलदेव सिंह उर्फ ​​बिल्लू 32 बोर पिस्तौल और 05 राउंड के साथ फरार हो गया था। इस मामले में आरोपी बलदेव सिंह उर्फ ​​बिल्लू की गिरफ्तारी बाकी है।

  • स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु वंदन शत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

    स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु वंदन शत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : भारत विकास परिषद ऊना द्वारा आज स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में गुरु वंदन शत अभिनंदन कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर दसवीं कक्षा के तीन सीबीएसई टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया, दो छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने जिला और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में स्वर्ण पदक जीते। इस अवसर पर प्राचार्य धीरज शर्मा सहित तीन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। अश्वनी शर्मा प्रिंसिपल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल छल्ला में भारत विकास परिषद के आदर्श वाक्य के बारे में बताया गया। सेवानिवृत्त प्राचार्य अशोक ने गुरु बंदना एवं शत अभिनंदन कार्यक्रम का महत्व समझाया। संजीव अग्निहोत्री ने इस समारोह के आयोजन के लिए स्कूल अधिकारियों को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राजिंदर शर्मा कोषाध्यक्ष भारत विकास प्रशंसा ने भी अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई और इस परियोजना की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ+त

    जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ+त

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते सतोखपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हालांकि मृतक के परिवारिक सदस्यों ने महिला के ससुराल परिवार पर उसे मारने के आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान विकासपुरी की रहने वाली रंजीत कौर के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुनील राजू ने बताया कि 3 साल पहले उसने अपनी बहन की शादी सतोखपुरा के पास विकासपुरी में की थी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ समय बाद उसका ससुराल परिवार उसकी बहन को तंग परेशान करने लगा, जिसके बारे में उसने अपने भाई और मां को बताया था।

    सुनील ने कहा कि उसे शक है कि ससुराल परिवार ने उसकी बहन को मार कर बाद में आत्महत्या की फर्जी कहानी बनाई है, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना 8 की पुलिस को दी है लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उन्हें टालमटोल कर रही है। वहीं दूसरी तरफ़ थाना 8 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में छात्रों की प्रतिभा उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में छात्रों की प्रतिभा उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की प्रतिभा को उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से चौथी के लिए ‘इंग्लिश कैलीग्राफी  प्रतियोगिता ‘ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं के लिए ‘डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया । इंग्लिश कैलीग्राफी  प्रतियोगिता में स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम)से आराध्या शर्मा ,विधि प्रथम , रियांश सहजपाल, महिका कौशल द्वितीय,कीरत धीमान, गीतांशी शर्मा, अमीषी वशिष्ट  तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से राजवीर कौर ,आयुष वशिष्ट प्रथम, सुभराजित सेठी,अभिनव दत्त द्वितीय तथा ओजस्वी राजपूत, भार्गव तृतीय स्थान पर रहे।

    एप्पल ग्रुप ( कक्षा तीसरी) से अकीरा दीप प्रथम, प्रियल वर्मा द्वितीय तथा काशवी भारद्वाज, अवनी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से सुमन, कनवी प्रथम , अलिसिया ,मनप्रीत द्वितीय ,कीरत कौर तृतीय स्थान पर रहे। डेक्लामेशन प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप से  त्रिनभ, सीरत प्रथम , अनमोल, इशिका राणा द्वितीय तथा सानिया ,ईशान वशिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से गुरलीन, सुहाना पांडा प्रथम , दिव्यांश कुमार ,तमन्ना साहू द्वितीय तथा दिव्यांशिका शर्मा, विश्व उपमन्यु तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन से सृष्टि, रमनदीप प्रथम ,अरिंजय ओजस्विन, गुंजन शर्मा द्वितीय  तथा ईशान बोंसरे ,अनंंशा मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।

    स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट जी ने कहा कि शैक्षणिक जीवन में लेख का सर्वाधिक महत्व होता है। सुंदर लेख व्यक्ति के व्यवहार एवं आचरण को भी  संतुलित एवं नियंत्रित रखता है। हम विद्यार्थियों के प्रत्येक कौशल पर विशेष ध्यान देते हुए उसको हर प्रकार से सर्वोत्तम बनाने के लिए तत्पर रहेंगे ।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी विचारों की प्रभावशाली व क्रमिक अभिव्यक्ति करना सीखते हैं और विचारों की अभिव्यक्ति के साथ-साथ विद्यार्थियों की बोध शक्ति, मौलिक चिंतन शक्ति व तर्क शक्ति का भी विकास होता है।
  • पंजाब : व्यापारियों का प्रदर्शन, मांग पूरी करो, वोट लो, नही तो माफ करो, देखें वीडियो

    पंजाब : व्यापारियों का प्रदर्शन, मांग पूरी करो, वोट लो, नही तो माफ करो, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले में यूनिफार्म होजरी के समूह कारोबारियों द्वारा बाजवा नगर जीवा राम काटी में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया से बात करते हुए होजरी कारोबारियों ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से केंद्र सरकार की नीति के तहत विभिन्न स्कूलों की यूनिफॉर्म हमारी दुकानों से खरीदे जाते थे।

    लेकिन जब राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो उन्होंने इन स्कूलों की वर्दी का ठेका एक निजी एनजीओ को दे दिया है।जिससे पंजाब के सभी यूनिफार्म कारोबारी का काम बंद हो गया है। कारोबारियों ने बताया कि आज हम अपनी दुकानें बंद कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जाहिर कर रहे है।

    अपना स्कूल बंद कर दिया है। हम दुकानें बंद करके पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में हमारी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो हम पंजाब के पूरे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

  • जालंधरः इस इलाके में गलियों में पानी इकट्ठा होने को लेकर लोगों में रोष, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में गलियों में पानी इकट्ठा होने को लेकर लोगों में रोष, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के नजदीक नाला पिंड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नालियों को पक्का करने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस कार्य को लेकर पानी डेयरियों की ओर गलियों में आ गया है। जिसको लेकर डेयरी वाले आज इकट्ठे होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त कर रहे है। डेयरी संचालकों का कहना हैकि गलियों में पानी इकट्ठा होने के कारण उनका कामकाज ठप्प हो गया है। जिसको लेकर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पानी की निकासी के लिए कोई ठोस प्रबंध किए जाए, ताकि वह अपने कामकाज को सुचारू रूप से चला सके।