Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਸ ‘ਚ ਉਲਝੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ

    ਪੰਜਾਬ: ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਸ ‘ਚ ਉਲਝੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ

    ਬਟਾਲਾ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਛੋਟਾ ਔਲਖ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ ਜਦ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇ ਵਿਚ ਬੀਜੇ ਚਾਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਭਿੜ ਗਏ,,ਝਗੜੇ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ,ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਹੋਏ ਜਖਮੀ.

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਪੀੜਤ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੱਬੂ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨ ਉੱਤੇ ਅਸੀਂ ਚਾਰਾ ਬੀਜਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਦੋ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਨੂੰਹ ਦੀ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਜਮੀਨ ਕੋਲ ਅਸੀਂ ਰੁਕੇ ਤਾਂ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਦੇ ਬੰਦਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਉੱਤੇ ਤੇਜ਼ਤਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਿਸ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਭੱਜ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਵੜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਪਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਘਰ ਉੱਤੇ ਵੀ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਭੰਨ ਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਫਾਇਰ ਵੀ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਵੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਹਾਂ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਵੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਹੀ ਸਬੰਧਿਤ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। 

  • नाबालिग को शराब पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म

    नाबालिग को शराब पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक पहचान वाले लड़के पर विश्वास करना नाबालिग को महंगा पड़ गया। बताया जाता है कि एक युवक ने लड़की को घर से बुलाया और खेत की ओर ले गया।

    इसी क्रम में युवक ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पीड़िता को पिला दी। आरोप है कि जब पीड़िता हल्के नशे में आई तो युवक ने अपने दो-तीन दोस्‍तों को बुला लिया और सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को बेसुध छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। इधर, पीड़िता के घर वाले उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 

    जब पीड़िता को होश आया तब वह घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद थाना जाकर मामला दर्ज करवाया गया। मुजफ्फरपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल ने शनिवार को बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड कर 9 युवतियों और युवकों सहित संचालकों को दबोचा

    स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड कर 9 युवतियों और युवकों सहित संचालकों को दबोचा

    हरियाणा: पलवल में पुलिस ने स्पा सेंटरों व ओयो होटल पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड के दौरान 10 के करीब युवक-युवतियों को काबू किया है। पलवल व होडल स्थित दो होटलों से 2 युवक व 7 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। वहीं दोनों सेंटरों के संचालकों को भी गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    डीएसपी शहर विजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराना जीटी रोड़ स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स की बेसमैंट में बने ब्लू ब्यूटी स्पा सेंटर व होडल के करमन बार्डर के निकट स्थित राज गेस्ट हाउस (होटल) में चल रहे स्पा सेंटरों पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने के निर्देश पर डीएसपी हेड क्वार्टर शाकिर हुसैन के नेतृत्व में महिला टीम के साथ छापेमारी की गई।

    छापेमारी के दौरान वहां चल रहे स्पा सेंटरों मे फर्जी ग्राहक के जरिए पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी ने बताया कि ब्लू ब्यूटी स्पा सेंटर से 3 युवतियां व सेंटर संचालक गोरिल्ला मोहल्ला निवासी विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। वहीं होडल स्थित करमन बार्डर के नजदीक राज गेस्ट हाउस में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने वहां कमरों से निकल कर भागते समय 4 महिला व 2 पुरुषों को पकड़ लिया।
    इसके अलावा गेस्ट हाउस संचालक जिला मुथरा (यूपी) के खरोट गांव निवासी विजय को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके संबंध में होडल व शहर थाना पलवल में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में किसी भी कीमत पर कानूनी एवं सामाजिक बुराई को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। आगे भी इस प्रकार की छापामारी जारी रहेगी।

  • 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में इस गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार 

    20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में इस गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार 

    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कीस्पेशल सेल की टीम नेलॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने पुरानी दिल्ली के कोतवाली इलाके में एक बिजनेसमैन से रंगदारी मांगी थी। स्पेशल पुलिस कमिश्नर एचएस धालीवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान उदित, अनीश कुमार और मोहित गुप्ता के रूप में हुई है। उदित दिल्ली के कृष्णानगर का, अनीश कुमार उर्फ मिंटू नांगलोई का और मोहित गुप्ता निहाल विहार इलाके का रहने वाला है। इन्हें डीसीपी राजीव रंजन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन्होंने पुरानी दिल्ली के बिजनेसमैन से 20 लाख रुपए की रंगदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी थी।

