स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड कर 9 युवतियों और युवकों सहित संचालकों को दबोचा

हरियाणा: पलवल में पुलिस ने स्पा सेंटरों व ओयो होटल पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड के दौरान 10 के करीब युवक-युवतियों को काबू किया है। पलवल व होडल स्थित दो होटलों से 2 युवक व 7 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। वहीं दोनों सेंटरों के संचालकों को भी गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

डीएसपी शहर विजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराना जीटी रोड़ स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स की बेसमैंट में बने ब्लू ब्यूटी स्पा सेंटर व होडल के करमन बार्डर के निकट स्थित राज गेस्ट हाउस (होटल) में चल रहे स्पा सेंटरों पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने के निर्देश पर डीएसपी हेड क्वार्टर शाकिर हुसैन के नेतृत्व में महिला टीम के साथ छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान वहां चल रहे स्पा सेंटरों मे फर्जी ग्राहक के जरिए पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी ने बताया कि ब्लू ब्यूटी स्पा सेंटर से 3 युवतियां व सेंटर संचालक गोरिल्ला मोहल्ला निवासी विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। वहीं होडल स्थित करमन बार्डर के नजदीक राज गेस्ट हाउस में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने वहां कमरों से निकल कर भागते समय 4 महिला व 2 पुरुषों को पकड़ लिया।
इसके अलावा गेस्ट हाउस संचालक जिला मुथरा (यूपी) के खरोट गांव निवासी विजय को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके संबंध में होडल व शहर थाना पलवल में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में किसी भी कीमत पर कानूनी एवं सामाजिक बुराई को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। आगे भी इस प्रकार की छापामारी जारी रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *