Blog

  • बड़ी खबरः अभिनेता Ranbir Kapoor की बढ़ी मुश्किलें 

    बड़ी खबरः अभिनेता Ranbir Kapoor की बढ़ी मुश्किलें 

    ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाजी मामले में ईडी ने किया तलब 

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 अक्टूबर को तलब किया है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में शामिल होने के कारण कई बॉलीवुड अभिनेता और गायक जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय यूएई में ऐप के प्रमोटर की शादी और सक्सेस पार्टी में उनकी उपस्थिति की भी जांच कर रहा है। हाल ही में  प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन जुआ मामले में 417 करोड़ रुपये की नकदी और संपत्ति जब्त की है। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, दुबई से रैकेट चलाने वाले दो सरगनाओं – सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल – ने सट्टेबाजी ऐप से 5,000 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    इससे पहले खबर थी कि ईडी इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोनी समेत 17 सेलेब्स से पूछताछ कर सकती है। अब रणबीर का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है। ईडी इन दिनों 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उसके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है।

    एक रिपोर्ट की मानें तो इन एक्टर्स और सिंगर्स ने इस साल फरवरी में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी के फंक्शन अटैंड किए थे। दुबई में हुई इस शादी में सौरभ ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। शादी में इन सभी सेलेब्स ने परफॉर्म भी किया था। इस मामले में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, नुसरत भरुचा, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अबराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, कृष्णा अभिषेक और सुखविंदर सिंह समेत कई सेलेब्स से पूछताछ हो सकती है।

  • पंजाबः मनप्रीत बादल की जमानत याचिका को लेकर आया कोर्ट का फैसला, देखें वीडियो 

    पंजाबः मनप्रीत बादल की जमानत याचिका को लेकर आया कोर्ट का फैसला, देखें वीडियो 

    बठिंडाः लैंड अलॉटमेंट केस में फंसे पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल की जमानत याचिका को कोर्ट ने रद्द कर दिया है। बुधवार सुबह कोर्ट में दोनों पक्षों में बहस हुई। हालांकि यह भी चर्चा है कि कोर्ट मनप्रीत को भगोड़ा घोषित कर सकती है। इससे पहले मनप्रीत बादल के विदेश भागने की संभावना तो देखते हुए उनका लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था ताकि वह देश न छोड़ सकें। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद बठिंडा विजिलेंस की टीम मनप्रीत की गिरफ्तारी के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली में छापेमारी कर चुकी हैं, लेकिन मनप्रीत का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

    मनप्रीत बादल से जुड़े फ्रॉड के केस में विजिलेंस ब्यूरो 3 आरोपियों राजीव कुमार निवासी न्यू शक्ति नगर बठिंडा, अमनदीप सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती बठिंडा और विकास अरोड़ा निवासी टैगोर नगर बठिंडा को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर रविवार को बठिंडा के विजिलेंस ब्यूरो थाने में फ्रॉड का केस दर्ज हुआ। विजिलेंस की जांच रिपोर्ट के मुताबिक मनप्रीत बादल ने वित्त मंत्री रहते 2018 से बठिंडा के माडल टाउन में 2 प्लाट हड़पने की साजिश रची। उन्होंने पुडा के अफसरों-कर्मचारियों से मिलीभगत कर इन प्लाटों की फर्जी बोली कराई। बोली के दौरान उनके नक्शे अपलोड नहीं किए, ताकि कोई लोकेशन न जान सके। वहीं रेजिडेंशियल प्लॉट को कॉमर्शियल दिखाया। जिस वजह से किसी ने इनको नहीं खरीदा।

    इसके बाद दोबारा बोली कराई गई। जिसमें मनप्रीत के करीबी विकास अरोड़ा और राजीव कुमार ने यह प्लाट खरीदे। सस्ते भाव में प्लाट खरीदने के बाद इन दोनों ने यह प्लाट आगे मनप्रीत बादल को बेच दिए। 2 प्लाट को सस्ते रेट पर बेचे जाने की वजह से सरकार को 68 लाख का नुकसान हुआ। विजिलेंस का दावा है कि पूरी प्लानिंग के तहत यह प्लाट मनप्रीत बादल के लिए अलॉट करवाने को पूरी साजिश रची गई। मनप्रीत बादल के खिलाफ बठिंडा के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने शिकायत की थी। हालांकि तब मनप्रीत बादल कांग्रेस सरकार में मंत्री थे और सरूप सिंगला अकाली दल के नेता था। इसके बाद सरूप सिंगला भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस की सरकार नहीं बनी और मनप्रीत बठिंडा से चुनाव हार गए तो वह भी भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि राज्य में आप की सरकार बनने के बाद सरूप सिंगला की शिकायत की जांच हुई और मनप्रीत के अलावा 3 प्राइवेट व्यक्तियों, बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के सुपरिटेंडेंट प्रदीप कालिया और एडीसी विक्रमजीत शेरगिल पर केस दर्ज कर लिया गया।

  • होशियारपुरः बैंक में व्यक्ति के बैग से एक लाख रुपए लेकर 2 महिलाएं फरार

    होशियारपुरः बैंक में व्यक्ति के बैग से एक लाख रुपए लेकर 2 महिलाएं फरार

    होशियारपुर: थाना गढ़दीवाला पुलिस ने एक बुजुर्ग के थैले से एक लाख रुपये झपटने के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सेवानिवृत्त स्कूल मास्टर गुरमीत सिंह निवासी जैन कलोनी गढ़दीवाला ने बताया कि वह सुबह बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर जैसे ही पास बुक में ऐंटरी कराने गया तो उसके पास दो महिलाएं आकर खड़ी हो गई। वह बगैर कोई बात किए बैंक से बहर आ गया। मगर जैसे ही बुजुर्ग ने बैंक से बाहर निकल कर थैला देखा तो पैसे गायब थे। वह उसी समय बैंक के अंदर आ गया और मैनेजर को सारी बात बताई तो मैनेजर ने कहा कि वह पहले अच्छी तरह से पैसों की तलाश कर लें उसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी के कैमरे चैक किए जाएंगे।

    काफी देर तक जब पैसों का कुछ पता नही चला तो बैंक मैनेजर ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे चैक कि तो देखा कि जैसे ही बुजुर्ग एक लाख रुपये निकाल कर कॉपी में ऐंटरी कराने गया तो उसी समय दो महिलाएं उसके पास आकर खड़ी हो गईंं। एक महिला जिसके हाथ में ब्लेड पकड़ा था ने बुजुर्ग के थैले को ब्लेड से काट कर होशियारी से एक लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर नौसरबाज महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एएसआई नामदेव ने बताया कि दोनों नौसरबाज महिलाएं जल्द ही काबू कर ली जाएगी।

  • सोनाली फोगाट के घर पहुंची CBI टीम, बहन ने लगाए ये आरोप

    सोनाली फोगाट के घर पहुंची CBI टीम, बहन ने लगाए ये आरोप

    नई दिल्ली : सोनाली फोगाट की छोटी बहन रुकेश पूनिया और उनके पति अमन पूनिया ने बताया कि सीबीआई की टीम सोनाली फोगाट के हिसार हाउस से इलेक्ट्रॉनिक लॉकर खुलवाकर सारा सामान ले गई है। सोनाली की बहन रुकेश पूनिया और उसके जीजा अमन पूनिया ने आरोप लगाए हैं कि उनकी गैरमौजूदगी में सीबीआई ने लॉकर खोला। सीबीआई हमसे क्या छिपा रही है? हमने कई बार अनुरोध किया था। इसके बावजूद सीबीआई ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई टीम को हमें भी बुलाना चाहिए था, जबकि हम सीबीआई टीम से लगातार संपर्क में थे। ये डिटेल हमसे छिपाई गई। सोनाली की बहन रुकेश ने बताया कि हत्याकांड के मामले की सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी।