    लाजपत राय मार्केट के एक बिजनेसमैन को 23 जून को धमकी की कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा है। उसे प्रोटेक्शन मनी के रूप में 20 लाख रुपए चाहिए। पीड़ित की शिकायत पर 29 जून को कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

    उस मामले की छानबीन दिल्ली पुलिस के साथ-साथ स्पेशल सेल की टीम भी कर रही थी‌। उसी छानबीन के दौरान स्पेशल सेल की टीम को पता चला कि सभी आरोपी जापानी पार्क रोहिणी इलाके में इकट्ठा होने वाले हैं। फिर क्या, वहीं पर पुलिस टीम ने ट्रैप लगाया और तीनों शूटरों को धर दबोचा। फिलहाल इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

  • जालंधरः पुलिस ने भगौड़े और चोर को किया गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस ने भगौड़े और चोर को किया गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना चार की पुलिस ने छीना छपटी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान रनयोद सिंह निवासी गांव चिटी के रूप में हुई है। थाना चार के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि जसकोमल सिंह निवासी शाहपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उसका मोबाइल छीन कर भाग गए है, जिसके बाद उनकी टीम की एएसआई नरेन गौर ने मामला दर्ज कर आरोपित रनयोद सिंह को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए और दूसरा साथी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे हो सकें कि इससे पहले यह गिरोह कहां कहां बारदातों चुका है। 

    इसी तरह पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक्साइज एक्ट में चल रहे वांछित भगोडे को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान मानव उर्फ बिल्लू निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 8 फ़रवरी 2020 को थाना छह में मुक़दमा नंबर 18 एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज किया गया, जिसमें अदालत ने आरोपित को  21 अप्रैल 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • जालंधरः 2 किलो अफीम और हेरोइन सहित 3 गिरफ़्तार

    जालंधरः 2 किलो अफीम और हेरोइन सहित 3 गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने नशे पर नकेल कसते हुए अलग अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो अफ़ीम और 105 ग्राम हेरोइन बरामद की है गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान धर्मेन्द्र निवासी गडदीआया चौक, शाम सिंह निवासी सलेमपुर, और सतपाल उर्फ़ सता निवासी सेकीआना के रूप में हुई है। थाना फिलौर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर प्रदीप  कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सतपाल उर्फ़ सता के कब्जे से 105 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि ये पता चल सके इससे पहले ये सप्लाई कहां कहां दे चुका है। 

    इसी तरह मक़सूदा थाना के पुलिस ने सिकंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान रायपुर के पास मौजूद थे, जहां उन्हें धर्मेन्द्र निवासी गडदीआया चौक और शाम सिंह निवासी सलेमपुर देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे तो वहां मौजूद एएसआई सतपाल सिंह ने दोनों को दबोच कर जब तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो किलो अफ़ीम बरामद कर आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • ऑटो ड्राइवर से महिला का हुआ झगड़ा  तो महिला को 200 मीटर घसीटा, देखें CCTV

    ऑटो ड्राइवर से महिला का हुआ झगड़ा तो महिला को 200 मीटर घसीटा, देखें CCTV

    कोल्हापुर: कोल्हापुर में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने एक महिला को अनजाने में 10 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला अपने पति के साथ ऑटो-रिक्शा में यात्रा कर रही थी। जब वह अपनी मंजिल पर उतरी तो महिला की साड़ी ऑटो में फंस गई। जिस कारण यह घटना हुई।
    राजारामपुरी पुलिस थाना प्रमुख अनिल तनपुरे ने बताया कि यह घटना गुरुवार को शहर के राजारामपुरी इलाके में हुई। अनिल तनपुरे ने कहा कि महिला और उसका पति ऑटोरिक्शा से उतर गए और पास में ही अपने घर की ओर जा रहे थे। ड्राइवर शायद जल्दी में था इसलिए उसने ऑटो चला दिया। लेकिन महिला की साड़ी ऑटोरिक्शा के पिछले गार्ड में फंस गई। महिला को बमुश्किल 8-9 मीटर तक घसीटा गया। महिला के पति ने शोर मचाया और अन्य राहगीरों ने ड्राइवर को आवाज दी तो वह रूका। गनीमत रही कि महिला को कोई चोट नहीं आई, वह उठी और अपने पति की मदद से घर चली गई।
    तनपुरे ने कहा कि हमने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत ऑटोरिक्शा चालक को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