    इस मामले में आरोपी सुधीर व उसके साथी सुखविंदर की जमानत हो चुकी है। रुकेश ने कहा कि बहन (सोनाली फोगाट) की इच्छा थी कि वह आदमपुर से विधायक बने तो ऐसे में वह अपनी बहन के साथ लगातार दौरे करती थी। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने आदमपुर के लिए दौरे शुरू कर दिए है। वह आदमपुर से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा लोगों से संपर्क अभियान जारी है। लोग जो फैसला करेंगे, उसी पार्टी से चुनाव लड़ूंगी। आदमपुर में अभी बहुत सी समस्याएं है। मैं लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रही हूं। टीम के साथ लोगों के बीच जा रही हूं। ऐसे में आदमपुर से चुनाव लड़ूंगी।

    बता दें कि सोनाली फोगाट की हत्या 23 अगस्त 2022 को गोवा के कर्ली क्लब में कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सोनाली के भाई ने तहरीर दी थी कि सोनाली की मौत न सिर्फ एक कत्ल है, बल्कि कत्ल के पीछे की साजिश और उसका मोटिव भी साफ है।

  • जालंधरः निजी होटल में ठेकेदार की पिटाई को लेकर हरप्रीत भट्टी सहित 9 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः निजी होटल में ठेकेदार की पिटाई को लेकर हरप्रीत भट्टी सहित 9 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के वेस्ट एंड वेस्टर्न होटल में शराब ठेकेदार की उनके कारिंदों द्वारा जमकर पिटाई की गई। इस मामले को लेकर थाना बारादरी में शिकायत दर्ज की गई है। वहीं इस घटना को लेकर एसएचओ रविंदर का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि कुनाल सहगल ने 25 तारीख को शिकायत दी थी। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया शराब की चैकिंग को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने हरप्रीत भट्टी सहित 9 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि इस मामले को लेकर जानकारी मिली थी कि होटल में पार्टी के दौरान बाहर से आई शराब को लेकर हंगामा हुआ। इस दौरान मॉडल टाउन के शराब के ठेकेदार को उसी के कारिंदो ने जमकर पीटा। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शराब ठेकेदार ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निजी होटल में फ़ंक्शन चल रहा था। इस दौरान बाहर से शराब लाकर पार्टी की जा रही थी।

    जिसके बाद बाहर से शराब आने की सूचना पर ठेकेदार को मिल गई और उसने होटल में रेड करने के लिए अपने करिंदे भेज दिए। कहा जा रहा है कि इस दौरान ठेकेदार के करिंदो ने उसे फ़ोन पर यह कहा कि वहां कुछ नहीं है। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि ठेकेदार के पास इस मामले के पुख़्ता सबूत थे कि शराब बाहर से आई है। इस मामले के दौरान ठेकेदार खुद वहां पर पहुंच गया। जिसके बाद ठेकेदार की करिंदो के साथ बहस हो गई। दोनों पक्षों में बहस इतनी बढ़ गई कि ठेकेदार को उसी के करिंदो ने होटल दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। 

  • कर्ज लेकर पत्नी को कराया नर्सिंग कोर्स,  कोर्स पूरा होते ही बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

    कर्ज लेकर पत्नी को कराया नर्सिंग कोर्स, कोर्स पूरा होते ही बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

    नई दिल्ली : झारखंड के गोड्डा से भी यूपी की चर्चित ज्योति मौर्य प्रकरण से मिलता जुलता मामला सामने आया है। डिलीवरी बॉय टिंकू यादव ने ढाई लाख कर्ज लेकर अपनी पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराया। लेकिन पत्नी दगा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी के खुदगर्जी और बेवफाई का मामला चर्चे में है। इस संबंध में टिंकू यादव ने नगर थाना में मामला को लेकर अपनी पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गोड्डा नगर थाना इलाके के कठौन गांव निवासी पीड़ित टिंकू यादव ने बताया कि उसकी शादी शहर के ही बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी और पढ़ने में तेज भी थी।

    इस वजह से टिंकू ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद यह सोचकर उसका यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि आगे भविष्य सुधार जाएगा। पत्नी का दाखिला शकुंतला नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग कोर्स के लिए करवा दिया। करीब 2.5 लाख रुपए कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई पूरी करवाई। शादी के डेढ़ साल बाद पढ़ाई के दौरान ही टिंकू की पत्नी अपने पड़ोसी दिलखुश राउत के प्रेम के जाल में फंस गई। प्रेम परवान चढ़ा और कोर्स पूरा होते ही टिंकू की पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। टिंकू को जब इसकी जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    टिंकू कुमार ने बताया कि उसने कर्ज लेकर पत्नी को ANM की डिग्री दिलाने के लिए नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कराया था। दिन-रात मेहनत कर उसके कॉलेज की फीस चुकाई. फिर, एक दिन ऐसा हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पत्नी प्रिया कुमारी 17 सितंबर को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली चली गई और वहां कोर्ट मैरेज कर शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस खबर से टिंकू के दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ा और वह अंदर से टूट गया।

  • इस इंस्टीट्यूट फूड पॉइजनिंग से 100 स्टूडेंट हुए बीमार, 7 की हालत गंभीर

    इस इंस्टीट्यूट फूड पॉइजनिंग से 100 स्टूडेंट हुए बीमार, 7 की हालत गंभीर

    ग्वालियर: ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) में मंगलवार शाम 100 स्टूडेंट्स फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़ गए। हालत इतनी खराब हो गई कि छात्र-छात्राओं को जयारोग्य हॉस्पिटल (JAH) में भर्ती कराना पड़ा। शाम 7 बजे के आसपास शुरू हुआ भर्ती कराने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इनमें 7 की हालत गंभीर है। प्रबंधन के अनुसार 100 बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। शारीरिक शिक्षा में देश में खास पहचान रखने वाले संस्थान LNIPE में मंगलवार की सुबह से ही बच्चों में बेचैनी और बुखार के लक्षण दिखाई देने लगे थे। संस्थान में बने हेल्थ सेंटर में उनका उपचार किया गया, लेकिन शाम तक हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की हालत और बिगड़ गई।

    उन्हें उल्टियां हो रही थीं। स्टूडेंट्स ने बताया कि सोमवार रात हॉस्टल के मैस में बना ग्रेवी वाला पनीर और चपाती खाई थी। इसके बाद पेट गड़बड़ हुआ और एक के बाद एक स्टूडेंट बीमार होते चले गए। पहले उन्हें हेल्थ सेंटर में रखा गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर JAH शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है पनीर की क्वालिटी ठीक न हो। डेयरी प्रोडक्ट्स कई बार इस तरह की फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। LNIPU के रजिस्ट्रार अमित यादव का कहना है कि सुबह से बच्चों की हालत नाजुक थी। मलेरिया की जांच भी कराई है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था। शाम को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में 100 बच्चों को भर्ती कराया है। घटनाक्रम की जांच होगी। फूड के सैंपल लिए जाएंगे। जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ FIR तक कराएंगे। LNIPE हेल्थ सेंटर के डॉ. जयराज वाधवानी के मुताबिक, सुबह बच्चों में बुखार और उल्टी-दस्त के लक्षण देखने में आए थे। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के रूप में पैरासिटामॉल और ओआरएस का घोल लगातार दिया जा रहा है। हालांकि, उस समय हालात इतने गंभीर नहीं थे। एकाएक ही शाम को बच्चों की हालत बिगड़ती गई। इसके बाद बिना देरी किए प्रबंधन और फैकल्टी की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। JAH अधीक्षक आरकेएस धाकड़ का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी को इलाज दिया जा रहा है। हमारे डॉक्टर पूरी मुश्तैदी से काम कर रहे हैं। किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    JAH मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने बताया, बच्चों ने दोपहर के खाने में कुछ ऐसा खा लिया है, जिसके कारण उन्हें उल्टी-दस्त जैसी परेशानी हो रही है। संभवत: फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं। इनका उपचार चल रहा है। सभी बच्चों को यही पर ए​डमिट किया गया है, जिससे उनकी तबीयत की मॉनिटरिंग की जा सके। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि घटना को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। हॉस्टल में जो भी खाद्य पदार्थ इस्तेमाल किए जा रहे हैं, उनकी सैंपलिंग की है। यदि सैंपलिंग का परिणाम ठीक नहीं आता तो कार्रवाई की जाएगी। जिस संस्था से ये खाद्य सामग्री ली जा रही हैं, वहां भी सैंपलिंग करवाकर जांच होगी। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने के तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं आज सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, लुधियाना पहुंचे बैंस ने कहा कि राज्य के कुल 20 हजार सरकारी  स्कूल  दिसंबर तक वाई-फाई लैस होंगे। किसी भी स्कूल को इंटरनेट की समस्या नहीं होगी। शिक्षा मंत्री आज लुधियाना पहुंचे हुए थे, जहां वह सरकारी स्कूलों में तैनात किए गए सुरक्षा गार्डों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक APP बनाई जा रही है, जिसमें स्कूल प्रबंधक या बच्चों के अभिभाव स्कूल के बाथरूम की खस्ता हालत की तस्वीर पोस्ट कर सकते है, जिसे उसी समय ठीक करवाया जाएगा। वहीं स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि 500 से अधिक छात्राओं वाले हाई स्कूल में भी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की प्रक्रियां शुरू कर दी गई है। 