  • पंजाब: ट्रांसफर में हुआ धमाका, 3 बिजली कर्मी घायल

    पंजाब: ट्रांसफर में हुआ धमाका, 3 बिजली कर्मी घायल

    फरीदकोट: बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं हादसे होने के मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला गांव गोलेवाला से सामने आया है। जहां ट्रांसफार्मर में जबरदस्त ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट के 66 के.वी. ग्रिड में धमाका हुआ है। उस समय 3 बिजली कर्मचारी इस ट्रांसफार्मर को ठीक कर रहे थे। बारिश के कारण ट्रांसफार्मर में पानी भरने से इसमें धमाका हो गया। इस दौरान तीनों बिजली कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए। धमाका इतना जबरस्त था कि देखते ही देखते आग दूर तक फैल गई। तीनों कर्मचारियों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा गया। डाक्टरों का कहना है कि तीनों कर्मचारी खतरे से बाहर हैं।

    बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना के पौना घंटे बाद फरीदकोट शहर से गोलेवाला फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची, जो दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पा सकी। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए के बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार RTI से खुलासा हुआ था कि 2003 में ही उक्त ग्रिड की समय सीमा खत्म हो गई थी। लोगों की बार-बार मांग के बाद भी ग्रिड को अपग्रेड नहीं किया गया।

    जिसका परिणाम आज भयानक आगजनी के रूप में दिखाई दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, बिजली विभाग के अधिकारी व स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे। पिछले दिनों पड़ी प्रचंड गर्मी के दौरान यह बिजली के उपकरण सामान्य रूप से काम करते रहे, परंतु जब बारिश में बिजली डिमांड कम हुई तो यह आग कैसे लगी किसी को समझ में नहीं आ रहा है।

    माना जा रहा है कि बिजली उपकरणों में पानी भर जाने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मियों को ग्रिड से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति बहाल करना बड़ी चुनौती है।

  • ईशान ठाकुर  ने जीती प्रदेश स्तरीय निशाने बाज़ी प्रतियोगिता

    ईशान ठाकुर  ने जीती प्रदेश स्तरीय निशाने बाज़ी प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित : नाहन में संपन्न हुई  प्रदेश की राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में ऊना के ईशान ठाकुर ने 50 मीटर .22 प्रॉन पोजिशन राइ‌फल सीनियर मैन इवेन्ट में गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि पर एडीसी ऊना महेन्द्रपाल गुर्जर ने  ईशान ठाकुर को सम्मानित किया। इससे पहले भी ईशान ठाकुर प्रोन पोजिशन राइ‌फल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मे कई बार भाग ले चुके है और रिनाआड शॉट हो चुके हैं। एडीसी महेंद्र पॉल गुर्जर ने ईशान सिंह की सफलता पर बधाई दी है, वही उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
  • शिविर में 53 लोगों ने किया रक्तदान

    शिविर में 53 लोगों ने किया रक्तदान

    बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

    बददी/सचिन बैंसल: ईएसआईसी की पैरा मेडिकल यूनियन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 53 लोगों ने रक्तदान किया।  ईएसआईसी के माडल अस्पातल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने किया। उन्होंने लोगों ने रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से मनुष्य के शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है और एक स्वस्थ मनुष्य को तीन माह के बाद रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने पैरामेडिकल युनियन के प्रधान सन्नी, शिवांगी राजपुत, अरिहंत जोशी, अमर सिंह और हनुमान का इस पुनीत कार्य कराने के लिए अभार जाताया।  
    शिविर का विशेष अतिथि पहुंचे ईएसआईसी से सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव  और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल ने कहा कि ईएसआईसी की पैरा मेडिकल एसोसिएशन हर साल रक्तदान शिविर लगाती है। रक्त दान आपात काल में  मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं को इस पुण्य कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की बात कही। शिविर में यश एपलाईंसिस के महाप्रबंधक शरत कुमार, विनसम कंपनी के महाप्रबंधक रंिवंद्र रोहिला अपने कामगार व   समाज सेवक गिरधारी लाल अपने साथ युवाओं को रक्तदान कराने लाए।
    शिविर में 53लोगों ने रक्दान किया। जिसमें 48 पुरूष और 5 महिलाओं ने रक्दान किया। 37 वर्षीय हेमराज ने 26वीं बार  वहीं संदीप गुलेरिया ने 11वीं बार रक्तदान किया।  इस मौके पर राजू भारद्वाज, खेमराज, प्रिय दर्शन भी उपस्थित रहे।
    फोटो बद्दी दो