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने के तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं आज सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, लुधियाना पहुंचे बैंस ने कहा कि राज्य के कुल 20 हजार सरकारी  स्कूल  दिसंबर तक वाई-फाई लैस होंगे। किसी भी स्कूल को इंटरनेट की समस्या नहीं होगी। शिक्षा मंत्री आज लुधियाना पहुंचे हुए थे, जहां वह सरकारी स्कूलों में तैनात किए गए सुरक्षा गार्डों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक APP बनाई जा रही है, जिसमें स्कूल प्रबंधक या बच्चों के अभिभाव स्कूल के बाथरूम की खस्ता हालत की तस्वीर पोस्ट कर सकते है, जिसे उसी समय ठीक करवाया जाएगा। वहीं स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि 500 से अधिक छात्राओं वाले हाई स्कूल में भी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की प्रक्रियां शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः चोरों का आतंक, एक ही चोर ने 2 जगह से चुराई बाइक, देखें CCTV 

    जालंधरः चोरों का आतंक, एक ही चोर ने 2 जगह से चुराई बाइक, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रही है। आए दिन बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसे ही 2 नए मामले बाइक चोरी के सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह दोनों वारदातों को अंजाम एक ही चोर ने दिया है। पहले दिन में उसने शहर के पॉश एरिया आदर्श नगर से एक बाइक चुराई और रात को उसने दोआबा चौक के पास भगतपुरा से घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह दोनों घटनाएं वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई हैं।

    भगतपुरा के रहने वाले प्रदीप कुमार पुत्र लैंबर चंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक नंबर PB08-DP-7280 (स्प्लेंडर सिल्वर कलर) घर के बाहर गली में खड़ी की हुई थी। चोर रात को टहलता हुआ आया और पहले बाइक पर आकर बड़े आराम से बैठ गया। इसके बाद उसने गली में रेकी की। जब देखा कि कोई गली में आ-जा नहीं रहा है तो उसने बाइक को चाबी लगा कर स्टार्ट किया और लेकर भाग गया। जिस चोर ने भगतपुरा में बाइक चुराई उसी ने ही दिन में आदर्श नगर में पहले मोटरसाइकिल चोरी की थी। आदर्श नगर में भी चोरी से पहले सिर पर टोपी लगाए चोर ने प्रॉपर तरीके से पहले रेकी की।

    कान पर फोन लगाकर अपने आप को फोन पर व्यस्त दिखा कर देखा कि बाइक नंबर PB08 DV 9150 का मालिक आ तो नहीं रहा। इसके बाद वह बाइक पर बैठ गया। फिर धीरे से बाइक में चाबी लगाई।चाबी लगाने के बाद भी बाइक पर कुछ देर बैठा रहा। जब देखा कि अब रास्ता साफ है और कोई आ-जा नहीं रहा है तो झट से बाइक स्टार्ट की और तेज गति से भगा कर ले गया। दोनों मामले पुलिस के पास भी पहुंच गए हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर की तलाश में जुट गई है। बाइक के मालिक संत नगर निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह काम से गए थे और सड़क के किनारे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की हुई थी।